Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

नशेड़ी युवक ने की बड़े भाई की हत्या

नशेड़ी युवक ने की बड़े भाई की हत्या

देश-विदेश
मोगा (वार्ता)। पंजाब में मोगा जिले के लोहगढ़ गांव में एक युवक ने कृपाण से अपने बड़े भाई की हत्या कर दी है।पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि परिजनों एवं ग्रामीणों के बयानों के अनुसार बड़ा भाई सुरजीत सिंह नशे का आदी था और नशे के लिए पैसों के लिए मां रजिंदर कौर पर हाथ उठाता था। कल भी उसने ऐसा किया जिसके बाद बीच-बचाव के लिए छोटा भाई जसवंत आगे आया और दोनों में मारपीट होने लगी। इस दौरान जसवंत ने कृपाण से सुरजीत पर वार कर दिया जिससे सुरजीत की मौत हो गई।रजिंदर कौर ने बताया कि उन्होंने सुरजीत से नशे छुड़ाने के लिए कई बार नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा था। पुलिस ने जसवंत को गिरफ्तार कर लिया है।...
अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर से भारी मात्रा में मादक पदार्थ, हथियार बरामद

अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर से भारी मात्रा में मादक पदार्थ, हथियार बरामद

देश-विदेश
अमृतसर (वार्ता). पंजाब के अमृतसर जिले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ, नकदी और हथियार बरामद किए हैं।एडीसीपी सिटी-3 श्री अभिमन्यु राणा, आईपीएस के निर्देश पर पुलिस आयुक्त अमृतसर द्वारा मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस और सीआईए स्टाफ अमृतसर ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करों के पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है।पुलिस आयुक्तालय से शुक्रवार को जारी सूचना अनुसार पुलिस ने गश्त दौरान 16 मई को तस्कर जोबनजीत सिंह निवासी नौशहरा तरनतारन को दो सौ ग्राम हेरोइन सहित 100 फुट रोड से गिरफ्तार किया था। पूछताछ करने पर जोबनजीत के खुलासे पर उसके मित्र के निवास ग्राम चीमा कलां, जिला तरनतारन से 02 किलो 400 ग्राम हेरोइन, 01 किलो 950 ग्राम नशीला पाउडर, सात लाख 40 हजार रुपये (ड्रग मनी) औ...
सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर बनी फिल्म ‘स्पाई’ का हिंदी टीजर रिलीज

सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर बनी फिल्म ‘स्पाई’ का हिंदी टीजर रिलीज

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई (वार्ता). सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर बनी फिल्म 'स्पाई' का हिंदी टीजर रिलीज कर दिया गया है।फिल्म ह्यस्पाई' एक राष्ट्रवादी नेता के रहस्यमय ढंग से लापता होने की कहानी पर आधारित एक जासूसी थ्रिलर है।गैरी बीएच द्वारा निर्देशित 'स्पाई' में निखिल सिद्धार्थ ,मकरंद देशपांडे, ईश्वर्या मेनन, सान्या ठाकुर और अभिनव गोमातम लीड रोल में हैं।'स्पाई' का टीजर शुरू होता है मकरंद देशपांडे के किरदार से, जो इंडिया की किसी स्पाई एजेंसी के चीफ लग रहे हैं। वो कहते हैं कि 'भगवान जी की फाइल्स मिस हो गई हैं। भगवान की भी फाइल्स रखने का जोक गुजरने के बाद, मकरंद का डायलॉग बताता है कि इंडिया की जासूसी एजेंसी एक आदमी को अपना भगवान मानती है और वो हैं महान क्रांतिकारी- नेताजी सुभाष चंद्र बोस।टीजर में पता चलता है कि निखिल के किरदार का नाम जय है और वो चाहता है कि नेताजी की फाइल्स में जो बातें हैं, वो सभी तक पहुंचनी चाहिए...
रक्षा उत्पादन पहली बार एक लाख करोड़ के पार

