Saturday, September 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

आईटीआर भरने आखिरी तारीख आज

आईटीआर भरने आखिरी तारीख आज

बिजनेस
नई दिल्ली आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने की आज आखिरी तारीख है। दो बार बढ़ाने के बाद सरकार ने इसके लिए 31 दिसंबर 2021 की तिथि निर्धारित की थी। ऐसे में तुरंत आईटीआर फाइल कर लीजिए। हालांकि, इस बीच विशेषज्ञों ने इस अंतिम तिथि के आगे बढ़ाए जाने की संभावनाएं भी व्यक्त की हैं। इसके लिए उन्होंने बड़ी वजहें बताई हैं।  विशेषज्ञों ने बताईं दो वजहेंएक रिपोर्ट के मुताबिक, इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा को दो बड़ी वजहों के चलते पिछले साल की तरह इस साल भी और आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि खासकर उन करदाताओं के लिए यह निर्णय लिया जा सकता है, जिनके अकाउंट्स का ऑडिट करने की जरूरत नहीं है। बता दें कि आईटीआर भरने की तिथि को इस साल दो बार पहले ही बढ़ाया जा चुका है। जी हां पहले 31 जुलाई 2021 से बढ़ाकर इसे 30 सिंतबर 2021 किया गया। फिर 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2021 किया गया। कुछ प्रमुख...
मुकेश अंबानी का बड़ा कदम

मुकेश अंबानी का बड़ा कदम

बिजनेस
नई दिल्ली मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अब स्वच्छ ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठा रही है। इसके तहत रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड (आरएनईएसएल) ने फैराडियन लिमिटेड में 100 मिलियन पाउंड (10 अरब रुपये से अधिक) में 100 फीसदी की हिस्सेदारी हासिल करने के लिए निश्चित समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। रिलायंस की ओर से साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को ये बड़ा ऐलान किया गया है।  100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहणएक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की सहायक कंपनी रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड अपनी विस्तार योजना के अंतर्गत सोडियम-आयन सेल्स बनाने वाली कंपनी फैराडियन लिमिटेड का अधिग्रहण करेगी। रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड 100 मिलियन ब्रिटिश पाउंड वाली इस कंपनी में 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। इसके अलावा आरएनईएसएल की नए कारोबार ...
आयकर विभाग ने करदाताओं को दी राहत

आयकर विभाग ने करदाताओं को दी राहत

बिजनेस
नई दिल्ली करदाताओं को राहत देते हुए आयकर विभाग ने फेसलेस असेसमेंट की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के अंतर्गत करदाताओं के लिए अपील और व्यक्तिगत सुनवाई को और आसान बनाया गया है। अब टैक्स वसूली या नोटिस के खिलाफ अपील करने पर मामले की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग या वीडियो कॉलिंग के जरिए भी की जा सकेगी।  अभी तक लेनी होती थी इजाजतगौरतलब है कि अभी तक इस स्कीम के तहत  टैक्सपेयर को सभी जरूरी जानकारियां ऑनलाइन भेजनी होती थीं। इसके अलावा यदि किसी को अपनी बात अधिकारी के समक्ष रखनी होती थी तो उसके लिए खासतौर पर इजाजत लेनी पड़ती थी। यही नहीं इनकम टैक्स के चीफ कमिश्नर या फेसलेस अपील सेंटर के डायरेक्टर जनरल के अनुमति के बाद ही यह संभव होता था। मगर अब सीबीडीटी ने इस लंबी प्रक्रिया को आसान बनाने का काम किया और अनुमति लेने जैसे झंझटों से निजात दिलाई है। ...
आईटीआर भरने का आज आखिरी मौका

आईटीआर भरने का आज आखिरी मौका

बिजनेस
नई दिल्ली इनकम टैक्स रिटर्न भरने का आज आखिरी मौका है। इसे भरने के लिए अंतिम तिथि को दो बार बढ़ाने के बाद 31 दिसंबर निर्धारित किया गया था, जो समय सीमा आज समाप्त हो रही है। ऐसे में इसके आगे बढ़ने की उम्मीद करने से बेहतर है कि आज ही अपना रिटर्न फाइल कर दें। हम आपको बता रहे हैं कि आईटीआर भरते समय कौन सी अहम बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।   एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्यइनकम टैक्स भरना एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य होता है। इसे भरने के लिए कुछ नियम भी तय किए गए हैं। जैसे, यदि कोई व्यक्ति 60 साल से कम उम्र का है, और सालाना 2.5 लाख रुपये कमाता है। उस व्यक्ति को इनकम टैक्स में छूट मिलती है। वहीं यदि किसी व्यक्ति की कुल कमाई टैक्स छूट की सीमा से ज्यादा होती है, तो उसे इनकम टैक्स रिटर्न देना होता है। इसके साथ ही 60 साल से अधिक और 80 साल से कम उम्र के सीनियर सिटीजन की टैक्स छूट सीमा 3...
भारत-ऑस्ट्रेलिया: अंतरिम मुक्त व्यापार समझौता जल्द संभव, 100 अरब डॉलर पहुंच सकता है द्विपक्षीय कारोबार

भारत-ऑस्ट्रेलिया: अंतरिम मुक्त व्यापार समझौता जल्द संभव, 100 अरब डॉलर पहुंच सकता है द्विपक्षीय कारोबार

