चुनौतियों से निपटने के लिए खेती में तकनीक का समर्थन जरूरी: तोमर
नयी दिल्ली (वार्ता). कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को किसानों और अन्य हितधारकों के मार्गदर्शन के लिए सार्वजनिक डोमेन में फसल विशिष्ट ड्रोन के साथ कीटनाशकों के अनुप्रयोग के लिए मानक प्रचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) जारी की।तोमर ने ह्यमिलेट उत्पादन, प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन के लिए मशीनरीह्ण नामक एक पुस्तिका का भी विमोचन किया। इस अवसर पर तोमर ने कहा कि कृषि हमारी प्रधानता है, इसलिए चाहे रिसर्च का काम हो या योजनाओं के सृजन का, सरकार की पहली प्राथमिकता कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की माली हालत में सुधार की रहती है। आज कृषि क्षेत्र में अनेक चुनौतियां हैं। किसानों को खेती में रोकना, नयी पीढ़ी को भी आकर्षित करना और उत्पादन लागत कम करके किसानों का मुनाफा बढ़ाना है। इनके लिए कृषि क्षेत्र में तकनीक का समर्थन बहुत जरूरी हैं, सरकार इस दिशा में सतत प्रयासरत है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र...








