Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

हेलीपैड पर उतरते ही जन्मभूमि पर नतमस्तक हुए कोविंद; बोले- सोचा नहीं था कि गांव का एक लड़का देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचेगा

हेलीपैड पर उतरते ही जन्मभूमि पर नतमस्तक हुए कोविंद; बोले- सोचा नहीं था कि गांव का एक लड़का देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचेगा

देश-विदेश
कानपुर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को यूपी के कानपुर देहात स्थित अपने पैतृक गांव परौंख पहुंचे। यहां आने के बाद वे भावुक नजर आए। हेलीपैड पर उतरकर उन्होंने अपनी जन्मभूमि पर नतमस्तक होकर मिट्टी को स्पर्श किया और उसे माथे से लगाया। उन्होंने कहा कि मैंने सपने में भी कभी कल्पना नहीं की थी कि गांव के मेरे जैसे एक सामान्य बालक को देश के सर्वोच्च पद के दायित्व-निर्वहन का सौभाग्य मिलेगा, लेकिन हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था ने यह कर के दिखा दिया। कोविंद के संबोधन की अहम बातें 1. मैं कहीं भी रहूं, मेरा गांव हमेशा मेरे साथयहां अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने मंच से अपने दिल की बात कही। उन्होंने कहा, 'मैं कहीं भी रहूं, मेरे गांव की मिट्टी की खुशबू और मेरे गांव के लोगों की यादें सदैव मेरे दिल में रहती है। मेरे लिए परौंख केवल एक गांव नहीं है, यह मेरी मातृभूमि है, जहां से मुझे आगे बढ़...
आर्कटिक से चली लू ने बढ़ाई गर्मी:दुनिया के सबसे ठंडे प्रांत साइबेरिया में गर्मी ने 120 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, 48 डिग्री पहुंचा तापमान; जून में यहां माइनस 11 डिग्री रहता है तापमान

आर्कटिक से चली लू ने बढ़ाई गर्मी:दुनिया के सबसे ठंडे प्रांत साइबेरिया में गर्मी ने 120 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, 48 डिग्री पहुंचा तापमान; जून में यहां माइनस 11 डिग्री रहता है तापमान

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
मॉस्को रूस का साइबेरिया प्रांत... जून में यहां का औसत तापमान माइनस 11 डिग्री रहता है। लेकिन इस साल यहां गर्मी ने 120 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आर्कटिक की ओर चली गर्म हवाओं के कारण तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया है। यूरोपियन यूनियन अर्थ ऑब्जर्वेशन प्रोग्राम के मुताबिक, गुरुवार को साइबेरिया का वर्कोजैंक्स्क शहर सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यहां इतनी गर्मी थी कि बाहर निकलने पर लोगों की त्वचा जल रही थी। वहीं, गर्मी से बचने के लिए शहर में पानी का छिड़काव हो रहा है। जगह-जगह शावर लगाए गए हैं। 3.90 करोड़ की आबादी वाले साइबेरिया में लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन रूस को प्रभावित कर रहा है। पूरी दुनिया के मुकाबले रूस 2.5 गुना तेजी से गर्म हो रहा है। आर्कटिक क्षेत्र के जंगलों में लगी आग से पिघल रहे हिम...
सेना के मेजर ने परिवार का वास्ता देकर आतंकी से हथियार डलवाए, कहा- मां-बाप को याद करो और बाहर आ जाओ

सेना के मेजर ने परिवार का वास्ता देकर आतंकी से हथियार डलवाए, कहा- मां-बाप को याद करो और बाहर आ जाओ

देश-विदेश
श्रीनगर कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को लश्कर का एक आतंकी ढेर कर दिया। ऑपरेशन के दौरान दूसरे आतंकी ने सरेंडर कर दिया। उसका नाम साहिल रमजान डार है। वह कश्मीर का ही रहने वाला है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है। इसमें सेना के मेजर आतंकी से सरेंडर करने की अपील कर रहे हैं। सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स की चौधरीगुंड COB के मेजर शुक्ला ने आतंकी को परिवार और दोस्तों का वास्ता देकर सरेंडर करवा लिया। साहिल ने एक AK-56 राइफल भी सरेंडर की है। वीडियो में दिख रहा है कि सेना के कुछ जवान एक इमारत में मौजूद हैं। मेजर शुक्ला खिड़की के पास आकर माइक के जरिए आतंकी से सरेंडर करने के लिए कहते हैं। वे उसे भरोसा देते हैं कि उसे कुछ नहीं होगा। क्या है वीडियो में...वीडियो में मेजर शुक्ला अपना परिचय देते हुए कहते हैं कि साहिल मेरी बात सुन। मैं तुम्हें आखिरी वार्निंग दे रह...
कोरोना देश में:दिल्ली में इस साल एक दिन में सबसे कम 85 नए केस मिले, यूपी में भी सिर्फ 173 मामले

