Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

UN में मोदी का भाषण:प्रधानमंत्री ने कहा- पवित्र धरती को हमने मां का दर्जा दिया, 10 साल में 30 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में पेड़ भी लगाए

UN में मोदी का भाषण:प्रधानमंत्री ने कहा- पवित्र धरती को हमने मां का दर्जा दिया, 10 साल में 30 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में पेड़ भी लगाए

देश-विदेश
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात संयुक्त राष्ट्र की अहम मीटिंग को वर्चुअली संबोधित किया। बंजर होती जमीन और सूखे के हालात पर हुई इस मीटिंग में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने हमेशा धरती को मां का दर्जा दिया है। कम होती उपजाऊ भूमि और सूखा मानवता के लिए चिंता का कारण हैं। यह पूरी दुनिया के लिए खतरे का संकेत हैं। विकासशील देशों को ज्यादा खतरामोदी ने कहा- जमीन का कम होता उपजाऊपन विकासशील देशों और दुनिया के लिए बड़ा खतरा है। भारत इस मामले में अपने सहयोगी विकासशील देशों की मदद कर रहा है ताकि लैंड रेस्टोरेशन किया जा सके। इसके लिए हमने देश में सेंटर फॉर एक्सीलेंस भी तैयार किया है, ताकि इस मामले पर हम दुनिया की मदद कर सकें। हमने कई और कदम उठाए हैं। कच्छ के रण में इस कारण काफी दिक्कतें आती थीं। वहां बारिश भी बहुत कम होती है। मोदी ने कहा कि हमने कच्छे के रण में भूमि को उपजाऊ ब...
एक और टीके की उम्मीद:नोवावैक्स की वैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल के नतीजे आए, कोरोना संक्रमण से लड़ने में 90.4% कारगर

एक और टीके की उम्मीद:नोवावैक्स की वैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल के नतीजे आए, कोरोना संक्रमण से लड़ने में 90.4% कारगर

देश-विदेश
वॉशिंगटन अमेरिका की कंपनी नोवावैक्स की बनाई वैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल के नतीजे आ गए हैं।कंपनी ने सोमवार को बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ यह काफी असरदार साबित हुई है। वैक्सीन ने माइल्ड, मॉडरेट और सीवर डिजीज में 90.4% फाइनल एफिकेसी दिखाई है। ये ट्रायल ब्रिटेन में किए गए हैं। बेहतर रिजल्ट की वजह से जल्द ही इस वैक्सीन को इमरजेंसी यूज की मंजूरी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। ये वैक्सीन अलग-अलग वैरिएंट्स से प्रोटेक्ट करने में भी कारगर रही है। दुनिया भर में वैक्सीन की कमी की बीच कंपनी ने ये नतीजे जारी किए हैं। भारत के लिए कितने काम की खबरनोवावैक्स और भारत की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने साल में कोरोना वैक्सीन के 200 करोड़ खुराक तैयार करने का करार किया है। अगस्त में यह डील साइन की गई थी। समझौते के मुताबिक, कम और मध्यम आय वाले देशों और भारत के लिए कम के कम 100 करोड़ खुराक का उत्पा...
LJP में उठापटक:चाचा के घर पहुंचे चिराग खाली हाथ लौटे; बागी सांसदों ने पारस को चुन लिया नेता, लोकसभा स्पीकर से भी मिले

LJP में उठापटक:चाचा के घर पहुंचे चिराग खाली हाथ लौटे; बागी सांसदों ने पारस को चुन लिया नेता, लोकसभा स्पीकर से भी मिले

देश-विदेश
पटनाचिराग पासवान का अंतिम दांव भी फेल हो गया है। बागी हुए चाचा पशुपति पारस से मिलने गए चिराग की पारस से मुलाकात नहीं हो सकी। चिराग अपनी मां को LJP अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव लेकर पारस से मिलने पहुंचे थे। इस बीच पार्टी के पांचों सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात कर उन्हें पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में लिए फैसले की जानकारी दे दी है। पशुपति कुमार पारस को सर्वसम्मति से पार्टी का नेता और संसदीय दल का अध्यक्ष चुन लिया गया है। साथ ही चौधरी महबूब अली कैसर को उपनेता चुना गया है। इससे पहले LJP में टूट के बाद चिराग पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार हो गए थे। सोमवार सुबह चिराग अपने चाचा पशुपति पारस से मिलने पहुंचे थे। डेढ़ घंटे घर के बाहर खड़े रहने के बाद उन्हें अंदर आने की परमिशन मिली, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। चाचा को मनाने के लिए चिराग ने अपनी मां को आगे किया। पारिवारि...
तेजी से सुधर रहे दिल्ली के हालात:एक्टिव केस की संख्या घटकर 3.5 हजार से कम हुई, 255 नए मामले मिले, जबकि 376 को छुट्‌टी

