Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर में हिजबुल का टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन ढेर; कई आतंकी वारदातों में था शामिल

जम्मू-कश्मीर में हिजबुल का टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन ढेर; कई आतंकी वारदातों में था शामिल

देश-विदेश
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर से बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने एक खूंखार आंतकी को मार गिराया। सुरक्षाबलों ने घाटी में हिजबुल मुजाहिद्दीन के टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन उर्फ उबैद को ढेर कर दिया। हंदवाड़ा में हुए एनकाउंटर में जवानों को यह बड़ी कामयाबी मिली। IGP कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मेहराजुद्दीन घाटी में कई बड़ी आतंकी वारदातों को अंजाम देने में शामिल था। 2 जुलाई को 5 आतंकी ढेर किए थेइससे पहले 2 जुलाई को पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 5 आतंकियों को मार गिराया था। सुरक्षा बलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ काफी देर तक चली थी। IGP कश्मीर ने बताया था कि मारे गए पांचों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के हैं। इनमें एक डिस्ट्रिक्ट कमांडर निशाज लोन था। 30 जून को दो आतंकी ढेर किए थेइससे पहले, 30 जून को कुलगाम में भी एनकाउंटर हुआ था। कुलगाम के चिमेर इलाके में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन के दौरान 2 आतंकवादी ...
24 घंटे में 43,957 संक्रमित मिले, 47,030 ठीक हुए और 930 की मौत; नए संक्रमितों के आधे से ज्यादा मामले सिर्फ केरल और महाराष्ट्र में

24 घंटे में 43,957 संक्रमित मिले, 47,030 ठीक हुए और 930 की मौत; नए संक्रमितों के आधे से ज्यादा मामले सिर्फ केरल और महाराष्ट्र में

देश-विदेश
नई दिल्ली देश में मंगलवार को कोरोना के 43,957 नए मरीजों की पहचान हुई, 47,030 ठीक हुए और 930 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 4,007 की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच बीते दिन केरल और महाराष्ट्र से डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में केरल में 14,373 और महाराष्ट्र में 8,418 कोरोना मरीज मिले हैं। यह मंगलवार को देश में मिले संक्रमितों के आंकड़े से आधे से भी ज्यादा है। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43,957बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 47,030बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 930अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.06 करोड़अब तक ठीक हुए: 2.97 करोड़अब तक कुल मौतें: 4.04 लाखअभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.54 लाख 8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियांद...
सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जस्टिस, CEC और प्रदेश के इलेक्शन कमिश्नर विधानसभा सीटों में बदलाव का खाका खींचेंगे, सियासी दलों से भी मिलेंगे

सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जस्टिस, CEC और प्रदेश के इलेक्शन कमिश्नर विधानसभा सीटों में बदलाव का खाका खींचेंगे, सियासी दलों से भी मिलेंगे

देश-विदेश
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों के परिसीमन के लिए बनाए गए 3 सदस्यों का आयोग 4 दिन के दौरे पर पहुंच गया है। मंगलवार से शुरू हुए इस दौरे में आयोग के मेंबर राजनीतिक दलों और अफसरों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों को नया रूप दिया जाएगा। तीन सदस्यों का यह आयोग फरवरी 2020 में बनाया गया था। इसकी अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई हैं। वहीं, मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) सुशील चंद्रा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव आयुक्त केवल कुमार शर्मा इसके सदस्य हैं। जानिए कौन हैं कमीशन के 3 मेंबर​​​​​​ 1. जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई: जस्टिस देसाई सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज हैं। वे महाराष्ट्र की पब्लिक प्रॉसीक्यूटर रही हैं और उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट की जज के तौर पर भी काम किया है। देसाई को 1986 में नजरबंदी से संबंधित केसों के लिए मह...
मुंबई के जुहू कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खास किए गए ट्रेजडी किंग, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

मुंबई के जुहू कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खास किए गए ट्रेजडी किंग, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

देश-विदेश
मुंबई बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के जुहू कब्रिस्तान में सुपुर्द ए-खाक कर दिया गया है। मुंबई पुलिस के जवानों ने फायर कर दिलीप कुमार को आखिरी सलामी दी। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे उनका निधन हो गया था। वे 98 साल के थे। उन्होंने मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें यहां 29 जून को भर्ती किया गया था। जनाजे से पहले दिलीप कुमार की पार्थिव देह को तिरंगे में लपेटते हुए पुलिसकर्मी। दोपहर में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, NCP प्रमुख शरद पवार और शाहरुख खान दिलीप साहब को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। दिलीप कुमार की तबीयत लंबे समय से ठीक नहीं थी। उन्हें कई बार हॉस्पिटल में भी भर्ती करना पड़ा। उन्हें पिछले एक महीने में दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान था। देश विदेश की हस्तियों ने शो...
बॉलीवुड में देविका रानी ने दिलीप कुमार को दिया था पहला ब्रेक; 22 साल की उम्र में पहली फिल्म के लिए 1250 रुपए मिले थे