रक्षा उत्पादन पहली बार एक लाख करोड़ के पार

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). रक्षा मंत्रालय के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप वित्तीय-वर्ष 2022-23 में रक्षा उत्पादन पहली बार एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है।अभी रक्षा उत्पादन 1,06,800, करोड़ रुपए है और निजी रक्षा उद्योगों से आंकड़े प्राप्त होने के बाद इसके और अधिक होने की संभावना है। वित्त वर्ष 2022-23 में रक्षा उत्पादन वित्त वर्ष 2021-22 के आंकड़े 95,000 करोड़ रुपये की तुलना में 12% तक बढ़ा गया है।सरकार रक्षा क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने तथा चुनौतियों को कम करने के लिए रक्षा-उद्योग और उनके संघों के साथ लगातार काम कर रही है। आपूर्ति श्रृंखला में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों तथा स्टार्टअप के एकीकरण सहित ह्यव्यवसाय में सुगमताह्ण जैसे उद्देश्यों को हासिल करने के लिए कई नीतिगत बदलाव किए गए हैं।इन नीतिगत बदलावों के कारण सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग और स्टार्टअप समेत रक्षा उद्योग डिजाइन, विकास और उ...
विहिप ने मोदी से की देश में गोवंश हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग

विहिप ने मोदी से की देश में गोवंश हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता). विश्व हिंदू परिषद (विहिप) गोरक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कानून बनाकर गोवंश की हत्या पर पूर्ण पाबंदी लगाने की मांग की है।विहिप ने इस संबंध में श्री मोदी को चिट्ठी लिखी है और उनसे कानून बना कर देशभर में गोवंश की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। विहिप ने पत्र में कहा है कि गोवंश की हत्या पर पूर्ण पाबंदी का वादा भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के गत घोषणा पत्र का अहम विषय रहा है, इसलिए गोवंश की हत्या पर पूर्ण प्रतिबन्ध उनकी सरकार का संवैधानिक दायित्व है।विहिप ने कहा है कि राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्तों में गोवंश की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध का प्रावधान है। विहिप ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने गाय को सुख-समृद्धि का आधार बताया है। विहिप ने कहा है कि देश के सम्पूर्ण सनातनधर्मी समाज की मांग है कि गोवंश हत्या पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगे।...
कुएं के अंदर डूब रहे बच्चों पर पैर रखकर खड़ा हो गया पिता, फरीदाबाद में दिल दहलाने वाली वारदात

कुएं के अंदर डूब रहे बच्चों पर पैर रखकर खड़ा हो गया पिता, फरीदाबाद में दिल दहलाने वाली वारदात

देश-विदेश
फरीदाबाद: फरीदाबाद में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां के सीकरी गांव के पास एक शख्स अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद गया। यही नहीं कुएं के अंदर डूब रहे बच्चों पर पैर रखकर यह शख्स खड़ा हो गया। इस घटना में दोनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद दो युवकों ने सीढ़ी और रस्सियों की मदद से बच्चों के शव को कुएं से निकाला। मामले के पीछे पारिवारिक रंजिश की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा था और इसी वजह से आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है।...
तहव्वुर राणा को अगर मृत्युदंड मिले तो खुशी होगी, मुंबई 26/11 आतंकी हमले की चश्मदीद गवाह

तहव्वुर राणा को अगर मृत्युदंड मिले तो खुशी होगी, मुंबई 26/11 आतंकी हमले की चश्मदीद गवाह

देश-विदेश
मुंबई। 26/11 के आतंकी हमलों में घायल हुई 24 वर्षीय एक युवती ने आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण के लिए अमेरिकी अदालत द्वारा बृहस्पतिवार को दी गई मंजूरी का स्वागत किया और कहा कि अगर उसे फांसी पर चढ़ा दिया जाता है या कठोर सजा दी जाती है तो उसे खुशी होगी। 26 नवंबर 2008 को हुए मुंबई आतंकी हमले की सबसे कम उम्र की चश्मदीद गवाह होने का दावा करने वाली देविका नटवरलाल ने कहा कि राणा को भारत लाने और उसे जेल में रखने से कुछ नहीं होगा बल्कि उससे (आतंकी हमलों के बारे में) अधिक जानकारी इकट्ठा की जानी चाहिए।हमलों के दौरान देविका मात्र नौ साल की थींमुंबई में हुए इन हमलों के दौरान देविका मात्र नौ साल की थीं। देविका ने कहा कि हमले के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पर, उनके दाहिने पैर में गोली लगी थी और उनके सामने कई लोग मारे गए थे। राणा फिलहाल लॉस एंजिलिस की फेडरल जेल में बंद है। नवंबर 20...
मुट्ठीभर लोग पाबंदी नहीं तय कर सकते… ‘द केरल स्टोरी’ पर बैन हटाते हुए सुप्रीम कोर्ट का ममता सरकार को जवाब

