Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

महराजगंज में 16 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से दिल्ली में सप्लाई कर रहे थे नशीला पदार्थ

महराजगंज में 16 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से दिल्ली में सप्लाई कर रहे थे नशीला पदार्थ

देश-विदेश
महराजगंज। नेपाल से चरस खरीदकर दिल्ली ले जा रहे दो आरोपितों को पुलिस ने रविवार को पकड़ लिया। दोनों के पास से 16 किलो चरस बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की कीमत 9.60 करोड़ बताई जा रही है। दोनों आरोपित लंबे समय से नेपाल से चरस खरीदकर दिल्ली में सप्लाई करते थे। रविवार की दोपहर में पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने प्रेसवार्ता कर मामले का पदार्फाश किया।यह है पूरा मामलाएसपी ने बताया कि रविवार की भारे में एसओजी टीम के प्रभारी आरके सिंह, स्वाट टीम के प्रभारी संजय दुबे और सदर कोतवाल रवि राय टीम के साथ सिसवा अमहवां के पास जांच कर रहे थे। अचानक आए दो युवक पुलिस टीम को देखकर बाइक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे, जिनको टीम ने पीछा कर पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान बरगदवा थाना क्षेत्र के भगतपुरवा टोला डगरूपुर निवासी जीवन तथा नेपाल राष्ट्र जिला रामेछाप, थाना दुरागांव निवासी दीपेंद्र बहादुर व...
गुरु घर में माथा टेकने गए बच्चों के साथ घटी घटना, 2 की मौत

गुरु घर में माथा टेकने गए बच्चों के साथ घटी घटना, 2 की मौत

देश-विदेश
भवानीगढ़ (कांसल). स्थानीय शहर से सुनाम जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित गुरुद्वारा पातसाही नौवीं फागूवाला में नहाने के दौरान सरोवर में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय शहर से सुनाम जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित गुरुद्वारा पातशाही नौवीं में 10वीं की परीक्षा पास करने वाले 8 बच्चे रविवार को अवकाश होने के कारण गुरु को प्रणाम व धन्यवाद करने पहुंचे। गुरु घर के मैनेजर दविंदर सिंह ने बताया कि दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद ये बच्चे गुरुघर के सरोवर में नहाने लगे और इसी दौरान 3 बच्चे सरोवर में डूब गए।इस बाबत उन्होंने गुरुघर में अनाऊंसमैंट किया और मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत इन बच्चों को बचाने का अभियान शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद सिर्फ एक बच्चे को सकुशल बाहर निकाला गया, जबकि 2 बच्चों जसकरण सिंह पुत्र हरदयाल सिंह रेतगढ़ निवासी व अक्षय पुत...
सरदार बनकर घूम रहा था 30 लाख का इनामी नक्सली, दिल्ली पुलिस ने नेपाल से दबोचा

सरदार बनकर घूम रहा था 30 लाख का इनामी नक्सली, दिल्ली पुलिस ने नेपाल से दबोचा

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. झारखंड में कई सालों से नक्सली गतिविधियों को अंजाम दे रहे कुख्यात नक्सली लीडर दिनेश गोप को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एनआईए के साथ मिलकर नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है. दिनेश पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आॅफ इंडिया का हेड है. उस पर झारखंड में 25 लाख का इनाम घोषित है. वहीं, 5 लाख का इनाम नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने भी घोषित कर रखा है.बता दें कि इस नक्सली लीडर की तलाश पुलिस और सीआरपीएफ दोनों 15 सालों से कर रहे थे. दिनेश गोप झारखंड में कई सालों से नक्सली गतिविधियों में एक्टिव था. उस पर 100 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इसके कई साथी अब तक फरार हैं.पीएलएफआई सुप्रीमो को झारखंड पुलिस ने ठकअ के सहयोग से नेपाल से गिरफ्तार किया है. झारखंड के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप को झारखंड पुलिस और एनआईए ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर नेपाल से पकड़ा है. उसे दिल्ली लाया जा ...
दिल्ली के मैदानगढ़ी में मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, 50 फीट सड़क धंसी, काम में लगी क्रेन दबी

दिल्ली के मैदानगढ़ी में मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, 50 फीट सड़क धंसी, काम में लगी क्रेन दबी