बॉलीवुड में देविका रानी ने दिलीप कुमार को दिया था पहला ब्रेक; 22 साल की उम्र में पहली फिल्म के लिए 1250 रुपए मिले थे

देश-विदेश
बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार बुधवार को 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। दिलीप साहब का बॉलीवुड करियर फिल्म 'ज्वार भाटा' (1944) से शुरू हुआ था। 1947 में उन्होंने 'जुगनू' में काम किया। इस फिल्म की कामयाबी ने दिलीप साहब को चर्चित कर दिया। इसके बाद उन्होंने 'शहीद', 'अंदाज', 'दाग', 'दीदार', 'मधुमति', 'देवदास', 'मुसाफिर', 'नया दौर', 'आन', 'आजाद' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। अपने अभिनय से वो स्वतंत्र भारत के पहले दो दशकों में लाखों युवा दर्शकों के दिलों की धड़कन बन गए थे। उन्होंने अभिनय के माध्यम से कई मुद्दों को ब्लैक एंड वाइट सिनेमा के पर्दे पर प्रस्तुत किया। दिलीप साहब ट्रेजेडी किंग के साथ ऑलराउंडर एक्टर भी कहे जाते थे। 25 साल की उम्र में वे देश के नंबर वन एक्टर के रूप में स्थापित हो गए थे। राजकपूर और देव आनंद के आने से 'दिलीप-राज-देव' की फेमस त्रिमूर्ति ने लोगों...
पुश्तैनी हवेली को म्यूजियम बनते देखना चाहते थे दिलीप कुमार, पाकिस्तान सरकार और मौजूदा मालिकों के बीच उलझा रह गया मामला

पुश्तैनी हवेली को म्यूजियम बनते देखना चाहते थे दिलीप कुमार, पाकिस्तान सरकार और मौजूदा मालिकों के बीच उलझा रह गया मामला

देश-विदेश
दिलीप कुमार की पुश्तैनी हवेली को 2014 में और राज कपूर की हवेली को 2018 में पाकिस्तान सरकार ने राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था। दोनों ही हवेलियां पेशावर शहर के रिहायशी इलाके किस्सा ख्वानी बाजार में हैं। पुश्तैनी हवेलियों पर औपचारिक संरक्षण की प्रक्रिया चल रही है। खैबर पख्तूनख्वाह प्रोविंशियल गवर्नमेंट ने इसकी पहल की थी, ताकि यहां म्यूजियम बनाया जा सके। मौजूदा मालिकों को इस काम के लिए 18 मई तक का समय दिया था। लेकिन अफसोस दिलीप साहब हवेली के सुधरने से पहली ही दुनिया छोड़कर चले गए। 1947 में भारत और पाकिस्तान के विभाजन से पहले राज कपूर और दिलीप कुमार ने इन इमारतों में अपने जीवन का शुरुआती हिस्सा गुजारा है। कीमतों से नाखुश मौजूदा ओनर्स ने नहीं मानी बातइससे पहले खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने राज कपूर के 6.25-मारला और दिलीप कुमार के 4-मारला घरों को 1.50 करोड़ और 80 लाख रुपए में खरीदकर उन्हें संग्रह...
91 देशों का राष्ट्रगान गाता है यह गुजराती लड़का, कहा- वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास

91 देशों का राष्ट्रगान गाता है यह गुजराती लड़का, कहा- वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास

देश-विदेश
अहमदाबाद। गुजरात के एक किशोर का दावा है कि वह 91 देशों के राष्ट्रगान को दिल से गा सकता है। वडोदरा स्थित अथर्व अमित मुले ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, "मैंने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूनाइटेड किंगडम सहित 91 देशों के राष्ट्रगान को याद किया है।" 18 साल के किशोर, जो वर्तमान में शास्त्रीय संगीत सीख रहा है, ने कहा: "चूंकि हम वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास करते हैं, मैंने सोचा कि मुझे अन्य देशों के राष्ट्रगान भी याद करना चाहिए।" इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने उन्हें 6 मार्च, 2021 को कतर, सीरिया, थाईलैंड, यमन, न्यूजीलैंड सहित 69 देशों के राष्ट्रगान सुनाने में सक्षम होने के लिए एक प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। अब तक, मुले ने कुल 91 राष्ट्रगान याद करने का दावा किया है। उन्होंने कहा, "मेरे परिवार के सदस्य शास्त्रीय संगीत का अभ्यास करते हैं। मेरी मां, दादा-दादी और मां के भ...
दिल्ली : बच्चे की 140 डिग्री घूमी रीढ़ सर्जरी से हुई ठीक, छह घंटे चला ऑपरेशन

