Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 420 अंक से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी 140 अंक टूटा

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 420 अंक से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी 140 अंक टूटा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली  सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 427 अंक टूटकर 59,037 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 140 अंक की गिरावट के साथ 17,617 के स्तर पर बंद हुआ।  लाल निशान पर हुई थी शुरुआतइससे पहले शेयर बाजार सुबह लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 550 अंक टूटकर 58,914 के स्तर पर खुला था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक ने बीते कारोबारी दिन के बंद से 158 अंक की फिसलन के साथ 17,599 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलने के तुरंत बाद ये गिरावट बढ़ गई और सेंसेक्स 700 अंक तक टूट गया था। लगातार तीन दिनों से गिरावट जारीबीते कारोबारी दिन लगातार तीसरे दिन सेंसेक्स दिन भर की तेज गिरावट देखने के बाद अंत में 634 अंक टूटकर 59,464 के...
सुरक्षा चिंताओं के बीच हवाईअड्डों पर लागू हो सकता ‘वन हैंड बैग रूल’

सुरक्षा चिंताओं के बीच हवाईअड्डों पर लागू हो सकता ‘वन हैंड बैग रूल’

बिजनेस
नई दिल्ली  कोरोना का प्रकोप निरंतर जारी है और भारत में संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इस बीच भीड़भाड़ और अन्य सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर हवाईअड्डों पर नया नियम लागू किया जा सकता है। जी हां, संक्रमण को कम करने के लिए एहतियात के तौर पर सभी एयरलाइनों और हवाईअड्डा संचालकों को 'वन हैंड बैग नियम' को सावधानीपूर्वक लागू करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया जा सकता है। सीआईएसएफ के आईजी (हवाई अड्डा क्षेत्र) विजय प्रकाश ने इस संबंध में सुझाव देते हुए नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक को लिखे अपने पत्र में इस बात का उल्लेख किया है।  आमतौर पर देखा जाता है कि फ्लाइट से यात्रा करने के दौरान दो तीन हैंड बैग ले जाते हैं लेकिन नए नियम के अनुसार वे अब ऐसा नहीं कर सकेंगे। उड्डयन सुरक्षा नियामक बीसीएएस ने कहा है कि स्क्रीनिंग पॉइंट पर ज्यादा हैंड बैग लेकर आने ...
आईएएस अधिकारी विक्रम देव दत्त ने एयर इंडिया के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

आईएएस अधिकारी विक्रम देव दत्त ने एयर इंडिया के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

बिजनेस
नई दिल्ली  1993 बैच के आईएएस अधिकारी विक्रम देव दत्त ने शुक्रवार को एयर इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभालते हैं। उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्रालय में सचिव राजीव बंसल से पदभार ग्रहण किया, जो अब तक एयर इंडिया में शीर्ष पर थे। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को देश के वरिष्ठ अधिकारियों में शुमार और वरिष्ठ नौकरशाह विक्रम देव दत्त को एयर इंडिया लिमिटेड का चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। अभी हाल में एयर इंडिया का निजीकरण किया गया और उसके लिए बोली टाटा ग्रुप ने जीती थी। अब एयर इंडिया के प्रमुख के तौर पर दत्त के हाथ में सभी कामों की जिम्मेदारी होगी। उन्हें एडिशनल सेक्रेटरी की तनख्वाह पर नियुक्ति दी गई है। दत्त की नियुक्ति का आदेश केंद्र सरकार की पर्सनल मिनिस्ट्री की ओर से जारी किया गया है।...
इस साल 30 फीसदी तक बढ़ सकते हैं मकानों के दाम

इस साल 30 फीसदी तक बढ़ सकते हैं मकानों के दाम

बिजनेस
नई दिल्ली देश में इस साल मकान की कीमतें 30 फीसदी तक बढ़ सकती हैं। भवन निर्माण सामग्रियों के दाम में हो रही बढ़ोतरी से संपत्तियों की कीमतों में इजाफा हो सकता है। रियल एस्टेट कंपनियों के राष्ट्रीय संगठन क्रेडाई ने एक सर्वे रिपोर्ट में कहा कि 60 फीसदी डेवलपरों को इस साल संपत्ति की कीमतों में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी की उम्मीद है। करीब 35 फीसदी ने 10-20 फीसदी वृद्धि का अनुमान जताया है। 25 फीसदी का मानना है कि मकानों की कीमतें में वढ़ोतरी 10 फीसदी तक ही सीमित रह सकती है। हालांकि, सर्वे में शामिल 21 फीसदी डेवलपर्स ने कहा कि इस साल मकान की कीमतों में 30 फीसदी तक के बड़े उछाल का अनुमान है। 92 फीसदी डेवलपर लॉन्च करेंगे नए प्रोजेक्टक्रेडाई ने ‘रियल एस्टेट डेवलपर धारणा सर्वे-2022’ रिपोर्ट में कहा कि कारोबारी सुगमता में सुधार होने पर 92 फीसदी डेवलपर इस साल न...
किसान जल्द कर लें ये जरूरी काम, वरना नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि की किस्त

किसान जल्द कर लें ये जरूरी काम, वरना नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि की किस्त

बिजनेस
नई दिल्ली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नियमों में केंद्र सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। इस योजना में हो रहे फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए सरकार ने अब पंजीकरण के लिए राशन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। यानी राशन कार्ड का नंबर दर्ज होने के बाद ही पति या पत्नी या उस परिवार के किसी एक सदस्य को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सकेगा।  योजना के लिए राशन कार्ड हुआ अनिवार्यसरकार की ओर से किए गए बड़े बदलाव के तहत अब इस योजना के लिए नए पंजीकरण कराने पर राशन कार्ड नंबर देना अनिवार्य होगा। इसके अलावा दस्तावेज की पीडीएफ कॉपी बनाकर ऑनलाइन पोर्टल पर भी अपलोड करनी होगी। अगर आप पीएम किसान योजना के तहत पहली बार रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो आवेदक को राशन कार्ड का नंबर अपलोड करना बेहद जरूरी होगा। सरकार की ओर से किए गए बदलावों के तहत अब खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और घोषणापत्र की हार...
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां

म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां

बिजनेस
नई दिल्ली कोरोना महामारी के बाद से भारत में शेयर मार्केट, क्रिप्टोकरेंसी, म्यूचुअल फंड आदि क्षेत्रों में निवेशकों की संख्या में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। अब बड़ी मात्रा में लोग बैंक एफडी, एलआईसी स्कीम्स, पोस्ट ऑफिस स्कीम्स में निवेश करने की बजाए अपने पैसों को शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में निवेश करना बाजार जोखिमों के आधीन आता है। हालांकि, यहां से मिलने वाला रिटर्न भी काफी शानदार होता है। अगर आप नए निवेशक हैं और म्यूचुअल फंड में पैसों को निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। यहां निवेश करते समय आपकी जरा सी गलती एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें भूलकर भी म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने पर आपको एक बड़े वित्तीय घाटे...
देश में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा देने के लिए एयरटेल ने की बड़ी डील

देश में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा देने के लिए एयरटेल ने की बड़ी डील

बिजनेस
नई दिल्ली दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला व स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क भारत में अपनी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा शुरू करना चाहते हैं, लेकिन कुछ दिक्कतों के चलते अभी तक ये संभव नहीं हो सका है। इस बीच ये सैटेलाइट सेवा मुहैया कराने के लिए भारती एयरटेल ने एक बड़ी डील की है। दरअसल, भारती समूह द्वारा समर्थित कंपनी वनवेब और सैटेलाइट सेवा देने वाली ह्यूजेस नेटवर्क सिस्टम्स के बीच एक करार हुआ है।  छह साल के लिए हुआ समझौतागौरतलब है कि इस बड़े करार के तहत भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा प्रदान करने के लिए दोनों कंपनियों के बीच यह छह वर्ष का वितरण समझौता किया गया है। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि ह्यूजेस और भारती एयरटेल का ज्वाइंट वेंचर ‘ह्यूजेस कम्युनिकेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचसीआईपीएल)’ भारत में अपनी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाएं मुहैया कराएगा।  2022 के ...
शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन धड़ाम, सेंसेक्स 634 अंक टूटा

शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन धड़ाम, सेंसेक्स 634 अंक टूटा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली  सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स दिन भर की तेज गिरावट देखने के बाद अंत में 634 अंक टूटकर 59,464 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी भी बाजार खुलने के साथ ही लाल निशान पर कारोबार करता रहा और अंत में 181 अंक की गिरावट के साथ 17,757 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, सेंसेक्स 923 अंक तक टूटकर 59,200 के स्तर पर पहुंच गया था। इसके साथ ही निफ्टी भी 248 अंक तक फिसलकर 17,689 के स्तर पर पहुंच गया था।   तीन दिनों में 2000 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्सइससे पहले मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 131 अंक टूटकर 60 हजार के नीचे आकर 59,967 के स्तर पर खुला था। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 29 अंक की गिरावट ...
बच्चों के लिए भी कर सकते हैं म्यूचुअल फंड में निवेश

बच्चों के लिए भी कर सकते हैं म्यूचुअल फंड में निवेश

बिजनेस
नई दिल्ली बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए जितना जल्दी हो सके निवेश की शुरुआत कर देनी चाहिए। छोटी उम्र से ही बच्चों की पढ़ाई, शादी जैसे गोल के लिए जब आप निवेश शुरू करते हैं, तो आपके पास लंबा समय रहता है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि निवेश की अवधि जितनी लंबी होगी, कम्पाउंडिंग का फायदा उतना ही ज्यादा मिलेगा। आजकल म्यूचुअल फंड में निवेश तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे अगर आप नए साल में बच्चों के लिए निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, तो म्यूचुअल फंड स्कीम आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है। म्यूचुअल फंड में सिर्फ वयस्क ही नहीं बल्कि बच्चे भी निवेश कर सकते हैं। खास बात ये है कि ये सिर्फ सेविंग ही नहीं बल्कि बच्चों में बचत करने की आदत डालने का एक अच्छा जरिया भी हो सकता है। अगर आप भी अपने बच्चों के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं इसकी खास बातें...  इन दस्तावेजों की होगी...
अचानक पैसों की है जरूरत तो बैंक से लें मदद

अचानक पैसों की है जरूरत तो बैंक से लें मदद

बिजनेस
नई दिल्ली कई बार लोगों को आर्थिक सकंट का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग मदद के लिए बैंक से लोन लेते हैं, लेकिन अगर आपको आचानक अधिक पैसों की जरूरत होती है, तो ऐसे में आपका लोन का विकल्प भी बेकार साबित होता है। ऐसी परिस्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप बैंकों की तरफ से मिलने वाली ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। दरअसल, ओवरड्राफ्ट सुविधा बैंकों में खाता रखने वालों के लिए लोन लेने जैसा ही होता है। इसमें आपको जरूरत होने पर पैसा मिल सकता है। वहीं पैसा लौटाते समय आपको पूरी रकम किश्तों में नहीं बल्की इकट्ठा देनी होती है। खास बात ये है कि बैंक अपने खाताधारकों को बिना सिक्योरिटी या गारंटी के ओवरड्राफ्ट की सुविधा देते हैं। हालांकि, कई मामलों में ये सर्विस सिक्योरिटी या गारंटी के साथ भी दी जाती है। वहीं इसकी लिमिट सभी बैंकों के नियमों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। साथ ही ये...