तेजी से सुधर रहे दिल्ली के हालात:एक्टिव केस की संख्या घटकर 3.5 हजार से कम हुई, 255 नए मामले मिले, जबकि 376 को छुट्‌टी

टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली दिल्ली में तेजी से सुधरते कोरोना के मामलों के साथ एक्टिव केस की संख्या घटकर 3.5 हजार से कम हो गई है। वहीं संक्रमण दर भी 0.35 फीसदी के करीब पहुंच गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली में 255 नए मामले सामने आए। वहीं 376 मरीजों को छुट्टी दी गई, जबकि 23 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में कोरोना से अभी तक 1431139 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 1402850 मरीज ठीक हो गए। वहीं 24823 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.73 फीसदी है। विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 3466 हैं। इनमें से दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में 1972 मरीज भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 108 और कोविड मेडिकल सेंटर में 94 मरीज भर्ती हैं। वहीं होम आइसोलेशन में 1037 मरीज भर्ती हैं। कोरोना से ठीक हो चुके 14 मरीज कोविड केयर...
कोरोना देश में:68,362 नए मरीज मिले और 1.13 लाख ठीक हुए; अब सिर्फ 9.72 लाख एक्टिव केस; ASI के तहत आने वाले सभी स्मारक 16 जून से खुलेंगे

कोरोना देश में:68,362 नए मरीज मिले और 1.13 लाख ठीक हुए; अब सिर्फ 9.72 लाख एक्टिव केस; ASI के तहत आने वाले सभी स्मारक 16 जून से खुलेंगे

देश-विदेश
नई दिल्ली कोरोना के घटते केसों के बीच देश अब अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की देखरेख वाले सभी स्मारक और म्यूजियम 16 जून से खोल दिए जाएंगे। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की तरफ से ये जानकारी दी गई है। देश में कोरोना के केस में कमी का सिलसिला जारी है। रविवार को देश में 68,362 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 1 लाख 13 हजार 3 मरीज ठीक हो गए, जबकि 3,880 लोगों की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 48,593 की कमी आई। अब सिर्फ 9 लाख 72 हजार 577 मरीजों का इलाज चल रहा है। यह पिछले साल 17 सितंबर को आए पहले पीक से भी कम हैं। तब 10 लाख 17 हजार 705 एक्टिव केस थे। इसके बाद इनमें कमी होती गई। इस साल 17 फरवरी को एक्टिव केस 1 लाख 33 हजार 79 तक पहुंच गए। यहां से यह आंकड़ा दूसरे पीक की ओर बढ़ना शुरू हुआ। यह 9 मई को सबसे ज्यादा 37 लाख 41 हजार 302 तक पहुंचा...
बढ़ेगा कोरोना की दूसरी लहर का कहर! भारत में कोरोना से मौतों का आंकड़ा हो सकता है दोगुना

बढ़ेगा कोरोना की दूसरी लहर का कहर! भारत में कोरोना से मौतों का आंकड़ा हो सकता है दोगुना

देश-विदेश
नई दिल्ली बीते कुछ सप्ताह से भारत में बड़े संकट की वजह बना कोरोना वायरस आने वाले दिनों में और कहर बरपा सकता है। आने वाले कुछ सप्ताह में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतें दोगुनी हो सकती हैं। कुछ रिसर्च मॉडल्स में दावा किया गया है कि फिलहाल कोरोना से जितनी मौतें हो रही हैं, उससे दोगुना आंकड़ा अगले कुछ सप्ताह में हो सकता है। बेंगलुरु स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस के मुताबिक यदि कोरोना से मरने वालों की यही रफ्तार रही तो 11 जून तक मौतों का आंकड़ा 404,000 के पार पहुंच सकता है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन स्थित इंस्टिट्यूट फॉर हेल्थ मीट्रिक्स एंड इवैल्युएशन के मुताबिक जुलाई के अंत तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच सकती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक भारत जैसे घनी आबादी वाले देशों में कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर किसी भी तरह की भविष्यवाणी करना आसा...
कोविड हेल्पलाइन पर बोला शख्स- डर दूर करने वाले कुछ वीडियो भेज दीजिए

