Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

राहुल-प्रियंका से मुलाकात के 2 दिन बाद सिद्धू फ्रंटफुट पर, कैप्टन को नसीहत- बिजली की व्यवस्था ठीक करें

राहुल-प्रियंका से मुलाकात के 2 दिन बाद सिद्धू फ्रंटफुट पर, कैप्टन को नसीहत- बिजली की व्यवस्था ठीक करें

देश-विदेश
चंडीगढ़ दो दिन पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू फिर खुलकर कैप्टन अमरिंदर सिंह के सामने आ गए हैं। इस बार मुद्दा पंजाब में महंगी बिजली और पावर कट का है। सिद्धू ने शुक्रवार को कई ट्वीट किए और कहा कि अगर पंजाब के मुख्यमंत्री सही दिशा में चलें तो बिजली कटौती की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। सिद्धू के 9 ट्वीट में पंजाब का पावर गेम और कैप्टन को नसीहत पहला: पंजाब की बिजली दरों, बिजली खरीदने का समझौता और पंजाब के लोगों को 24 घंटे फ्री बिजली दिए जाने का सच जानिए। अगर हम सही दिशा में कदम उठाएं तो मुख्यमंत्री को पंजाब में बिजली कटौती, दफ्तरों की टाइमिंग बदलने की और आम आदमी के AC के इस्तेमाल को लेकर नियम बनाने की जरूरत नहीं है।दूसरा: पावर परचेज कॉस्ट- पंजाब एक यूनिट 4.54 रुपए में खरीद रहा है। नेशनल एवरेज 3.85 रु. पर यूनिट का है और चंडीगढ़ एक यूनिट ब...
केंद्र ने छत्तीसगढ़, केरल समेत सभी प्रभावित राज्यों में टीमें भेजीं, कोविड मैनेजमेंट के साथ नई स्ट्रैटजी भी बनाएंगी

केंद्र ने छत्तीसगढ़, केरल समेत सभी प्रभावित राज्यों में टीमें भेजीं, कोविड मैनेजमेंट के साथ नई स्ट्रैटजी भी बनाएंगी

देश-विदेश
छह राज्यों में कोरोना के केस बढ़ने पर केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। केंद्र ने इन राज्यों में हाईलेवल टीमें भेजी हैं। ये राज्य केरल, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मणिपुर हैं। केंद्र की टीमें यहां कोरोना को कंट्रोल करने और कंटेनमेंट में मदद करेंगी। इन टीमों में एक-एक क्लीनिशियन और एक-एक पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट शामिल हैं। सरकार का कहना है कि केंद्रीय हेल्थ टीमें शुरुआती तौर पर ये देखेंगी कि इन राज्यों को क्या दिक्कतें आ रही हैं। फिर राज्यों के साथ मिलकर कोरोना संक्रमण रोकने की कोशिशों को पुख्ता किया जाएगा। यह देखा जाएगा कि कोविड मैनेजमेंट कैसे किया जा रहा है। इस दौरान टेस्टिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा। अस्पतालों में बेड, एंबुलेंस, वेंटीलेटर और मेडिकल ऑक्सीजन जैसी सुविधाओं के साथ ही वैक्सीनेशन की प्रोग्रेस भी देखी जाएगी। इसी के आधार पर केंद्र की टीमें स्थिति पर नजर रखेंगी और ...
कुलगाम के चिमेर में एनकाउंटर जारी, अब तक दो आतंकी मारे गए

कुलगाम के चिमेर में एनकाउंटर जारी, अब तक दो आतंकी मारे गए

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों का आतंकवादियों के साथ एनकाउंटर जारी है। कुलगाम के चिमेर इलाके में सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों से एनकाउंटर शुरू हुआ। अब तक 2 आतंकवादी मारे गए हैं। इनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। जम्मू में ड्रोन अटैक के बाद ढेर किया था लश्कर का आतंकीजम्मू में ड्रोन अटैक के बाद सुरक्षाबलों ने अपने ऑपरेशन तेज कर दिए हैं। शोपियां में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को लश्कर का एक आतंकी ढेर कर दिया था। ऑपरेशन के दौरान दूसरे आतंकी ने सरेंडर कर दिया। उसका नाम साहिल रमजान डार है। वह कश्मीर का ही रहने वाला है। मेजर की अपील पर आतंकी ने हथियार डालेशोपियां एनकाउंटर के दौरान सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स की चौधरीगुंड COB के मेजर शुक्ला ने आतंकी को परिवार और दोस्तों का वास्ता देकर सरेंडर करवा लिया। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे आतंकी को सरेंडर...
बीते 24 घंटे में 45,641 नए मरीज मिले, 60,258 ठीक हुए और 816 ने जान गंवाई; मौत का आंकड़ा 78 दिन में सबसे कम

बीते 24 घंटे में 45,641 नए मरीज मिले, 60,258 ठीक हुए और 816 ने जान गंवाई; मौत का आंकड़ा 78 दिन में सबसे कम

