Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

PM मोदी कल लोकार्पण करेंगे, 186 करोड़ रुपए में हुआ तैयार; यह भारत-जापान की दोस्ती का प्रतीक

PM मोदी कल लोकार्पण करेंगे, 186 करोड़ रुपए में हुआ तैयार; यह भारत-जापान की दोस्ती का प्रतीक

देश-विदेश
वाराणसी भारत और जापान की सैकड़ों साल पुरानी दोस्ती का प्रतीक रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर वाराणसी में बनकर तैयार हो गया है। 186 करोड़ रुपए की लागत से बने सेंटर की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को करेंगे। कार्यक्रम के दौरान नई दिल्ली स्थित जापानी दूतावास के अधिकारी मौजूद रहेंगे और जापान के प्रधानमंत्री का वीडियो संदेश भी काशी के लोगों से शेयर करेंगे। 12 दिसंबर 2015 को ही रखी गई थी नींव12 दिसंबर 2015 की शाम 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे दशाश्वमेध घाट पहुंचे थे। मोदी-शिंजो ने तब गंगा का दुग्धाभिषेक किया था। उसी दिन रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की नींव रखी गई थी। इसके बाद जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (JICA) के सपोर्ट से रुद्राक्ष का निर्माण शुरू हुआ।...
मिनहाज के पिता बोले- सदमे में हूं, बेटा बेकसूर; मसीरुद्दीन की मां ने कहा- परिवार का एक ही सहारा था, उसे भी फंसा दिया

मिनहाज के पिता बोले- सदमे में हूं, बेटा बेकसूर; मसीरुद्दीन की मां ने कहा- परिवार का एक ही सहारा था, उसे भी फंसा दिया

देश-विदेश
लखनऊ अल कायदा की विंग अंसार अल कायदा हिंद (AGH) के आतंकी कहे जा रहे मिनहाज अहमद और मसीरुद्दीन उर्फ मुशीर पर उत्तर प्रदेश को दहलाने की साजिश रचने का आरोप है। दोनों को 11 जुलाई को लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। दोनों के परिवार वालों ने उसके बाद से खुद को अपने-अपने घरों में कैद कर लिया है। दैनिक भास्कर ने मिनहाज और मसीरुद्दीन के परिवार वालों से बात करने की कोशिश की तो उनका दर्द छलक पड़ा। मिनहाज अहमद के पिता सिराज कहते हैं कि उन्हें नहीं लगता है कि उनका बेटा आतंकी घटना या ऐसी किसी भी तरह की घटना में शामिल है। वहीं, दूसरे आतंकी मसीरुद्दीन उर्फ मुशीर की मां शाहजहां कहती हैं कि परिवार का एक ही सहारा था। उसे भी फंसा दिया। वह पूरी तरह बेकसूर है, रिक्शा चलाता था।  पिता ने कहा- सदमे में हूं, मेरा बेटा ऐसी घटना में शामिल नहींमिनहाज के पिता सिराज कहते हैं, 'सदमे में हूं, मुझे...
UP में 37, राजस्थान में 20 और MP में 11 लोगों की मौत, 60 बुरी तरह झुलसे

UP में 37, राजस्थान में 20 और MP में 11 लोगों की मौत, 60 बुरी तरह झुलसे

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली आसमान से गिरी बिजली ने रविवार को तीन राज्यों में 68 लोगों की जिंदगी छीन ली। UP में 37 लोगों की मौत हुई, जबकि 22 झुलस गए। राजस्थान में 20 की मौत हो गई और 35 झुलस गए। वहीं, मध्यप्रदेश में 11 लोगों ने दम तोड़ दिया और 13 झुलस गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। राजस्थान: वॉच टावर पर बिजली गिरने से 11 की मौतजयपुर के आमेर महल के वॉच टावर पर बिजली गिरने से हुई 11 लोगों की मौत सहित राज्य में कुल 20 लोगों की मौत हुई है। जयपुर में ही शिवदासपुरा में एक बच्चे की मौत बिजली गिरने से हो गई। इनके अलावा कोटा में 4 और धौलपुर के बाड़ी में 3 बच्चों की मौत हुई है। सवाई माधोपुर-टोंक बॉर्डर पर एक गांव में एक शख्स की मौत हो गई। MP: होशंगाबाद में पानी पी रहे किसान पर बिजली गिरीमध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में ब वहीं रीवा में मंदिर परिसर...
दिल्ली में हत्या कर टीकमगढ़ में दूसरी पत्नी के घर छिपा था आरोपी, आधा किलो साेना सहित 33 लाख रु. की ज्वेलरी बरामद

दिल्ली में हत्या कर टीकमगढ़ में दूसरी पत्नी के घर छिपा था आरोपी, आधा किलो साेना सहित 33 लाख रु. की ज्वेलरी बरामद

