Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

कर्नाटक: उपमुख्यमंत्री के बेटे की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत

कर्नाटक: उपमुख्यमंत्री के बेटे की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत

देश-विदेश
बेंगलुरू। कनार्टक के उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी के पुत्र की कार की चपेट में आकर 58 वषीर्य व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार की की रात हुनागुंडा में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-50 पर कूडालसंगमा मोड़ के पास उस समय हुई जब कार ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिससे वाहन सवार व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया , जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान पेशे से किसान कुदालेप्पा बोली के रूप में की गई है। इस बीच उपमुख्यमंत्री के पुत्र चिदानंद सावदी ने मीडियाकर्मियों से कहा, “ मैं मानता हूं कि सवार को टक्कर मारने वाली कार मेरी है लेकिन उसे मेरा ड्राइवर चला रहा था। मैं अपने दोस्तों के साथ एक अन्य कार में था, जो घटनास्थल से 30 किलोमीटर आगे थी। घटना की सूचना मिलते ही मैं वहां पहुंचा और घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने में मदद की।” उपमुख्यमंत्री ने भी...
केरल: 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, माकपा युवा विंग का नेता गिरफ्तार

केरल: 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, माकपा युवा विंग का नेता गिरफ्तार

देश-विदेश
नई दिल्ली केरल के इडुक्की जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की युवा शाखा के नेता को केरल में 6 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और उसे फांसी पर लटकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लड़की का शव 30 जून को उसके माता-पिता के क्वार्टर के एक कमरे में लटका मिला था। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी बच्ची को मिठाई देने का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस के मुताबिक घटना 30 जून की है, जब आरोपी नाबालिग बच्ची से कथित तौर पर रेप किया था। शुरुआत में पुलिस ने घटना के संबंध में आकस्मित मौत का मामला दर्ज किया था। हालांकि, लड़की की ऑटोप्सी रिपोर्ट से पता चला है कि लंबे समय से उसका यौन शोषण किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस को शक हुआ कि मामला हत्या का है। पुलिस को संदेह है कि 30 जून को, जब लड़की का यौ...
ट्विटर यूजर ने दोस्त से कहा- PM से कहो हैप्पी बर्थडे बोलें, जानें प्रधानमंत्री ने क्या कहा

ट्विटर यूजर ने दोस्त से कहा- PM से कहो हैप्पी बर्थडे बोलें, जानें प्रधानमंत्री ने क्या कहा

देश-विदेश
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपने ट्वीट से लोगों को चौंकाते हैं। ट्विटर यूजर Dextro का आज जन्मदिन था। उसके एक फॉलोवर अजित दत्ता ने ट्वीट कर उसे बधाई दी। प्रतिक्रिया देते हुए उसने अजित को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि आप प्रधानमंत्री से भी कहें कि Dextrodiwas पर बधाई दें। रिप्लाई करते हुए शायद ही वह सोचा होगा की उसकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। प्रधानमंत्री ने ना सिर्फ Dextro को जन्मदिन की बधाई दी, बल्कि उसके द्वारा घोषित Dextrodiwas की शुभकामनाएं भी दी। प्रधानमंत्री ने उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानमंत्री के इस संदेश ने जन्मदिन को खास बना दिया। Dextro ने लिखा, मैं सबसे भाग्यशाली जिवित व्यक्ति हूं।...
सॉलिसिटर जनरल के घर में TMC नेता ने की जबरन घुसने की कोशिश, बोले- बिना अपॉइंटमेंट मैंं नहीं जा सकता तो फिर शुभेंदु कैसे गए?

सॉलिसिटर जनरल के घर में TMC नेता ने की जबरन घुसने की कोशिश, बोले- बिना अपॉइंटमेंट मैंं नहीं जा सकता तो फिर शुभेंदु कैसे गए?

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली तृणमूल कांग्रेस के एक नेता कुणाल घोष ने सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया तुषार मेहता के नई दिल्ली स्थित घर में जबरन घुसने की कोशिश की है। मंगलवार को सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया से बिना पूर्व अनुमति लिए उनके घर में घुसने की नाकाम कोशिश करने के बाद टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि 'वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मुझे अंदर नहीं जाने दिया और मुझसे कहा कि बिना अपॉइंटमेंट के मैं अंदर नहीं जा सकता हूं। यही प्रक्रिया है। तो फिर आखिर शुभेंदु अधिकारी हथियारबंद सुरक्षा गार्ड्स के साथ उनके आवास में कैसे घुस सकते हैं, वो भी तब जब वो सीबीआई के एक केस में आरोपित हैं। इसका मतलब है कि उन्होंने पहले से अनुमति ले रखी थी। इससे यह बात साबित होती है कि उन्होंने अपने ऊपर चल रहे मामले को प्रभावित करने की कोशिश की है।' सुवेंदु अधिकारी नारदा केस में है आरोपी पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अ...
24 घंटे में 40,111 केस आए, 42,322 ठीक हुए और 725 की जान गई; बीते दिन 19 राज्यों में 10 से भी कम मौतें

