Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

किश्तवाड़ में आटो के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत, जितेंद्र , सिन्हा ने जताया दुख

किश्तवाड़ में आटो के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत, जितेंद्र , सिन्हा ने जताया दुख

देश-विदेश
जम्मू (वार्ता). जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार को डांगदुरु बांध के समीप आॅटो के गहरी खाई में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये।केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसा उस समय हुआ , जब पनबिजली परियोजना में लगे श्रमिकों को ले जा रहा आॅटो बांध के पास फिसलकर 300 फुट गहरी खाई में गिर गया। मृतकों की पहचान डोडा जिले के किथवाडा निवासी सुदेश सिंह , अख्तर हुसैन ( पिंजराडी) , अब्दुल राशिद (बंजवार) , मुबस्सर अहमद (क्षतवार) , करण कुमार (किश्तवाड़) तथा झारखंड निवासी इतवा और राहुल के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया , ह्लडंगडुरु बांध...
15 वर्षीय किशोर ने 13 साल की नाबालिग से किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा बाल सुधार गृह

15 वर्षीय किशोर ने 13 साल की नाबालिग से किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा बाल सुधार गृह

देश-विदेश
लुधियाना। भट्टियां बेट इलाके में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर ने पड़ोस में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। करीब 6 महीने पहले हुए उस कृत्य पर पर्दा ही पड़ा रहता, अगर वो बच्ची अपनी बुआ के घर पहुंचकर अपना मुंह न खोलती।अब थाना सलेम टाबरी पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि उक्त केस हैबोवाल के प्रतापपुरा की गली नंबर-3 निवासी महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि उसका भाई भट्टियां बेट में किराए के मकान में रहता है। उसकी पत्नी उससे अलग होकर होशियारपुर के गांव चब्बेवाल अपने मायके में रह रही है।नवंबर 2022 में उसका भाई अपने तीनों बच्चों को उस किराए वाले घर में छोड़ कर शिमला कपड़ों की सेल लगाने के लिए गया था। वहां से वापस आकर वो बच्चों समेत मिलने...
डुप्लीकेट प्रोडक्ट्स के गोदाम पर छापेमारी, पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता

डुप्लीकेट प्रोडक्ट्स के गोदाम पर छापेमारी, पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता

देश-विदेश
लुधियाना : थाना डिवीजन नंबर -2 की पुलिस ने शाहपुर रोड पर नकली प्रोडक्ट्स बनाने वाले गोदाम पर रेड कर 90 बॉक्स बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने निहाल अग्रवाल की शिकायत पर मनोज कुमार और महिंद्रपाल सिंगला के खिलाफ केस दर्ज किया है।पुलिस को दी शिकायत में निहार अग्रवाल ने बताया कि वह नोएडा का रहने वाला है। उसे सूचना मिली थी कि शाहपुर रोड पर स्थित एक गोदाम में एस.सी. जॉनसन, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा-टी सहित विभिन्न कंपनियों के 90 बॉक्स बरामद किए गए। जिसमें नकली माल भरा हुआ था। जोकि आरोपी यही नकली माल शहर की दुकानों पर सप्लाई कर रहा था। उक्त गोदाम पर रेड के बाद आसपास के अन्य मालिकों ने भी अपने गोदामरें पर ताले जड़ दिए और फरार हो गए। पुलिस को शक है कि अन्य जगहों पर इस तह के गोदाम बने है, जो शहर में डुप्लीकेट सामान सप्लाई कर रहे हैं। फिलहाल जांच चल रही है।...
दिल्ली में लगेगा बाबा बागेश्वर का दरबार, जानें कब और कहां होगा कार्यक्रम