मुट्ठीभर लोग पाबंदी नहीं तय कर सकते… ‘द केरल स्टोरी’ पर बैन हटाते हुए सुप्रीम कोर्ट का ममता सरकार को जवाब

टॉप न्यूज़, What's Hot, देश-विदेश, मनोरंजन
कोलकाता: सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को झटका देते हुए फिल्म 'द केरल स्टोरी' से बैन हटा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि मुट्ठीभर लोग पाबंदी को तय नहीं कर सकते हैं। बैन हटाते हुए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अगर किसी को फिल्म पसंद नहीं है तो वह न देखें। कोर्ट ने द केरल स्टोरी के प्रोड्यूसर से 20 मई को शाम पांच बजे तक फिल्म में 32,000 महिलाओं के इस्लाम में धर्मांतरण के आरोपों पर डिस्क्लेमर लगाने को कहा।बैन हटाते हुए सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, 'अभिव्यक्ति की आजादी का मूल अधिकार लोगों की भावना का मोहताज नहीं है। मुट्ठी भर लोग पाबंदी को तय नहीं कर सकते। अगर किसी को फिल्म पसंद नहीं है तो वह न देखें, पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य का दायित्व है। राज्य सरकार का बैन गैरवाजिब है।'सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में द केरल स्टोरी के प्रदर्शन पर प्...
ममता के भतीजे को हाईकोर्ट से झटका, सीबीआई और ईडी करेंगे भर्ती घोटाले में पूछताछ; क्या फिर जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

ममता के भतीजे को हाईकोर्ट से झटका, सीबीआई और ईडी करेंगे भर्ती घोटाले में पूछताछ; क्या फिर जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

देश-विदेश
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय ने गुरुवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नौकरी के बदले रिश्वत मामले में सांसद अभिषेक बनर्जी से पूछताछ करने की अनुमति दे दी। न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा की एकल पीठ ने अभिषेक बनर्जी की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें अदालत के पहले के आदेश को वापस लेने की मांग की गई थी। पहले के आदेश में अदालात ने स्कूल भर्ती मामले में ममता बनर्जी के भतीजे से पूछताछ करने के लिए सीबीआई और ईडी को अनुमति दी गई थी।याचिका को खारिज करते हुए न्यायमूर्ति सिन्हा ने अदालत कक्ष में आदेश के आॅपरेटिव भाग को पढ़ा। पीठ ने टीएमसी के गिरफ्तार युवा नेता कुंतल घोष और अभिषेक बनर्जी की अर्जियों को खारिज कर दिया है। उच्च न्यायालय के अधिवक्ता फिरदौस शमीम ने संवाददाताओं से कहा कि अदालत ने उन पर 25 लाख रुपये का...
पुंछ में आतंकवादियों के गुप्त ठिकाने का भंडाफोड़, आईईडी, विस्फोटक बरामद

पुंछ में आतंकवादियों के गुप्त ठिकाने का भंडाफोड़, आईईडी, विस्फोटक बरामद

देश-विदेश
जम्मू (वार्ता). जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर इलाके में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और अत्याधुनिक शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण और अन्य विस्फोटक सामग्रियां बरामद की।अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विशिष्ट सूचना के आधार पर पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने मेंढर के कास्बलारी के निचले इलाके में तलाश अभियान शुरू किया।सूत्रों ने कहा, खोजी श्वान के साथ संयुक्त टीम द्वारा की गई तलाशी के दौरान संदिग्ध आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री का पता चला, जिसे बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।...