Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

इग्नू में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 30 जून

इग्नू में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 30 जून

देश-विदेश
चंडीगढ़ (वार्ता)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), शिक्षा मंत्रालय ने जुलाई 2023 सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसके लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून है।विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट इग्नूडाटएसीडाट इन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इग्नू स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की पेशकश करता है। स्नातक पाठ्यक्रम के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या समकक्ष होना आवश्यक है। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी जरूरी है। डिप्लोमा के लिए 12वीं पास तथा पीजी डिप्लोमा के लिए स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है।उन्होंने बताया कि दाखिले के लिए उम्मीदवारों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर,...
मुक्तसर में आफत की आंधी-बारिश, 200 से ज्यादा बिजली के पोल और 15 ट्रांसफार्मर गिरे; बिजली सप्लाई गुल

मुक्तसर में आफत की आंधी-बारिश, 200 से ज्यादा बिजली के पोल और 15 ट्रांसफार्मर गिरे; बिजली सप्लाई गुल

देश-विदेश
श्री मुक्तसर साहिब। बुधवार रात्रि 11 बजे आंधी के साथ तेज वर्षा से जिले भर में 200 से अधिक बिजली के खंभे और 15 के करीब ट्रांसफार्मर टूट कर गिर गए। वहीं, बिजली की तारों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पावरकॉम के एसई मोहतम सिंह के अनुसार, सबसे अधिक बिजली के 150 पोल लंबी क्षेत्र में गिरे हैं। वहीं बिजली सप्लाई चालू करने के लिए 400 कर्मचारी सुबह तड़के से लगे हुए हैं।मुक्तसर शहर की बात करें, तो यहां गांधी नगर में गुरुद्वारा सांझीलाल साहिब के पास पावरकॉम के दो बिजली के खंभे और आसपास के दो से तीन वृक्ष टूट कर गिर गए। गनीमत यह रही कि जब बिजली के पोल और वृक्ष गिरने का हादसा हुआ तब रात होने के चलते यहां से कोई गुजर नहीं रहा था। सुबह के समय तो यहां लोगों का काफी आना-जाना रहता है।इसके अलावा भी जिले भर में छोटे-मोटे वृक्ष गिरने के समाचार मिले हैं। यही कारण है कि रात्रि 11 बजे से बंद हुई बिजली सप्लाई अभी तक ...
श्री मुक्तसर साहिब में रिपेयरिंग के लिए खड़ी 10 कारों में लगी आग, 8 गाड़ियां जलकर राख हुईं

श्री मुक्तसर साहिब में रिपेयरिंग के लिए खड़ी 10 कारों में लगी आग, 8 गाड़ियां जलकर राख हुईं

देश-विदेश
गिद्दड़बाहा। श्री मुक्तसर साहिब में देर रात अचानक रिपेयरिंग के लिए आई 10 गाड़ियों में आग लग गई। मौके पर इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल कर्मियों ने दो कारों को आग की चपेट में आने से बचा लिया जबकि बाकि की आठ कारें पहले से ही आग की चपेट में आ चुकी थीं।रिपेयरिंग के लिए खड़ी गाड़ियों में लगी आगगिद्दड़बाहा में डेंटिंग पेंटिंग का काम करने वाले तीन दुकानदारों की ओर से एक खाली जगह पर रिपेयर के लिए आई कारें लगाई हुई थीं। जिनको देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने से विभिन्न कंपनियों की रिपेयर के लिए आठ कारें जलकर राख हो गईं। आग लगने की सूचना मिलने पर दुकानदार मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल कर्मियों ने दो कारों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। जबकि बाकी की आठ कारें पहले से ही आग की चपेट में आ चुकी थीं।किराए की जगह पर खड़ी थी गाड़ियांआठ कारों को आग से राख हुआ देखकर एक दुकानदार काफी परेशा...
किसी और से बात करती थी प्रेमिका… गुस्साए छात्र ने छात्रा के सीने पर मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया

किसी और से बात करती थी प्रेमिका… गुस्साए छात्र ने छात्रा के सीने पर मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया

देश-विदेश
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के शिव नादर विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र ने साथी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्रा की हत्या करने के बाद छात्र ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। छात्रा को सीने पर दो गोली मारी गई और छात्र ने खुद को कनपटी पर गोली मारी है। जानकारी के मुताबिक, छात्र और छात्रा के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला था।गोली चलाने वाले छात्र की पहचान अनुज के रूप में हुई है। वहीं, छात्रा का नाम नेहा चौरसिया बताया जा रहा है।अनुज ने यूनिवर्सिटी के डाइनिंग हॉल में ही नेहा के सीने गोली चलाई थी। इसके बाद बॉयज हॉस्टल में पहुंचकर अनुज ने खुद को गोली मार ली।बता दें कि दोनों बीए तृतीय वर्ष के छात्र थे और छात्रावास में ही रहते थे। अनुज को शक था कि नेहा किसी अन्य युवक से भी बात करती है। इसी शक में उसने घटना को अंजाम दिया है।मामले के बाद पुलिस ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचित किया जा र...
राजस्थान चुनाव से पहले पार्टियों के लिए फरमान, भाषण के दौरान ‘गूंगी’ और ‘अंधी ‘ जैसे शब्दों का न करें इस्तेमाल

राजस्थान चुनाव से पहले पार्टियों के लिए फरमान, भाषण के दौरान ‘गूंगी’ और ‘अंधी ‘ जैसे शब्दों का न करें इस्तेमाल

देश-विदेश
नई दिल्ली। इस साल के अंत में राजस्थान में चुनाव होने वाले हैं, लेकिन इससे पहले सभी पार्टियों के लिए मुसीबत खड़ी होती नजर आ रही है। अब पार्टियों को अपने भाषण के दौरान ऐसे किसी भी शब्द का प्रयोग करने से बचना होगा, जो किसी व्यक्ति की भावना को आहत करते हो।दरअसल, राजस्थान में दिव्यांग लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले शब्द जैसे कि गूंगी-बहरी, अंधी सरकार आदि के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। राजस्थान राज्य के विशेष रूप से विकलांग आयुक्त की अदालत ने हाल ही में पार्टियों के लिए यह निर्देश जारी किया है।'बहरे', 'अंधे' और 'लंगड़े' जैसे शब्दों का उपयोग करने से बचेंअप्रैल में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए 'बहरे', 'अंधे' और 'लंगड़े' जैसे शब्दों का उपयोग करते हुए एक पूर्व विधायक को संज्ञान लेते हुए, अदालत ने कहा कि विपक्षी पार्टी पर हमला करने के इरादे से नेता ने कई अपमानजनक और बहुत दुर्भा...
फल-सब्जियों की खेती से बढ़िया कमाई कर रहा है ये किसान, सालाना 30 लाख तक का मुनाफा

फल-सब्जियों की खेती से बढ़िया कमाई कर रहा है ये किसान, सालाना 30 लाख तक का मुनाफा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली। खेती-किसानी को अक्सर लोग घाटे का प्रोफेशन मानते हैं. हालांकि, इस वहम को प्रगतिशील किसानों ने कई बार दूर किया है. हरियाणा के हिसार के रहने वाले प्रगतिशील किसान कुलदीप बूरा फलों और सब्जियों से कमाई के मामले में एमबीएस डिग्रीधारक यानी डॉक्टरों को भी पीछे छोड़ रहे हैं. खेती करके वह सालाना 25 से 30 लाख रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं.22 महिलाओं को दे रहे हैं रोजगारकिसान कुलदीप बूरा ने पहले 1 एकड़ में खेती की शुरूआत की थी. अब वह कुल 16 एकड़ में फल और सब्जियों की खेती कर रहे हैं. अपनी खेती-किसानी से वह कुल 22 महिलाओं को रोजगार भी दे रहे हैं. 150 से अधिक किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने का गुण भी सिखा चुके हैं.खेती से पहले बिजली फिटिंग व रिपेयरिंग का करते थे कामकुलदीप पहले गांव में घरों में बिजली फिटिंग व रिपेयरिंग का काम करता थे. इस काम में उन्हें अच्छी आमदनी नहीं होती थी. लोग बिना पैसे द...
हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, कहा- आपका काम ट्रैफिक मैनेज करना है, गाड़ियां रोक कर दस्तावेज चेक करना नहीं

हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, कहा- आपका काम ट्रैफिक मैनेज करना है, गाड़ियां रोक कर दस्तावेज चेक करना नहीं

