Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

पीएसएलवी-सी55 ने सिंगापुर के दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक स्थापित किया

पीएसएलवी-सी55 ने सिंगापुर के दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक स्थापित किया

देश-विदेश
श्रीहरिकोटा (वार्ता). आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पीएसएलवी-सी55 रॉकेट ने शनिवार को सिंगापुर के दो उपग्रहों को लेकर उड़ान भरी और उन्हें निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया।सिंगापुर के दो उपग्रहों को लेकर आज इसरो के पीएसएलवी सी55 रॉकेट ने यहां स्थित अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी। यह जानकारी इसरो ने दी। यह रॉकेट समर्पित वाणिज्यिक मिशन के तहत न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) के माध्यम से प्राथमिक उपग्रह के रूप में ह्यटेलीओएस-2' और सह-यात्री उपग्रह के रूप में ह्यल्यूमलाइट-4' को लेकर रवाना हुआ और दोनों उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थपित कर दिया। दोनों उपग्रह समुद्री सुरक्षा और मौसम की जानकारी देंगे।पीएसएलवी कोर अलोन वैरिएंट रॉकेट 741 किलोग्राम सिंथेटिक एपर्चर रडार सैटेलाइट टीएलईओएस-2 को प्राइमरी पैजेंसर के रूप में और को-पैजेंसर क...
मुस्लिमों के लिए भारत से अच्छा देश, हिन्दू से अच्छा मित्र, मोदी से अच्छा नेता नहीं

मुस्लिमों के लिए भारत से अच्छा देश, हिन्दू से अच्छा मित्र, मोदी से अच्छा नेता नहीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता). भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तृणमूल कांग्रेस की नेता एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आज आरोप लगाया कि वह ईद के दिन रामनवमी जैसा सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहीं हैं लेकिन देश के मुसलमानों को पता है कि उनके लिए दुनिया में भारत से अच्छा देश, हिन्दू से अच्छा मित्र और श्री नरेन्द्र मोदी से अच्छा नेता कोई नहीं हैं।भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने आज यहां अपने निवास पर ईद मिलन समारोह में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आज ईद का दिन है और ईद का मतलब होता है खुशी। ईद के मौके पर उन्होंने मुल्क की तरक्की की दुआ की है।श्री हुसैन ने सुश्री बनर्जी के देश के बंटवारा होने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चाहे बहुसंख्यक हो या अल्पसंख्यक, भारत का संविधान सबको बराबर का अधिकार देता है। मुसलमानोें के लिए भारत से अच्छा कोई देश नहीं...
कोविड संक्रमण की तेजी पर आठ राज्यों को अत्यधिक सतर्कता बरतने के निर्देश

कोविड संक्रमण की तेजी पर आठ राज्यों को अत्यधिक सतर्कता बरतने के निर्देश

देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता). केंद्र सरकार ने कोविड संक्रमण में तेज वृद्धि को देखते हुए दिल्ली, तमिलनाडु और केरल समेत आठ राज्यों को अत्यधिक सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए उप जिला स्तर पर तैयारियां की जानी चाहिए।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव राजेश भूषण ने शुक्रवार को उत्तरप्रदेश के पांच, तमिलनाडु के 23, राजस्थान के 17, महाराष्ट्र के 17, केरल के 14, कर्नाटक के एक, हरियाणा के 18 और दिल्ली के 11 जिलों में कोविड संक्रमण की दर पांच प्रतिशत या दस प्रतिशत से अधिक दर्ज की गयी।श्री भूषण ने कहा है कि सभी राज्यों को कोविड संक्रमण से बचाव और इसके प्रकोप से निपटने की तैयारियां करनी चाहिए। इसके लिए उप जिला स्तर के अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों पर संबंधित बुनियादी तैयार किया जाना चाहिए। स्वास्थ्य अवसंरचना और रसद, दवाएं और टीकाकरण सुनिश्चित किया...
पुलिस अधिकारी, होमगार्ड दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी, होमगार्ड दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

