Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

इंश्योरेंस लेते समय इन तीन बातों का जरूर रखें खयाल

इंश्योरेंस लेते समय इन तीन बातों का जरूर रखें खयाल

बिजनेस
नई दिल्ली हम अपने जीवन में कई तरह की जरूरतों के हिसाब से तमाम इंश्योरेंस लेते हैं। जिसमें लाइफ इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, कार इंश्योरेंस, टर्म इंश्योरेंस, होम इंश्योरेंस  से लेकर कई प्रकार के इंश्योरेंस शामिल हैं। इस बात से तो सभी वाकीफ हैं कि इंश्योरेंस  से हमें जितनी सुरक्षा मिलती है, कई बार ये उतने ही जोखिम भरे भी साबित होते हैं। इसलिए हमेशा से कहा जाता है कि इन इंश्योरेंस में निवेश करने से पहले इनके बारे में बेहतर तरीके से सारी जानकारी लेनी चाहिए। कई बार हम इंश्योरेंस को चुनते वक्त कुछ गलतियां कर देते हैं, जिसके चलते हमें आगे चलकर खामियाजा भुगतना पड़ता है। कई मामलों में तो ऐसा भी होता है कि इंश्योरेंस होने के बाद भी उसका कोई फायदा नहीं मिलता। जब आप कंपनी से क्लेम मांगते हैं तो कंपनी कोई टेक्निकल बहाना बनाकर आपसे पीछा छुड़ा लेती है। ऐसे में आपको कुछ बातों का बेहद ध्यान रखना चाहिए ...
सरकार ने वार्षिक जीएसटी रिटर्न भरने की डेडलाइन बढ़ाई

सरकार ने वार्षिक जीएसटी रिटर्न भरने की डेडलाइन बढ़ाई

बिजनेस
नई दिल्ली सरकार ने कारोबारियों के लिए वित्त वर्ष 2020-21 के लिए माल और सेवा कर (जीएसटी) वार्षिक रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा बढ़ा दी है। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए जीएसटीआर 9 और 9सी दाखिल करने की नियत तारीख 31 दिसंबर, 2021 से 28 फरवरी, 2022 तक बढ़ा दी गई है। बुधवार को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। विभाग की ओर से इस संबंध में किए गए एक ट्वीट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए फॉर्म जीएसटीआर-9 में वार्षिक रिटर्न और फॉर्म जीएसटीआर-9सी को जमा करने की नियत तारीख 31 दिसंबर 2021 से बढ़ाकर 28 फरवरी 2022 कर दी गई है। बता दें कि जीएसटीआर 9, माल और सेवा कर के तहत पंजीकृत करदाताओं द्वारा वार्षिक रूप से दाखिल किया जाने वाला वार्षिक रिटर्न है। इसमें विभिन्न कर शीर्षों के तहत की गई या प्राप्त की गई जावक और आवक आपूर्ति के बारे में ...
सोने की कीमत आज इतनी कम हुई, चांदी भी कमजोर

सोने की कीमत आज इतनी कम हुई, चांदी भी कमजोर

बिजनेस
नई दिल्ली गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज आपके पास अच्छा मौका है। सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं के दाम में आज कमी आई है। एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव गुरुवार को गिर गया। सोने की कीमत में 0.15 फीसदी की कमी आई। इस गिरावट के बाद सोने का दाम कम होकर 47,769 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसके साथ ही चांदी की कीमत भी आज 0.44 फीसदी घटकर 62 हजार से नीचे आ गई। चांदी का भाव आज 61,563 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।    इस तरह से जानें सोने की शुद्धताबता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कै...
कंपनियों ने 29वें दिन जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम

कंपनियों ने 29वें दिन जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम

बिजनेस
नई दिल्ली सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज 29वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले कई महीनों से देश कई राज्यों में अभी भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। देश में तेल के दाम अभी आम आदमी की जेब पर असर डाल रहे हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98  रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है। जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमतआज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।शहर डीजल पेट्रोलदिल्ली 86.6...
शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट

शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट

बिजनेस
नई दिल्ली शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुला और दिनभर के कारोबार के बाद लाल निशान पर ही बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मामूली 12 अंक टूटकर 57,794 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी कारोबार के अंत में 10 अंक की गिरावट के साथ 17,203 के स्तर पर कारोबार बंद हुआ।   सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर होकर लाल निशान पर हुई थी। बीएसई का सेंसेक्स 51 अंक टूटकर 57,742 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने भी 20 अंक फिसलकर 17,194 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ था। हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत करने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में दिन भर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 90.99 अंक टूटकर 58 हजार के नीचे आकर 57,806 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि एनएसई का निफ्टी भी ...
पीएफ खाताधारकों को बड़ी राहत, अब 31 दिसंबर के बाद भी कर सकेंगे ई-नॉमिनेशन

