कर्नाटक का सरकारी स्कूल बनेगा सैटेलाइट डिजाइनिंग का हिस्सा, इसरो की मदद से परिसर में ही डिजाइन बनाएंगे बच्चे
बेंगलुरू
कर्नाटक के मल्लेश्वरम (बेंगलुरू) का मट्टीकेरे मॉडल प्राइमरी स्कूल उपग्रह लॉन्च करने वाला देश का पहला स्कूल बनने जा रहा है। राज्य के उपमुख्यमंत्री सी एन अश्वथ नारायण ने गुरुवार को स्कूल में लैपटॉप बांटने के कार्यक्रम में यह बताया। उन्होंने कहा कि आमतौर पर ऐसे प्रोजेक्ट में इंजीनियरिंग केे छात्र लिए जाते हैं, लेकिन पहली बार मट्टीकेरे स्कूल के बच्चे इंडियन टेक्लोलॉजिकल कांग्रेस एसोसिएशन और इसरो की मदद से इस प्रोजेक्ट में शामिल होंगे।
सैटेलाइट की डिजाइनिंग और उसे बनाने का काम यहीं स्कूल में होगा, जिसमें यहां के बच्चे सीधे तौर पर जुड़ेंगे। इसमें कुछ और सरकारी स्कूलों के बच्चे भी शामिल किए जाएंगे। अश्वथ नारायण ने बताया कि मल्लेश्वरम अगले साल होने वाले 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में 75 उपग्रहों को लॉन्च करने के कार्यक्रम में शामिल होगा।
कोरोना में भी यहां बढ़े...








