Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

एयर फोर्स स्टेशन के पास बीती रात देखा गया ड्रोन; पिछले महीने यहां ड्रोन से हुआ था आतंकी हमला

एयर फोर्स स्टेशन के पास बीती रात देखा गया ड्रोन; पिछले महीने यहां ड्रोन से हुआ था आतंकी हमला

देश-विदेश
जम्मू-कश्मीर में ड्रोन की संदिग्ध गतिविधियां बढ़ गई हैं। बीती रात जम्मू में एयर फोर्स स्टेशन के पास फिर एक ड्रोन देखा गया है। जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध फ्लाइंट ऑब्जेक्ट दिखने की दो दिन में यह दूसरी घटना है। इससे पहले मंगलवार रात जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक उड़ने वाली वस्तु देखी गई थी। BSF ने बताया कि 13-14 जुलाई की रात अरनिया सेक्टर में रात करीब 9.52 बजे 200 मीटर की ऊंचाई पर एक लाल लाइट वाला फ्लाइंट ऑब्जेक्ट दिखा था। जवानों ने इस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद फ्लाइंट ऑब्जेक्ट लौट गया था। पिछले कुछ हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में कई ड्रोन एक्टिविटीज देखी जा चुकी हैं। सुरक्षा को देखते हुए श्रीनगर, कुपवारा, राजौरी और बारामूला में ड्रोन को बैन भी किया जा चुका है। पिछले महीने जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हुआ था ड्रोन अटैक26 जून की रात जम्मू एयर...
गगनयान मिशन के लिए ‘विकास इंजन’ का तीसरा टेस्ट भी सफल रहा, स्पेसएक्स के CEO ने कहा- बधाई भारत

गगनयान मिशन के लिए ‘विकास इंजन’ का तीसरा टेस्ट भी सफल रहा, स्पेसएक्स के CEO ने कहा- बधाई भारत

देश-विदेश
नई दिल्ली भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने मिशन गगनयान की सफलता की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है। ISRO ने बुधवार को लिक्विड प्रोपेलेंट विकास इंजन का तीसरा लंबी अवधि का सफल हॉट टेस्ट किया। स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क ने इस बड़ी सफलता के लिए ISRO को बधाई दी। उन्होंने ISRO के ट्वीट पर रिएक्ट देते हुए 'बधाई' लिखा। साथ ही उन्होंने भारत के झंडे का इमोजी लगाया। इसरो ने कहा कि यह टेस्‍ट मिशन के लिए इंजन योग्यता जरूरत के तहत GSLV MK 3 यान के L 110 लिक्‍व‍िड लेवल के लिए किया गया। इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC), महेंद्रगिरि, तमिलनाडु के परीक्षण केंद्र में इंजन को 240 सेकंड के लिए प्रक्षेपित किया गया। इंजन ने टेस्‍ट के मकसद को पूरा किया और मानक अनुमानों पर खरा उतरा। इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC), महेंद्रगिरि, तमिलनाडु के परीक्षण केंद्र में इंजन को 240 सेकंड के लिए प्रक्षेपित किय...
स्कूलों ने अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए स्टूडेंट्स को दे डाले मैक्सिमम मार्क्स, CBSE ने कहा-17 जुलाई तक दोबारा अंक अपलोड करो

स्कूलों ने अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए स्टूडेंट्स को दे डाले मैक्सिमम मार्क्स, CBSE ने कहा-17 जुलाई तक दोबारा अंक अपलोड करो

देश-विदेश
CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) के 10वीं के नतीजों में हो रही देरी की वजह सामने आ गई है। दरअसल, कुछ स्कूलों की शरारत का खामियाजा देशभर के स्कूलों को भुगतना पड़ रहा है। इन स्कूलों ने अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए टेबुलेशन फॉर्मूला के रेफरेंस रेंज का अपने ही तरीके से इस्तेमाल किया और छात्रों को अधिकतम अंक दे दिए। यह बात पकड़ में आई जब अंक अपलोड होने के बाद बोर्ड ने डेटा विश्लेषण शुरू किया। इन स्कूलों की मूल्यांकन प्रक्रिया को CBSE​​​​​​​ ने सिरे से खारिज कर दिया है। अब 17 जुलाई तक की नई सीमा देकर बोर्ड ने इन स्कूलों से कहा है कि वे टेबुलेशन के निर्देश के ‘शब्दों व भावनाओं’ को ठीक से लागू करें, वरना बोर्ड को स्वयं हस्तक्षेप करते हुए मार्क्स तय करने होंगे। 20 जुलाई को 10वीं के नतीजे घोषित हो सकेंगे: CBSE अधिकारीCBSE​​​​​​​ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बोर्ड ने अब 10वीं के ...
तेलंगाना में 1800 करोड़ का मंदिर प्रोजेक्ट, 1850 एकड़ में फैला है यह विशाल मंदिर