देश-विदेश
नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके में मेट्रो निर्माण स्थल के पास शनिवार सुबह सड़क का एक हिस्सा धंस गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि मेट्रो के लिए सड़क की गहरी खुदाई का काम चल रहा है और उसी दौरान सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।दिल्ली मेट्रो ने कहा कि यह हादसा उसके एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर निर्माण स्थल पर हुआ। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, ह्यह्यदिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर के निर्माण कार्य के तहत की जा रही खुदाई के दौरान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से मैदानगढ़ी की ओर जाने वाली एक आंतरिक सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। इस हादसे में किसी भी कर्मचारी को कोई चोट नहीं आई है या आसपास की किसी संपत्ति को नुकसान नहीं पह...
1 जून से सेविंग और करंट अकाउंट में बदल रहे हैं ये नियम

1 जून से सेविंग और करंट अकाउंट में बदल रहे हैं ये नियम

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बिजनेस
नई दिल्ली. हर महीने की शुरूआत में कुछ नियमों में बदलाव होता है, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब के ऊपर पड़ता है। इसलिए महीने की शुरूआत से पहले ही इस बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए। ताकि बाद में होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है। मई का महीना खत्म होने जा रहा है। इसके बाद जून शुरू हो जाएगा। 1 जून से बचत खाता और चालू खाता में बड़ा बदवाव होने जा रहा है। यह बदलाव अनक्लेम्ड डिपॉजिट को लेकर किया जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक (फी२ी१५ी इंल्ल‘ ङ्मा कल्ल्िरं) ने इसको लेकर 100 दिन 100 कैंपेन शुरू किया है। इस दौरान बैंकों को इस जमा राशियों को सेटल करना होगा।आरबीआई ने जारी की गाइडलाइनआरबीआई ने एक गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन के मुताबिक, सेविंग और करंट अकाउंट में 10 वर्षों से बिना आॅपरेट किए रकम बची हुई है। इसके अलावा मैच्योरिटी की तारीख से 10 साल के अंतर किसी ने दावा नहीं किया तो उसे अनक्लेम्ड डिपॉजिट के ...
जगदीश टाइटलर की बढ़ी मुश्किल, उइक ने दायर की चार्जशीट, 3 सिखों की हुई थी हत्या

जगदीश टाइटलर की बढ़ी मुश्किल, उइक ने दायर की चार्जशीट, 3 सिखों की हुई थी हत्या

देश-विदेश
नई दिल्ली. साल 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश टाइटलर की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं। सीबीआई ने इन इस मालमे में टाइटलर के खिलाफ दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया है। कांग्रेस नेता टाइटलर पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने भीड़ को भड़काया था। साल 1984 के सिख विरोधी दंगों में पुल बंगश गुरुद्वारा में भीड़ ने आक्रोशित होकर आग लगा दी थी। इस घटना में तीन सिखों की जलकर मौत हो गई थी। सीबीआई ने उनके खिलाफ सेक्शन 147,148,149,153(ए), 188 आईपीसी और 109, 302, 295, एवं 436 सहित कई धाराओं में चार्जशीट दाखिल की है।बीते महीने दिए थे आवाज के नमूनेबता दें कि बीते माह में जगदीश टाइटलर दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश हुए थे। दिल्ली में 1984 के सिख विरोधी दंगों से संबंधित पुल बंगश गुरुद्वारा मामले के संबंध में अपनी आवाज के नमूने दिए थे। उनके आवाज के नमूनों की केंद्रीय फोरे...
वायुसेना ने मिग-21 फाइटर के पूरे बेड़े की उड़ान रोकी:कहा- राजस्थान में 8 मई को क्रैश हुए विमान की जांच तक नहीं उड़ेंगे

वायुसेना ने मिग-21 फाइटर के पूरे बेड़े की उड़ान रोकी:कहा- राजस्थान में 8 मई को क्रैश हुए विमान की जांच तक नहीं उड़ेंगे

देश-विदेश
नई दिल्ली. एयरफोर्स में मिग-21 की 3 स्क्वाड्रन हैं। इन्हें 2025 की शुरूआत तक धीरे-धीरे रिटायर करने का प्लान है।एयरफोर्स में मिग-21 की 3 स्क्वाड्रन हैं। इन्हें 2025 की शुरूआत तक धीरे-धीरे रिटायर करने का प्लान है।इंडियन एयरफोर्स ने राजस्थान में क्रैश हुए मिग-21 की जांच पूरी होने तक लड़ाकू विमान मिग-21 की पूरी फ्लीट के उड़ान भरने पर रोक लगा दी है। 8 मई को राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक मिग-21 फाइटर जेट क्रैश हो गया था। इस हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई थी। एयरफोर्स अधिकारियों ने कहा है कि हादसे की वजहों का पता लगने तक मिग विमान उड़ान नहीं भरेंगे।मिग-21 सिंगल इंजन और सिंगल सीट वाला मल्टी रोल फाइटर एयरक्राफ्ट है। इसे 1963 में इंटरसेप्टर एयरक्राफ्ट के तौर पर इंडियन एयरफोर्स में शामिल किया गया था। अगले कुछ सालों में इसे अटैक फीचर्स के साथ अपग्रेड किया गया था।फिलहाल, एयरफोर्स में मिग-21 की 3 स्क्वाड्र...
बीएसएफ ने तीन पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए, ढाई किलो हेरोइन बरामद