देश-विदेश
चंडीगढ़। हरियाणा व चंडीगढ़ की तुलना में पंजाब में ट्रैफिक समस्या अधिक है, नेशनल हाईवे पर जीरकपुर, डेराबस्सी में पंजाब पुलिस अन्य राज्यों के वाहनों को अधिक रोकती है, ऐसे में जिस पुलिस का काम ट्रैफिक मैनेज करना होता है वहीं ट्रैफिक समस्या का कारण बन जाती है।हाई कोर्ट ने कहा कि ऐसी समस्याएं पंजाब में अधिक हैं और कोर्ट पंजाब राज्य से इस बाबत प्रक्रिया जानने के लिए अधिक इच्छुक थी। लेकिन राज्य के डीजीपी ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब के डीजीपी को आदेश दिया कि अगर मामले की अगली सुनवाई से पहले हाई कोर्ट पूछे गए सवालों बारे हलफनामा दायर नहीं किया गया तो अगली सुनवाई पर डीजीपी कोर्ट के समक्ष उपस्थित रहेंगे। राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर नाकों पर तैनात यातायात और अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा अनधिकृत हस्तक्षेप पर ब्रेक लगाने के उद्देश...
भारत से आकर दादा जी ने गलती की, पाकिस्तान जैसी कोई चीज नहीं… पाकिस्तानी मुस्लिम ने लहराया तिरंगा, छलका दर्द

भारत से आकर दादा जी ने गलती की, पाकिस्तान जैसी कोई चीज नहीं… पाकिस्तानी मुस्लिम ने लहराया तिरंगा, छलका दर्द

देश-विदेश
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच सन् 1947 में बंटवारा हो गया। इसके बाद कुछ मुसलमान भारत से जाकर पाकिस्तान में बस गए और कुछ यहीं रह गए। बंटवारे के सात दशक बाद दोनों देशों की कहानी अलग-अलग है। एक देश जहां अपनी आर्थिक तरक्की से दुनिया को हैरान कर रहा है तो दूसरा अभी तक संकटों में ही घिरा हुआ है। कभी दिवालिया होने का खतरा तो कभी तख्तापलट का डर। ऐसे में अब कुछ लोग जिनके पूर्वजों ने बंटवारे के समय पाकिस्तान को चुना, उनके फैसलों पर सवाल उठाने लगे हैं। ऐसे ही एक इनफ्लुएंसर हैं, सयान अली। सयान अली अमेरिका में रहते हैं और पाकिस्तानी मूल के हैं और अक्सर भारत की तारीफ में वीडियो शेयर करते रहते हैं।सयान ने हाल ही में ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है। तिरंगे के साथ उनकी इस फोटो को काफी लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं। हाथ में तिरंगा पकड़े सयान ने काफी लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा, 'दुनिया में 'प...
खाद के दाम नहीं बढ़ाएगी सरकार; 1 लाख करोड़ की सब्सिडी मंजूर

खाद के दाम नहीं बढ़ाएगी सरकार; 1 लाख करोड़ की सब्सिडी मंजूर

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बिजनेस
नई दिल्ली. केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के लिए बुधवार को एक अच्छी खबर दी। इस बार खाद के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को कहा कि सरकार उर्वरकों की कीमत नहीं बढ़ाएगी और यूरिया के लिए 70,000 करोड़ रुपये और डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) के लिए 38,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को अपनी बैठक में खरीफ सीजन के लिए 1.08 लाख करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी को मंजूरी दी हैकेंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने कैबिनेट की जानकारी देते हुए कहा, कैबिनेट ने तय किया है कि सरकार खाद के दाम नहीं बढ़ाएगी। कैबिनेट ने खरीफ सीजन के लिए 1.08 लाख करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी को मंजूरी दी है। हमारी सरकार के लिए यह जरूरी है कि देश के किसानों को समय पर खाद मिले और अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद के दाम घटने पर बोझ न उठाना पड़े। प...
चीन से ये बड़ा कारोबार छीनने की तैयारी में सरकार, अमेरिका से लेकर जापान तक जमेगी भारत की धाक

चीन से ये बड़ा कारोबार छीनने की तैयारी में सरकार, अमेरिका से लेकर जापान तक जमेगी भारत की धाक

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को आईटी हार्डवेयर के लिये कुल 17,000 करोड़ रुपये के बजटीय खर्च के साथ उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने 17,000 करोड़ रुपये के बजटीय व्यय के साथ आईटी हार्डवेयर के लिये पीएलआई योजना को मंजूरी दे दी। कार्यक्रम की अवधि छह साल है। आईटी हार्डवेयर पीएलआई योजना दो के तहत लैपटॉप, टैबलेट, सभी उपकरणों से लैस पर्सनल कंप्यूटर (आॅल इन वन पीसी) सर्वर आदि आएंगे। मंत्री ने कहा कि इस प्रोत्साहन योजना से 3.35 लाख करोड़ रुपये का उत्पादन और 2,430 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है।75,000 लोगों को मिलेगा रोजगारइससे सीधे तौर पर 75,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि सरकार ...