Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

लेह में भूकंप:रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई भूकंप की तीव्रता, तीन महीने पहले भी यहां कांपी थी जमीन

लेह में भूकंप:रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई भूकंप की तीव्रता, तीन महीने पहले भी यहां कांपी थी जमीन

देश-विदेश
लेह लद्दाख के लेह में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.6 थी। हालांकि, इससे किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। यह भी पता नहीं चल सका है कि इसका केंद्र कहां था। इससे पहले 25 मार्च को यहां भूकंप आया था। तब इसकी तीव्रता 3.5 थी। 7 महीने में चौथी बार कांपी धरतीलेह में पिछले कुछ दिनों से हर एक दो महीने में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। मार्च से पहले यहां पिछले साल 27 सितंबर और फिर 6 अक्टूबर को भी भूकंप आया था। सितंबर में आए भूकंप की तीव्रता 3.7 और अक्टूबर में 5.1 थी। अब कम तीव्रता वाले भूकंपों पता लगाया जा सकेगापृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने भूकंप संवेदी इलाकों की निगरानी को बढ़ाने का फैसला किया है। इसके तहत देश भर में 35 नए निगरानी केंद्र खोले जाएंगे। दस 10 महीने में ये केंद्र काम करने लगेंगे। इससे...
अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पास सुबह 5 बजे हादसा, वेंटिलेटर पर भर्ती मरीजों को शिफ्ट किया; 12 दिन में दूसरी घटना

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पास सुबह 5 बजे हादसा, वेंटिलेटर पर भर्ती मरीजों को शिफ्ट किया; 12 दिन में दूसरी घटना

देश-विदेश
नई दिल्लीदिल्ली के AIIMS अस्पताल में सोमवार को इमरजेंसी वॉर्ड के पास ग्राउंड फ्लोर के स्टोर रूम में आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची 7 फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। आग सुबह 5 बजे के आसपास लगी थी। घटना के बाद मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला गया। वेंटिलेटर पर मौजूद मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया। इस दौरान बाहर खड़े मरीजों का डॉक्टर इलाज करते रहे। 16 जून को भी लगी थी आगइससे पहले 16 जून को दिल्ली AIIMS में आग लगने की खबर सामने आई थी। यहां रात 10:32 के आस पास अस्पताल के 9वें फ्लोर पर आग लग गई थी। आग को बुझाने के लिए 22 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। इस घटना में भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं थी। रेफ्रिजरेटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई थी। तब अस्पताल के कनवर्जेंस ब्लॉक में आग लगी थी।...
पुणे में शरद पवार समेत कई नेताओं की कारों के काफिले को सिंथेटिक रेस ट्रैक पर खड़ा किया गया, सरकार की सफाई-पवार साहब के पैर में थी चोट

पुणे में शरद पवार समेत कई नेताओं की कारों के काफिले को सिंथेटिक रेस ट्रैक पर खड़ा किया गया, सरकार की सफाई-पवार साहब के पैर में थी चोट

देश-विदेश
पुणे महाराष्ट्र के पुणे में फिर एक बार VVIP कल्चर की धमक देखने को मिली है। यहां के शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स यानी बालवाड़ी स्टेडियम में एथलीट्स के लिए बने सिंथेटिक रेस ट्रैक पर कई कारों को चलाया और खड़ा किया गया। इनमें से एक कार में NCP चीफ शरद पवार भी सवार थे। रेस ट्रैक पर स्पाइक्स शूज के अलावा अन्य शूज पहनकर जाने की भी मनाही होती है। ऐसे में कई कारों को उस पर चलाने से ट्रैक को बड़ा नुकसान हो सकता है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। 26 जून को इस ट्रैक पर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का एक कार्यक्रम था। इस दौरान शरद पवार, खेल मंत्री सुनील केदार, आदित्य ठाकरे समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे। नेताओं ने अपनी कारों को रेस ट्रैक पर ही खड़ा कर दिया। इसकी तस्वीरें कुछ लोगों ने सोशल मीडिया परअपलोड कर दीं, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। स्मृति ईरानी ने कहा- जी हुजूरी की ...
ED ने कोर्ट में कहा- अनिल देशमुख को बार मालिकों से 4 करोड़ मिले, उन्होंने ये रकम अपने ट्रस्ट में पहुंचाई

ED ने कोर्ट में कहा- अनिल देशमुख को बार मालिकों से 4 करोड़ मिले, उन्होंने ये रकम अपने ट्रस्ट में पहुंचाई