देश-विदेश
चंडीगढ़ (वार्ता). पंजाब सकर्तता ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई मुहिम के दौरान शुक्रवार को पुलिस चौकी रामनगर, थाना सदर पटियाला के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक (ए.एस.आई.) पलविन्दर सिंह और होम गार्ड के वालंटियर सत्याभान को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है।सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारियों को रणधीर सिंह निवासी चीका, हरियाणा की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो के पास पहुँच कर आरोप लगाया कि उपरोक्त पुलिस कर्मचारियों ने उसके तीन ट्रकों को बिना रूकावट के पंजाब में दाखिल होने देने के लिए हर महीने 30,000 रुपए रिश्वत की माँग की है।प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद पटियाला रेंज की सतर्कता टीम ने जाल बिछाया और दोनों पुलिस मुलजिमों को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायत...
सिसकियों से दहाड़ तक: तब लोकसभा सन्न थी, अब विधानसभा गूंज उठी, 16 सालों में योगी के आंसू अंगार बन गए

सिसकियों से दहाड़ तक: तब लोकसभा सन्न थी, अब विधानसभा गूंज उठी, 16 सालों में योगी के आंसू अंगार बन गए

देश-विदेश
नई दिल्ली। लोकसभा टेलीवीजन पर दोपहर 12 बजकर 11 मिनट का समय दिखता है। स्क्रीन पर योगी आदित्यनाथ हैं। भगवाधारी योगी खड़े-खड़े रो रहे हैं, जार-बेजार। अध्यक्ष की सीट पर सोमनाथ चटर्जी बैठे हैं। योगी जब फफक-फफक कर रोते हैं तो बगल में बैठे सांसद उनके कंधे पर हाथ रखकर ढाढस दिलाते हैं। अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी भी योगी की हौसला आफजाई करते हैं। वो कहते हैं, 'हां, हां, मैं आपका आदर करता हूं। मैं इस मामले को देख रहा हूं। हमें बताइए।' लेकिन अपना दांया हाथ उठाकर कुछ बोलना चाहते हैं, लेकिन उनकी आवाज नहीं निकल पा रही है। बरबस आंसू आ रहे हैं और गला रुंध जा रहा है। फिर किसी तरह खुद को संभालते हुए योगी कहते हैं, 'अध्यक्ष जी, मैं तीसरी बार गोरखपुर से लोकसभा का सदस्य बना हूं। पहली बार मैं 25 हजार वोटों से जीता था, दूसरी बार 50 हजार से जीता और तीसरी बार लगभग डेढ़ लाख मतों से मैं गोरखपुर से चुनकर आया हूं। लेकिन पिछले क...
मोदी बोले-चूक हुई तो देश का धन लुट जाएगा: आईएएस अफसर ध्यान रखें कि राजनीतिक दल टैक्सपेयर्स का पैसा कहां खर्च कर रहे

मोदी बोले-चूक हुई तो देश का धन लुट जाएगा: आईएएस अफसर ध्यान रखें कि राजनीतिक दल टैक्सपेयर्स का पैसा कहां खर्च कर रहे

देश-विदेश
नई दिल्ली. सिविल सर्विस डे के मौके पर मोदी ने दो कॉफी टेबल बुक भी लॉन्च किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 16वें सिविल सर्विस डे पर आईएएस अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'जो राजनीतिक दल सत्ता में आया है, उस पर ध्यान रखें कि वो टैक्सपेयर्स के पैसे का इस्तेमाल अपने दल के लिए कर रहा है या देशहित के लिए। ये आपको देखना होगा। सरदार पटेल जिस ब्यूरोक्रेसी को स्टील फ्रेम आॅफ इंडिया कहते थे, उसे पूरा करना है, ब्यूरोक्रेसी से चूक हुई तो देश का धन लुट जाएगा।'दिल्ली के विज्ञान भवन में पीएम ने 33 मिनट तक स्पीच दी। उन्होंने कहा, 'देश ने आप पर बहुत भरोसा किया है। आपको मौका दिया है। उस भरोसे को कायम रखते हुए काम करिए। आपकी सर्विस में आपके निर्णयों का आधार सिर्फ और सिर्फ देशहित होना चाहिए।'मोदी की स्पीच की 6 बड़ी बातें..पहले यह सोच थी कि सरकार सब कुछ करेगी, लेकिन अब सोच यह है कि सरकार सब...
गोधरा कांड के 8 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 4 को इनकार; जिंदा जला दिए गए थे 58 कारसेवक

गोधरा कांड के 8 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 4 को इनकार; जिंदा जला दिए गए थे 58 कारसेवक

