Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

फ्रेंच मजिस्ट्रेट ने शुरू की जांच, इमैनुएल मैक्रों और पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद से भी किए जाएंगे सवाल जवाब

फ्रेंच मजिस्ट्रेट ने शुरू की जांच, इमैनुएल मैक्रों और पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद से भी किए जाएंगे सवाल जवाब

देश-विदेश
पेरिस राफेल डील पर फ्रांस में जांच शुरू हो गई है। फ्रांस की पब्लिक प्रॉसिक्यूशन सर्विस (PNF) के मुताबिक जांच के लिए एक जज की नियुक्ति की गई है। 14 जून को मजिस्ट्रेट ने जांच शुरू कर दी है। फ्रेंच मीडिया मीडियापार्ट के मुताबिक PNF ने कहा है कि डील में भ्रष्टाचार के अलावा पक्षपात के आरोप की भी जांच की जाएगी। फ्रांस में काम करने वाले NGO शेरपा ने 2018 में जांच के लिए शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मीडियापार्ट ने इस मामले पर लगातार रिपोर्ट पब्लिश की थीं। हालांकि, उस समय PNF ने जांच की मांग को खारिज कर दिया था। फ्रांस और भारत के बीच राफेल फाइटर प्लेन की खरीदी के लिए 7.8 बिलियन यूरो (59,000 करोड़ रु.) की डील की गई थी। जांच के दौरान उस समय राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और उस समय वित्तमंत्री इमैनुएल मैक्रों (वर्तमान राष्ट्रपति) से भी सवाल-जवाब किए जाएंगे। इन दोनों के कार्यकाल में ही डील पर सा...
ठाणे में भीड़ ने दो युवकों और एक युवती को लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा, ऑटो वाले से विवाद को लेकर हुआ हंगामा

ठाणे में भीड़ ने दो युवकों और एक युवती को लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा, ऑटो वाले से विवाद को लेकर हुआ हंगामा

देश-विदेश
मुंबई महाराष्ट्र के ठाणे के कल्याण में एक ऑटो वाले से उलझना 2 युवकों और एक युवती को भारी पड़ गया। ऑटो वाले ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर युवक-युवती की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग युवक-युवती को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। पीड़ित युवक का कहना है कि ऑटो वाला उनकी महिला मित्र से बदसलूकी कर रहा था। शुक्रवार रात को हुई इस घटना के बाद कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन में दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे शुरू हुआ दोनों पक्षों के बीच विवादकोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित राहुल गडेकर अपने दोस्त बंटी प्रधान और एक महिला मित्र के साथ ऑटो में उल्हासनगर जा रहे थे। रास्ते में उनका ऑटो वाले से विवाद हो गया। राहुल का कहना है कि ऑटो वाले ...
भारत बायोटेक ने फेज-3 के क्लिनिकल ट्रायल का फाइनल डेटा जारी किया, डेल्टा वैरिएंट पर वैक्सीन 65% इफेक्टिव

भारत बायोटेक ने फेज-3 के क्लिनिकल ट्रायल का फाइनल डेटा जारी किया, डेल्टा वैरिएंट पर वैक्सीन 65% इफेक्टिव

देश-विदेश
हैदराबाद हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक ने अपनी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन के फेज-3 के क्लिनिकल ट्रायल का फाइनल डेटा जारी किया है। यह कोरोना वायरस के खिलाफ 77.8% असरदार साबित हुई है। डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ कोवैक्सिन की इफिकेसी (असर) 65% बताया जा रहा है। भारत बायोटेक के मुताबिक कोरोना के गंभीर लक्षणों वाले केस में वैक्सीन 93.4% असर करती है। इसके अलावा हल्के लक्षण के केस में कोवैक्सिन 63.6% असरदार है। इस समय दुनियाभर में चिंता का कारण बने हुए B.1.617.2 (डेल्टा) वैरिएंट पर इसकी एफिकेसी (असर) 65% साबित हुई है। कोवैक्सिन के फेज-3 ट्रायल के नतीजे मेडरेक्सिव प्री प्रिंट सर्वर में प्रकाशित कए गए हैं। 25 अस्पतालों में 25 हजार से ज्यादा लोगों पर ट्रायलआंकड़ों के मुताबिक ट्रायल 25 अस्पतालों में 25,800 लोगों पर किया गया था। इसमें ये देखा गया कि कोरोना के खिलाफ यह वैक्सीन कितना बचाव करती है। को...
44,185 नए मरीज मिले, 57,499 ठीक हुए और 737 ने जान गंवाई; नए मरीजों का आंकड़ा 8 दिन से 50 हजार से कम

44,185 नए मरीज मिले, 57,499 ठीक हुए और 737 ने जान गंवाई; नए मरीजों का आंकड़ा 8 दिन से 50 हजार से कम