बिजनेस
नई दिल्ली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंतरिम मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत जल्द समाप्त हो सकती है। वाणिज्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता 2022 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। इस समझौतेमें उत्पादों, सेवाओं, निवेश, मूल देश के नियम, सीमा शुल्क सुविधा, कानूनी और संस्थागत मामलों पर स्पष्ट रणनीति बनाई जाएगी।  समझौता पूरा होने के बाद अगले पांच साल में उत्पादों का द्विपक्षीय कारोबार 100 अरब डॉलर और सेवाओं का 15 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान है। मंत्रालय ने कहा, इसी तरह का एक समझौता यूएई के साथ भी मार्च, 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है। निर्यात के मोर्चे पर भी 400 अरब डॉलर का लक्ष्य नवंबर तक 65.89 फीसदी पूरा हो चुका है, जबकि वित्तवर्ष समाप्त होने में अभी चार महीने बाकी हैं।...
कंपनियों ने 30वें दिन जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम

कंपनियों ने 30वें दिन जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम

बिजनेस
नई दिल्ली सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज 30वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले कई महीनों से देश कई राज्यों में अभी भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। देश में तेल के दाम अभी आम आदमी की जेब पर असर डाल रहे हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98  रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है।...
कपड़ों पर जीएसटी दर में वृद्धि टाली गई

कपड़ों पर जीएसटी दर में वृद्धि टाली गई

बिजनेस
नई दिल्ली केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में जीएसटी परिषद की 46वीं बैठक खत्म हो चुकी है और दोपहर 3 बजे इस बैठक के परिणामों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इससे पहले बैठक के बाद लिए गए फैसलों के बारे में बताते हुए हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जीएसटी परिषद ने कपड़ों पर जीएसटी की दर में वृद्धि 5% से 12% तक करने को स्थगित करने का निर्णय लिया है। परिषद फरवरी 2022 में अपनी अगली बैठक में इस मामले की समीक्षा करेगी।...
खाने की तेल की कीमतों में 30-40 रुपए की कमी, केंद्र ने राज्यों को रेट मॉनिटरिंग के निर्देश दिए

खाने की तेल की कीमतों में 30-40 रुपए की कमी, केंद्र ने राज्यों को रेट मॉनिटरिंग के निर्देश दिए

देश-विदेश, बिजनेस
खाने की तेल की कीमत 30-40 रुपए कम होने के बाद डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सेक्रेटरी डॉ. सुधांशु पांडे ने राज्य सरकारों को अपने राज्यों में एमआरपी पर बिक्री सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की सलाह दी है। पांडे ने कहा कि सरकार ने खाने के तेल की इंपोर्ट ड्यूटी को लगभग शून्य कर दिया है। इससे तेल की कीमतों में 15% से 20% की कमी आई है। सभी प्रमुख खाद्य तेल ब्रांडों ने 30-40 रुपए की कटौती की है। उदाहरण के लिए, रुचि सोया इंडस्ट्रीज ने सोयाबीन तेल का रिटेल प्राइस 30 रुपए प्रति लीटर घटाकर 152 रुपए प्रति लीटर कर दिया। अडाणी विल्मर ने फॉर्च्यून सोया तेल का रिटेल प्राइस घटाकर 155 रुपए प्रति लीटर कर दिया है। पांडे ने कहा कि 30-40 रुपए की कटौती के बाद राज्य सरकारों को अपने राज्यों में एमआरपी पर बिक्री सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की सलाह दी गई है।...
आप भी चाहते हैं नए साल में डबल फायदा?

आप भी चाहते हैं नए साल में डबल फायदा?

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली निवेश के लिए लोग पारंपरिक तौर पर बचत खाते का प्रयोग करते आए हैं, लेकिन बदलते दौर के साथ अब निवेश के लिए भी लोगों की पसंद बदलने लगी है। अब बचत के लिए स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड और आईपीओ आदि लोगों का पहली पसंद होते जा रहे हैं। खुदरा और एंजल निवेशकों के लिए 2021 एक अच्छा साल था। 2021 में म्यूचुअल फंड ने निवेशकों का भरोसा जीता और अपने एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) में सात लाख करोड़ रुपये का इजाफा भी किया। शेयर बाजार भी तेजी से बढ़ा हैं। जबकि कई विशेषज्ञों की भविष्यवाणी की माने तो भारतीय शेयर बाजार बाजार आने वाले वर्षों में फ्रांस को पछाड़ते हुए दुनिया में 5वां स्थान हासिल कर सकता है। इसी क्रम में निवेश और स्थिर रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट के मामले में 2022 एक महत्वपूर्ण वर्ष साबित होगा। ऐसे में अगर आप भी इन निवेशों में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं तो हम आपको निवेश के कुछ विकल्प दे रहे ह...
एलन मस्क ने सतोशी नाकामोतो के रहस्य से उठाया पर्दा

एलन मस्क ने सतोशी नाकामोतो के रहस्य से उठाया पर्दा

बिजनेस
नई दिल्ली सतोशी नाकामोतो नाम से आज हर कोई परिचित है। दरअसल, अभी तक ऐसा माना जाता है कि दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन की खोज इसी शख्स ने की थी। हालांकि, नाम के अलावा इनके बारे में और कोई जानकारी नहीं है। अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स और अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने इस रहस्य से पर्दा उठाया है और निक सजाबो नामक व्यक्ति को बिटक्वाइन का निर्माता बताया है।  अब तक पहचान को लेकर कई बड़े दावेगौरतलब है कि विश्वभर में सतोशी नाकामोतो की पहचान को लेकर कई बड़े-बड़े दावे कर चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी की भी पुष्टि नहीं हो सकती है। अब एलन मस्क ने सतोशी नाकामोतो के बारे में जो खुलासा किया है वो चर्चा का विषय बना हुआ है। मस्क ने कहा कि कंप्यूटर साइंटिस्ट और क्रिप्टोग्राफर निक सजाबो ने संभवत: बिटक्वाइन की खोज की थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने दावा किया कि निक सजाबो के सिद्धांत ख...