Sunday, September 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

अब 10 लाख की इनकम होने पर भी नहीं देना होगा टैक्स

अब 10 लाख की इनकम होने पर भी नहीं देना होगा टैक्स

बिजनेस
नई दिल्ली लोग अपनी कमाई के मुताबिक अपनी सैलरी का कुछ परसेंट सरकार को टैक्स के रूप में देते हैं। इसके लिए कुछ सीमा तय की गई है, इसी के मुताबिक टैक्स का भुगतान किया जाता है। जैसे यदि किसी की सालाना इनकम 2.5-5 लाख रुपये तक है तो उसके लिए  5% टैक्स का प्रावधान है। वहीं इससे कम वालों को कोई टैक्स नहीं देना होता है। जबकि सालाना 5-10 लाख रुपये की कमाई पर 20% टैक्स वसूला जाता है। इसके साथ ही 10 लाख और उससे अधिक की आय पर 30% टैक्स स्लैब है। अगर आपकी सालाना इनकम भी 10 लाख रुपये हैं, और आप टैक्स में छूट का लाभ उठाकर टैक्स की पूरी रकम को बचाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इसके लिए आपको बस अपनी सेविंग और अपने खर्च के बीच तालमेल बिठाना होगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर आप अपनी 10 लाख से भी ज्यादा कमाई होने पर टैक्स देने से कैसे बच सकते हैं।...
इस नए साल अपने आपको दीजिए तेज स्पीड इंटरनेट का तोहफा

इस नए साल अपने आपको दीजिए तेज स्पीड इंटरनेट का तोहफा

बिजनेस
आज इस इंटरनेट के युग में हम एक क्लिक से दुनिया भर की सारी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। आज हर कोई तेज स्पीड वाले स्टेबल इंटेरनेट की सुविधा चाहता है, ताकि उसका वर्क फ्रॉम होम बिना रुकावट चल सके। हर कोई ऐसी फास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी चाहता है जिसकी वजह से आराम से पढ़ाई हो सके, मूवी-वेब शोज को देखा जा सके और बिना रूकावट के अपने ऑफिस की मीटिंग्स आदि सब कामों को आराम से पूरा किया जा सके। अब आप अपनी इन सभी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। बिना रुकावट और परेशानी के आपके काम और असीमित मनोरंजन को लगातार चलाने के लिए एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड हाजिर है। इस नए साल के मौके पर आप अपने लिए या अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के लिए, एयरटेल का ये बेहतरीन एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड तोहफे के तौर पर लगवा सकते हैं। यह आपके कामों और मनोरंजन को बिना बाधा के प्रसारित करने के साथ-साथ आपके आपसी रिश्तों क...
दुनिया के सबसे अमीर शख्स की संपत्ति घटी, एक झटके में 30 अरब डॉलर का हुआ नुकसान

दुनिया के सबसे अमीर शख्स की संपत्ति घटी, एक झटके में 30 अरब डॉलर का हुआ नुकसान

बिजनेस
दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला व स्पेसएक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क की संपत्ति नए साल के पहले दिन जबरदस्त उछाल के साथ 304 अरब डॉलर पर पहुंच गई थी। लेकिन बीते तीन दिनों में टेस्ला के शेयरों में आई गिरावट के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा और एक झटके में मस्क की दौलत 30 अरब डॉलर कम हो गई।  271 अरब डॉलर रह गई दौलतनए साल की शुरुआत एलन मस्क के लिए बेहद शानदार रही। जनवरी के पहले कारोबारी दिन ही टेस्ला के शेयर रॉकेट की रफ्तार से आगे बढ़े और देखते ही देखते मस्क की दौलत को फिर 300 अरब डॉलर के पार ले गए। हालांकि यह आंकड़ा जल्द ही गिर गया। यानी दूसरे शब्दों में कहें तो जनवरी के पहले सप्ताह में कुछ ही दिनों में दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति ने लगभग 30 बिलियन डॉलर कमाए भी और गंवाए भी। इस हालिया गिरावट के बाद टेक्सास स्थित टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क अब अनुमानित रूप से 271.5 अरब डॉलर के माल...
झटका: पंजाब नेशनल बैंक ने कई नियम बदले