24 घंटे में 40,111 केस आए, 42,322 ठीक हुए और 725 की जान गई; बीते दिन 19 राज्यों में 10 से भी कम मौतें

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली देश में रविवार को 40,111 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 42,322 लोग ठीक हुए और 725 लोगों को संक्रमण की वजह से जान गंवानी पड़ी। बीते दिन हुई मौतों का आंकड़ा 88 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 7 अप्रैल को 684 लोगों की मौत हुई थी। राहत की एक बात यह भी रही कि रविवार को देश में 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 10 से भी कम लोगों की जान गई। यानी यहां मौतों का आंकड़ा दहाई से भी कम रहा। वहीं, 7 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना के चलते एक भी मौत नहीं हुई। यहां 10 से भी कम मौतेंदिल्ली, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, बिहार, तेलंगाना, पंजाब, झारखंड, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गोवा, पुडुचेरी, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड। यहां एक भी मौत नहींचंडीगढ़, नगालैंड, मिजोरम, सिक्किम, दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव, लक्षद्वी...
संजय राउत ने आमिर और किरण के रिश्ते जैसा बताया, कहा- हमारी राहें अलग, लेकिन दोस्ती कायम; फडणवीस ने कहा- हम कभी दुश्मन नहीं रहे

संजय राउत ने आमिर और किरण के रिश्ते जैसा बताया, कहा- हमारी राहें अलग, लेकिन दोस्ती कायम; फडणवीस ने कहा- हम कभी दुश्मन नहीं रहे

देश-विदेश
मुंबई महाराष्ट्र में आज से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। दो दिन के इस विशेष सत्र से पहले विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के एक बयान ने राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। रविवार को दादर स्थित वसंत स्मृति भवन में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि शिवसेना हमारी शत्रु नहीं है, वैचारिक मतभेद हैं। फडणवीस ने यह भी कहा कि राजनीति में सब कुछ स्थाई नहीं होता। हालांकि, उन्होंने शिवसेना से किसी तरह की चर्चा शुरू होने से इंकार किया है। राज्य की महाविकास अघाड़ी सरकार के खिलाफ फडणवीस आक्रामक तेवर अपनाए हुए हैं, लेकिन शिवसेना को लेकर उनका रुख नरम हो गया है। सोमवार को पूर्व CM के इस बयान पर शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, 'हम भारत-पाकिस्तान जैसे नहीं हैं। आमिर खान और किरण राव को देखिए, हम उनके जैसे हैं। हमारी (शिवसेना-BJP) राजनीतिक राहे अलग हैं, लेकिन ...
भागवत पर ओवैसी का पलटवार:संघ प्रमुख ने कहा था- लिंचिंग करने वाले हिंदुत्व विरोधी, AIMIM चीफ ने कहा- ये नफरत हिंदुत्व की देन है

भागवत पर ओवैसी का पलटवार:संघ प्रमुख ने कहा था- लिंचिंग करने वाले हिंदुत्व विरोधी, AIMIM चीफ ने कहा- ये नफरत हिंदुत्व की देन है

देश-विदेश
नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुखिया मोहन भागवत के हिंदुत्व और लिंचिंग से जुड़े बयान पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है। हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर लिखा, 'RSS के भागवत ने कहा कि लिंचिंग करने वाले हिंदुत्व विरोधी हैं। इन अपराधियों को गाय और भैंस में फर्क नहीं पता होगा, लेकिन कत्ल करने के लिए जुनैद, अखलाक, पहलू, रकबर, अलीमुद्दीन के नाम ही काफी थे। ये नफरत हिंदुत्व की देन है। इन मुजरिमों को हिंदुत्ववादी सरकार की पुश्त पनाही हासिल है। भागवत के बयानों पर ओवैसी हमलावरउन्होंने लिखा, 'कायरता, हिंसा और कत्ल करना गोडसे की हिंदुत्व वाली सोच का अटूट हिस्सा है। मुसलमानों की लिंचिंग भी इसी सोच का नतीजा है।' उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के हाथों अलीमुद्दीन के कातिलों की गुलपोशी हो जाती है। अखलाक के हत्यारों की लाश पर तिरंगा लगाया जाता है। आसिफ को...
मोदी बोले- कोई भी देश महामारी से अकेले नहीं लड़ सकता, कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन हमारी सबसे बड़ी उम्मीद