देश-विदेश
100 करोड़ की वसूली के आरोप झेल रहे महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोर्ट में बताया है कि देशमुख को बार मालिकों से 4 करोड़ रुपए मिले थे। उन्होंने यह रकम फर्जी कंपनियों के जरिए डोनेशन के रूप में अपने ट्रस्ट में ट्रांसफर कर दी। ED ने शनिवार को देशमुख के पीए संजीव पलांडे और पीएस कुंदन शिंदे की कोर्ट में पेशी के दौरान यह दावा किया है। ED ने दोनों को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया था। दोनों एक जुलाई तक ED के रिमांड पर हैं। इन पर आरोप हैं कि ये इन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग में देशमुख की मदद की थी। जांच एजेंसी ने शनिवार को देशमुख को भी पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन देशमुख ने पेश होने के लिए नई तारीख मांगी है। ED ने दो दिन पहले देशमुख के घर पर छापेमारी की थीजांच एजेंसी ने शुक्रवार सुबह 7 बजे अनिल देशमुख के नागपुर स्थित आवास पर छा...
दिल्ली AIIMS दुनिया के बेहतरीन मेडिकल इंस्टीट्यूट की लिस्ट में 23वें नंबर पर, टॉप 100 में भारत के 6 कॉलेज

दिल्ली AIIMS दुनिया के बेहतरीन मेडिकल इंस्टीट्यूट की लिस्ट में 23वें नंबर पर, टॉप 100 में भारत के 6 कॉलेज

देश-विदेश
नई दिल्ली दुनिया में कोरोना महामारी के बीच टॉप- 100 बेस्ट मेडिकल कॉलेज की लिस्ट जारी की गई है। इसमें दिल्ली AIIMS मेडिकल कॉलेज को 23वीं रैंक मिली है। टॉप 100 की लिस्ट में भारत के 6 मेडिकल कॉलेज भी शामिल हैं। सबसे खास बात ये रही कि दिल्ली AIIMS ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी मेडिकल स्कूल और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) को पछाड़ दिया है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी मेडिकल स्कूल को दिल्ली AIIMS से 0.36 स्कोर कम मिला है। इस वजह से उसे 24वीं रैंक दी गई है। इस लिस्ट में अमेरिका के जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन को दुनिया के बेस्ट कॉलेज का खिताब हासिल हुआ है। ये लिस्ट अमेरिका की CEOWORLD मैग्जीन ने जारी की है। इसमें हॉर्वड मेडिकल स्कूल को लिस्ट में दूसरी रैंक दी गई है। पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के पेरेलमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन को तीसरी रैंक हासिल हुई है। इसके अलावा NYU ग्रॉसमैन स्कूल ऑफ मेडिस...
राजनाथ सिह ने लेह में पूर्व सैनिकों से मुलाकात की; कहा- हमारी सरकार ने वन रैंक, वन पेंशन की मांग को पूरा किया

राजनाथ सिह ने लेह में पूर्व सैनिकों से मुलाकात की; कहा- हमारी सरकार ने वन रैंक, वन पेंशन की मांग को पूरा किया

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
लेह पिछले कई महीनों से जारी चीन से जारी तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार से लद्दाख के 3 दिन के दौरे पर हैं। सबसे पहले वे लेह पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व सैनिकों से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सेना के जवानों, पूर्व सैनिकों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में कितना सम्मान है, ये बताने की जरूरत नहीं है। 30-40 वर्षों से वन रैंक, वन पेंशन की समस्या चली आ रही थी। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही वन रैंक, वन पेंशन की मांग को पूरा किया। इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगेलद्दाख दौरे पर राजनाथ बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही राजनाथ सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात कर उनका हाल भी जानेंगे। पिछले साल बिगड़े थे हालातपिछले साल जून में गलवान घाटी में भारत के 20 जवानों की शहादत के 8 महीने बाद च...
बीते दिन 49823 केस आए, 57833 मरीज ठीक हुए और 1258 की मौत; पिछले 15 दिनों में 5.37 लाख एक्टिव केस कम हुए

बीते दिन 49823 केस आए, 57833 मरीज ठीक हुए और 1258 की मौत; पिछले 15 दिनों में 5.37 लाख एक्टिव केस कम हुए

देश-विदेश
नई दिल्ली देश में शनिवार को 49,823 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 57,833 लोगों ने कोरोना को मात दी, लेकिन 1258 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 9,287 की गिरावट रिकॉर्ड की गई। पिछले 15 दिनों की बात करें, तो देश में 5 लाख 37 हजार 481 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे पहले 10 जून को 11 लाख 18 हजार 818 एक्टिव केस थे, जो बीते दिन घटकर 5 लाख 81 हजार 104 तक पहुंच गए हैं। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 49,823बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 57,833बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 1258अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.02 करोड़अब तक ठीक हुए: 2.92 करोड़अब तक कुल मौतें: 3.95 लाखअभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 5.81 लाख 10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियांदेश के 10 राज्यों म...
एक किलोमीटर के इलाके में लगते हैं टावर, कोई छत पर लैपटॉप चलाता है तो किसी को चलती कार में फोन पर बात करनी होती है