पीएफ खाताधारकों को बड़ी राहत, अब 31 दिसंबर के बाद भी कर सकेंगे ई-नॉमिनेशन

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप पीएफ खाताधारक है तो ये खबर आपके लिए है। दरसअल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने खाताधारकों को बड़ी राहत दी है। इसके तहत ई-नॉमिनेशन के जरिए नॉमिनी जोड़ने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। यानी अब खाताधारक 31 दिसंबर 2021 के बाद भी ई-नॉमिनेशन कर सकेंगे।  31 दिसंबर निर्धारित थी तारीखगौरतलब है कि इससे पहले ईपीएफओ खाताधारकों के लिए ई-नॉमिनेशन के जरिए नॉमिनी जोड़ने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर तक थी। अब इस तारीख को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस संबंध  में जारी की गई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ईपीएफओ ने एक ट्वीट कर बताया है कि अब 31 दिसंबर के बाद भी पीएफ अंशधारक ई-नॉमिनेशन कर सकते है। हालांकि, अब किस तिथि तक ये प्रक्रिया जारी रहेगी इस संबंध में कोई निर्धारित तिथि की जानकारी साझा नहीं की गई है। ...
बेसिक सैलरी है 20 हजार रुपए तो बुढ़ापे तक मिलेंगे 2.79 करोड़ रुपए

बेसिक सैलरी है 20 हजार रुपए तो बुढ़ापे तक मिलेंगे 2.79 करोड़ रुपए

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप नौकरीपेशा हैं और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ में खाता है तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, भविष्य को सुरक्षित के लिए लोग अलग-अलग जगहों पर निवेश करते हैं ताकि उनका बुढ़ापा आराम से कट सके। लेकिन अगर आप अलग से निवेश नहीं करना चाहते हैं तो ईपीएफ आपके काम आ सकता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने खाताधारकों को एक मौका देती है, जिसके जरिए वे ईपीएफ में अपनी सैलरी का कुछ हिस्सा निवेश करते हैं तो रिटायरमेंट के वक्त आपको एक अच्छी-खासी रकम मिल सकती है। जानकारों की माने तो अगर आपकी बेसिक सैलेरी 20 हजार है और 25 साल की उम्र से 24% (12% इम्प्लॉई+ 12% इम्पलॉयर) ईपीएफ कटता है तो इस हिसाब से हर महीने 4800 रुपए का निवेश होगा। अगर 25 साल से लगातार निवेश करते रहेंगे तो रिटायरमेंट पर आपको 2.79 करोड़ का फंड मिल सकता है।...
पीएफआरडीए ग्राहकों के लिए बड़ी खबर

पीएफआरडीए ग्राहकों के लिए बड़ी खबर

बिजनेस
नई दिल्ली नए साल के साथ काफी चीजों में नया बदलाव किया जा रहा है। इसी क्रम में पेंशन फंड नियामक पीएफआरडीए जल्दी ही राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली यानी एनपीएस योजना के ग्राहकों को एक वित्तीय वर्ष के दौरान चार बार निवेश करने के पैटर्न में बदलाव करने की अनुमति देने जा रहा है। ईटी से मिली जानकारी के मुताबिक चेयरमैन सुप्रतिम बंद्योपाध्याय ने कहा कि इस योजना में सीमा बढ़ाने की मांग की जा रही थी। यही कारण है कि इसमें कुछ बदलाव किया जा रहा है। वर्तमान में एनपीएस ग्राहकों को एक वित्तीय वर्ष में केवल दो बार ही निवेश के पैटर्न में बदलाव करने की अनुमति है, लेकिन अब इसको बढ़ाकर चार बार करने की बात कही जा रही है। इस नए बदलाव के माध्यम से ग्राहकों को और भी अधिक सुविधा दी जाने की तैयारी की जा रही है। आइए इस योजना के बारे में और जानते हैं।...
सोने के दाम 216 रुपये गिरे, चांदी 179 रुपये सस्ती

सोने के दाम 216 रुपये गिरे, चांदी 179 रुपये सस्ती

बिजनेस
नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने की कीमत 216 रुपये की गिरावट के साथ 47,010 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले कारोबारी दिन में पीली धातु 47,226 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इसे साथ ही चांदी भी 179 रुपये टूटकर 61,348 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 61,527 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,804 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 23.07 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में बुधवार को सोने की हाजिर कीमत 1,804 डॉलर प्रति औंस थी। डॉलर के मजबूत होने से भी सोने पर दबाव बना रहा।...
शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 90 अंक टूटा

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 90 अंक टूटा

बिजनेस
नई दिल्ली बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत करने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में दिन भर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 90.99 अंक टूटकर 58 हजार के नीचे आकर 57,806 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी भी 20 अंक फिसल गया। निफ्टी सूचकांक 17,214 के स्तर पर बंद हुआ।  हरे निशान पर खुला था बाजारसप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भी शेयर बाजार की शुरुआत मामूली तेजी से हुई। सेंसेक्स की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, मगर कुछ देर बाद ही इसमें गिरावट आ गई। हालांकि, ये ज्यादा देर नहीं रही और संभलते हुए बाजार ने फिर तेजी का रुख अख्तियार कर लिया। इसके साथ ही सेंसेक्स 161 अंक की तेजी के साथ 58 हजार के स्तर को पार कर 58,054.12 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि एनएसई का निफ्टी 46 अंक की बढ़त लेकर 17,271.25 के स्तर पर ख...