Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

यस बैंक का मुनाफा 77 फीसदी बढ़ा, 2019 के बाद पहली बार बैलेंस शीट 3 लाख करोड़ के पार

यस बैंक का मुनाफा 77 फीसदी बढ़ा, 2019 के बाद पहली बार बैलेंस शीट 3 लाख करोड़ के पार

बिजनेस
नई दिल्ली निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक यस बैंक ने शनिवार को अपने दिसंबर 2021 तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए। बैंक को अक्तूबर-दिसंबर 2021 में सालाना आधार पर करीब 77 फीसदी अधिक 266.43 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले दिसंबर 2020 तिमाही में बैंक को 150.77 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।  बैंक की आय में आई गिरावटपिछली तिमाही में बैंक के आय में गिरावट आई और एक साल पहले 6408.53 करोड़ रुपये के आय की तुलना में बैंक को दिंसबर 2021 तिमाही में 5632.03 करोड़ रुपये की आय हुई। बैंक की टोटल बैंलेंस शीट दिसंबर तिमाही में पहली बार 3 लाख करोड़ रुपये के पार गई। बैंक ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसकी कुल बैलेंस शीट 1,1 फीसदी बढ़कर 3,04,597 करोड़ रुपये की रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,60,062 करोड़ रुपये थी। नेट इंटरेस्ट इनकम में आई कमीयस बैंक का प्रोविजनिंग दिसंबर तिमाह...
पेटीएम ने भारत पे के अशनीर ग्रोवर पर ट्वीट कर साधा निशाना, शार्क टैंक इंडिया शो को बताया ‘उधार टैंक’

पेटीएम ने भारत पे के अशनीर ग्रोवर पर ट्वीट कर साधा निशाना, शार्क टैंक इंडिया शो को बताया ‘उधार टैंक’

बिजनेस
नई दिल्ली भारत की सबसे बड़ी डिजिटल भुगतान सेवा प्रदान करने वाली कंपनी पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने ट्वीट के जरिए अपने प्रतिद्वंदी भारत-पे के को-फाउंडर अश्नीर ग्रोवर पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने टीवी शो शार्क टैंक इंडिया में शामिल होने की इच्छा से इनकार करते हुए इसे 'उधार टैंक' कह दिया। बता दें कि अश्नीर शार्क टैंक इंडिया में जज और मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं।  शो में शामिल होने की इच्छा से किया इनकारगौरतलब है कि पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने कहा कि वह एक जज के रूप में शार्क टैंक इंडिया में शामिल बिल्कुल भी नहीं होना चाहेंगे। उनकी कंपनी पेटीएम की ओर से किए गए एक ट्वीट में इस स्टार्टअप रियलिटी शो के जजों पर कटाक्ष किया गया। पेटीएम की ओर से बिल बांटने को लेकर चार लोगों के बीच एक काल्पनिक बातचीत के स्क्रीनशॉट के साथ ट्वीट किया कि 'उधार टैंक इंडिया' में...
Tiago से लेकर Nexon तक… टाटा की कारें हुईं महंगी, Punch का टॉप वैरिएंट हुआ सस्ता

Tiago से लेकर Nexon तक… टाटा की कारें हुईं महंगी, Punch का टॉप वैरिएंट हुआ सस्ता

बिजनेस
नई दिल्ली Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपने पैसेंजर व्हीकल (यात्री वाहन) रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी की है। टाटा कारों की बढ़ी हुई कीमतें 19 जनवरी, 2022 से लागू हो गई हैं। हालांकि टाटा मोटर्स ने कहा है कि जो कारें 18 जनवरी को या उससे पहले बुक की गई थीं, उन्हें प्राइस प्रोटेक्शन मिलेगा। यानी उन्हें पुरानी कीमत पर ही कार मिलेगी। कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे की वजह बढ़ी हुई इनपुट कॉस्ट बताई जा रही है।  सबसे ज्यादा महंगी हुई टियागोकंपनी ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Tata Tiago (टाटा टियागो) की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की है। टियोगा की कीमत में वैरिएंट के आधार पर 22,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। जबकि Tiago NRG (टियागो एनआरजी) के सभी वैरिएंट 5,500 रुपये महंगे हो गए हैं। ...
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मात्र 5 सालों के निवेश पर मिलेगा 14 लाख रुपये

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मात्र 5 सालों के निवेश पर मिलेगा 14 लाख रुपये