दिल्ली में लगेगा बाबा बागेश्वर का दरबार, जानें कब और कहां होगा कार्यक्रम

देश-विदेश
नई दिल्ली। बाबा बागेश्वर का अगला दरबार दिल्ली में लगाया जाएगा। बाबा के बड़ी संख्या में भक्तों को देखते हुए पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड में बाबा बागेश्वर का दरबार लगाया जाएगा जहां भारी संख्या में उनके भक्त एक साथ उनके दर्शन कर सकेंगे और उनकी कथा का अमृतपान कर सकेंगे। बाबा का दरबार 5 से 8 जुलाई तक लगाया जाएगा। इसके पहले बाबा बागेश्वर के पटना में लगे दरबार में 10 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी थी। इस पर विपक्ष ने बाबा बागेश्वर पर राजनीतिक कार्यक्रम करने का आरोप लगाया था।भाजपा नेता विष्णु मित्तल ने अमर उजाला को बताया कि बाबा के दरबार के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण कर लिया गया है। बाबा बागेश्वर धाम के कुछ पदाधिकारियों ने भी जगह का मुआयना कर लिया है और कार्यक्रम को लेकर अपनी अंतिम सहमति दे दी है। चार दिनों के कार्यक्रम में बाबा के भक्तों को हनुमान कथा के साथ अपनी शंकाओं के समाधान का अवसर भी उ...
जम्मू-कश्मीर: जैश के आतंकी को एनआईए ने किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी आकांओं को देता था सुरक्षाबलों की जानकारी

जम्मू-कश्मीर: जैश के आतंकी को एनआईए ने किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी आकांओं को देता था सुरक्षाबलों की जानकारी

देश-विदेश
श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एएनआई) ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान कुपवाड़ा जिले के मोहम्मद उबैद मलिक के तौर पर हुई है। जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने समेत अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता पाई गई है।आतंकी उबैद पाकिस्तान में बैठे जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर के लगातार संपर्क में था। जांच से पता चला कि आरोपी पाकिस्तानी आकांओं को को विशेष रूप से सुरक्षा बलों की आवाजाही के बारे में लगातार जानकारी दे रहा है। उधर डोडा जिले के गंदोह में विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने गंदोह में पांच आतंकियों के घरों व ठिकानों में दबिश दी।इस दौरान दौरान मिले सबूतों को जब्त किया गया है। एसएसपी डोडा अब्दुल कयूम ने बताया कि पाकिस्तान अधिकृतक कश्मीर (पीओजेके) में सक्रिय पांच स्थानीय आतंकियों के घरों व ठिकानों की तलाशी ली है।इनमें आटा मोहम्मद उर्फ आदिल मुबस्सीर निवासी टंटा (कहारा), मोहम्मद य...
बीएसएफ ने अमृतसर सीमा के पास नशीला पदार्थ ले जा रहे पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया

बीएसएफ ने अमृतसर सीमा के पास नशीला पदार्थ ले जा रहे पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया

देश-विदेश
जालंधर (वार्ता). सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शनिवार रात अमृतसर जिले के धनोकलां गांव के पास एक पाक ड्रोन को मार गिराया।बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने रविवार को बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों को अमृतसर के गांव धनोकलां के पास एक संदिग्ध पाक ड्रोन की भनभनाहट सुनाई दी। उन्होंने बताया कि जवानों ने ड्रोन को रोकने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया दी और पाक ड्रोन को मादक पदार्थ के साथ सफलतापूर्वक मार गिराया। क्षेत्र की प्रारंभिक तलाशी के दौरान, बीएसएफ के जवानों ने 3.3 किलोग्राम हेरोइन की खेप के साथ एक ड्रोन (क्वाडकॉप्टर, डीजेआई मैट्रिस, 300 आरटीके) बरामद किया।...
मेक्सिको में कार रेस के दौरान हमला , 10 लोगों की मौत