देश-विदेश
नई दिल्ली देश में शुक्रवार को कोरोना के 44,185 नए मरीजों की पहचान हुई। 57,499 ठीक हुए और 737 की मौत हो गई। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 14,160 की कमी आई। अब एक्टिव केस का आंकड़ा 5 लाख से कम हो गया है। कुल 4.90 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। मौत का आंकड़ा 81 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 7 अप्रैल को 684 मरीजों ने जान गंवाई थी। वहीं, नए मरीजों का आंकड़ा 8 दिन से 50 हजार से कम बना हुआ है। लगातार दूसरे दिन कम हुए केसशुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना केस कम हुए। बुधवार को 48,606 केस आए थे। इसके बाद गुरुवार को 46,781 केस आए और शुक्रवार को 44,185 कोरोना के मामले सामने आए हैं। उधर, बॉम्बे हाई कोर्ट का कहना है कि वह वकीलों को कम से कम जुलाई के आखिर तक सब अर्बन ट्रेनों से यात्रा करने की इजाजत नहीं दे सकता, क्योंकि महाराष्ट्र स्टेट कोविड 19 टास्क फोर्स ने क...
द इकॉनॉमिस्ट की रिपोर्ट में दावा, दिल्ली में 50 डिग्री तक पहुंच जाएगा पारा; चेन्नई में 17 हजार से ज्यादा लोगों की मौत होगी

द इकॉनॉमिस्ट की रिपोर्ट में दावा, दिल्ली में 50 डिग्री तक पहुंच जाएगा पारा; चेन्नई में 17 हजार से ज्यादा लोगों की मौत होगी

देश-विदेश
यूरोप के मीडिया समूह द इकोनॉमिस्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि 2041 में गर्मी की तस्वीर डराने वाली होगी। दिल्ली में तापमान 49.3 डिग्री तक पहुंच जाएगा और चेन्नई में लू की वजह से 17,642 लोगों की मौत होगी। इकॉनॉमिस्ट हर साल कुछ संभावित स्थितियों की काल्पनिक तस्वीर बताता है। इसी आधार पर ये रिपोर्ट भी बनाई गई है। रिपोर्ट ऐतिहासिक तथ्यों, वर्तमान अनुमानों और विज्ञान पर आधारित है। इसमें उस दिन के हालात बयां किए गए, हैं जब भारत के इतिहास की सबसे जानलेवा गर्मी को तीन सप्ताह बीत चुके होंगे। दक्षिण भारत ज्यादा गर्म होगा। चेन्नई शहर में सबसे अधिक संकट रहेगा। अस्पतालों में लू से बीमार लोगों की भीड़ रहेगी। चेन्नई की असली समस्या नमी होगी। गर्मी और हवा में नमी को- वेट बल्ब टेम्परेचर कहते हैं। यह ऐसा न्यूनतम तापमान है, जिसमें कोई भी चीज सतह से वाष्पीकरण के जरिए ठंडी होती है। चेन्नई में पिछले 1...
TMC ने मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- घोटाले के आरोपी शुभेंदु अधिकारी से SG का मिलना गलत; तुषार मेहता बोले- मुलाकात ही नहीं हुई

TMC ने मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- घोटाले के आरोपी शुभेंदु अधिकारी से SG का मिलना गलत; तुषार मेहता बोले- मुलाकात ही नहीं हुई

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के विवाद को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने गलत बताया है। मेहता ने शुभेंदु से मीटिंग की बात से शुक्रवार को इनकार कर दिया। मेहता को सफाई इसलिए देनी पड़ी, क्योंकि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर सॉलिसिटर जनरल को हटाने की मांग की है। तुषार मेहता ने कहा, 'शुभेंदु अधिकारी गुरुवार को बिना बताए मेरे घर पहुंचे थे। मैं पहले से तय मीटिंग में था, इसलिए मेरे स्टाफ ने शुभेंदु को इंतजार करने को कहा। मेरी मीटिंग खत्म होने के बाद स्टाफ ने शुभेंदु को बताया कि मैं उनसे नहीं मिल सकता। वे भी मीटिंग के लिए जोर दिए बगैर वहां से चले गए। इसलिए उनसे मेरी मुलाकात का सवाल ही नहीं उठता। तृणमूल का आरोप- केस को प्रभावित करने के लिए मीटिंग हुईइस मामले में तृणमूल सांसद डेरेक ओ' ब्रायन और सुखेंदु शेखर रॉय ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर तु...
पिछले हफ्ते के मुकाबले नए केस में 13% की कमी , 71 जिलों में अब भी पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा

पिछले हफ्ते के मुकाबले नए केस में 13% की कमी , 71 जिलों में अब भी पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा

देश-विदेश
नई दिल्ली देश में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर होने के बावजूद हर दिन औसतन 46 हजार नए केस दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकि, पिछले के मुकाबले इस हफ्ते संक्रमण के मामलों में 13% की कमी आई है। कुछ हिस्सों में संक्रमण अब भी काबू में नहीं आया है। देश के 71 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को कोरोना पर होने वाली रेगुलर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि महामारी के पीक के वक्त देश में जितने एक्टिव थे, उनमें 86% की कमी हुई है। भारत में पहली लहर का पीक 16 सितंबर 2020 को आया। उस दिन देश में कुल 97,860 केस आए। वहीं, 6 मई को दूसरी लहर का पीक आया। उस दिन देशभर में 4,14,280 नए केस आए और 3,923 की जान गई। कोरोना वैक्सीन के 34 करोड़ से ज्यादा डोज लगेस्वास्थ्य मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने बताया कि देश ने वैक्सीनेशन का आंकड़ा 34 करोड़ के पार हो गया ...
पुलवामा में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को ढेर किया, मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद

पुलवामा में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को ढेर किया, मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद

देश-विदेश
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया है। कश्मीर के IGP (इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) विजय कुमार ने बताया कि फिलहाल आतंकियों की पहचान की जा रही है। 2 की पहचान हो गई है। एक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का जिला कमांडर निशाज लोन और दूसरा पाकिस्तानी आतंकवादी है। मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है। राजपोरा इलाके के हंजिन गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी बीच आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और एनकाउंटर शुरू हो गया। सुरक्षाबलों को राजपोरा इलाके के हंजिन गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सुरक्षाबलों ने 2 दिन पहले दो आतंकी ढेर किए थेजम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार को भी एनकाउंटर हुआ था। कुलगाम के चिमेर इलाके म...
विधायकों के हंगामे के चलते अभिभाषण नहीं पढ़ सके राज्यपाल, 5 मिनट में ही खत्म करनी पड़ी कार्यवाही

विधायकों के हंगामे के चलते अभिभाषण नहीं पढ़ सके राज्यपाल, 5 मिनट में ही खत्म करनी पड़ी कार्यवाही

देश-विदेश
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद शुरू हुआ बवाल विधानसभा के अंदर तक पहुंच गया है। राज्य विधानसभा का बजट सत्र का पहला दिन विधायकों के हंगामे की भेंट चढ़ गया। हालात इतने बिगड़े कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ अपना अभिभाषण पढ़े बिना ही वापस चले गए। हंगामा इतना बढ़ा कि 5 मिनट में ही विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। किसी भी विधानसभा में बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण से ही शुरू होता है। इसमें सरकार के काम-काज का ब्यौरा होता है। साथ ही सरकार की अहम योजनाओं की जानकारी भी दी जाती है। चूंकि राज्य की सरकार राज्यपाल के नाम से चलती है, इसलिए सरकार की तरफ से तैयार किए गए अभिभाषण को राज्यपाल सदन में पढ़कर सुनाते हैं। 10 मई: शपथ के वक्त हिंसा पर नाराज हुए राज्यपालबंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 43 मंत्रियों ने 10 मई को शपथ ली थी। इस दौरान भी धनखड़ ने बंगाल हिंसा को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। उ...
5 जुलाई से सिनेमा हॉल, जिम और स्टेडियम भी खुल जाएंगे, गाइडलाइन जारी होगी; गांव और कस्बों में लगाए जाएंगे हेल्थ ATM

5 जुलाई से सिनेमा हॉल, जिम और स्टेडियम भी खुल जाएंगे, गाइडलाइन जारी होगी; गांव और कस्बों में लगाए जाएंगे हेल्थ ATM

देश-विदेश
लखनऊ कोरोना की दूसरी लहर में कम होते कोरोना केस को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के प्रतिबंधों से बड़ी राहत दी है। अब यूपी में 5 जुलाई से सिनेमाहॉल, जिम और स्पोर्ट्स स्टेडियम भी खुल सकेंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 की बैठक में फैसला लिया। इसके लिए गाइडलाइन भी जारी होगी। गांव और छोटे कस्बों में लगाए जाएंगे हेल्थ ATMराज्य सरकार ने गांव और छोटे कस्बों में हेल्थ ATM लगाने का फैसला लिया है। इस हेल्थ एटीएम से बॉडी मास इंडेक्स, ब्लड प्रेशर, बॉडी फैट, पल्स रेट, ऑक्सीजन की मात्रा को चेक किया जा सकेगा। इसे चलाने के लिए टेक्निशियन को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज टीम 9 के साथ बैठक मे यूपी के सीनेमाघरों, जिम और स्टेडियम को खलने को लेकर चर्चा की और साथ ही इन्हें कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए 5 जुलाई से खोलने का निर्देश भी जारी किया। सीएम न...