तेलंगाना में 1800 करोड़ का मंदिर प्रोजेक्ट, 1850 एकड़ में फैला है यह विशाल मंदिर

देश-विदेश
हैदराबाद यह तस्वीर हैदराबाद से 70 किमी दूर यदागिरिगट्‌टा पहाड़ी पर स्थित निर्माणाधीन यद्रादि बालाजी मंदिर की है। 1850 एकड़ में फैला यह विशाल मंदिर भव्य आकार ले चुका है। तिरुपति मंदिर के आंध्र में रह जाने की कसक के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर 2017 से इस मंदिर परिसर को विकसित कर रहे हैं। इस पूरे प्रोजेक्ट का बजट 1800 करोड़ रुपए रखा गया है। अब तक 852 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। इनमें 248 करोड़ मंदिर निर्माण में लगे हैं। बाकी राशि भू अधिग्रहण, इंफ्रास्ट्रक्चर और चार लेन की सड़कें विकसित करने में खर्च हुए हैं। किनारे से: नजदीक की पहाड़ी पर 252 मकान 1.5-1.5 करोड़ में बेचे हैं। खरीदार वर्ष में 30 दिन ठहर सकेंगे। बाकी दिन श्रद्धालु किराए पर ले सकेंगे। ऊपर से: परिसर के 3 तरफ 4.5 फीट मोटाई की 8200 फीट ऊंची रिटेनिंग दीवारें होंगी। 60 पौराणिक मंदिरों के वास्तु से प्रेरणा ले...
पाक में मलाला की सोच से डरे कट्‌टरपंथियों ने उन्हें इस्लाम विरोधी बताया, उनकी किताब बैन की

पाक में मलाला की सोच से डरे कट्‌टरपंथियों ने उन्हें इस्लाम विरोधी बताया, उनकी किताब बैन की

देश-विदेश
इस्लामाबाद मलाला यूसुफजई, जिन्होंने महज 17 साल की उम्र में कट्टरपंथियों के खिलाफ जंग छेड़ी। बच्चों-युवाओं के दमन के खिलाफ आवाज उठाई। उनकी शिक्षा के लिए संघर्ष किया और उन्हें अधिकार दिलाने के लिए अभियान भी चलाया। इस काम को लेकर 2014 में मलाला को प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था, लेकिन पाकिस्तान की इस मानवाधिकार कार्यकर्ता के खिलाफ उन्हीं के देश के निजी स्कूल खड़े हो गए हैं। पाक में निजी स्कूलों के संगठन ऑल पाकिस्तान प्राइवेट स्कूल्स फेडरेशन (APPSF) ने एक ‘एंटी मलाला’ डॉक्युमेंट्री भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि मलाला ने ‘लिव-इन-रिलेशनशिप’ की वकालत की थी, जो इस्लाम के खिलाफ है। स्कूल संगठन के अध्यक्ष काशिफ मिर्जा ने कहा, ‘देश के 2 लाख निजी स्कूलों में मलाला की असलियत बताई जाएगी। डॉक्युमेंट्री के जरिए 2 करोड़ छात्रों को मलाला के एजेंडे के बारे में बताया जाएगा और पूरे ...
पुलवामा में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया, इनमें लश्कर कमांडर अबु हुरैरा भी शामिल

पुलवामा में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया, इनमें लश्कर कमांडर अबु हुरैरा भी शामिल

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया। इनमें पाकिस्तानी लश्कर कमांडर एजाज उर्फ अबु हुरैरा भी शामिल है। बाकी दो स्थानीय आतंकी हैं। IGP कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि हुरैरा श्रीनगर और पुलवामा में सक्रिय था। एक स्थानीय आतंकी की पहचान शाहनवाज के तौर पर हुई है। मौके से हथियार बरामद किए गए हैं। शवों को भी कब्जे में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि खुफिया सूचना के आधार पर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। इसी दौरान एक घर में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों दहशतगर्द ढेर कर दिए गए। जम्मू-कश्मीर में 13 दिन में मारे गए 16 आतंकी सबसे पहले 2 जुलाई को पुलवामा में ही सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 आतंकियों को मार गिराया था।इसके बाद राजौरी में 8 जुलाई को 2 पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर किया गया। इस ऑ...
उत्तराखंड सरकार के लॉकडाउन में ढील देने के 20 दिन बाद मसूरी में 3 कोरोना संक्रमित मिले; नैनीताल में भी टूरिस्ट्स का जमावड़ा

उत्तराखंड सरकार के लॉकडाउन में ढील देने के 20 दिन बाद मसूरी में 3 कोरोना संक्रमित मिले; नैनीताल में भी टूरिस्ट्स का जमावड़ा

