Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

WHO की चीफ साइंटिस्ट ने कहा- भारत बायोटेक की वैक्सीन का डेटा संतोषजनक; इसकी ओवरऑल एफिकेसी भी काफी ज्यादा

WHO की चीफ साइंटिस्ट ने कहा- भारत बायोटेक की वैक्सीन का डेटा संतोषजनक; इसकी ओवरऑल एफिकेसी भी काफी ज्यादा

देश-विदेश
वॉशिंगटन कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत की स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सिन को जल्द ही वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) से भी अप्रूवल मिल सकता है। इसे हैदराबाद स्थित कंपनी भारत बोयोटेक ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के साथ मिलकर तैयार किया है। इस वैक्सीन को WHO की चीफ साइंटिस्ट ने भी असरदार माना है। WHO की चीफ साइंटिस्ट डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि कोवैक्सिन के ट्रायल का डेटा संतोषजनक लग रहा है। इसके बाद से ही कोवैक्सिन को WHO की मंजूरी मिलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। 23 जून को हुई थी प्री-सबमिशन मीटिंगCNBC TV-18 को दिए इंटरव्यू में स्वामीनाथन ने बताया कि भारत बायोटेक और WHO के बीच प्री-सबमिशन मीटिंग 23 जून को हुई थी और अब उसके ट्रायल के डेटा को इकट्ठा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोवैक्सिन कोरोना के डेल्टा वैरिएंट पर कम असरदार है, इसके बावजूद यह काफी हद तक कारगर साबित हुई ...
टीम मोदी में सबसे बड़े विस्तार के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग खत्म, 23 हजार करोड़ के हेल्थ इमरजेंसी पैकेज का ऐलान

टीम मोदी में सबसे बड़े विस्तार के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग खत्म, 23 हजार करोड़ के हेल्थ इमरजेंसी पैकेज का ऐलान

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कैबिनेट के साथ मीटिंग की। मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव के बाद यह कैबिनेट की पहली मीटिंग थी। इसमें कृषि क्षेत्र के लिए अहम फैसला लिया गया। इसके तहत किसानों को फायदा दिया जाएगा। इसके बाद शाम 7 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। यह मीटिंग वर्चुअली की गई। इसमें सभी 30 कैबिनेट मंत्री शामिल हुए। मीटिंग के बाद 3 मंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बैठक में लिए फैसलों के बारे में जानकारी दी। सरकार ने 23 हजार करोड़ के हेल्थ इमरजेंसी पैकेज का भी ऐलान किया है। इसमें 15 हजार करोड़ रुपए केंद्र सरकार के होंगे। 8 हजार करोड़ रुपए राज्यों को दिए जाएंगे। नारियल बोर्ड बनाया, 2 करोड़ तक के लोन का ऐलाननरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में फैसला गया कि क...
कुलगाम और पुलवामा में सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया; 2 दिन में 5 दहशतगर्द ढेर

कुलगाम और पुलवामा में सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया; 2 दिन में 5 दहशतगर्द ढेर

देश-विदेश
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। यहां के कुलगाम और पुलवामा में बुधवार को मुठभेड़ हुई। जिसमें चार आतंकियों को मार गिराया गया। इससे पहले मंगलवार शाम कुपवाड़ा जिले के गांदर्स इलाके का हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद मारा गया था। इस तरह 24 घंटों में घाटी में कुल 5 आतंकियों का सफाया कर दिया गया है। IGP कश्मीर विजय कुमार ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कुलगाम के जोदार इलाके में एनकाउंटरपहला एनकाउंटर कुलगाम के जोदार इलाके में हुआ। सुरक्षा बलों के सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर कर दिए गए। मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे। पुलावामा के पुचल में भी आतंकियों को मार गिरायादूसरा एनकाउंटर पुलवामा के पुचल इलाके में हुआ। आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षा...
24 घंटे के आंकड़ों ने डराया, 45724 मरीज मिले, 44506 ठीक हुए; 56 दिन बाद नए केस ठीक होने वालों से ज्यादा, एक्टिव केस में भी बढ़ोतरी

24 घंटे के आंकड़ों ने डराया, 45724 मरीज मिले, 44506 ठीक हुए; 56 दिन बाद नए केस ठीक होने वालों से ज्यादा, एक्टिव केस में भी बढ़ोतरी

