Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

पहले जहूर, फिर बशीर और अब परमजीत पंजवड़, पाकिस्तान में भारत विरोधी आतंकियों को कौन मार रहा?

पहले जहूर, फिर बशीर और अब परमजीत पंजवड़, पाकिस्तान में भारत विरोधी आतंकियों को कौन मार रहा?

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के लाहौर में आतंकवादी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स के सरगना परमजीत सिंह पंजवड़ की हत्या हो गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने पंजवड़ के घर में घुसकर गोलियां मारी और मौके से फरार हो गए। इस हमले में परमजीत सिंह पंजवड़ की मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन, यह भारत का इकलौता ऐसा मोस्ट वांटेड आतंकी नहीं है, जिसकी अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तान के अंदर गोली मारकर हत्या की है। पिछले एक साल के अंदर दो ऐसे अन्य आतंकवादियों की हत्या हो चुकी है, जिनकी भारत को बरसों से तलाश थी। इसमें पहला आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन का शीर्ष कमांडर बशीर मीर उर्फ इम्तियाज आलम, जबकि दूसरा जैश एक मोहम्मद के टॉप आतंकी जहूर मिस्त्री था।कौन था परमजीत सिंह पंजवड़परमजीत सिंह पंजवड़ 1990 से ही पाकिस्तान में मलिक सरदार सिंह के नाम से छिपा हुआ था। पंजवड़ सीमा पार से भारत में अवैध हथियारों और ड्रग्स की सप्लाई का रैके...
नाइजीरिया में सुरक्षा बलों के अभियान में 40 आतंकवादी ढेर

नाइजीरिया में सुरक्षा बलों के अभियान में 40 आतंकवादी ढेर

देश-विदेश
लागोस (वार्ता).नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में सरकारी सुरक्षा बलों के अभियानों में कम से कम 40 चरमपंथी आतंकवादी मारे गये हैं।सेना के प्रवक्ता मूसा दानमादामी ने बताया कि पिछले दो सप्ताह में सुरक्षा बलों के अभियान में 40 आतंकवादी मारे गये हैं। उन्होंने बताया कि सैनिकों ने अशांत क्षेत्र से 131 अपहृत लोगों को छुड़ाया भी है।प्रवक्ता ने बताया कि चरमपंथी समूह बोको हराम के 510 सदस्यों और उनके परिवारों ने विभिन्न स्थानों पर सरकारी सैनिकों के सामने आत्मसमर्पण किया। इनमें 54 वयस्क पुरुष, 164 वयस्क महिलाएं और 292 बच्चे शामिल हैं।...
गौ तस्करी के शक में ट्रक ड्राइवरों को पीटा

गौ तस्करी के शक में ट्रक ड्राइवरों को पीटा

देश-विदेश
गोरक्षा दल ने 5 ट्रक रोके; मौके पर जुटी भीड़, तोड़फोड़किशनगढ़. अजमेर के किशनगढ़ में गुरुवार रात 11 बजे गौ तस्करी के संदेह को लेकर तनाव हो गया। गोरक्षा दल के कार्यकतार्ओं ने 5 ट्रकों को रोक लिया। ट्रक चालकों के साथ मारपीट कर दी। चार लोगों को चोट आई हैं। सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को वहां से खदेड़ा। भीड़ ने वाहनों में भी तोड़फोड़ की।ट्रक चालकों का कहना था कि परबतसर के पास से भकरी मेले से पशु लाए हैं। इंदौर ले जा रहे थे, लेकिन उनकी बात सुने बगैर भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने ट्रकों को सुरक्षित खड़ा करवा चार गंभीर घायल ट्रक चालकों को उपचार के लिए राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में भर्ती कराया है।ट्रक चालक चूरू जिले के तारानगर निवासी किशनलाल, नागौर निवासी ओमप्रकाश जाट पुत्र सोहनराम जाट, खेड़ी निवासी विक्रम पुत्र पूनमचंद लोहार और नागौर निवासी अर्जुन...
एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत छह की गोली मारकर हत्या

एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत छह की गोली मारकर हत्या

देश-विदेश
मुरैना (वार्ता). मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र में आज पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हैं।घायलों में से दो को ग्वालियर और एक को उपचार के लिये मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है।प्रभारी पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया ने आज यहां बताया कि वर्ष 2014 में गांव के ही बीरभान और सोबरन सिंह तोमर की हुई हत्याओं में खानदान के ही कुछ लोगों के नाम भी शामिल थे। इसके बाद आरोपी का पूरा परिवार गांव छोड़कर अहमदाबाद में रहने चला गया था। लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया।पुलिस के अनुसार पूर्व में मारे गये बीरभान के परिवार वालों ने आज मारे गए गजेंद्र सिंह को परिवार ...
अमरोहा में पानी भरे गड्ढे में गिरने से चार मासूमों की मृत्यु

अमरोहा में पानी भरे गड्ढे में गिरने से चार मासूमों की मृत्यु

देश-विदेश
अमरोहा (वार्ता). उत्तर प्रदेश में अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह चार बच्चों की खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के गांव नौनेर स्थित पूर्व प्रधानपति रजब अली के भट्ठे पर बिहार प्रांत के श्रमिक कार्यरत हैं और भट्ठे के पास ही झुग्गी में रहते हैं। उनके से राम का बेटा सौरभ (8)अजय का बेटा अजित(7) नारायण की बेटी सोनाली(7) और झगड़ू की बेटी नेहा(7) खेलते हुए झुग्गी झोपड़ियों के सटे पानी से लबालब भरे एक गड्ढे के पास खेलने हुए गिर गए।इस बीच बेटी नेहा की तलाश में मजदूर झगड़ू जैसे ही गड्ढे की ओर गया तो पानी से बुलबुले उठते दिखाई देने पर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर अन्य मजदूर भी काम छोड़कर घटनास्थल पर पहुंच गए। एक-एक कर चारों बच्चों को गड्ढे से निकाला गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उक्त चारों बच्चों को मृत घोषित कर ...
3 घायल जवानों ने दम तोड़ा, कुल 5 शहीद:सुरक्षाबलों ने पुंछ अटैक में शामिल आतंकियों को घेरा; 9 घंटे से एनकाउंटर जारी

3 घायल जवानों ने दम तोड़ा, कुल 5 शहीद:सुरक्षाबलों ने पुंछ अटैक में शामिल आतंकियों को घेरा; 9 घंटे से एनकाउंटर जारी

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार सुबह से चल रही मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं। सुबह तक दो जवानों की शहादत की खबर थी। घायल हुए तीन और जवानों की मौत हो गई हे। इस तरह यह आंकड़ा 5 हो गया। एक अन्य जवान घायल है। एनकाउंटर करीब 9 घंटे से चल रहा है। यह सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ। सूत्रों ने बताया कि सेना ने 2-3 आतंकवादियों को इस इलाके में घेर रखा है। ये वही आतंकी हैं, जो पुंछ में सेना के ट्रक पर अटैक में शामिल थे। दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। इसी दौरान आतंकवादियों ने ब्लास्ट किया, जिसमें आर्मी जवान शहीद हो गए। राजौरी में एनकाउंटर गोवा के पणजी में चल रही SCO मीटिंग से पहले शुरू हुआ। इस मीटिंग में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भी शामिल हुए हैं। भारत के विदेश मंत्री से उनकी मुलाकात भी हुई। इस मुलाकात के कुछ ही मिनटों के बाद जयशंकर...
बीएसएफ ने अमृतसर सीमा के पास मादक पदार्थ ले जा रहे एक ड्रोन को मार गिराया

बीएसएफ ने अमृतसर सीमा के पास मादक पदार्थ ले जा रहे एक ड्रोन को मार गिराया

देश-विदेश
जालंधर (वार्ता). पाकिस्तान की तरफ से नार्को-आतंकवाद की एक और नापाक कोशिश को नाकाम करते हुए पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गुरूवार को अमृतसर के गांव धनो कलां के पास के इलाके में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक संदिग्ध ड्रोन को मार गिराया।बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक संदिग्ध ड्रोन आवाज सुनी। निर्धारित ड्रिल के अनुसार सैनिकों ने फायरिंग करके ड्रोन को रोकने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि अग्रिम एरिया में तैनात सैनिकों ने गांव धनो कलां, जिला-अमृतसर के बाहरी इलाके में खेतों में ड्रोन की आवाज और खेप गिराए जाने की आवाज भी सुनी।क्षेत्र की प्रारंभिक तलाशी के दौरान बीएसएफ के जवानों ने आंशिक रूप से टूटी हुई स्थिति में एक काले रंग का ड्रोन...
प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में विलीन, अंतिम समय में अनेक बड़ी शख्सियतें हुईं शामिल