देश-विदेश
देहरादून देश में तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच हिल स्टेशनों पर पर्यटकों की उमड़ती भीड़ ने सरकार और लोकल एडमिनिस्ट्रेटर्स की नींद उड़ा दी है। उत्तराखंड सरकार की ओर से लॉकडाउन में ढील देने के 20 दिन बारद मसूरी में कोरोना के 3 मामले सामने आए हैं। नोडल ऑफिसर डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि तीनों कैंटोन्मेंट एरिया के रहने वाले हैं। सभी को क्वारैंटादन कर दिया गया है। उनके संपर्क में आए 20 लोगों की भी कोरोना जांच कराई गई है। फिलहाल इन सभी RT-PCR रिपोर्ट नहीं आई है। कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन चिंता की बात कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी के बीच देश के फेमस हिल स्टेशनों पर पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण मसूरी और नैनीताल चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो में मसूरी और नैनीताल की ओर जाने वाली सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें दिखाई गईं। इस दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी उल्लंघन करते द...
मंथन से धर्म परिवर्तन रोकने के लिए ‘चादर और फादर मुक्त भारत’ का नारा निकला; UP चुनाव से पहले संघ की शाखाएं सुपर एक्टिव होंगी

मंथन से धर्म परिवर्तन रोकने के लिए ‘चादर और फादर मुक्त भारत’ का नारा निकला; UP चुनाव से पहले संघ की शाखाएं सुपर एक्टिव होंगी

देश-विदेश
चित्रकूट/लखनऊ मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर बसे चित्रकूट में पिछले 5 दिनों तक संघ की टीम ने डेरा डाला। यहां संघ का मंथन चल रहा था। मंथन का नतीजा जानने के लिए, जब भास्कर यहां पहुंचा तो मंथन भवन से 3 किलोमीटर दूर से ही पुलिस बैरिकेडिंग और अफसरों के सवालों का रेला शुरू हो गया। सवालों के बीच एक ही बात बार-बार दोहराई जा रही थी- यहां कुछ नहीं मिलेगा, लौट जाइए। लेकिन, दिल्ली से करीब 700 किलोमीटर दूर आकर खाली हाथ जाना मुमकिन नहीं था। मन में राम कथा का वो प्रसंग याद किया, जब वानर सेना ने लंका तक पुल बनाने के लिए पत्थरों पर राम नाम लिखकर समुद्र में डाल दिए। कुछ इसी तर्ज पर हमने एक सूत्र से दूसरे सूत्र को जोड़ना शुरू किया और सामने आने लगे इस अति गोपनीय मंथन में उठे मुद्दे। हमें पता चला कि उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव और रामजन्म भूमि विवाद का मुद्दा मंथन में छ...
राहुल-प्रियंका से मिलने के बाद कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं प्रशांत किशोर; UP-पंजाब नहीं, नेशनल लेवल पर निभाएंगे रोल

राहुल-प्रियंका से मिलने के बाद कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं प्रशांत किशोर; UP-पंजाब नहीं, नेशनल लेवल पर निभाएंगे रोल

देश-विदेश
नई दिल्ली चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर जब मंगलवार को दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे तो देश की राजनीति में हलचल मच गई। बैठक में प्रियंका गांधी और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत मौजूद थे। इस मुलाकात को लेकर कहा ये गया कि मामला पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू और CM कैप्टन अमरिंदर के बीच चल रहे झगड़े का है। पर अब सामने आ रहा है कि प्रशांत किशोर यानी PK कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस की प्लानिंग है कि PK नेशनल लेवल पर उसके लिए अहम रोल निभाएं। PK के साथ मीटिंग में राहुल-प्रियंका ही नहीं, सोनिया भी मौजूद थींन्यूज पोर्टल एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में PK के कांग्रेस में जल्द शामिल होने की बात कही है। सूत्र के मुताबिक मुलाकात में राहुल और प्रियंका ही नहीं, बल्कि सोनिया गांधी भी मौजूद थीं। ये मीटिंग पंजाब के झगड़े या उत्तर प्रदेश और पंजाब में अगले साल होने व...
केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% किया, 50 लाख कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनर्स को फायदा; फैसला 1 जुलाई से ही लागू

केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% किया, 50 लाख कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनर्स को फायदा; फैसला 1 जुलाई से ही लागू

देश-विदेश
मुंबई मोदी सरकार ने बढ़ती महंगाई और कोरोना महामारी के बीच केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी DA 17% से बढ़ाकर 28% कर दिया है। इसका फायदा 1 जुलाई 2021 से ही मिलेगा। कैबिनेट कमेटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर (CCEA) ने बुधवार को इस फैसले पर मुहर लगा दी। सरकार के इस फैसले से 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। इसके लिए सरकार लगभग 34,401 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इससे पहले, कोरोना महामारी के कारण कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA बढ़ाने पर जून 2021 तक रोक लगाई गई थी। ऐसे में ताजा फैसले से उन्हें फायदा होगा। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को DA की 3 किश्तें मिलनी बाकी हैं। ये किश्तें 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 को दी जानी थीं। क्या होता है महंगाई भत्ता यानी DA?महंगाई भत्ता सैलरी का ...