बिजनेस
नई दिल्ली आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें निवेश करके आप अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। इस स्कीम का नाम पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम है। अपने भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में लोग कई जगहों पर निवेश करते हैं। अक्सर कई बार उनको वहां से  उतना रिटर्न नहीं मिल पाता, जितना उन्हें अपेक्षा रहती है। वहीं अगर आप पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश करते हैं, तो आपको शानदार रिटर्न मिलेगा। इस बचत योजना में इन्वेस्ट करने पर बाजार जोखिमों का खतरा भी नहीं रहेगा। मैच्योरिटी के समय इसमें आपको शानदार मुनाफा मिलेगा। इस स्कीम में सुरक्षित निवेश के साथ आप लखपति बन जाएंगे। वर्तमान समय में इस योजना में 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम में आप आसानी से 5 साल निवेश करके 14  लाख रुपये तक का फंड बना सकते हैं। आइए जानते हैं पोस्ट ऑफ...
बिटक्वाइन-इथेरियम समेत ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट से सहमे निवेशक

बिटक्वाइन-इथेरियम समेत ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट से सहमे निवेशक

बिजनेस
नई दिल्ली साल 2022 की शुरुआत क्रिप्टो बाजार के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। नया साल शुरू होने के साथ ज्यादातर क्रिप्टोरकरेंसी में गिरावट का जो दौर शुरू हुआ वो अभी भी जारी है। ब्लैक फ्राइडे का असर शनिवार को भी दिखाई दिया और बिटक्वाइन-इथेरियम समेत ज्यादातर डिजिटल करेंसी के दाम जमीन पर आ गए। एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल के दिनों में क्रिप्टोकरंसी की वैल्यू में आई गिरावट की प्रमुख वजह रूस के केंद्रीय बैंक द्वारा देश में इनकी माइनिंग पर बैन लगाने का प्रस्ताव है। सबसे लोकप्रिय बिटक्वाइन के दिन लदेदुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन का हाल शनिवार को भी बेहाल रहा। इसमें 7.08 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इस तरह इसकी कीमत 2,23,200 रुपये कम होकर 29,28,746 रुपये के निचले स्तर तक आ गई। इस गिरावट के साथ बिटक्वाइन का बाजार पूंजीकरण भी गिरकर 55 खरब रुपये पर पहुंच गया। गौरतलब है कि अगस्...
श्रीलंका में महंगाई बेकाबू: लगातार दूसरे महीने मुद्रास्फीति में भारी उछाल, हर चीज के दाम आसमान पर

श्रीलंका में महंगाई बेकाबू: लगातार दूसरे महीने मुद्रास्फीति में भारी उछाल, हर चीज के दाम आसमान पर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
कोलंबो  श्रीलंका में महंगाई लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। राष्ट्रीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक द्वारा मापी गई श्रीलंका की मुद्रास्फीति दर दिसंबर 2021 में 11.1 प्रतिशत से बढ़कर 14 प्रतिशत हो गई, सरकारी सांख्यिकी कार्यालय ने एक गंभीर विदेशी मुद्रा संकट के बीच यह बात कही। श्रीलंका में लगातार दूसरे महीने मुद्रास्फीति में भारी उछाल आया है, नवंबर में पहली बार दोहरे अंकों में वृद्धि दर्ज की गई थी।   लगातार दूसरे महीने दो अंकों में मुद्रास्फीतिराष्ट्रीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के अनुसार, दिसंबर में खाद्य कीमतों में 6.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि गैर-खाद्य कीमतों में 1.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सांख्यिकी कार्यालय ने एक बयान में कहा कि खाद्य उप-सूचकांक 12 महीनों में दिसंबर 2021 तक 21.5 प्रतिशत ऊपर था, जबकि गैर-खाद्य पदार्थों में भी 7.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 2020 में जैसे ही कोविड-19 महामारी ...
क्रिप्टो बाजार में एक बार फिर आया भूचाल, बिटक्वाइन समेत दुनिया की टॉप डिजिटल करेंसी धड़ाम

क्रिप्टो बाजार में एक बार फिर आया भूचाल, बिटक्वाइन समेत दुनिया की टॉप डिजिटल करेंसी धड़ाम