मेक्सिको में कार रेस के दौरान हमला , 10 लोगों की मौत

देश-विदेश
मेक्सिको सिटी (वार्ता). मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया राज्य के मिलेनियो में एक कार रेस के दौरान हुए सशस्त्र हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और नौ अन्य घायल हो गये है।द न्यूजपेपर ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि सशस्त्र हमलावरों ने शनिवार को बाजा कैलिफोर्निया के एनसेनाडा में कार रेस प्रतिभागियों के एक समूह पर गोलियां चलाईं, जिसमें कम से कम 10 लोग मारे गए और 09 अन्य घायल हो गए।यह हमला एक सुविधा स्टोर के सामने हुआ जहां रेस चालक रुके हुए थे। एक भूरे रंग की वैन स्टोर तक पहुंची और अज्ञात व्यक्तियों ने वाहन से गोलियां चला दीं।...
अल सल्वाडोर फुटबॉल स्टेडियम में भगदड़ मचने से नौ की मौत,90 घायल

अल सल्वाडोर फुटबॉल स्टेडियम में भगदड़ मचने से नौ की मौत,90 घायल

देश-विदेश
क्सिको सिटी (वार्ता/स्पूतनिक). अल सल्वाडोर की राजधानी सैन साल्वाडोर के कुस्कतलान फुटबॉल स्टेडियम में भगदड़ मचने से नौ लोगों की मौत हो गयी और 90 से अधिक अन्य घायल हो गये है।राष्ट्रीय नागरिक पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने ट्विटर पर कहा, कुस्कटलान स्टेडियम में भगदड़ के बाद मरने वालों की संख्या नौ लोगों की है। कई घायल प्रशंसकों को पास के अस्पतालों में ले जाया जा रहा है, जिनमें से कम से कम दो की हालत गंभीर है।पुलिस ने कहा कि भगदड़ शनिवार की रात उस समय हुई जब प्रशंसकों ने एलियांजा और एफएएस फुटबॉल क्लबों के बीच मैच देखने के लिए स्टेडियम में प्रवेश करने का प्रयास किया और खेल रोक दिया गया।राष्ट्रपति के प्रेस कार्यालय ने कहा कि यह घटना नकली टिकटों की बिक्री के कारण हुई और निराश प्रशंसकों ने स्टैंड में प्रवेश करने की कोशिश की।स्वास्थ्य मंत्री फ्रांसिस्को अलबी ने ट्विटर पर कहा कि आपातकालीन टीम...
25 लाख रुपए का इनामी पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप गिरफ्तार

25 लाख रुपए का इनामी पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप गिरफ्तार

देश-विदेश
रांची (वार्ता). झारखंड में 25 लाख रुपए का इनामी पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को एनआईए ने गिरफ्तार किया है।आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि दिनेश गोप को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की मदद से भूटान से गिरफ्तार किया है। दिनेश गोप भूटान में अपना भेष बदलकर सरदार के भेष में रह रहा था। इसी दौरान आईबी को मिली सूचना के आधार पर एनआईए ब्रांच रांची की टीम ने कार्रवाई करते हुए दिनेश गोप को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद दिनेश गोप को दिल्ली लाया गया। इसके बाद वहां से रांची लाया जाएगा। दिनेश गोप पर झारखंड पुलिस ने 25 लाख का इनाम घोषित किया था। वहीं एनआईए ने उसपर पांच लाख का इनाम घोषित कर रखा था।...
कुएं में विषैली गैस से तीन मजदूरों की मौत

कुएं में विषैली गैस से तीन मजदूरों की मौत

देश-विदेश
हिसार (वार्ता). हरियाणा में हिसार जिले के स्याड़वा गांव में एक खेत के कुएं में मोटर लगाने के लिए उतरे तीन मजदूरों की रविवार को मौत हो गयी।मिली जानकारी के अनुसार, इंद्र के कुएं में मोटर फिट करने के लिए उतरे जयपाल, नरेंद्र और सुरेश विषैली गैस के कारण दम घुटने से बेसुध हो गये।ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से दो मजदूरों को निकाला और तीसरे को प्रशासनिक टीम ने निकाला लेकिन तीनों की मौत हो चुकी थी।...