Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

चोर गिरोह से चोरी की 32 मोटर साइकिलें बरामद

चोर गिरोह से चोरी की 32 मोटर साइकिलें बरामद

देश-विदेश
मुरैना (वार्ता). मध्यप्रदेश की मुरैना जिला पुलिस ने आज मोटर साइकिल चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशान देही पर चोरी की बत्तीस मोटर साइकिलें बरामद की गयी।पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के कैलारस थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह कुशवाह को मुखबिर से सूचना मिली कि जरैना गांव में नदी के समीप दो युवक प्रतिदिन बाइक लेकर आते है और उन्हें बेचकर वापस चले जाते हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी ने सादा कपड़ों में अपनी टीम को बताए गए स्थान पर भेजा और वहां से दो लोगों को चोरी की मोटर साइकिलों सहित रंगे हाथ धर दबोचा। जब पुलिस ने उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों के 32 बाइक चोरी करना कबूल किया।पुलिस के अनुसार बरामद बाइकों की कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि चोरी की ये मोटरसाइकिलें मुरैना, ग्वालियर और राजस्थान की बताई जाती हैं। पकड़े गए चोरों में कुछ के...
यात्रियों के सामान की चोरी के लिए रेलवे जिम्मेदार नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने उपभोक्ता फोरम का फैसला रद्द किया

यात्रियों के सामान की चोरी के लिए रेलवे जिम्मेदार नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने उपभोक्ता फोरम का फैसला रद्द किया

देश-विदेश
नई दिल्ली. ट्रेन यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ट्रेन की यात्रा करते समय यदि यात्री का पैसा चोरी हो जाता है तो इसे रेलवे की सेवाओं में कमी के तौर पर नहीं माना जा सकता है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की खंडपीठ ने उपभोक्ता फोरम द्वारा पारित आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें रेलवे को यात्री को चोरी की गई नकदी का भुगतान करने का निर्देश दिया गया था। कोर्ट ने कहा कि अगर किसी यात्री का पैसा, जेवरात या सामान ट्रेन से चोरी हो जाता है तो इसे रेलवे की सेवा में दोष नहीं माना जा सकता है।उपभोक्ता फोरम का फैसला रद्दसुप्रीम कोर्ट ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम के फैसले को खारिज कर दिया है। जिसमें रेलवे को एक लाख रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया गया था। दरअसल, पूरा मामला अप्रैल 2005 का है। एक कारोबारी ट्रेन म...

महिला आईपीएस के यौन उत्पीड़न में दोषी पाए गए तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी, 3 साल की सजा

देश-विदेश
चेन्नई. तमिलनाडु के पूर्व पुलिस महानिदेशक राजेश दास को साथी महिला आईपीएस अधिकारी का यौन उत्पीड़न करने के मामले में आज तीन साल कैद की सजा सुनाई गई। विल्लुपुरम की एक अदालत ने निलंबित आईपीएस अधिकारी को एक महिला अधिकारी का यौन उत्पीड़न करने का दोषी ठहराया और तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।महिला आईपीएस अधिकारी ने फरवरी 2021 में वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अधिकारी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीसामी की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर यात्रा करते समय यौन उत्पीड़न किया था।फरवरी 2021 में तमिलनाडु राज्य में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अन्नाद्रमुक सरकार में तत्कालीन सीएम एडप्पादी के पलानीस्वामी की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात राजेश दास पर महिला आईपीएस ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। सरकार ने तुरंत ऐक्शन लिया और दास को नौकरी से निलंबित कर जांच के लिए छह...
‘पतंजलि’ ने वो करके दिखाया जो मेडिकल साइंस भी नहीं कर पाया, कब तक विदेशियों की जूठन चाटते रहेंगे: बाबा रामदेव

‘पतंजलि’ ने वो करके दिखाया जो मेडिकल साइंस भी नहीं कर पाया, कब तक विदेशियों की जूठन चाटते रहेंगे: बाबा रामदेव