कोरोना देश में:दिल्ली में इस साल एक दिन में सबसे कम 85 नए केस मिले, यूपी में भी सिर्फ 173 मामले

देश-विदेश
नई दिल्ली राज्यों में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। दिल्ली में शनिवार को महज 85 नए केस मिले। ये इस साल एक दिन में मिले मरीजों की सबसे कम संख्या है। इस दौरान 9 लोगों की मौत भी हो गई। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 0.12 तक गिर गई है। दिल्ली में सोमवार को 89 केस मिले थे। इससे पहले 16 फरवरी को 94 और 27 जनवरी को 96 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उत्तर प्रदेश में भी संक्रमण की रफ्तार काबू में दिख रही है। यहां बीते 24 घंटे में 173 नए केस मिले हैं। इसी दौरान 328 मरीज डिस्चार्ज किए गए और 40 की मौत दर्ज की गई है। प्रदेश में एक्टिव केस 3,197 ही रह गए हैं। टेस्टिंग का आंकड़ा 40 करोड़ के पारदेश में टेस्टिंग का आंकड़ा 40 करोड़ के पार पहुंच गया है। इसके साथ भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन गया है, जहां इतनी बड़ी संख्या में कोरोना टेस्ट किए गए। यहां अब तक 40 करोड़ 18 लाख 11 हजार 892 सै...
वैक्सीनेशन पर PM की बैठक:डेल्टा+ वैरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच प्रधानमंत्री ने देश में कोरोना की स्थिति और वैक्सीनेशन ड्राइव की समीक्षा की

वैक्सीनेशन पर PM की बैठक:डेल्टा+ वैरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच प्रधानमंत्री ने देश में कोरोना की स्थिति और वैक्सीनेशन ड्राइव की समीक्षा की

देश-विदेश
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश में वैक्सीनेशन की स्थिति और कोरोना के हालात पर बैठक की। इसमें वैक्सीनेशन ड्राइव की समीक्षा की गई। मीटिंग में PMO के अधिकारी, स्वास्थ्य सचिव और नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल मौजूद हुए। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने दिसंबर तक 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया है। देश में डेल्टा+ वैरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच यह फैसला अहम साबित हो सकता है। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 31 करोड़ के पारदेश में अब तक कोरोना वैक्सीन के 31.48 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं। इनमें 26.02 करोड़ को पहला और 5.45 करोड़ को दोनों डोज लग चुके हैं। 21 जून से देश भर में नई गाइडलाइंस के हिसाब से वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू होने के बाद से लगातार 50 लाख से ज्यादा डोज लगाए जा रहे हैं। कोविन ऐप ...
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट जमीन विवाद:अयोध्या में ट्रस्ट ने जो जमीन 2.5 करोड़ में खरीदी, उसकी सच्चाई पता लगा रहा प्रशासन; 100 साल पुराने दस्तावेज खंगाले जा रहे

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट जमीन विवाद:अयोध्या में ट्रस्ट ने जो जमीन 2.5 करोड़ में खरीदी, उसकी सच्चाई पता लगा रहा प्रशासन; 100 साल पुराने दस्तावेज खंगाले जा रहे

देश-विदेश
लखनऊ अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर जमीन खरीदने में गड़बड़ी किए जाने के आरोप लग रहे हैं। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अधिकारियों को फटकार लगाई है और अयोध्या जिला प्रशासन से विवादित जमीन पर डिटेल रिपोर्ट तलब की है। हालांकि यह मामला उस मामले से बिल्कुल अलग है जिसमें सपा और आप के नेताओं ने दो करोड़ के राजीनामे की जमीन को 18.5 करोड़ रुपए में बेचने का आरोप लगाया था। अयोध्या में ट्रस्ट ने कोट रामचंद्र इलाके में जो जमीन 2.5 करोड़ में खरीदी है अब उसकी पड़ताल की जा रही है। अयोध्या जिला प्रशासन के सूत्र बताते हैं कि शासन के निर्देश के बाद 100 साल पुराने दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इस बात को समझने की कोशिश की जा रहा है कि आखिरकार यह जमीन वास्तव में नजूल की है या फिर प्राइवेट है? यदि यह जमीन नजूल की है तो इसका रिन्यूअल हुआ या नहीं? इन चीजों को समझने के ...
MP में डेल्टा+ का 8वां मामला:भोपाल में 25 साल के युवक में कोरोना का यह वैरिएंट मिला; केंद्र ने 4 दिन पहले अलर्ट किया था लेकिन ट्रेस, ट्रेक पर फोकस नहीं

MP में डेल्टा+ का 8वां मामला:भोपाल में 25 साल के युवक में कोरोना का यह वैरिएंट मिला; केंद्र ने 4 दिन पहले अलर्ट किया था लेकिन ट्रेस, ट्रेक पर फोकस नहीं

