Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

प्राचीन रेशम मार्ग, अब बनेगा आधुनिक फौलादी पथ – सचिन बुधौलिया से

प्राचीन रेशम मार्ग, अब बनेगा आधुनिक फौलादी पथ – सचिन बुधौलिया से

देश-विदेश
गंगटोक (वार्ता). सदियों पहले से तिब्बत के साथ व्यापार के सिल्क रूट यानी रेशम मार्ग को 21वीं सदी में रेल लाइन बिछा कर आयरन रूट यानी फौलादी पथ बनाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है तथा अगले साल सिक्किम के रंगपो तक और एक दशक में चीन शासित तिब्बत की सीमा पर नाथू ला तक रेल लाइन तैयार हो जाएगी।वर्ष 2019-20 में स्वीकृत पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग में चार देशों - नेपाल, बंगलादेश, भूटान एवं चीन की सीमाओं से घिरे चिकेन नेक क्षेत्र में सिलीगुड़ी के सिवोक से सिक्किम की सीमा पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र रंगपो तक करीब 45 किलोमीटर तक रेलवे लाइन बिछाने का काम वर्ष 2024 दिसम्बर तक पूरा हो जाएगा जबकि रंगपो से गंगटोक की लाइन पर इसी वित्त वर्ष में काम शुरू होने की उम्मीद है। गंगटोक से नाथू ला तक करीब 160 किलोमीटर की लाइन का सर्वेक्षण का काम शुरू हो गया है। इस लाइन का निर्माण ऐसी डिजाइन से किया जा रहा है जिस पर ट...
‘वे निराशावादी, गंदगी ही तलाशेंगे’: राजन ने लगाया था 5% विकास दर का अनुमान, दर्ज हुई 7.2%; भाजपा ने बोला हमला

‘वे निराशावादी, गंदगी ही तलाशेंगे’: राजन ने लगाया था 5% विकास दर का अनुमान, दर्ज हुई 7.2%; भाजपा ने बोला हमला

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली। रघुराम राजन की निराशाजनक भविष्यवाणी के लिए उन पर निशाना साधते हुए मालवीय ने लिखा, "वे स्वाभाविक रूप से दुखी हैं, वे एक अरब लोगों को भूखे देखना चाहते हैं ताकि वे अपनी उत्तम शराब पीते हुए भारत की गरीबी पर बोलने के लिए मुखर हो सकें।बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों से पता चला है कि वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी। भाजपा ने राहुल गांधी और आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की उस बातचीत पर निशाना साधा है जिसमें पूर्व आरबीआई गवर्नर ने कहा था कि 'भारत अगले साल 5% की वृद्धि दर हासिल कर ले तो भाग्यशाली होगा'। अब भाजपा ने रघुराम राजन को निराशावादी करार दिया है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया, 'तथ्य यह है कि भारत ने वित्त वर्ष 2022-23 में जीडीपी में 7.2 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने लिखा कांग्रेस के समर्थक 'गंदगी मांगने वाली मक्खियों' की तरह हैं। ...
मणिपुर हिंसा के बीच 4000 हथियार चुराकर म्यांमार भेजे गए?

मणिपुर हिंसा के बीच 4000 हथियार चुराकर म्यांमार भेजे गए?

देश-विदेश
खुफिया एजेंसियों को सता रहा हमले का डरइंफाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बीच मणिपुर में खुफिया एजेंसियों की चेतावनी से आशंकाएं बढ़ गई हैं। हिंसाग्रस्त मणिपुर में हजारों हथियारों लूट लिए गए हैं। खुफिया एजेंसियों और प्रशासन को डर है कि ये हथियार सीमा पार म्यांमार में आतंकी समूहों को थमाए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खुफिया एजेंसियों और प्रशासन को आशंका है कि कम से कम 4000 हथियारों को लूट लिया गया है। जबकि कारतूसों की संख्या अभी तक गिनी नहीं गई है।रिपोर्ट के अनुसार, गोदाम, विभिन्न बल और रिजर्व बटालियनों के शस्त्रागार से हथियार लूटे गए हैं। इनकी कुल संख्या का वास्तविक अनुमान कुछ हफ्तों के बाद पूरा किया जाएगा। एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट के अनुसार, लूटे गए हथियारों में एके सीरीज की अत्याधुनिक बंदूकें, एम 16 राइफल, सबमशीन गन, कार्बाइन और लेटेस्ट पिस्टल शामिल हैं।सेना को निशा...
फरीदाबाद: गेम खेलने के लिए नहीं दिया मोबाइल, बहन ने कर दी छोटे भाई की गला दबाकर हत्या

