Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

बांदा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या

बांदा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या

देश-विदेश
बांदा (वार्ता). उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के दम्पति सहित चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। मृतकों में दंपती, पुत्र और महिला शामिल है।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई।इस बीच पुलिस ने शक के आधार फिलहाल मृत गृहस्वामी के पुत्र को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने रविवार को बताया कि बड़ोखर बुजुर्ग गांव में लगभग 70 वर्षीय चुन्नू कुशवाहा और 65 वर्षीय पत्नी कैलाशिया, भाभी विजनिया (75) और आठ वर्षीय प्रियांशु की हत्या शनिवार देर रात किसी धारदार हथियार से की गई है।सूचना की सूचना मिलते ही आज समस्त पुलिस अधिकारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों की मौजूदगी में डाग स्क्वायड और फील्ड यूनिट द्वारा घटना का विस्तृत निरीक्षण किया गया और शवों को कब्जे में लेक...
कलयुगी पुत्र ने की पिता, माता और बहन की हत्या

कलयुगी पुत्र ने की पिता, माता और बहन की हत्या

देश-विदेश
आजमगढ़ (वार्ता). उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में चौकाने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक कलयुगी पुत्र ने डांट फटकार के बाद पिता, माता और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। वह इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है।पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार देर रात ढाई बजे के आसपास की है, जब कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धनधारी गांव के निवासी भानु प्रताप सिंह (48), सुनीता (45), राशि (12) सोए हुए थे और बेटा राजन सिंह ने उसी दौरान कुल्हाड़ी से तीनों की हत्या कर दी और फरार हो गया।इस बात की सूचना ग्रामीणों को सुबह लगी तो उन्होंने थाने पर फोन करके सूचना दी मौके पर निरीक्षक कप्तानगंज पहुंच गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी अखिलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य सहित पुलिस के तमाम आला अफसर मौके पर पहुंच गए है। मौके पर खोजी स्वान टीम को भी बुलाया गया है। इस बात की सूचना...
हादसे में भाई-बहन समेत 14 लोगों की गई जान, मृतकों की सूची जारी; पांच की हालत गंभीर

हादसे में भाई-बहन समेत 14 लोगों की गई जान, मृतकों की सूची जारी; पांच की हालत गंभीर

देश-विदेश
शाहजहांपुर. तिलहर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। गर्रा नदी के पुल से ट्रैक्टर-ट्रॉली नीचे गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें पांच की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया है। हादसे में मरने वाले सभी लोग ददरौल क्षेत्र के सुनौरा गांव के रहने वाले थे। शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गर्रा नदी से जल लेने जाए थे। इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए।हादसे में इनकी हुई मौत1.रूपरानी पत्नी आशाराम2.अमित पुत्र मुरारी3.शिवानी पुत्री मुरारी4.काजल पुत्री सर्वेश5.छोटी बिटिया पुत्री जितेंद्र सिंह6.पुष्पा पत्नी प्रमोद सिंह7.कल्लू पुत्र रामचंद्र8.राशन पुत्र प्रेम मोहन9.रंजीत पुत्र सर्वेश10.गोलू पुत्र अशोक सिंह11.प्रमोद पुत्र अशोक सिंह12.रोहन तिवाही पुत्र प्रेम सिंह13.शालू पुत्री विपिन सिंह14 वें मृतक का नाम ...
मोतिहारी में 16 लोगों की मौत, 12 की हालत गंभीर; परिजन बोले- खेत में शराब पार्टी की थी

मोतिहारी में 16 लोगों की मौत, 12 की हालत गंभीर; परिजन बोले- खेत में शराब पार्टी की थी