बीएसएफ ने तीन पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए, ढाई किलो हेरोइन बरामद

देश-विदेश
जालंधर (वार्ता). सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने तस्करों के नापाक मंसूबों को नाकाम करते हुए पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार की रात एक साथ तीन पाकिस्तानी ड्रोनों को मार गिराया।बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात को लगभग नौ बजे सीमा सुरक्षा बल के जवानों को अमृतसर के गाँव उधर धारीवाल के पास के क्षेत्र में एक संदिग्ध ड्रोन की भनभनाहट सुनाई दी। उन्होने बताया कि निर्धारित ड्रिल के अनुसार, सैनिकों ने गोलीबारी करके ड्रोन को रोकने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया दी। क्षेत्र की शुरूआती तलाशी के दौरान, बीएसएफ के जवानों ने गांव - उधर धारीवाल के खेतों से आंशिक रूप से टूटी हुई हालत में एक काले रंग का ड्रोन (क्वाडकॉप्टर, डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके) बरामद किया।अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में, शुक्रवार की रात को, लगभग 09.24 बजे, सीमा सुरक्षा बल के जवानों को अमृतसर के गांव रतन...
अब 30 गुना अधिक होंगे लू के थपेड़े, भारत 55 डिग्री तापमान वाले देशों में क्यों हो जाएगा शामिल?

अब 30 गुना अधिक होंगे लू के थपेड़े, भारत 55 डिग्री तापमान वाले देशों में क्यों हो जाएगा शामिल?

देश-विदेश
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में इन दिनों गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई शहरों में गर्मी से राहत दिलाने के लिए पंखे, कूलर फेल हो रहे हैं और बिना एसी के तो एक पल गुजारना मुश्किल हो रहा है। यह हाल तब है, जब इन दिनों तापमान 40 से 44 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। ऐसे में जरा सोचिए कि तब क्या स्थिति होगी, जब पारा 48 से 55 के बीच होगा। देश में लू के थपेड़े 30 गुना अधिक होंगे। जिस तरह से कार्बन डाई आॅक्साइड का उत्सर्जन हो रहा है और यह बढ़ता जा रहा है। इससे आशंका ये जताई जा रही है कि आने वाले वर्षों में राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों का औसत तापमान अभी की तुलना में 7 से 8 डिग्री और बढ़ सकता है।वर्ल्ड वेदर एट्रिब्यूशन ग्रुप के तहत प्रमुख जलवायु वैज्ञानिकों की अंतरराष्ट्रीय टीम द्वारा किए गए रैपिड एट्रिब्यूशन एनालिसिस के अनुसार, दुनियाभर के हीटवेव हॉटस्पॉट्स में शुमार होन...
कांग्रेस के बुलावे पर न ममता आईं, न माया, न अखिलेश… कर्नाटक के मंच पर विपक्षी एकता की 2018 जैसी रंगत गायब

कांग्रेस के बुलावे पर न ममता आईं, न माया, न अखिलेश… कर्नाटक के मंच पर विपक्षी एकता की 2018 जैसी रंगत गायब

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली: कर्नाटक में कांग्रेस की नई सरकार ने शपथ ले ली है। सिद्धारमैया सीएम बने हैं डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम। कई कैबिनेट मंत्रियों ने भी बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में पद और गोपनीयता की शपथ ली। समारोह के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने समान विचारधारा वाले कई दलों के नेताओं को न्योता भेजा था। 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ इखढ से मुकाबले के लिए विपक्षी एकता की कोशिशें हो रही हैं। इस बीच ऐसे आयोजन को विपक्षी दलों के लिए शक्ति प्रदर्शन का मौका माना जा रहा था। हालांकि, मंच से विपक्ष के कई बड़े नाम गायब रहे। तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी खुद नहीं आईं, प्रतिनिधि भेजा। ममता ने पिछले दिनों कांग्रेस को 'जैसे को तैसा' समर्थन की शर्त रखी थी। 80 लोकसभा सीटों वाले यूपी के प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी नहीं गए। बसपा प्रमुख मायावती भी नहीं पहुंचीं। श...