कोविड हेल्पलाइन पर बोला शख्स- डर दूर करने वाले कुछ वीडियो भेज दीजिए

देश-विदेश
नई दिल्ली देश में हर दिन कोरोना के लाखों केस सामने आ रहे हैं, तो हजारों लोगों की जानें जा रही हैं। ऑक्सीजन, इजेक्शन को लेकर हाहाकार मचा है तो अस्पतालों में बिस्तरों की किल्लत है। इस वजह से लोगों के मन में महामारी का डर घर कर गया है। ऐसे ही एक शख्स ने कोविड हेल्पलाइन पर परिवार के लोगों का डर दूर करने के लिए मदद मांगी है। उसने इसके लिए 'एंटी पैनिक' वीडियो की डिमांड की। तेलगु देशम पार्टी के वरिष्ठ नेता और श्रीकाकुलम के सांसद राम मोहन नायडू को उनके कोविड हेल्पलाइन नंबर पर यह अपील मिली है, जिन्होंने हाल ही में मरीजों की मदद के लिए शुरू किया है। लोग उनसे ऑक्सीजन या रेमडेसिवीर जैसे इंजेक्शन की मांग करते हैं, लेकिन मधुसूदन नाम के एक शख्स ने सासंद ने लिखा कि उसके परिवार को 'एंटी पैनिक' वीडियो की आवश्यकता है। मदद मांगने वाले शख्स ने यह भी साफ किया कि उसके परिवार को कोरोना का कोई लक्षण नहीं ...
दिल्ली में हल्का पड़ा कोरोना कहर? 24 घंटे में करीब 21 हजार नए केस मिले, 311 मरीजों की गई जान

दिल्ली में हल्का पड़ा कोरोना कहर? 24 घंटे में करीब 21 हजार नए केस मिले, 311 मरीजों की गई जान

देश-विदेश
नई दिल्ली दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन आज मौत का आंकड़ा थोड़ा कम हो गया है। दिल्ली में आज कोरोना के करीब 21 हजार नए पॉजिटिव केस आने आने के साथ ही संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 12.5 लाख के पार पहुंच गया है। हालांकि, अब पॉजिटिविटी रेट में मामूली कमी आने के बाद अब यह 26.37 फीसदी पर आ गया है। कोरोना संक्रमण से आज 300 से अधिक मरीजों की मौत भी हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 20,960 नए मरीज मिले हैं, वहीं 311 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 18,063 पर पहुंच गया है। मंगलवार को 19,953 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बुलेटिन के अनुसार, आज 19,209 मरीज पूरी तरह ठीक होकर कोरोना मुक्त हो गए, जबकि मंगलवार को यह संख्या 18,788 थी। स्वास्थ्य...
सिक्किम में लगा 16 घंटे का नाइट कर्फ्यू, एक से दूसरे जिले में जाने पर भी लगी रोक

सिक्किम में लगा 16 घंटे का नाइट कर्फ्यू, एक से दूसरे जिले में जाने पर भी लगी रोक

देश-विदेश
गंगटोक कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए सख्त उपाय अब सभी राज्यों में बढ़ते जा रहे हैं। सिक्किम सरकार ने राज्य में 6 मई से 16 मई तक के लिए 16 घंटे के नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। यह कर्फ्यू शाम को 5 बजे शुरू होगा और सुबह 9 बजे तक लागू रहेगा। इसके अलावा एक से दूसरे जिले में लोगों और वाहनों के मूवमेंट पर भी रोक लगाई गई है। यह प्रतिबंध सभी निजी और सरकारी वाहनों पर लागू होगा। हालांकि सेना, सुरक्षाकर्मियों और अन्य जरूरी सेवाओं में लगे वाहनों की आवाजाही पर रोक नहीं होगी। इसके अलावा जरूरी चीजों की सप्लाई में लगे वाहनों को सुबह 5 बजे से 8:30 के दौरान मूवमेंट की परमिशन होगी। सिक्किम सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, 'राज्य में 6 से 16 मई के दौरान प्रतिबंध लागू रहेंगे। सभी निजी और सरकारी वाहनों के मूवमेंट पर रोक होगी। रांगपो, मेल्ली, रेशी, रामन, हाथिचिरे, एनटीपीसी चेक पोस...
मोदी सरकार आर्टिकल 370 हटाने की तरह मराठा आरक्षण पर भी तुरंत ले फैसला: उद्धव ठाकरे

मोदी सरकार आर्टिकल 370 हटाने की तरह मराठा आरक्षण पर भी तुरंत ले फैसला: उद्धव ठाकरे

देश-विदेश
मुंबई नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में मराठा आरक्षण को खारिज किए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की लड़ाई विजय तक जारी रहेगी। उद्धव ठाकरे ने शीर्ष अदालत के फैसले को लेकर कहा, 'मैं हाथ जोड़कर पीएम और राष्ट्रपति से अपील करता हूं कि वे तत्काल मराठा कोटे को लेकर फैसला लें।' सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि केंद्र सरकार इस पर तत्काल ऐक्शन लेगी। ठाकरे ने कहा कि मुझे भरोसा है कि सरकार की ओर से उसी तरह फैसला लिया जाएगा, जैसे आर्टिकल 370 खत्म करने और शाह बानो केस के लिए संविधान में संशोधन किया गया था।  उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी सांसद छत्रपति संभाजी राजे की ओर मराठा कोटे के मुद्दे पर एक साल से अपॉइंटमेंट मांगा जा रहा है, लेकिन उन्हें टाइम नहीं मिला है। सीएम...