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उच्च वर्ग को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को बाजार में नए प्रीमियम उत्पाद पेश किये। योग गुरू बाबा रामदेव ने यहां कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में पतंजलि फूड्स लिमिटेड के नये प्रीमियम उत्पादों को पेश करते हुए कहा कि न्यूट्रेला मैक्स मिलेट्स के रागी चोको सीरियल्स, रागी बिस्किट, 7-ग्रेन बिस्किट, डाइजेस्टिव बिस्किट, न्यूट्रेला मैक्स नट्स सहित 14 उत्पादों को बाजार में उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उच्च वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए हेल्थ बिस्कुट, न्यूट्रेला के बाजरे से बने उत्पाद और प्रीमियम सूखे मेवों को बाजार में लाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि भारत में पहले विदेशी कंपनियों का कब्जा था बिस्कुट से लेकर घी, तेल, आटा और चावल समेत पूरी रसोई का सामान विदेशी कंपनियों से मिलता था लेकिन पतंजलि के उत्पादों ने आज पूरी स्थिति ही बदल दी है। घर-घर में पतंजलि का सा...
कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पांच विदेशी आतंकवादी ढेर

कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पांच विदेशी आतंकवादी ढेर

देश-विदेश
श्रीनगर (वार्ता). जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया और इसी दौरान मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गये।अतिरिक्त पुलिस निदेशक विजय कुमार ने बताया कि सेना और पुलिस के जवानों ने विशेष सूचना के आधार पर केरन सेक्टर के जुमागुंड में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के एक समूह को रोका, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में पांच आतंकवादी मारे गए हैं।मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान और वे लोग किस समूह से संबंधित थे, इस बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है।उल्लेखनीय है कि इस साल कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की यह पहली बड़ी कोशिश है, जिसे नाकाम कर दिया गया है। तीन दिन पहले कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में भी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो हिज्बुल मुजाहिदीन के सदस्य एवं संदिग्ध आतंकवादी मारे गए थे। इ...
ज्ञानी रघुबीर सिंह बने श्री अकाल तख्त के नए जत्थेदार

ज्ञानी रघुबीर सिंह बने श्री अकाल तख्त के नए जत्थेदार

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
अमृतसर में एसजीपीसी की मीटिंग में लिया गया फैसलाअमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने शुक्रवार को यानी आज ज्ञानी रघबीर सिंह को अकाल तख्त का नया जत्थेदार बनाया गया है।श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को हटाते हुए उनकी जगह पर ज्ञानी रघबीर सिंह को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार नियुक्त किया जा रहा है। ज्ञानी रघबीर सिंह तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार थे। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के साथ-साथ ज्ञानी रघवीर सिंह केसगढ़ साहिब के जत्थेदार बने रहेंगे।तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार रहेंगे ज्ञानी हरप्रीत सिंहशिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अंतरिम कमेटी की आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें यह फैसला किया गया है। एसजीपीसी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी गई। ज्ञानी हरप्रीत सिंह हालांकि बठिंडा में तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार बने रहेंगे।जानकारी के...
लकड़ी के हथियार से हमला कर साधु को उतारा मौत के घाट

लकड़ी के हथियार से हमला कर साधु को उतारा मौत के घाट

देश-विदेश
खाना खाते समय हुआ दोनों में झगड़ाश्री मुक्तसर साहिब। गांव तरखानवाला में बने चांदी नाथ के डेरे में रह रहे दो साधुओं के बीच रात का खाना खाते समय किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। एक साधु ने अपने साथी साधु की सिर पर लकड़ी का हथियार (खुंडा) मार कर हत्या कर दी गई।वारदात वीरवार रात 10 बजे की है। उधर घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर मलोट की पुलिस व डीएसपी बलकार सिंह सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। मृतक की पहचान साधु तोता नाथ निवासी मोगा के रूप में हुई है। थाना सदर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ के हत्या का केस दर्ज कर दिया गया है। आरोपित अभी फरार चल रहा है।गांव तरखानवाला निवासी दीप इंद्र सिंह ने बताया कि उनके गांव में पुरातन समय से चांदी नाथ का एक डेरा बना हुआ है यहां साधु रहते हैं। वीरवार की रात दो साधुओं तोता नाथ और साधु गोरा उ...
आप विधायक की पायलट गाड़ी ने मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, दो लोगों की हुई मौत