देश-विदेश
नई दिल्ली देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 45,641 नए मरीजों की पहचान हुई। 60,258 ठीक हो गए और 816 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा दिया। 78 दिन में रोजाना होने वाली मौतों का आंकड़ा सबसे कम रहा है। इससे पहले 12 अप्रैल को 880 लोगों ने इस महामारी से दम तोड़ा था। मंगलवार को एक्टिव केस में 15,438 की कमी आई। अब 5.31 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 45,641बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 60,258बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 816अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.03 करोड़अब तक ठीक हुए: 2.94 करोड़अब तक कुल मौतें: 3.98 लाखअभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 5.31 लाख प्रमुख राज्यों के हाल1. महाराष्ट्रयहां मंगलवार को 8,085 लोग संक्रमित पाए गए। 8,623 लोग ठीक हुए और 231 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 6...
कोरोना से मौत होने पर परिवार को मुआवजा मिले, केंद्र इसकी रकम तय करे; 6 हफ्ते में गाइडलाइन तैयार हो

कोरोना से मौत होने पर परिवार को मुआवजा मिले, केंद्र इसकी रकम तय करे; 6 हफ्ते में गाइडलाइन तैयार हो

देश-विदेश
नई दिल्ली महामारी के दौर में सुप्रीम कोर्ट ने एक और बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने बुधवार को कहा कि कोरोना से मौत होने पर परिजन मुआवजे के हकदार हैं। सरकार उन्हें मुआवजा दे। मुआवजे की रकम कितनी होगी, ये सरकार तय करे। कोर्ट ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि वह मुआवजा दिए जाने की गाइडलाइन तय करे। SC ने दिए 3 और निर्देश1. कोरोना से मौत होने पर डेथ सर्टिफिकेट जारी करने की व्यवस्था सरल हो। अधिकारी इसके लिए गाइडलाइन जारी करें।2. जैसा कि फाइनेंस कमीशन ने प्रस्ताव दिया था, उसके आधार पर केंद्र उस व्यक्ति के परिवार के लिए इंश्योरेंस स्कीम बनाए, जिसकी जान आपदा में चली गई।3. NDMA राहत के न्यूनतम मानकों को ध्यान में रखते हुए कोविड मृतकों के परिवारों के लिए गाइडलाइन 6 हफ्तों के भीतर जारी करे। फैसले के दौरान कोर्ट की 2 अहम टिप्पणियांNDMA पर:...
कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को भी बेअसर कर सकती है यह वैक्सीन, अमेरिका के टॉप हेल्थ रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्टडी में खुलासा

कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को भी बेअसर कर सकती है यह वैक्सीन, अमेरिका के टॉप हेल्थ रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्टडी में खुलासा

देश-विदेश
भारत बायोटेक की कोवैक्सिन कोरोनावायरस के अल्फा (B.1.1.7) और डेल्टा (B.1.617) पर भी असरदार है। अमेरिका के टॉप हेल्थ रिसर्च संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) की स्टडी में यह सामने आया है। NIH ने कोवैक्सिन ले चुके लोगों के ब्लड सीरम पर दो स्टडी की थीं। जिनमें पता चला कि यह वैक्सीन अल्फा और डेल्टा वैरिएंट को खत्म करने वाली एंडीबॉडीज बनाने में सक्षम है। बता दें भारत में दूसरी लहर डेल्टा वैरिएंट की वजह से ही ज्यादा खतरनाक हुई थी। अमेरिकन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ का कहना है कि हमारे एडजुवेंट से कोवैक्सिन के ज्यादा प्रभावी होने में काफी मदद मिली है। बता दें एडजुवेंट एक केमिकल होता है जो इम्यून सिस्टम के रिस्पॉन्स को बढ़ाता है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर वैक्सीन के असर को बढ़ाने के लिए होता है। यह इम्यून सिस्टम को एंटीबॉडी बनाने में मदद करता है, जो एंटीजन से लड़ता है। भारत अमेरिका और यूर...
ड्रोन हमलों को नाकाम करने की तकनीक पर काम कर रही सरकार, जल्द लाई जाएगी काउंटर ड्रोन पॉलिसी

ड्रोन हमलों को नाकाम करने की तकनीक पर काम कर रही सरकार, जल्द लाई जाएगी काउंटर ड्रोन पॉलिसी