दिल्ली : बच्चे की 140 डिग्री घूमी रीढ़ सर्जरी से हुई ठीक, छह घंटे चला ऑपरेशन

देश-विदेश
नई दिल्ली दिल्ली के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने घातक आनुवंशिक बीमारी से पीड़ित 12 वर्षीय बच्चे को नई जिंदगी दी है। यह बच्चा घातक मैलाइनेंट हाइपरथर्मिया से पीड़ित था। इसमें बच्चे की रीढ़ की हड्डी 140-डिग्री तक बाईं ओर मुड़ी थी। यह एक दुर्लभ बीमारी है जो भारत में 100,000 लोगों में से एक में देखने को मिलती है। यह बीमारी दुर्लभ होने के साथ-साथ जानलेवा हो सकती है। मैलाइनेंट हाइपरथर्मिया को बढ़ने से रोकने के लिए करीब छह घंटे तक चली सर्जरी के दौरान एनेस्थिसिया का उपयोग करना काफी मुश्किलों भरा रहा। इस बीमारी से पीड़ित मरीज को स्थिर रखने के लिए एकमात्र दवा- डेंट्रोलीन मौजूद है। यह दवा जर्मनी से मंगाई गई क्योंकि यह भारत में उपलब्ध नहीं थी। दूसरी समस्या शारीरिक घुमाव था, क्योंकि 140 डिग्री कोण के घुमाव को ठीक कर पाना संभव नहीं था। यह एक शारीरिक बीमारी थी जिसमे रीढ़ 'एस' या 'सी' के आकार में ...
कोरोना प्रोटोकॉल माने बिना पर्यटन को निकल रहे हैं लोग, फिर लागू की जा सकती हैं बंदिशें: स्वास्थ्य मंत्रालय

कोरोना प्रोटोकॉल माने बिना पर्यटन को निकल रहे हैं लोग, फिर लागू की जा सकती हैं बंदिशें: स्वास्थ्य मंत्रालय

देश-विदेश
नई दिल्ली कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने और पाबंदियां कम होने के बाद लोग पर्यटन पर निकल पड़े हैं। यही नहीं मनाली, शिमला जैसे हिल स्टेशनों से ऐसी भी तस्वीरें आई हैं, जिनमें लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे जरूरी नियमों का पालन करते नहीं दिख रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने कहा है कि यदि लोग नियमों का सही से पालन नहीं करते हैं तो एक बार फिर पाबंदियों में दी गई ढील वापस ली जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, 'अब तक कोरोना की दूसरी लहर से निपटने में मिली बढ़त को कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने वाले लोग खत्म कर सकते हैं।' लव अग्रवाल ने कहा, 'लोग हिल स्टेशनों का रुख करने लगे हैं। कोरोना प्रोटोकॉल का भी ऐसे लोग पालन नहीं कर रहे हैं। यदि ऐसा होता है तो फिर हम अब तक दी गई ढील को वापस भी ले सकते हैं।' उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर अभी गई नहीं है। यह अब ...
पंजाब कांग्रेस संकट: कैप्टन अमरिंदर से मिलने से पहले सोनिया गांधी से मिलीं प्रियंका

पंजाब कांग्रेस संकट: कैप्टन अमरिंदर से मिलने से पहले सोनिया गांधी से मिलीं प्रियंका

देश-विदेश
नई दिल्ली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के बीच यह मुलाकात पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ होने वाली बैठक से पहले हुई है। दरअसल, पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच कैप्टन अमरिंदर आज दिल्ली में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। सोनिया गांधी के साथ बैठक के लिए कैप्टन अमरिंद पंजाब से दिल्ली के लिए रवाना भी हो गए हैं। इससे पहले पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बीते बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ लंबी बैठक की थी। माना जा रहा है कि इन बैठकों में कांग्रेस आलाकमान की ओर से सिद्धू को पार्टी या संगठन में सम्मानजनक स्थान की पेशकश के साथ मनाने का प्रयास किया गया। मालूम हो कि इस सप्ताह की शुरुआत म...