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली. 2002 में गुजरात के गोधरा में ट्रेन की बोगी में आग लगाने के 8 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है।हालांकि, सर्वोच्च अदालत ने 4 दोषियों की जमानत याचिका को उनकी भूमिका को देखते हुए खारिज कर दिया।चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली बेंच ने यह फैसला दिया। इन 8 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी और ट्रायल कोर्ट ने उनकी सजा को बरकरार रखा था। इस जघन्य कांड में अयोध्या से आ रहे 58 तीर्थ यात्रियों को जिंदा जलाकर मार डाला गया था। घटना के बाद गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी।इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इन लोगों की अर्जी का खारिज कर दिया था। इन सभी लोगों को ट्रायल कोर्ट से फांसी की सजा मिली थी, लेकिन गुजरात हाई कोर्ट ने बाद में उसे उम्रकैद में तब्दील कर दिया था। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि इन लोगों को ट्रायल कोर्ट ने फांसी की सजा दी थी, जिसे उच्च न्यायालय ने कम कर दिया था। हाई कोर्ट...
अब सोलर प्लांट लगाने लीज पर ले सकेंगे किसानों की जमीन, डिस्कॉम के मार्फत डील

अब सोलर प्लांट लगाने लीज पर ले सकेंगे किसानों की जमीन, डिस्कॉम के मार्फत डील

देश-विदेश
पाली। अब आम आदमी भी किसानों की बंजर व अनुपयोगी जमीन पर सौर ऊर्जा प्लांट लगा सकेंगे। इसके लिए किसानों से जमीन लीज पर ली जा सकेगी। डिस्कॉम के मार्फत यह डील होगी।-जिस भूमि पर सौर ऊर्जा प्लांट लगेंगे और वहीं से किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति की जाएगी।-जोधपुर डिस्कॉम के पाली, जालोर, सिरोही, जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व जोधपुर ग्रामीण इलाकों में सौर ऊर्जा आजीविका योजना के तहत प्लांट लगेंगे।-बाड़मेर व जैसलमेर में निविदा हो गई है। अब तक प्रदेश में 22 हजार किसान इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।25 साल के लिए लगेगा सौर ऊर्जा प्लांटकिसानों को अपनी बंजर एवं अनुपयोगी भूमि पर डवलपर्स के माध्यम से सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने के लिए जोधपुर डिस्कॉम ने सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए 820 सब स्टेशन चिन्हित किए हैं। किसानों को सोलर के माध्यम से अपने नजदीक के 33/11 जीएसएस से दिन में बिजली मिल सक...
सैन्य वाहन में आग लगने से पांच जवानों की जान गयी

सैन्य वाहन में आग लगने से पांच जवानों की जान गयी

देश-विदेश
जम्मू (वार्ता). केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले के भीमबर गली क्षेत्र में गुरुवार को सेना के एक वाहन के रहस्यमय ढंग से आग की चपेट में आ जाने से पांच जवानों की जान चली गयी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि दोपहर में करीब तीन बजे भारतीय सेना का वाहन भीमबर गली से पूंछ जिले के संगीयोट जा रहा था कि उसमें अचानक आग लग गई। सूत्रों ने बताया,ह्ल इस दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना के पांच जवानों की जान चली गयी। सेना ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।...
डीएफएफ लैंड डील में राबर्ट वाड्रा को क्लीन चिट, हरियाणा सरकार ने माना नहीं हुई कोई अनियमितता

डीएफएफ लैंड डील में राबर्ट वाड्रा को क्लीन चिट, हरियाणा सरकार ने माना नहीं हुई कोई अनियमितता

देश-विदेश
नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा से जुड़े डीएलएफ लैंड डील मामले में हरियाणा सरकार को हाईकोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा कि इस लैंड डील में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। 2019 के चुनाव के समय भाजपा ने इस डील को खूब हवा दी थी।चेयरपर्सन सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा को डीएफएफ लैंड डील में बड़ी राहत मिली है। हरियाणा सरकार ने करोड़ों रुपए के लैंड डील से जुड़े एक मामले में प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा को क्लीन चिट दे दी है। हरियाणा सरकार ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में दायर एक हलफनामे में कहा कि राबर्ट वाड्रा, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अन्य के खिलाफ चल रहे लैंड डील से जुड़े मामले में कोई अनियमितता नहीं की गई। दरअसल इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और ...