देश-विदेश
भोपाल कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका के बीच डेल्टा प्लस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मध्य प्रदेश में इस वैरिएंट का आठवां केस भोपाल में सामने आया है। बैरागढ़ निवासी 25 साल के युवक के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। राहत की बात ये है कि युवक स्वस्थ है और घर पर है। यह युवक 5 जून को संक्रमित हुआ था। इसका एक निजी अस्पताल में 9 दिन इलाज चला। उसके बाद वह स्वस्थ्य होकर घर चला गया। युवक को वैक्सीन नहीं लगी है। उसके संपर्क में आने वाले भी स्वस्थ हैं। हालांकि अब जिला प्रशासन उसकी काॅन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग करा रहा है। डेल्टा+ वैरिएंट को लेकर हालांकि केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले ही राज्य सरकारों को अलर्ट जारी किया था। इसमें संक्रमण को रोकने के लिए भीड़ को नियंत्रित करने, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने, ट्रैक, ट्रेस और ट्रीट करने पर तेजी से काम करने की सला...
26 लाख की जनसंख्या वाले इस टापू पर 4 लाख से ज्यादा लोग भुखमरी की चपेट में, टिड्डी और जंगली पत्ती खाने को मजबूर

26 लाख की जनसंख्या वाले इस टापू पर 4 लाख से ज्यादा लोग भुखमरी की चपेट में, टिड्डी और जंगली पत्ती खाने को मजबूर

देश-विदेश
अंतानानारिवो दक्षिणी मेडागास्कर में अकाल की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते करीबन 4 लाख से ज्यादा लोग भुखमरी की कगार पर हैं। इसमें कई लोगों की पहले भुखमरी की वजह से मौत हो चुकी है। ये जानकारी UN फूड ऑर्गेनाइजेशन (WFP) ने दी है। साउथ अफ्रीका में WFP की रीजनल डायरेक्टर लोला कास्त्रो ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हाल ही में उन्होंने WFP के चीफ डेविड बिसले के साथ इंडियन ओशियन में स्थित 26 लाख के इस टापू का दौरा किया। यहां उन्हें बेहद हताश करने वाली स्थिति का सामना करना पड़ा। यहां रहने वाले परिवार रेड कैक्टस, जंगली पत्ती और टिड्डियां खाकर गुजारा कर रहे हैं। कास्त्रो बोलीं - 1998 के बाद पहली बार देखी ऐसी स्थितिकास्त्रो ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में बच्चे और किशोर बर्बाद हो चुके हैं। बच्चों के शरीर में चमड़ी और हड्डी के सिवा कुछ नहीं आ रहा है। वे सभी न्यूट्रिशियन के सह...
अगले साल भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होगा पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लिया जायजा

अगले साल भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होगा पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लिया जायजा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
कोच्चि भारत समुद्र में जल्द अपनी ताकत बढ़ाने जा रहा है। अगले साल तक भारत की नौसेना के बेड़े में स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत शामिल कर लिया जाएगा। भारतीय नौसेना इसे तैयार कर रही है। इस स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर का शुक्रवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी जायजा लिया। रक्षामंत्री स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा, 'इस युद्धपोत की शुरुआत आजादी की 75वीं वर्षगांठ को एक सही मायने में उपहार होगा। इसके शामिल होने से समुद्र में नौसेना की ताकत बढ़ जाएगी।' इस दौरान रक्षामंत्री के साथ एडमिरल करमबीर सिंह और नौसेना के अफसर मौजूद रहे। जल्द होगा परीक्षणयुद्धपोत INS विक्रांत का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। कुछ महीनों में इसका परीक्षण शुरू हो जाएगा। इसको भारतीय नौसेना के डायरेक्टरेट ऑफ नेवल डिजाइन (DND) ने डिजाइन किया है और इसे कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार...
शोपियां में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया, 4 दिन पहले ढेर किया था लश्कर का टॉप कमांडर

शोपियां में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया, 4 दिन पहले ढेर किया था लश्कर का टॉप कमांडर

देश-विदेश
श्रीनगर कश्मीर में सेना आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चला रही है। 4 दिन पहले कश्मीर के टॉप कमांडर मुदासिर पंडित को ढेर करने के बाद शुक्रवार को सेना ने फिर एक आतंकी को ढेर कर दिया है। फिलहाल आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच शोपियां में एनकाउंटर अब भी जारी है। कश्मीर पुलिस के मुताबिक सुरक्षाबलों के साथ मौके पर पुलिस के जवान भी मौजूद हैं। इससे पहले चिनार कॉर्प्स कमांडर के लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने गुरुवार को कहा था कि कश्मीर में करीब 200 आतंकी एक्टिवेटेड थे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द से जल्द सुरक्षाबल के जवान ज्यादातर आतंकियों को मार गिराएंगे। लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा था कि सीजफायर होने से लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) के आसपास रहने वाले लोगों को फायदा मिलता है। यदि हालात इसके ठीक उलट हों तो सीजफायर होने पर आम लोगों को ही दिक्कतों का सामना करना पड़त...