फरीदाबाद: गेम खेलने के लिए नहीं दिया मोबाइल, बहन ने कर दी छोटे भाई की गला दबाकर हत्या

देश-विदेश
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में दिल दहलाने वाला सामने आया है। यहां गेम के लिए मोबाइल न देने पर 10वीं की छात्रा ने 12 साल के भाई की हत्या कर डाली। पुलिस से पूछताछ में आरोपी छात्रा ने कहा कि माता-पिता भी भाई को ही अधिक समय के लिए मोबाइल देते थे, इसलिए गुस्सा आ गया था। शहर के कोलीवाड़ा में 15 साल की नाबालिग लड़की ने मंगलवार को गेम खेलने के लिए मोबाइल न मिलने पर 12 साल के अपने इकलौते भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। किशोरी दसवीं की छात्रा है, जबकि उसका भाई पांचवीं क्लास में पढ़ता था।इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग बहन को लगता था कि मां-बाप केवल बेटे को प्यार करते हैं, उसे प्यार नहीं करते। इसलिए उसे ही गेम खेलने के लिए मोबाइल देते हैं। सिटी थाना पुलिस के अनुसार मूलरूप से यूपी के जिला और...
आठ प्रमुख उद्योगों की वृद्धि दर अप्रैल में 3.5 प्रतिशत रही

आठ प्रमुख उद्योगों की वृद्धि दर अप्रैल में 3.5 प्रतिशत रही

देश-विदेश, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). उर्वरक और इस्पात सहित देश के आठ मुख्य उद्योगों के उत्पादन में अप्रैल 2023 में सालाना आधार पर 3.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। यह जानकारी बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों में दी गयी।देश औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में इन आठ प्रमुख उद्योगों का भारांश 40.27 प्रतिशत है। मार्च में इन आठ प्रमुख उद्योगों की वृद्धि 3.6 प्रतिशत थी। अप्रैल का वृद्धि दर अक्टूबर 2022 के बाद सबसे कम है।वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में कोयल उद्योग का उत्पादन सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़ा जबकि कच्चे तेल के उत्पादन में 3.5 प्रतिशत, प्राकृतिक गैस का उत्पादन 2.8 प्रतिशत, रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन 1.5 प्रतिशत और बिजली उत्पादन 1.4 प्रतिशत गिरा।अप्रैल 2023 में उर्वरक उद्योग के उत्पादन में सालाना आधार पर 23.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी जबकि स्टील का उत्पादन 12.1 ...
वित्त वर्ष 2022-23 में जीडीपी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रही

वित्त वर्ष 2022-23 में जीडीपी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रही

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). कोरोना महामारी के प्रभावों से निकल कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही भारतीय अर्थव्यवस्था की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में 6.1 प्रतिशत बढ़ी है और मार्च में समाप्त वित्त वर्ष में वार्षिक जीडीपी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रही है। मार्च 2022 में समाप्त तिमाही में यह वृद्धि दर 10.4 प्रतिशत रही थी और मार्च 2022 को समाप्त वित्त वर्ष में वार्षिक जीडीपी वृद्धि दर 9.1 प्रतिशत रही थी।केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा आज यहां जारी आंकड़ों के अनुसार मार्च 2023 में समाप्त वित्त वर्ष में जीडीपी 160.06 लाख करोड़ रुपये रहा है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 149.26 लाख करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी वृद्धि दर 9.1 प्रतिशत रही थी जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह 7.1 प्रतिशत रही है। सीएसओ ने कहा कि हालांकि नोमिनल जीडीपी या वर्तम...
ड्रोन हादसे के कारण रूस के तेल संयंत्र में आग लगी