मोदी बोले- कोई भी देश महामारी से अकेले नहीं लड़ सकता, कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन हमारी सबसे बड़ी उम्मीद

देश-विदेश
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव में शामिल हुए। इस वर्चुअल मीट में मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी से कोई भी देश अकेले नहीं लड़ सकता। महामारी से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन ही हमारी सबसे बड़ी उम्मीद है। भारत में हमने शुरुआत से ही वैक्सीन स्ट्रेटेजी प्लान करने के लिए डिजिटल तरीका अपनाया। तकनीक हमारी इस लड़ाई का अहम हिस्सा है। सॉफ्टवेयर के मामले में अब कोई बाधा नहीं है। हमने अपने कोविन ऐप को ओपन सोर्स करने में देर नहीं लगाई। वैक्सीनेशन में कोविन अहम हथियारकोविन कॉन्क्लेव में कई देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले हेल्थ और टेक्नोलॉजी से जुड़े एक्सपर्ट शामिल हुए। कॉन्क्लेव का मकसद कोविन प्लेटफॉर्म के जरिए कोरोना से लड़ने के लिए यूनिवर्सल वैक्सीनेशन के संबंध में भारत के अनुभव को साझा करना है। कोविन को पूरे देश में वैक्सीनेशन की रणनीति बनाने, लागू करने, निगरानी कर...
​​​​​​​बांकुरा में भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ता भिड़े, भाजपा का आरोप- TMC के गुंडों ने सोनामुखी से विधायक दिबारक घरामी पर भी हमला किया

​​​​​​​बांकुरा में भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ता भिड़े, भाजपा का आरोप- TMC के गुंडों ने सोनामुखी से विधायक दिबारक घरामी पर भी हमला किया

देश-विदेश
कोलकाता पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को बांकुरा में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हुई। मारपीट में भाजपा के 6 और TMC के 4 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दरअसल, सोनामुखी में भाजपा ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। भाजपा का आरोप है कि कार्यक्रम को बंद कराने के लिए TMC के गुंडे वहां पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। भाजपा का दावा है कि सोनामुखी से विधायक दिबारक घरामी पर भी TMC के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। हालांकि, TMC ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। घरामी ने भी तृणमूल को घेरामामले पर दिबारक घरामी का कहना है कि जब वह कार्यकर्ताओं के साथ थे। तभी तृणमूल के कार्यकर्ता वहां आए और नारेबाजी करने लगे। उनका इरादा मुझ पर हमला करना था, लेकिन मेरे गार्ड्स ने मुझे बचा लिया। शुभेंदु ने TMC पर आरोप लगायाइस बीच पश्चिम बं...
यूपी, राजस्थान और बंगाल में 40 जगहों पर CBI के छापे, अखिलेश यादव के कई करीबी और गोरखपुर में BJP विधायक निशाने पर

यूपी, राजस्थान और बंगाल में 40 जगहों पर CBI के छापे, अखिलेश यादव के कई करीबी और गोरखपुर में BJP विधायक निशाने पर

देश-विदेश
लखनऊ पश्चिम बंगाल के बाद अब सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की नजर उत्तर प्रदेश पर है। रिवर फ्रंट मामले में सोमवार को CBI की एंटी करप्शन विंग ने एकसाथ यूपी, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में 40 जगहों पर छापेमारी की। इसमें गोरखपुर में BJP विधायक राकेश बघेल के घर पर CBI की टीम पहुंची। बघेल संतकबीरनगर से BJP विधायक हैं। इनकी कंपनी पर रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट में घोटाले करने का आरोप है। CBI की टीम ने आगरा, इटावा, लखनऊ नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, रायबरेली, सीतापुर में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी इंजीनियरों और ठेकेदारों के घर पर भी छापेमारी की। कई के घर और दफ्तर भी सीज कर दिए गए। शुक्रवार को ही 190 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थीइस मामले में शुक्रवार को ही CBI ने 190 लोगों पर FIR दर्ज की थी। इसमें समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के कई करीबी नेता आरोपी बनाए गए हैं। अगले...