Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

ट्रेनिंग सेंटर 50% क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे, स्कूल-कॉलेज और मल्टीप्लेक्स पर अब भी पाबंदी

ट्रेनिंग सेंटर 50% क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे, स्कूल-कॉलेज और मल्टीप्लेक्स पर अब भी पाबंदी

देश-विदेश
नई दिल्ली दिल्ली में रविवार को अनलॉक-7 की गाइडलाइन जारी की गई। एक और सहूलियत देते हुए 50% क्षमता के साथ किसी भी तरह के ट्रेनिंग सेंटर को खोलने की छूट दी गई है। नई गाइडलाइन के मुताबिक स्कूल-कॉलेज में ट्रेनिंग, स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग सहित पुलिस और आर्मी की ट्रेनिंग देने वाले सेंटर्स को अनुमति लेने की जरूरत अब नहीं होगी। इसके अलावा अकादमिक प्रोग्राम के तहत होने वाली गैदरिंग की अनुमति भी दी गई है। इसमें स्कूल-कॉलेज से जुड़ी मीटिंग भी शामिल है। अनलॉक-6 में खुले थे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्सपिछले रविवार को दिल्ली सरकार ने बिना दर्शकों के स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को खोलने की मंजूरी दी थी। हालांकि, सिनेमा घर, थिएटर, मल्टीप्लेक्स, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम और स्कूल-कॉलेज खोले जाने पर पाबंदी अभी भी जारी है। इसके साथ ही सामाजिक/राजनीतिक जमावड़ों पर भी रोक है। दिल्ली में अब इनको छूट ...
धर्म छिपाकर शादी करने वालों के खिलाफ कानून लाएगी असम सरकार, CM बोले- हिंदू और मुस्लिम, दोनों पर लागू होगा

धर्म छिपाकर शादी करने वालों के खिलाफ कानून लाएगी असम सरकार, CM बोले- हिंदू और मुस्लिम, दोनों पर लागू होगा

देश-विदेश
गुवाहाटी भाजपा शासित असम में भी अब लव जिहाद जैसा कानून लाया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह कानून ऐसे लोगों पर नजर रखेगा, जो अपना धर्म छिपाकर लड़कियों से शादी करते हैं। उन्होंने साफ कर दिया कि ये लव जिहाद कानून नहीं कहलाएगा और ये हिंदू और मुस्लिम, दोनों पर लागू होगा। हिंदू भी धोखा देकर शादी नहीं कर सकते: CMमुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "इस कानून के आने के बाद हिंदू पुरुष भी अपनी जानकारी छिपाकर किसी हिंदू महिला से शादी नहीं कर सकेगा। हम इस कानून के लिए लव जिहाद शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं। हमारा मानना है कि हिंदू भी छल से शादी नहीं कर सकता। जब मुस्लिम धोखे से हिंदू महिला से शादी करता है, तो वही लव जिहाद नहीं है। मेरे लिए तो वो भी जिहाद है, जब कोई हिंदू ऐसा करता है। ये कानून धोखा करके शादी करने वालों को रोकेगा।' उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान हमने ...
भारत में रेजिडेंट ग्रीवांस ऑफिसर अपॉइंट किया, नए IT मंत्री की चेतावनी के 3 दिन बाद ट्विटर ने कानून माना

भारत में रेजिडेंट ग्रीवांस ऑफिसर अपॉइंट किया, नए IT मंत्री की चेतावनी के 3 दिन बाद ट्विटर ने कानून माना

देश-विदेश
नई दिल्ली आखिरकार ट्विटर ने भारत के नए IT नियमों को मान लिया है। कंपनी ने भारत में अपना रेजिडेंट ग्रीवांस ऑफिसर नियुक्त किया है। ट्विटर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया है कि उसने विनय प्रकाश को शिकायत अधिकारी बनाया है। सरकार ने 25 फरवरी को नए कानून लागू किए थे। इन नियमों का 3 महीने के भीतर यानी 25 मई से पहले पालन किया जाना था, लेकिन ट्विटर ने डेडलाइन खत्म होने के 46 दिन बाद इन नियमों का पालन किया है। इससे पहले 27 जून को ट्विटर इंडिया के अंतरिम शिकायत अधिकारी धर्मेंद्र चतुर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इनकी नियुक्ति कुछ हफ्ते पहले ही ट्विटर इंडिया ने नए IT नियमों के पालन के लिए की गई थी। पहली ग्रीवांस रीड्रेसल रिपोर्ट भी पेश की इसके साथ ही कंपनी ने 26 मई से 25 जून 2021 के बीच की अपनी पहली ग्रीवांस रीड्रेसल रिपोर्ट (अनुपालना रिपोर्ट) भी पेश की। नए नियमों के मुताबिक इस ...
बीते दिन 41463 संक्रमित मिले, इतने ही मरीज ठीक भी हुए, 898 मौतें भी हुईं; आज ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 3 करोड़ के पार होगा