देश-विदेश
नई दिल्ली देश में बुधवार को 45,724 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 44,506 लोग ठीक हुए और 819 की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 359 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में 56 दिनों के बाद नए केस ठीक होने वाले मरीजों से ज्यादा आए हैं। 56 दिन बाद ही एक्टिव केस में बढ़ोतरी देखी गई है। इससे पहले 12 मई को 3.62 लाख केस आए थे और 3.52 लाख मरीज ठीक हुए थे। इसी दिन एक्टिव केस में 6,399 की बढ़ोतरी हुई थी। उसके बाद से एक्टिव केस में लगातार गिरावट हो रही थी। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 45,724बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 44,506बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 819अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.07 करोड़अब तक ठीक हुए: 2.98 करोड़अब तक कुल मौतें: 4.05 लाखअभी इलाज करा रहे मरीजों की...
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में निधन, उन्हें दो बार हुआ था कोरोना

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में निधन, उन्हें दो बार हुआ था कोरोना

देश-विदेश
नई दिल्ली हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने सुबह 3:40 बजे शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) अस्पताल में आखिरी सांस ली। यहां वे करीब दो महीने से भर्ती थे। सोमवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वीरभद्र सिंह को दो बार कोरोना हुआ। पहली बार 12 अप्रैल और दूसरी बार 11 जून को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एक दिन पहले ही बुधवार को IGMC के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. जनक राज ने कहा था कि वीरभद्र सिंह की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बनी हुई है। वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून 1934 को हुआ। उनके पिता पदम सिंह बुशहर रियासत के राजा थे। वीरभद्र सिंह 1962 में पहली बार महासू सीट से लोकसभा चुनाव जीते थे। इसके बाद वे 1967, 1971, 1980 और 2009 में भी लोक...
मोदी सरकार के खिलाफ पोस्ट किए गए पुराने वीडियो अपलोड हुए, पर कुछ ही मिनट में अकाउंट रिकवर हुआ, ग्वालियर में हुई FIR

मोदी सरकार के खिलाफ पोस्ट किए गए पुराने वीडियो अपलोड हुए, पर कुछ ही मिनट में अकाउंट रिकवर हुआ, ग्वालियर में हुई FIR

देश-विदेश
ग्वालियर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मोदी कैबिनेट में शामिल होने के साथ ही उनका फेसबुक अकाउंट हैक होने की खबर तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि किसी ने रात 12:23 बजे उनकी फेसबुक वॉल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक भाषण वाले पुराने वीडियो अपलोड कर दिए। इनमें वे मोदी सरकार की कमियां गिनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो उस वक्त के हैं, जब सिंधिया कांग्रेस में हुआ करते थे। यह खबर जैसे ही फैली, तो साइबर टीम एक्टिव हुई। दावा किया जा रहा है कि कुछ ही मिनट में हैकिंग को रोक लिया गया। इसके साथ साथ ही अपलोड पुराने वीडियो हटा दिए गए। जिस डेटा से छेड़छाड़ की गई है, वह भी रिकवर हो गया है। सबसे पहले भोपाल में सिंधिया समर्थक कृष्णा घाटगे ने इसकी पुष्टि की है। गुरुवार दोपहर पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल की शिकायत पर ग्वालियर के क्राइम ब्रांच थाने में अज्ञात हैकर पर FI...
रविशंकर, हर्षवर्धन और निशंक के इस्तीफे क्यों? जानिए इनके मंत्रालय संभालने वालों के सामने क्या चुनौतियां

रविशंकर, हर्षवर्धन और निशंक के इस्तीफे क्यों? जानिए इनके मंत्रालय संभालने वालों के सामने क्या चुनौतियां

देश-विदेश
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में बुधवार को पहली बार मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ। इस फेरबदल में जहां कुछ पुराने मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई, वहीं कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। मंत्रिमंडल में कुछ बदलाव तो ऐसे भी हुए, जिनसे हर कोई चौंक गया। स्वास्थ्य संभालने वाले हर्षवर्धन, IT मंत्रालय के रविशंकर प्रसाद और शिक्षा मंत्रालय के निशंक ने इस्तीफा दे दिया और इनके मंत्रालय नए चेहरों को सौंप दिए गए। जानिए, ये इस्तीफे क्यों हुए और जो नए चेहरे आए हैं, उनके सामने क्या चुनौतिया हैं... 1. स्वास्थ्य मंत्रालय कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे देश में स्वास्थ्य मंत्रालय का सबसे अहम रोल रहा है। डॉक्टर हर्षवर्धन से स्वास्थ्य मंत्रालय का पदभार छीन लिया गया है। स्थास्थ्य मंत्रालय अब मनसुख मंडाविया संभालेंगे। कोरोना काल में मनसुख मंडाविया ने मेडिकल ऑक्सीजन सप्ल...
मोदी 2.0 में अब 77 मिनिस्टर:स्मृति ईरानी से कपड़ा मंत्रालय लेकर पीयूष गोयल को दिया, धर्मेंद्र प्रधान अब पेट्रोलियम नहीं शिक्षा मंत्रालय संभालेंगे; सिंधिया को मिला वफादारी का इनाम, सिविल एविएशन मंत्री बने