एक किलोमीटर के इलाके में लगते हैं टावर, कोई छत पर लैपटॉप चलाता है तो किसी को चलती कार में फोन पर बात करनी होती है

देश-विदेश
नई दिल्ली देश में 5जी सेवा का ट्रायल हो रहा है। क्या आप जानते हैं कि ट्रायल कैसे होता है? कहां होता है...देश में चल रहे 5जी ट्रायल से जुड़े टेलीकॉम कंपनियाें के अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर भास्कर से जानकारी साझा की। आइए जानते हैं, 5जी ट्रायल से जुड़ी जानकारियां जो अब तक कंपनियों तक सीमित थी। 5जी ट्रायल दरअसल फिल्म की शूटिंग जैसे होता है। बस अंतर इतना है कि फिल्म शूटिंग का दायरा कुछ मीटर होता है, जबकि 5जी ट्रायल का आधे किमी से एक किमी का। कंपनी ट्रायल के लिए आधे से एक किमी रेडियस का इलाका चिन्हित करती है। वहां अस्थायी टॉवर से 5जी सेवा देते हैं, जिसके लिए "काऊ' (सेलुलर ऑन व्हील) का प्रयाेग होता है। कड़ी परीक्षा: सर्दी-गर्मी-बारिश हर मौसम में परखेंगे नेटवर्क की गुणवत्ता सड़क से लिफ्ट तक इस्तेमाल काऊ लगाने के बाद इलाके में वास्तविक दुनिया से हालात बनाते हैं। वॉलंटियर्स ...
कोरोना से मौत पर मुआवजे के मामले में कहा- पैसे तो हैं लेकिन मुआवजा नहीं दे सकते

कोरोना से मौत पर मुआवजे के मामले में कहा- पैसे तो हैं लेकिन मुआवजा नहीं दे सकते

देश-विदेश
नई दिल्ली काेराेना से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनाें काे मुआवजा देने के मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम काेर्ट में दूसरा हलफनामा दाखिल किया है। इसमें कहा गया है कि ये पैसे का मुद्दा नहीं है, लेकिन काेराेना से जान गंवाने वालाें के परिजनाें काे 4-4 लाख रु. मुआवजा नहीं दे सकते। सरकार ने मुआवजा न देने के पीछे का तर्क संसाधनों का सही तरीके से उपयोग बताया है। और क्या है केंद्र सरकार के दूसरे हलफनामे में?केंद्र ने दूसरे हलफनामे में कहा है कि यह महामारी पहली बार आई है। राष्ट्रीय और राज्य आपदा माेचन काेष (NDRF-SDRF) ही नहीं, भारत सरकार की संचित निधि से भी पैसे का उपयोग किया जा रहा है। 2015 से 2020 के लिए जारी निर्देशों में 12 खास आपदाओं पर राहत के लिए खर्च की सिफारिश है। इसमें चक्रवात, सूखा, भूकंप, आग, बाढ़, सुनामी, ओलावृष्टि, भूस्खलन, हिमस्खलन, बादल फटना, शीतलहर शामिल हैं, लेकिन काेर...
PM ने कहा- वैक्सीन लगवाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें; मेरी 100 साल की मां ने भी दोनों डोज लिए

PM ने कहा- वैक्सीन लगवाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें; मेरी 100 साल की मां ने भी दोनों डोज लिए

देश-विदेश
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो पर मन की बात प्रोग्राम के जरिए देश को संबोधित किया। यह कार्यक्रम मोदी सरकार 2.0 का 25वां और ओवरऑल 78वां एपिसोड था। PM ने मध्यप्रदेश के बैतूल के एक गांव के लोगों से बात की। लोगों ने उन्हें बताया कि हमारे यहां कोरोना वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इससे मौत हो रही है। प्रधानमंत्री ने कहा हमें भ्रम नहीं फैलने देना है। मैंने वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं। मेरी मां ने 100 साल की उम्र में वैक्सीन के दोनों डोज लगवाए हैं। हमारे देश के 20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन ली है। ऐसा कुछ भी नहीं है। आप भी वैक्सीन लगवाइए और बाकियों को भी प्रेरित करिए। वायरस बहरूपिया, वैक्सीन ही बचाएगीबैतूल के गांव में रहने वाले किशोरी लाल से PM मोदी ने पूछा कि आपने भी वैक्सीन पर फैलाए जा रहे भ्रम के बारे में सुना है क्या? किशो...