ड्रोन हादसे के कारण रूस के तेल संयंत्र में आग लगी

देश-विदेश
मॉस्को (वार्ता). रूस के क्रास्नोडार क्षेत्र में बुधवार तड़के एक ड्रोन दुर्घटना के कारण अफिप्स्की तेल रिफाइनरी में आग लग गयी।गवर्नर वेनामिन कोंद्रातिव ने टेलीग्राम पर कहा, सेवरस्की जिले में अफिप्स्की तेल रिफाइनरी के क्षेत्र में आग लग गयी। कच्चे तेल का आसवन करने वाले प्रतिष्ठानों में से एक में आग लगी है। आग एक यूएवी मानव रहित हवाई वाहन के अफिप्स्की तेल रिफाइनरी के क्षेत्र में टकराने से लगी। आग 100 वर्ग मीटर के क्षेत्र में लगी थी । इससे कोई हताहत नहीं हुआ है।श्री कोंद्रातिव ने बताया कि संयंत्र के अग्निशमन दल, साथ ही रूसी आपातकालीन स्थिति मंत्रालय और आपातकालीन सेवाओं के अग्निशामकों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।...
जम्मू-कश्मीर में 03 आतंकवादी गिरफ्तार, सेना का जवान घायल

जम्मू-कश्मीर में 03 आतंकवादी गिरफ्तार, सेना का जवान घायल

देश-विदेश
जम्मू (वार्ता). जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा बलों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को विफल करते हुए तीन आतंकवादियों को 10 किलोग्राम के विस्फोटक, नशीले पदार्थों और अन्य युद्ध सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है।रक्षा प्रवक्ता ने यहां बुधवार को कहा कि पुलिस के साथ भारतीय सेना के एक संयुक्त अभियान में संभावित तीन से चार आतंकवादियों को 30-31 मई की रात को खराब मौसम और भारी बारिश का फायदा उठाते हुए पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बाड़ पार करने का प्रयास करते हुए रोका गया।प्रवक्ता ने कहा ह्ल रात में डेढ बजे तक इन आतंकवादियों के आगे बढ़ने के रास्ते पर नजर रखने के बाद भारतीय सेना ने उन पर गोलीबारी की और जवाबी कार्रवाई में कुछ आतंकवादी मारे गए।प्रवक्ता ने कहा कि इलाके की घेराबंदी की गई है और तलाशी अभियान जारी है वहां पर खून के निशान भी मिले हैं। प्रवक्ता ने कहा, ह्ल तीन आतंकवादियों को एक ...
अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकियों पर शौचालय बनाने को मजूंरी

अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकियों पर शौचालय बनाने को मजूंरी

देश-विदेश
अमृतसर (वार्ता). पंजाब में अमृतसर जिला प्रशासन ने अमृतसर के ब्लॉक अजनाला से सटे भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा चौकियों (बीओपी) पर शौचालय निर्माण को मंजूरी दे दी है।जिला उपायुक्त अमित तलवार ने बुधवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन अमृतसर की बैठक में इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि सीमावर्ती चौकियों पर शौचालय बनाए जाएंगे, ताकि सीमा के पास स्थित गांवों के जो किसान और मजदूर (पुरुष एवं महिलाएं) सुबह कृषि योग्य भूमि जोतने आते हैं उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए जिला जल एवं स्वच्छता मिशन अमृतसर की कमेटी ने भारत-पाक सीमा पर सीमा चौकियों पर शौचालय बनाने की अनुमति दे दी है।...
लखनऊ में स्कार्पियो की टक्कर से एक परिवार के 4 लोगों की मौत

लखनऊ में स्कार्पियो की टक्कर से एक परिवार के 4 लोगों की मौत

देश-विदेश
गांव में पसरा मातम, एक साथ जलेंगी चिताएंसीतापुर, संसू। तंबौर इलाके के गैठा हजरतपुर में बुधवार की सुबह गम का माहौल था। ग्रामीण हों या रिश्तेदार सभी की आंखें नम थीं। लखनऊ के अलीगंज में गुलाचीन मंदिर के पास मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार स्कार्पियो में फंसकर स्कूटी सवार दंपति व दो बच्चे करीब सौ मीटर तक घिसटते रहे थे। इसमें राम सिंह, पत्नी ज्ञान देवी व दो बच्चों राज व अंश की भी मौत हो गई थी। हादसे ने हंसते खेलते परिवार की खुशियां पल भर में छीन लीं। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। राम सिंह के पिता राम पल्टन व मां राजरानी बेहोश हो गए। परिवारीजन सुबह लखनऊ रवाना हो गए। गांव में भी लोग राम सिंह के व्यवहार व परिवार के लिए संघर्ष की चर्चा करते दिखे।अलीगंज के पुराने हनुमान मंदिर में मंगलवार की शाम मेला लगा था। परिसर में टेंट हाउस से सामान भी आया था। पत्नी व बच्चे रात में मेला देखने गए थे। वहीं...