आप विधायक की पायलट गाड़ी ने मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, दो लोगों की हुई मौत

देश-विदेश
फरीदकोट। फरीदकोट से बड़ी खबर सामने आई, जहां के आप विधायक गुरदित्त सिंह सेखों की पायलट गाड़ी की एक मोटरसाइकिल से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दोनों लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा शहर के सादिक रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक फरीदकोट के अंतर्गत आते गांव झोटीवाला के रहने वाले थे। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।...
लुधियाना में लूट: एटीएम में कैश जमा करने वाली कंपनी में घुसे लुटेरे, कर्मियों को बंधक बना सात करोड़ लेकर फरार

लुधियाना में लूट: एटीएम में कैश जमा करने वाली कंपनी में घुसे लुटेरे, कर्मियों को बंधक बना सात करोड़ लेकर फरार

देश-विदेश
लुधियाना (पंजाब). लुधियाना में शनिवार को पंजाब की सबसे बड़ी लूटकांड की वारदात को अंजाम दिया गया। हथियारबंद दस लुटेरों ने कैश कैरी करने वाली कंपनी सीएमएस के न्यू राजगुरु नगर स्थित दफ्तर में घुस कर सात करोड़ रुपये लूट लिए। सात करोड़ रुपये लूट की वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया।लुटेरे कंपनी की ही वैन में कैश लेकर भाग गए। वारदात देर रात करीब डेढ़ बजे की है। सुबह सात बजे पुलिस को जानकारी मिली है। जांच के दौरान पुलिस को मुल्लांपुर में गांव पंडोरी में एक कैश वैन मिल गई है। पुलिस के अनुसार उसमें दो हथियार भी मिले हैं। लुटेरों में एक महिला के होने की भी आशंका है।दस लोगों ने दिया वारदात को अंजामजानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे दस लोग कंपनी परिसर में घुसे। इनमें से दो लोग पीछे के रास्ते से कंपनी दफ्तर में घुसे और दरवाजा खोल दिया। इसके बाद बाकी आरोपी अंदर आए और वहां तैनात दो गार्ड और तीन ...
सेना को मिले 331 युवा सैन्य अधिकारी, मित्र देशों के 42 कैडेट भी आईएमए से पास आउट हुए

सेना को मिले 331 युवा सैन्य अधिकारी, मित्र देशों के 42 कैडेट भी आईएमए से पास आउट हुए

देश-विदेश
देहरादून: देश पर सर्वस्व न्योछावर करने का जज्बा लेकर भारतीय सैन्य अकादमी में आए युवा आज से आर्मी आॅफिसर बन सेना की और देश की सेवा में जुट जाएंगे। जोश से लबरेज 331 युवा अफसरों ने पहला कदम पारकर किया तो परिसर में मौजूद उनके परिजन खुशी से तालियां बजाते रहे। शनिवार की परेड में मित्र राष्ट्रों के 42 कैडेट भी पास आउट हुए। पासिंग आउट परेड की सलामी सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने ली।कपड़े, स्मार्टवॉच, ज्वैलरी पर बंपर आॅफर, 60% तक की मिल रही छूटभारतीय सैन्य अकादमी की ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने शनिवार ड्रिल स्क्वायर पर सुबह 6 बजे परेड शुरू हुई। परेड के दौरान सैन्य अधिकारियों और उनके परिजनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। दर्शकों और परिजनों के तालियों की गड़गड़ाहट के बीच परेड करते अधिकारियों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए। यहां पहला कदम पारकर के युवा कैडेट्स सैन्य अधिकारी बन गए और इसके साथ ही सेना की मुख्...