देश-विदेश
मोतिहारी. तुरकौलिया, हरसिद्धी और पहाड़पुर थाना शुक्रवार को दो मौतें हुईं। लोगों ने जहरीली शराब कहा। पोस्टमार्टम नहीं हुआ। प्रशासन डायरिया बताता रहा। फिर शनिवार दोपहर तक 16 लोगों की मौतें हो गईं। मरने वालों की उम्र 19 से 48 साल के बीच की है। इनमें सबसे अधिक तुरकौलिया से 11, हरसिद्धी से 3 और पहाड़पुर से 2 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों के परिजनों का कहना है कि गुरुवार शाम गेहूं की फसल काटने के बाद खेत में शराब पार्टी हुई थी। रात में घर आकर सो गए। सुबह कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। अस्पताल में पहले पिता-पुत्र ने दम तोड़ा। इसके बाद प्रशासन ने गांव में मेडिकल टीम भेजी। जहरीली शराब से मौत की बात से इनकार कर दिया। शनिवार सुबह तक प्रशासन डायरिया और फूड प्वाइजनिंग पर डटा रहा। इधर, लोग मर रहे हैं और पोस्टमार्टम बगैर परिवार वालों ने 7 लाशों को जला दिया गया। 12 लोग गंभीर है, उनके बारे में कोई जानकारी खु...
रायगढ़ में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 13 की मौत

रायगढ़ में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 13 की मौत

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के खपोली इलाके में एक बस सड़क से उतरकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि 29 से अधिक घायल हुए हैं। इस दुर्घटना के ठीक बाद स्थानीय लोगों ने ही बस में सवार लोगों के बचाव की कोशिशें शुरू कर दीं। बताया गया है कि रेस्क्यू आॅपरेशन अब भी जारी है।पुलिस के मुताबिक, निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी। मुंबई-पुणे हाईवे पर ही शिंगरोबा मंदिर के पास ही यह नियंत्रण खोकर सड़क से उतरकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस में 42 के करीब यात्री सवार थे। राहत-बचाव कर्मियों ने सभी घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, बस में मुंबई के गोरेगांव के बाजी प्रभु वादक ग्रुप (पारंपरिक संगीत मंडली) के सदस्य सवार थे। वे पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड इलाके में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गोरेगांव लौट रहे थ...
बैसाखी उत्सव के दौरान हादसा

बैसाखी उत्सव के दौरान हादसा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
फुटब्रिज गिरने से 85 घायल, 25 की हालत गंभीरउधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शुक्रवार को बैसाखी उत्सव के दौरान एक फुटब्रिज गिर गया। हादसे में 80-85 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से 20-25 की हालत गंभीर है। पुलिस और अन्य टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू आॅपरेशन चल रहा है। घटना चेनानी ब्लॉक के बैन गांव की है। चेनानी नगर पालिका के अध्यक्ष माणिक गुप्ता ने बताया कि 6-7 लोगों को हमने जिला अस्पताल रेफर किया है। हादसे के वीडियो में सामने आया है कि फुटब्रिज पर बड़ी संख्या में लोग चढ़ गये। ज्यादा लोगों के चढ़ने से हादसा हो गया।...
15 महीने के निचले स्तर पर रिटेल महंगाई

15 महीने के निचले स्तर पर रिटेल महंगाई

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
मार्च में घटकर 5.66% पर आई, खाने-पीने के सामान के दामों में गिरावट से घटी महंगाईनई दिल्ली. मार्च महीने में रिटेल महंगाई दर घटकर 5.66% पर आ गई है। फरवरी में महंगाई दर 6.44% रही थी, जो रिजर्व बैंक के टॉलरेंस लेवल (2-6%) से ज्यादा थी। वहीं जनवरी महीने में महंगाई 6.52% रही थी। खाने-पीने के सामान के दामों में गिरावट से महंगाई घटी है। कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के बास्केट में लगभग आधी हिस्सेदारी खाद्य पदार्थों की होती है।रिटेल महंगाई का ये 15-महीने का निचला स्तर है। नवंबर 2021 में महंगाई 4.91% और दिसंबर 2021 में 5.66% रही थी। वहीं खाद्य महंगाई दर की बात करें तो ये मार्च 23 में घटकर 4.79% पर आ गई है। फरवरी में ये 5.95% थी। बिजली और ईंधन की महंगाई भी घटी है। बिजली और ईंधन की महंगाई 9.90% से घटकर 8.91% पर आ गई है।एक ग्राहक के तौर पर आप और हम रिटेल मार्केट से सामान खरीदते हैं। इससे जुड़ी कीमतों में हुए ...
बठिंडा सैन्य ठिकाने पर गोलीबारी में 4 लोगों की मौत