बिजनेस
नई दिल्ली  क्रिप्टोकरेंसी में बीते साल 2021 में जबरदस्त निवेश देखने को मिला, वहीं विशेषज्ञों ने इस साल भी क्रिप्टो बाजार में बहार देखने की उम्मीद जताई है। हालांकि, साल 2022 की शुरुआत की बात करें तो साल शुरू होने के साथ ही ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसी में गिरवाट का दौर चालू हुआ, जो अभी तक जारी है। शुक्रवार को ये अनियमित बाजार फिर से क्रैश हो गया और बिटक्वाइन की कीमत 6 फीसदी तक घट गई। 2 लाख रुपये तक गिरा बिटक्वाइन का दामदुनिया की सबसे पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन की कीमत में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली। इसकी कीमत में 5.89 फीसदी की भारी कमी आई। इस गिरावट के बाद इस डिजटल करेंसी की कीमत 1,98,773 रुपये तक घटकर 31,75,096 रुपये पर आ गई। इस कीमत पर बिटक्वाइन का बाजार पूंजीकरण भी गिरकर 54.7 खरब रुपये के निचले स्तर तक आ गया। बिटक्वाइन के साथ ही दुनिया की दूसरी सबसे लोकप्रिय डिजिटल करें...
पोर्ट-पावर के बाद ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एंट्री को तैयार अडाणी

पोर्ट-पावर के बाद ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एंट्री को तैयार अडाणी

बिजनेस
नई दिल्ली  पोर्ट से पावर सेक्टर तक अपनी धमक रखने वाले देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी की नजर अब ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी एंट्री की तैयारी पूरी कर ली है।  एक अग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम अडाणी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में जल्द एंट्री ले सकते हैं। एसबी अडाणी ट्रस्ट को गाड़ियों के लिए ट्रेडमार्क प्राप्त हो गया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि गौतम अडाणी का यह वेंचर कमर्शियल इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने के बारे में विचार कर रहा है। इसमें बस और ट्रक जैसे बड़े वाहन शामिल होंगे। समूह इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी के अलावा चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की भी योजना पर काम कर रहा है। आने वाले दिनों में समूह इलेक्ट्रिक कॉमर्शियल व्हीकल्स- कोच, बस और ट्रक को शुरू करने के लिए संभावनाओं की तलाश भी...
सेल्फी बेचकर 22 साल का ये लड़का बन गया करोड़पति

सेल्फी बेचकर 22 साल का ये लड़का बन गया करोड़पति

बिजनेस
नई दिल्ली  दुनिया में हर शख्स का सपना होता है कि वह अमीर हो और उसके पास घर हो, बंगला हो, गाड़ी हो। वह पैसे कमाने के लिए नए-नए तरीके खोजता है। आपको हम एक ऐसे बच्चे के बारे में बताते हैं जो सिर्फ सेल्फी बेचकर करोड़पति बन गया है। इस लड़के की उम्र सिर्फ 22 साल है जिसने सेल्फी बेचकर  £733,500 (7 करोड़ रुपए से ज्यादा ) की कमाई की है।  एक विदेश मीडिया ने इंडोनिशया के रहने वाले इस लड़के की सफलता की कहानी प्रकाशित है। इस 22 साल के लड़के का नाम सुल्तान गुस्ताफ अल गोजाली (Sultan Gustaf Al Ghozali) है जो कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करता है। इस लड़के ने 18 साल की उम्र तक अपनी 1000 सेल्फी ली है। आइए जानते हैं कि आखिर इंडोनेशिया के सुल्तान गुस्ताफ अल गोजाली ने इतनी कम उम्र में सिर्फ सेल्फी से करोड़ों की कमाई कैसे की है? ...
स्कूटरों की खूब हो रही बिक्री

स्कूटरों की खूब हो रही बिक्री

बिजनेस
नई दिल्ली  भारतीय बाजार में स्कूटर सेगमेंट में Honda Activa (होंडा एक्टिवा) का दबदबा कायम है। होंडा ने पिछले महीने 1,04,417 यूनिट्स के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर की सूची में टॉप स्थान हासिल किया। यह संख्या 2020 में इसी अवधि में दर्ज की गई बिक्री के मुकाबले 22.64 प्रतिशत कम है, जब कंपनी ने 1,34,977 यूनिट्स बेचीं थी। हालांकि, एक्टिवा अभी भी इस सेगमेंट की लीडर है और पहले रनर अप TVS Jupiter (टीवीएस जुपिटर) के साथ एक बड़ा अंतर बनाए हुए है, जिसने पिछले महीने 38,142 यूनिट्स की बिक्री की थी। ...