देश-विदेश
भारत सरकार ने काउंटर ड्रोन पॉलिसी बनाने पर काम शुरू कर दिया है। जम्मू एयरबेस पर ड्रोन अटैक के बाद लगातार दो दिन ड्रोन एक्टिविटी के बाद मंगलवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई एक हाईलेवल मीटिंग में यह फैसला लिया गया। बैठक में पूरे जम्मू और पंजाब इलाके में काउंटर ड्रोन सिस्टम की स्थायी तैनाती की जरूरत पर बात हुई। एनडीटीवी के मुताबिक मीटिंग में इस स्ट्रैटजी पर बात हुई कि ड्रोन के जरिए होने वाले आतंकी हमलों को कैसे रोका जाए। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी शामिल हुए। लगातार 3 दिन ड्रोन एक्टिविटी के बाद सरकार सतर्कजम्मू क्षेत्र में पिछले तीन दिन में तीन बार ड्रोन एक्टिविटी देखी गई है। सबसे पहले शनिवार रात जम्मू एयरबेस पर ड्रोन अटैक हुआ। इसमें एयरफोर्स के 2 जवानों को हल्की चोटें आई और एक बिल्डिंग की छत को नुकसान हुआ। इसके ...
कोरोना की स्थिति पर चर्चा होने के आसार, कुछ मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा भी हो सकती है

कोरोना की स्थिति पर चर्चा होने के आसार, कुछ मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा भी हो सकती है

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केंद्रीय मंत्री परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में कोरोना की स्थिति पर चर्चा होने के आसार हैं। साथ ही कुछ मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा भी की जा सकती है। वर्चुअली होने वाली इस मीटिंग में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय, नागर विमानन मंत्रालय और दूरसंचार मंत्रालय के काम का रिव्यू होने के आसार हैं। मोदी ने एक हफ्ते पहले भी मंत्रियों के अलग-अलग समूहों के साथ बैठकें की थीं और उनके कामकाज की समीक्षा की थी। ये बैठकें प्रधानमंत्री आवास पर हुई थीं। इनमें से ज्यादातर बैठकों में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद रहे थे। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि मौजूदा समय में मंत्री परिषद की बैठकों का होना इसलिए भी मायने रखता है, क्योंकि अभी मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की अटकलें चल रही हैं।...
चीन पीछे हटने की बजाय युद्धाभ्यास कर रहा, इसलिए भारत ने यहां 2 लाख जवान तैनात किए; यह 1962 की जंग के बाद सबसे ज्यादा

चीन पीछे हटने की बजाय युद्धाभ्यास कर रहा, इसलिए भारत ने यहां 2 लाख जवान तैनात किए; यह 1962 की जंग के बाद सबसे ज्यादा

देश-विदेश
नई दिल्ली भारत ने पिछले कुछ दिनों में चीनी सीमा पर 50 हजार अतिरिक्त सैनिक तैनात कर दिए हैं। यह 1962 के युद्ध के बाद पहली बार है, जब LAC पर भारतीय सैनिकों की संख्या 2 लाख के करीब पहुंच गई है। ऐसा, इसलिए क्योंकि चीन ने पिछले तीन महीने में भारतीय सीमा के आसपास 2 लाख सैनिक तैनात किए हैं। ब्लूमबर्ग ने चार अलग-अलग सूत्रों के हवाले से कहा है कि भारत ने चीन से लगती सीमा के तीन अलग-अलग इलाकों में सैन्य टुकड़ियों के अलावा लड़ाकू विमानों की स्क्वॉड्रन तैनात की है। LAC पर भारतीय जवानों की तैनाती पिछले साल के मुकाबले 40% बढ़ाई है। एक घाटी से दूसरी घाटी में सैनिकाें को एयरलिफ्ट करने के लिए अधिक हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। हेलीकॉप्टरों से M777 होवित्जर तोप भी एयरलिफ्ट की जा सकती है। भारत के इस कदम के पीछे चीन की बढ़ती गतिविधियां हैं। फरवरी में समझौता हुआ था कि दोनों सेनाएं जवानों की तैनाती घटाएंगी...
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का बसपा सुप्रीमो पर बड़ा आरोप, बोले- मायावती ने बहुजनों का नेतृत्व ब्राह्मणों को सौंपा, दलित उनके लिए सिर्फ वोटर

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का बसपा सुप्रीमो पर बड़ा आरोप, बोले- मायावती ने बहुजनों का नेतृत्व ब्राह्मणों को सौंपा, दलित उनके लिए सिर्फ वोटर

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
सहारनपुर उत्तर प्रदेश की दलित राजनीति करने वाली पार्टी भीम आर्मी ने हाल ही में प्रदेश में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के परिणामों को प्रभावित करके कई बड़े स्थापित सियासी दलों के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। अब से 4 महीने पहले प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने भविष्य को आकार देकर उभरते हुए दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर को शामिल किया था। रियाज हाशमी ने चंद्रशेखर से बातचीत की... किसान आंदोलन का यूपी के चुनाव पर क्या कोई प्रभाव पड़ने वाला है?किसान की जमीन और फसल पर उद्योगपति का कब्जा कराने की केंद्र ने साजिश रची है, इसलिए मजबूरी में यह आंदोलन हुआ है। शुरू से हम आंदोलन के साथ हैं। किसान आंदोलन की ये ताकत है कि भाजपा के नेता गांवों में नहीं घुस पाए। पश्चिमी यूपी से 2019 के लोकसभा और 2017 के विस चुनाव में भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटें जीतीं। अब सत्ता का दुरुपयोग करके प्रदे...