बठिंडा सैन्य ठिकाने पर गोलीबारी में 4 लोगों की मौत

देश-विदेश
बठिंडा/ नयी दिल्ली. पंजाब के बठिंडा में सैन्य ठिकाने पर बुधवार सुबह हुई गोलीबारी में 4 लोगों की जान चली गई। राज्य पुलिस ने इसे आपस में हुई गोलीबारी की घटना बताया है। सेना ने बताया था कि गोलीबारी की घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई, जिसके बाद त्वरित प्रतिक्रिया दल तत्काल सक्रिय हो गए और उन्होंने इलाके की घेराबंदी की। सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान ने एक बयान में कहा, ह्यइस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सेना के चार जवानों की जान चली गई। किसी अन्य के घायल होने या संपत्ति को किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।' बयान के अनुसार, दो दिन पहले गुम हुईं एक इंसास राइफल की 28 गोलियों के अलावा, मामले से जुड़े सभी संभावित पहलुओं का पता लगाया जा रहा है। पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.पी.एस परमार ने बताया, ह्ययह कोई आतंकवादी हमला नहीं है, किसी बाहर वाले ने हमला नहीं किया। यह आपस में हुई गोलीबारी की घटना है।...
देश में अगले 10 दिनों में तेजी से बढ़ेंगे कोरोना के मामले

देश में अगले 10 दिनों में तेजी से बढ़ेंगे कोरोना के मामले

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली। देश में स्थानीय स्तर पर कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। अनुमान के मुताबिक, देश में अगले 10 दिनों तक कोविड के मामले बढ़ेंगे, लेकिन उसके बाद मामले तेजी से कम होने लगेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि भले ही मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ रही है। उन्होंने बताया कि मामलों में मौजूदा वृद्धि इइ.1.16 वैरिएंट के कारण हो रहा है, जो ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट है।आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ''देश में कोविड-19 में एंडेमिक स्टेज (स्थानीय स्तर) की ओर बढ़ रहा है। अगले 10-12 दिनों तक मामले बढ़ सकते हैं और उसके बाद कम हो सकते हैं।''केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किए गए कोरोना आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 7,830 नए संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक नए मामले पिछले 223 दिनों में सबसे अधि...
बागपत में जमीन के लिये बेटे ने ली पिता समेत तीन की जान

बागपत में जमीन के लिये बेटे ने ली पिता समेत तीन की जान

देश-विदेश
बागपत (वार्ता). उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के छपरौली क्षेत्र में जमीन के टुकड़े के लिये एक शराबी व्यक्ति ने अपने पिता, चाचा और बुआ की गला दबा कर हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि छपरौली के शबगा गांव निवासी अंजल उर्फ मालू ने पिता ऋषिपाल (62), चाचा श्रीपाल उर्फ घोलू (60) और विधवा बुआ वीरमति (58) की मंगलवार देर रात किसी समय गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बुधवार सुबह आरोपी मोटरसाइकिल लेकर अपनी दूसरी बुआ के यहां सिरसली गांव पहुंचा और उन्हे तिहरे हत्यकांड की जानकारी दी। इसके बाद वहां से फरार हो गया।हत्या की खबर पाकर आरोपी का फूफा, बुआ व बुआ का बेटा शबगा गांव में पहुंचे तो तीनों के शव कमरे के अंदर थे और बाहर से ताला लगा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर तीनों शव बाहर निकाले और पोस्टमार्टम को भेजे।फूफा के बेटे ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। ग्रामीणों ने बताया कि अंजल शर...