बीते दिन 41463 संक्रमित मिले, इतने ही मरीज ठीक भी हुए, 898 मौतें भी हुईं; आज ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 3 करोड़ के पार होगा

देश-विदेश
नई दिल्ली देश में शनिवार को कोरोना के 41,463 मामले सामने आए। इस दौरान इतने ही यानी 41,463 मरीजों ने महामारी को मात दी। जबकि 898 लोगों की बीते दिन संक्रमण की वजह से मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 908 की कमी हुई। रिकवरी की बात करें, तो पिछले कई दिनों से कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या नए संक्रमितों से ज्यादा रही है। रोजाना औसतन 40 हजार लोग ठीक हो रहे हैं। ऐसे में रविवार को ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 3 करोड़ के पार पहुंचने की उम्मीद है। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 41,463बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 41,463बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 898अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.08 करोड़अब तक ठीक हुए: 2.99 करोड़अब तक कुल मौतें: 4.08 लाखअभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: ...
दिल्ली के CM बोले- राज्य में हमारी सरकार आई, तो हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी; पुराने बिल माफ करेंगे

दिल्ली के CM बोले- राज्य में हमारी सरकार आई, तो हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी; पुराने बिल माफ करेंगे

देश-विदेश
देहरादून अगले साल उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के मद्देनजर पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। देहरादून में उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि दिल्ली की तरह अगर उत्तराखंड में भी हमारी सरकार बनेगी, तो हर परिवार को 300 यूनिट तक बिजली बिल्कुल फ्री दी जाएगी। उन्होंने वादा किया कि पुराने बिल माफ किए जाएंगे। कोई पावर कट नहीं लगेगा। 24 घंटे बिजली आएगी। उत्तराखंड के किसानों को भी फ्री बिजली मुहैया कराई जाएगी। भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना इस दौरान उन्होंने सत्ता में बैठी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों राज्य का भला नहीं चाहतीं। भगवान ने उत्तराखंड को सब कुछ दिया, लेकिन उत्तराखंड के नेताओं और पार्टियों ने इसे बर्बाद करन...
42,648 नए मरीज मिले, 45,159 ठीक हुए और 1,206 की मौत; एक्टिव केस घटकर 4.49 लाख हुए, यह 105 दिन में सबसे कम

42,648 नए मरीज मिले, 45,159 ठीक हुए और 1,206 की मौत; एक्टिव केस घटकर 4.49 लाख हुए, यह 105 दिन में सबसे कम

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली देश में कोरोना के केस में शुक्रवार को भी मामूली कमी आई है। 42,648 नए मरीजों की पहचान हुई, 45,159 ठीक हुए और 1,206 ने जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 3,732 की कमी आई। अब 4 लाख 49 हजार 478 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। यह 105 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 26 मार्च को 4 लाख 49 हजार 449 एक्टिव केस थे। देश में मौत के आंकड़े में भी शुक्रवार को अचानक बढ़ोतरी देखी गई। यह 9 दिन बाद 1,000 के पार पहुंच गया। इससे पहले 30 जून को 1,002 संक्रमितों ने जान गंवाई थी। हालांकि, मौत के केस में बढ़ोतरी की वजह महाराष्ट्र में पुरानी मौतों का एडजस्टमेंट है। यहां बीते 24 घंटे में 738 मौत रिकॉर्ड की गईं। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 42,648बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 45,159बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 1,206...
3 दिन के अंदर देश के 20% इलाकों में हो सकती है बारिश, मध्यप्रदेश और बिहार सहित 12 राज्यों में यलो अलर्ट

3 दिन के अंदर देश के 20% इलाकों में हो सकती है बारिश, मध्यप्रदेश और बिहार सहित 12 राज्यों में यलो अलर्ट

देश-विदेश
नई दिल्ली तीन हफ्ते से सुस्त पड़ा मानसून शनिवार से फिर सक्रिय हो सकता है। अगले 3 दिन में यह देश के 20% भाग पर छा सकता है। बंगाल की खाड़ी से उत्तर प्रदेश तक पहुंच रहीं पूर्वी नम हवाएं शनिवार तक दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित 12 राज्यों में फैल सकती हैं। इन राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच दिल्ली में भी शनिवार को बारिश की आशंका जताई गई है। यहां मानसून के लेट होने का पिछले 15 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले 2006 में मानसून ने 9 जुलाई को राजधानी में दस्तक दी थी। बंगाल की खाड़ी में बन सकता है कम दबाव का क्षेत्रइसके साथ ही रविवार को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इससे अगले तीन-चार दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश होने के आसार हैं। एक हफ्ते में मानसूनी बारिश की कमी की भरपाई हो जाएगाी। मौसम विभाग के वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने बताया, 'मानसून की उत्तरी सीम...
मुंबई में 13 साल की बच्ची से सेक्स शब्द बोलने वाले बस कंडक्टर को एक साल की कैद, 15 हजार का जुर्माना भी लगाया गया