प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में विलीन, अंतिम समय में अनेक बड़ी शख्सियतें हुईं शामिल

देश-विदेश
मुक्तसर, (वार्ता). शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक एवं पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल (96) का आज मुक्तसर जिले में उनके पैतृक गांव बादल में अपराह्न करीब पौने तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।श्री बादल के शव को अंतिम यात्रा से पूर्व तिरंगे में लपेटा गया। उनकी अंतिम यात्रा अपराह्न करीब एक बजे उनके घर से निकट ही लगभग एक किलोमीटर दूरी पर स्थित किन्नू के बाग के लिये रवाना हुई। इस बाग वाली जमीन में अंतिम संस्कार के लिये 50 फुट लम्बा और 30 फुट चौड़ा एक चबूतरा तैयार किया गया था। इसी चबूतरे को बाद में स्मारक में तब्दील कर दिया जाएगा। किन्नू के इस बाग के साथ श्री बादल का विशेष जुड़ाव था। वह यहां किन्नू के पेड़ लगाने से लेकर निगरानी तक का काम स्वयं करते थे और गांव आने पर अक्सर यहीं बैठते थे। श्री बादल की अंतिम यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर ओर ह्यप्रकाश सि...
भाजपा का उद्देश्य 25 वर्षों में देश को समस्या मुक्त करना है: मोदी

भाजपा का उद्देश्य 25 वर्षों में देश को समस्या मुक्त करना है: मोदी

देश-विदेश
बेंगलुरु (वार्ता). कर्नाटक में सत्ता विरोधी लहर को दरकिनार करने और 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को मोदी बनाम कांग्रेस करने की पुरजोर कोशिश की।भाजपा की यह रणनीति पार्टी के मुख्य चुनाव प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नयी दिल्ली से कार्यकर्ताओं और कर्नाटक के मतदाताओं को नयी दिल्ली से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करने के दौरान साफ तौर पर सामने आयी।श्री मोदी ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की रेवडियां बांटने की संस्कृति को समाप्त करने को कहा और साथ ही कांग्रेस पर झूठ बोलने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाये।कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए श्री मोदी ने कहा, इनकी गारंटी का क्या मतलब, जब इनकी वारंटी ही खत्म हो चुकी है।राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के विरुद्ध सरकार विरोधी लहर, पार्टी में उठते बगावती सुरों ...
पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा की जांच करेगी एनआईए

पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा की जांच करेगी एनआईए

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
कलकत्ता हाई कोर्ट ने दिए आदेशनई दिल्ली. कलकत्ता हाईकोर्ट ने हावड़ा और दलखोला जिलों एवं पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में रामनवमी के दौरान भड़की हिंसा की जांच एनआईए को स्थानांतरित कर दी है।कलकत्ता हाई कोर्ट ने बंगाल पुलिस को रामनवती हिंसा की जांच से जुड़े सभी दस्तावेज एनआइए को सौंपने का निर्देश दिया है। भाजपा विधायक व नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने राज्य में रामनवमी पर हुई हिंसा की एनआइए जांच की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जनहित याचिका में, सुवेंदु अधिकारी ने हिंसा की एनआईए जांच की मांग करते हुए यह आरोप लगाया था कि, कई इलाकों में बम विस्फोट भी हुए थे। अदालत ने राज्य पुलिस को दो सप्ताह के भीतर मामले से संबंधित सभी रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज केंद्र सरकार को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। केंद्र को इसके बाद एनआईए को दस्तावेज भेजने का निर्देश दिया गया।रामनवमी पर पूरे बंगाल मे...