सच छिपाने के लिए उल्टे सीधे फैसले ले रही है सरकार : कांग्रेस
नयी दिल्ली (वार्ता). कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार सच से डरती है और सच सामने नहीं आए इसलिए वह विपक्षी नेताओं तथा मीडिया की आवाज दबाना चाहती है व इसके लिए मनमाने तरीके से आईटी कानून में संशोधन कर उसने अधिसूचना भी जारी कर दी है।कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार सच को दबाना चाहती है और उसके खिलाफ जो भी खबर सोशल मीडिया पर आए उसे फेक न्यूज करार देकर उसे हटाने के लिए कानून में बिना चर्चा की संशोधन कर इस बारे में अधिसूचना भी जारी की गई है।उन्होंने कहा,ह्लअब हालात बदल गए हैं और ऐसा लगता है कि विपक्ष की आवाज दबाते दबाते सरकार अब बोलने की आजादी पर सेंसर लगा रही है। उसकी योजना सोशल मीडिया पर भी फेक न्यूज के नाम से प्रतिबंध लगाने की है और इसलिए आईटी कानून में बिना चर्चा के संशोधन कर इस बारे में अधिसूचना जारी की गई है।ह्वप्र...








