जमानत के बाद लालू का पहला इंटरव्यू:सवाल- आप मार्गदर्शक रहेंगे या राजनीति में सक्रिय होंगे? जवाब- नेता रिटायर नहीं होता, मार्गदर्शक तो ऊ हाफ पैंट वालों का कॉपीराइट है
बिहार
राजद की स्थापना के 25 वर्ष आज पूरे हो गए। लालू प्रसाद ने वर्ष 1997 में जनता दल से अलग होकर राजद बनाया था। विपक्ष के आरोपों और कोर्ट-कचहरियों का सामना करते-करते उन्होंने अपनी सरकार बनाई, बचाई और विपक्ष में रहने पर भी राजद की ताकत बनाए रखी। जमानत के बाद दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ कर रहे लालू ने पार्टी के सिल्वर जुबली के मौके बातचीत-
सवाल: लालू-राबड़ी के 15 साल बनाम नीतीश के 15 साल को किस रूप में देखते हैं?जवाब: यह तुलना बिना पूर्वाग्रह के आने वाला इतिहास करेगा। 1990-2005 के शासन काल का सामाजिक-आर्थिक विश्लेषण करते हुए हमारी परफॉर्मेंस का आकलन करना होगा तब जाकर असली बात समझ में आएगी। विकास का प्रथम सूचकांक मानव विकास होता है। जिस गैर-बराबरी समाज में उच्च कुल-जात का व्यक्ति मात्र जन्म के आधार पर दूसरे को नीचा समझता है, उस समाज में बड़ी-बड़ी बिल्डिंग, पुल-पुलिया और हवाई अड्डे के ...