झटका: पंजाब नेशनल बैंक ने कई नियम बदले

बिजनेस
नई दिल्ली  पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने ग्राहकों को नए साल पर झटका दिया है। दरअसल, देश के दूसरे नंबर के सरकारी बैंक पीएनबी ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने सामान्य बैंकिंग परिचालन से संबंधित विभिन्न सेवाओं के लिए लगने वाले शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। ये बदलाव आगामी 15 जनवरी 2022 से लागू होंगे।  बचत खाते में 10 हजार रुपये जरूरीपीएनबी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, संशोधित टैरिफ के अनुसार, मेट्रो क्षेत्र यानी शहरी इलाकों में रहने वाले ग्राहकों के लिए अपने बचत खाते में कम से कम 10,000 रुपये का बैलेंस होना जरूरी है। यह पहले 5000 रुपये था, जिसे बैंक ने बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है। इससे कम बैलेंस होने पर अब 600 रुपये का चार्ज देना होगा, अभी तक यह 300 रुपए हुआ करता था। वहीं ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को मिनिमम बैलेंस से कम रखने पर अब 200 रुपये की जगह 400 रुपये प्रति...
सोने के दाम 300 रुपये से ज्यादा घटे, चांदी की कीमत 60 हजार के नीचे आई, जानें ताजा भाव

सोने के दाम 300 रुपये से ज्यादा घटे, चांदी की कीमत 60 हजार के नीचे आई, जानें ताजा भाव

बिजनेस
नई दिल्ली  अगर आप आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं, या फिर सोने में निवेश की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, आपके पास इन कीमती धातुओं को खरीदने का बेहतरीन मौका है। आज सोने और चांदी के दाम में भारी गिरावट आई है। जहां सोने के दाम 300 रुपये प्रति दस ग्राम से ज्यादा कम हो गए, तो वहीं चांदी की कीमत भी 400 रुपये से ज्यादा गिर गई है।  सोना-चांदी आज इतना सस्ता हुआराष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 301 रुपये की गिरावट के साथ 46,415 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।  इससे पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 46,716 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 402 रुपये की गिरावट के साथ 60 हजार रुपये से नीचे आ गई। शुक्रवार को चांदी कीमत कम होकर 59,044 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबार में 59,446 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार म...
शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स में 140 अंकों की तेजी, निफ्टी में भी उछाल

शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स में 140 अंकों की तेजी, निफ्टी में भी उछाल

बिजनेस
 नई दिल्ली  सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई और दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 143 अंक की तेजी के साथ 59,744 के स्तर पर बंद हुआ।कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने आज भी बढ़त लेते हुए 60 हजार के स्तर को पार कर लिया था, हालांकि अंत में यह इस स्तर से नीचे आ गया।  निफ्टी भी बढ़त लेकर हुआ बंदइसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी 67 अंक की उछाल के साथ 17,813 के स्तर पर कारोबार खत्म किया। गौरतलब है कि बीएसई का सेंसेक्स 329 अंक की तेजी के साथ 59,931 के स्तर पर खुला था। इसके साथ ही एनएसई के निफ्टी ने भी 97 अंक की तेजी के साथ 17,842 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। बता दें कि शेयर बाजार में लगातार तीन दिन से जारी तेजी पर सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को ब्रेक ल...
डिलीवरी स्टार्टअप डंजो में 25.8% हिस्सेदारी खरीदी, रिटेल स्टोर्स से प्रोडक्ट की तेज डिलीवरी हो सकेगी

डिलीवरी स्टार्टअप डंजो में 25.8% हिस्सेदारी खरीदी, रिटेल स्टोर्स से प्रोडक्ट की तेज डिलीवरी हो सकेगी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
बेंगलुरु बेंगलुरु की ऑन-डिमांड डिलीवरी स्टार्टअप डंजो के फंडिंग राउंड में रिलायंस रिटेल ने 25.8% हिस्सेदारी खरीदी है। ये हिस्सेदारी 200 मिलियन डॉलर (लगभग 1,488 करोड़ रुपए) में खरीदी गई है। रिलांयस रिटेल को इस पार्टनरशिप से प्रोडक्ट डिलीवरी तेजी से करने में मदद मिलेगी। फंडिंग राउंड में डंजो को कुल 240 मिलियन डॉलर (लगभग 1,786 करोड़ रुपए) का इन्वेस्टमेंट मिला है। डंजो की वैल्यू लगभग 800 मिलियन डॉलर (करीब 5900 करोड़ रुपए) है। 2016 में कबीर बिस्वास ने इसकी स्थापना की थी। बीते सालों में कंपनी करीब 140 मिलियन डॉलर (लगभग 1 हजार करोड़ रुपए) ही जुटा पाई थी। इस बार के फंडिंग राउंड में कंपनी 240 मिलियन डॉलर (लगभग 1,786 करोड़ रुपए) जुटाने में कामयाब रही है।...
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जुटाए 29 हजार करोड़ रुपए, इसका इस्तेमाल उधार चुकाने में होगा