मोदी 2.0 में अब 77 मिनिस्टर:स्मृति ईरानी से कपड़ा मंत्रालय लेकर पीयूष गोयल को दिया, धर्मेंद्र प्रधान अब पेट्रोलियम नहीं शिक्षा मंत्रालय संभालेंगे; सिंधिया को मिला वफादारी का इनाम, सिविल एविएशन मंत्री बने

देश-विदेश
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम अपने कैबिनेट का अब तक का सबसे बड़ा विस्तार किया। नए मंत्रियों के शपथ लेने के दो घंटे के अंदर ही उन्होंने सभी को उनके मंत्रालय भी सौंप दिए। 7 राज्यमंत्रियों को उनकी बेहतर परफॉर्मेंस के लिए प्रमोशन देकर कैबिनेट का हिस्सा बनाया गया है। कई पुराने कैबिनेट मंत्रियों के मंत्रालयाें में फेरबदल किया गया है। इसमें स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल और नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हैं। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय का कार्यभार प्रधान से लेकर उन्हें शिक्षा मंत्रालय सौंप दिया गया है। रेलवे मंत्रालय की जिम्मेदारी पीयूष गाेयल की जगह अश्विनी वैष्णव को दी गई है। कुल 36 नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिली है। इनमें 8 केंद्रीय और 26 राज्य मंत्री हैं। राज्यमंत्री के पद से प्रमोट हुए अनुराग ठाकुर को खेल मंत्रालय और हरदीप पुरी को पेट्...
मंत्रियों के विभागों का एलान, शाह को बड़ी जिम्‍मेदारी, जानें-किसे मिला कौन सा मंत्रालय

मंत्रियों के विभागों का एलान, शाह को बड़ी जिम्‍मेदारी, जानें-किसे मिला कौन सा मंत्रालय

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, पॉलिटिक्स
नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। कुल 43 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, के अलावा मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार समेत 15 सांसदों ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। नई कैबिनेट में 28 राज्य मंत्री है। प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 32 ऐसे चेहरे हैं जो पहली बार केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जानें किसे क्‍या मिली जिम्‍मेदारी…पीएम खुद करेंगे इन मंत्रालयों की निगरानीसमाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल, पब्लिक ग्रीवांस एंड पेंशन, एटॉमिक एनर्जी, डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस, पॉलिसी इश्यू मंत्रालयों की निगरानी करेंगे…शाह को बड़ी जिम्‍मेदारीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई कैबिनेट में एक नया मंत्रालय मिन...
पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी की बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या की; एक संदिग्ध हिरासत में, दो अन्य की तलाश जारी

पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी की बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या की; एक संदिग्ध हिरासत में, दो अन्य की तलाश जारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम की मंगलवार रात दिल्ली के वसंत विहार स्थित उनके आवास पर हत्या कर दी गई। मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि 67 साल की किट्टी कुमारमंगलम की घर के अंदर लूट की नीयत से घुसे बदमाशों ने हत्या कर दी। वह वसंत विहार स्थित अपने आवास में दूसरी मंजिल पर रहती थीं। किट्टी के पति पी रंगराजन कुमारमंगलम, अटल सरकार में मंत्री थे। उनकी मौत कैंसर से हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, उनके घर की देखभाल करने वाली महिला ने बताया कि लाउंड्रीमैन बीती रात करीब 8.30 बजे उनके घर आया था। उसके साथ दो अन्य लोग भी थे। उन्होंने महिला को बांध दिया और किट्टी कुमारमंगलम की हत्या कर दी। लाउंड्रीमैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नौकरानी ने पुलिस को सूचना द...