मुंबई में 13 साल की बच्ची से सेक्स शब्द बोलने वाले बस कंडक्टर को एक साल की कैद, 15 हजार का जुर्माना भी लगाया गया

देश-विदेश
मुंबई मुंबई की एक विशेष अदालत ने 13 साल की बच्ची से 'सेक्स' के बारे में बात करने के आरोप में बस कंडक्टर को एक साल की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी चंद्रकांत सुदाम कोली को POCSO एक्ट की धारा 12 के तहत दोषी पाया और एक साल की सजा के साथ उस पर 15 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर उसे तीन महीने का कठोर कारावास और भुगतना होगा। बच्ची बस में अकेली थीयह घटना साल 2018 की है। पूर्वी उपनगर में रहने वाली एक बच्ची मुंबई बेस्ट की सरकारी बस से रोज सुबह स्कूल जाती थी और दोपहर तक लौटती थी। जुलाई 2018 में घटना वाले दिन बस में 2 या 3 लोग ही बैठे थे। इस दौरान बस कंडक्टर चंद्रकांत सुदाम कोली उसके पास आया और बगल में बैठ गया। कोली ने बच्ची से पूछा कि क्या वह 'सेक्स' के बारे में कुछ जानती है? जिस पर बच्ची ने कहा कि वह उससे इस तरह के सवाल न पूछे। कंडक्टर कुछ देर के लिए चला गया, लेकिन जब व...
बिहार, राजस्थान और बंगाल में वैक्सीनेशन की सबसे ज्यादा कमी, केरल और दिल्ली की हालत बेहतर

बिहार, राजस्थान और बंगाल में वैक्सीनेशन की सबसे ज्यादा कमी, केरल और दिल्ली की हालत बेहतर

देश-विदेश
नई दिल्ली देश में कोरोना वायरस के नए-नए वैरिएंट चिंता बढ़ा रहे हैं। उस पर वैक्सीनेशन में आ रही गिरावट मुश्किल को और बढ़ा सकती है। अभी तक कुल टारगेट से 54% कम टीके लगाए गए हैं। कुछ सबसे बड़े राज्यों में रोजाना के वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड सबसे खराब है। इन राज्यों की कुल आबादी करीब 59 करोड़ है। डेटा के मुताबिक, केरल और दिल्ली में वैक्सीनेशन टारगेट 22% कम है, वहीं बिहार में यह 71%, जबकि राजस्थान और बंगाल में 66% कम है। इन राज्यों में भी बेहतर हैं हालातकेरल और दिल्ली के साथ पंजाब, कर्नाटक और गुजरात में भी वैक्सीनेशन की कमी वहां की आबादी के हिसाब से ज्यादा नहीं है। पंजाब में वैक्सीनेशन की कमी 26%, कर्नाटक में 30% और गुजरात में 37% है। दिल्ली और केरल में वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड अभी तक सबसे ज्यादा है, लेकिन दिसंबर तक 60% आबादी को वैक्सीन लगाने के अपने टारगेट से दोनों राज्य अभी बहुत दूर हैं। इन...
ADR की रिपोर्ट में खुलासा, 42% मंत्रियों पर दर्ज है आपराधिक मुकदमा, नए गृह राज्यमंत्री निशीथ प्रमाणिक हत्या के आरोपी

ADR की रिपोर्ट में खुलासा, 42% मंत्रियों पर दर्ज है आपराधिक मुकदमा, नए गृह राज्यमंत्री निशीथ प्रमाणिक हत्या के आरोपी

देश-विदेश
नई दिल्ली केंद्र सरकार के नए मंत्रिमंडल में अधिकांश मंत्री दागी हैं। कईयों पर हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, तो अधिकांश मंत्री करोड़पति हैं। नेशनल इलेक्शन वॉच और ADR की नई रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ADR ने यह रिपोर्ट मंत्रियों के चुनावी हलफनामे के आधार पर तैयार की है। रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल के 78 मंत्रियों में से 42% पर आपराधिक केस है। हत्या जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। दो दिन पहले जिन 15 नए कैबिनेट मंत्री और 28 राज्य मंत्री को शपथ दिलाई गई है। उसमें से कई के नाम इस तरह के मामलों में शामिल है। मंत्रिमंडल में ऐसे मंत्रियों की संख्या 33 है। वहीं 24 यानी 31% पर गंभीर आपराधिक केस दर्ज है। देश के सबसे कम उम्र के नए गृह राज्यमंत्री निशीथ प्रमाणिक पर हत्या का मुकदमा दर्ज है। 35 साल के प्रमाणिक पश्चिम बंगाल के कूच बिहार इलाक...