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जुटाए 29 हजार करोड़ रुपए, इसका इस्तेमाल उधार चुकाने में होगा

बिजनेस
नई दिल्ली एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भारत के अब तक के सबसे बड़े फॉरेन करेंसी बॉन्ड के जरिए 4 बिलियन डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपए) जुटाए हैं। ये बॉन्ड इश्यू तीन गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी ने तीन पार्ट (tranches) में यूएस डॉलर बॉन्ड जारी किए थे। 2.875% पर 1.5 बिलियन डॉलर (करीब 11 हजार करोड़ रुपए) 10 साल के लिए, 3.625% पर 1.75 बिलियन डॉलर (करीब 13 हजार करोड़ रुपए) 30 साल के लिए और 3.750% पर 750 मिलियन डॉलर (करीब 5.5 हजार करोड़) 40 साल के लिए।...
जल्द ही 200 रेलवे स्टेशन पर बिल पेमेंट, रिचार्ज करा सकेंगे, आधार पैन कार्ड की सुविधा मिलेगी

जल्द ही 200 रेलवे स्टेशन पर बिल पेमेंट, रिचार्ज करा सकेंगे, आधार पैन कार्ड की सुविधा मिलेगी

बिजनेस
मुंबई आने वाले दिनों में जल्द ही आप 200 रेलवे स्टेशन पर काफी सारी सुविधाएं हासिल कर सकेंगे। इसमें बिल पेमेंट से लेकर रिचार्ज और आधार तथा पैन कार्ड जैसी सेवाएं मिलेंगी। रेलटेल ने की शुरुआत दरअसल रेलटेल ने इस तरह की सुविधा की शुरुआत की है। इसकी योजना देश भर के 200 रेलवे स्टेशन पर इस तरह के कियॉस्क लगाने की है। यहां पर आप आधार और पैन कार्ड का फॉर्म भर सकेंगे। यहां तक कि कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की मदद से टैक्स भी भर सकते हैं। यह स्कीम CSC –e गवर्नेंस सर्विसेस इ्ंडिया और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इँफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय की साझेदारी में शुरू होगी।...
मोदी सरकार के इस फैसले से 13.5 लाख MSME बचे, 1.5 करोड़ लोगों का रोजगार बचा

मोदी सरकार के इस फैसले से 13.5 लाख MSME बचे, 1.5 करोड़ लोगों का रोजगार बचा

बिजनेस
मुंबई कोरोना के समय मोदी सरकार के एक फैसले से देश के करीबन 13.5 लाख छोटे और मझोले उद्योग बंद होने से बच गए। इस वजह से इनमें काम कर रहे 1.5 करोड़ लोगों का रोजगार भी कायम रहा। SBI की रिपोर्ट में जानकारी दी गई देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। SBI ने रिपोर्ट में कहा कि मई 2020 में सरकार ने MSME सेक्टर को कोरोना के समय में राहत देने के लिए ECLGS स्कीम को लॉन्च किया था। 13.5 लाख अकाउंट NPA होने से बच गए SBI का अनुमान है कि इस वजह से करीबन 13.5 लाख MSME अकाउंट बुरे फंसे कर्ज यानी NPA होने से बच गए। इसमें से 93.7% अकाउंट सूक्ष्म और छोटे कैटेगरी के थे। इस दौरान करीबन 1.8 लाख करोड़ रुपए के MSME लोन को NPA में जाने से बचा लिया गया। यह इस सेक्टर को दिए गए कुल कर्ज का 14% हिस्सा है।...