देश-विदेश
टीकमगढ़ पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. पीआर कुमार मंगलम की पत्नी किट्टी कुमार मंगलम (67) की हत्या व लूट के आरोपी को रविवार रात मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सूरज कुमार टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र के बलदेवपुरा गांव में छिपा था। वह यहां अपनी दूसरी पत्नी के घर में रह रहा था। पुलिस ने लूटे गए करीब 33 लाख रुपए के आभूषण और अन्य सामान बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस सोमवार को आरोपी और उसकी दोनों पत्नियों व बेटी को टीकमगढ़ से लेकर दिल्ली रवाना हुई है। 6 जुलाई को बसंत विहार कॉलोनी में घर पर हुई थी हत्याकिट्टी कुमार मंगलम सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता भी थीं। किट्‌टी की हत्या 6 जुलाई को दिल्ली में उनके बसंत विहार कॉलोनी स्थित निवास पर की गई थी। वारदात में तीन आरोपी शामिल थे। आरोपी हत्या करने के बाद घर से आभूषण, नकदी सहित अन्य कीमती सामान लेकर भागे थे। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई...
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने चित्रकूट पहुंचकर सफाई दी, संघ संतुष्ट नहीं; लेकिन हटाने पर फैसला होल्ड, पर शर्तें लागू

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने चित्रकूट पहुंचकर सफाई दी, संघ संतुष्ट नहीं; लेकिन हटाने पर फैसला होल्ड, पर शर्तें लागू

देश-विदेश
चित्रकूट चित्रकूट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 5 दिनों के मंथन में राम जन्मभूमि ट्रस्ट के जमीन विवाद का मुद्दा भी उठा। दरअसल, इस विवाद को लेकर मीडिया, जनता और विपक्ष सभी की नजरें संघ के स्टैंड पर हैं। माना जा रहा था कि संघ के मंथन में चंपत राय को ट्रस्ट के महामंत्री पद से हटाए जाने का फैसला लिया जा सकता है पर ऐसा नहीं हुआ। चित्रकूट पहुंचे चंपत राय ने संघ के सामने अपनी दलीलें रखीं और उन्हें फिलहाल अभयदान मिल गया है, लेकिन शर्त के साथ। संघ ने अभी उन्हें महामंत्री पद पर बनाए रखने का फैसला लिया है। सूत्रों ने बताया कि चंपत राय की सफाई पर संघ के शीर्ष पदाधिकारी पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। उन्हें संघ की अदालत से क्लीन चिट नहीं मिली। फिलहाल संघ के शीर्ष नेतृत्व ने चंपत राय को अभय दान जरूर दे दिया है। संघ ने बयानबाजी न करने की हिदायत दीसंघ ने हिदायत दी है कि चंपत राय इस विवाद पर किसी भी हाल...
हिमाचल और कश्मीर में बादल फटा, कुल्लू में नदी का पानी आने के बाद बस्ती खाली कर रहे लोग; बिहार के 14 जिलों में यलो अलर्ट

हिमाचल और कश्मीर में बादल फटा, कुल्लू में नदी का पानी आने के बाद बस्ती खाली कर रहे लोग; बिहार के 14 जिलों में यलो अलर्ट

देश-विदेश
नई दिल्ली करीब एक महीने तक शांत रहा मानसून दोबारा एक्टिव हो गया है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में एक-दो दिन से रुक-रुककर बारिश जारी है तो मध्य प्रदेश में 17 जुलाई से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के 14 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 7.5 से 15 मिमी तक बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में और जम्मू-कश्मीर में बादल फटने की घटना सामने आई है। शिमला सहित कई जिलों में रविवार रात से भारी बारिश हो रही है। इस कारण नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगह बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। कुल्लू की सरवरी नदी भी उफान पर है। इससे किनारे पर बसी झुग्गी बस्तियों पर खतरा पैदा हो गया है। लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाइवे बंद कर दिया गया। नदी का पानी झुग्गी बस्ती के बीच में बह रहा है। लोगों ने अपनी झुग्गियां खाली करनी शुरू कर दी हैं। नदी का...
37645 नए मरीज मिले, 39674 ठीक हुए; 720 ने जान गंवाई; महाराष्ट्र में 2165 एक्टिव केस बढ़े, इसमें दो दिन से आ रहा उछाल

37645 नए मरीज मिले, 39674 ठीक हुए; 720 ने जान गंवाई; महाराष्ट्र में 2165 एक्टिव केस बढ़े, इसमें दो दिन से आ रहा उछाल

