इमरान के घर में 40 आतंकियों के छिपे होने का दावा; पुलिस ने की घेराबंदी, ढळक को 24 घंटे का अल्टीमेटम
लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा घटनाक्रम के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री के लाहौर स्थित जमान पार्क आवास को पुलिस ने घेर लिया है। साथ ही पंजाब की अंतरिम सरकार ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को आवास में छिपे 40 आतंकवादियों को पुलिस को सौंप दे। पुलिस का दावा है कि इमरान खान के घर में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था।रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यवाहक सूचना मंत्री आमिर मीर ने लाहौर में कहा कि पीटीआई को इन आतंकवादियों को सौंप देना चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो कानून अपना काम करेगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इन आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी थी। सरकार को इसे लेकर कई विश्वसनीय खुफिया रिपोर्ट्स मिली थी। उन्होंने कहा कि ये रिपोर्ट बहुत ही खतरनाक है। खुलासा करते हुए आमिर मीर ने कहा कि एजेंसियां जियो-फेंसिंग ...