देश-विदेश
नई दिल्ली देश में रविवार को 37,645 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 39,674 लोग ठीक हुए और 720 की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,759 की कमी दर्ज की गई। हालांकि, महाराष्ट्र में एक्टिव केस का ट्रेंड बता रहा है कि इसमें स्थिरता आ रही है। ऐसे में अब यहां जल्द ही नए केस में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो सकता है। राज्य में रविवार को एक्टिव केस में 2,165 मामलों का उछाल आया। इस आंकड़े में यहां दो दिन से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को इसमें 1,769 की बढ़ोतरी हुई थी। देश में कोरोना को मात देने वाले मरीजों का आंकड़ा तीन करोड़ के पार हो गया है। रविवार रात तक 3 करोड़ 7 हजार लोग रिकवर हो चुके हैं। हालांकि, एक्टिव केस कम होने की रफ्तार में कमी आई है। 6 दिनों से लगातार एक्टिव केसेज में 5 हजार से कम की गिरावट देखी जा रही है। 5 जुला...
वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगवा चुके सांसदों को RT-PCR से छूट, 19 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र में लागू होगा नियम

वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगवा चुके सांसदों को RT-PCR से छूट, 19 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र में लागू होगा नियम

देश-विदेश
संसद के मानसून सेशन में वैक्सीन लगवा चुके सांसदों के लिए RT-PCR टेस्ट जरूरी नहीं होगा। 19 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलने वाले संसद के मानसून सत्र को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को ये बात कही। उन्होंने कहा कि हम रिक्वेस्ट करते हैं कि जिन सांसदों ने वैक्सीनेशन नहीं कराया है, वे कोरोना टेस्ट जरूर करवाएं। बिरला ने बताया कि ज्यादातर सांसदों ने वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगवा ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक लोकसभा के 444 और राज्यसभा के 218 सांसदों ने वैक्सीन लगवा ली है। ऐसे सांसद जो कोरोना संक्रमित थे, वो वैक्सीन की दूसरी डोज अभी तक नहीं ले पाए हैं। सेशन के दौरान सभी कोरोना नियमों का पालन होगालोकसभा अध्यक्ष ने बताया कि 19 दिन तक चलने वाले सेशन के दौरान सभी कोरोना नियमों का पालन होगा। सांसदों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के इंतजाम किए जा रहे हैं। सेशन के दौरान...
40 दिन में गोलीबारी की 20 घटनाएं, 13 संदिग्ध मारे गए; दिल्ली के वकील की मांग- मानवाधिकार आयोग दखल दे

40 दिन में गोलीबारी की 20 घटनाएं, 13 संदिग्ध मारे गए; दिल्ली के वकील की मांग- मानवाधिकार आयोग दखल दे

देश-विदेश
असम पुलिस पर फेक एनकाउंटर के आरोप लगे हैं। राज्य में 40 दिन में ऐसी 20 घटनाएं हुईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान पुलिस की गोली से कम से कम 13 संदिग्ध अपराधी मारे गए। जबकि दुष्कर्म और पशु तस्करी के 10 से ज्यादा आरोपी घायल हुए। असम में दो महीने पहले भाजपा नेता हेमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री बने हैं। ऐसे में उनके कार्यकाल में फेक एनकाउंटर बढ़ने के आरोप लगाए जा रहे हैं। दिल्ली के एक वकील आरिफ जवादर ने इस मामले में शनिवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) में शिकायत दर्ज कराई है और दखल देने की मांग की है। ट्रेंड पुलिस अधिकारियों से पिस्तौल छीने जाने पर भी सवालवकील जवादर का आरोप है कि असम पुलिस ने फेक एनकाउंटर में छोटे अपराधियों को मार गिराया है। पुलिस कहती है कि अपराधियों ने उनसे हथियार छीन लिए और जवाबी कार्रवाई में मारे गए। इस पर जवादर का सवाल है कि यह कैसे संभव है? एक ट्रेंड प...
दिल्ली में 1-2 दिन के अंदर बरसेंगे बदरा, राजस्थान में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा; UP, पंजाब और हरियाणा में बारिश का यलो अलर्ट

दिल्ली में 1-2 दिन के अंदर बरसेंगे बदरा, राजस्थान में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा; UP, पंजाब और हरियाणा में बारिश का यलो अलर्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली देश के ज्यादातर राज्यों में दक्षिण-पश्चिमी मानसून तय समय से लेट हो चुका है। इस बीच गर्मी से तपते दिल्ली के लोगों को एक-दो दिन में राहत मिल सकती है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना जताई है। सामान्य तौर पर यहां मानसून 27 जून को पहुंचता है। ऐसा 19 साल बाद हो रहा है, जब दिल्ली में मानसून इतनी देरी से पहुंच रहा है। इससे पहले 2002 में मानसून 19 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था। पहले IMD ने मई और जून के बीच दिल्ली में मानसून पहुंचने की उम्मीद जताई थी। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में 10 साल में दूसरी बार है, जब मानसून 10 जुलाई के बाद एंट्री करेगा। 2014 में मानसून 13 जुलाई को आया था। राजस्थान में मानसून के आने की तारीख 30 जून है। ...