Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

PNR नंबर से जानें अपनी बुकिंग टिकट का स्टेटस

PNR नंबर से जानें अपनी बुकिंग टिकट का स्टेटस

बिजनेस
नई दिल्ली रेल की यात्रा करना सभी को अच्छा लगता है। ट्रेन में बैठ कर शहर, गांव देखने का एक अलग ही मजा है। ऐसा लगता है कि जैसे हम रेल में बैठे बैठे पूरा भारत दर्शन कर रहे हैं। यात्राएं दो तरह की होती हैं, एक यात्रा हम छोटी दूरी की करते हैं,जिससे हमें कोई टिकट बुक नहीं करनी होती हैं, बस एक जनरल टिकट लेकर हम यात्रा करते हैं। दूसरी यात्रा वो होती है जो लंबी दूरी की होती हैँ। इस लम्बी दूरी की यात्रा में हमें टिकट बुक कराना होता हैं। जिससे कि यात्रा के समय कोई परेशानी न हो। जब यात्रा के लिए टिकट बुक करते है, तो  टिकट पर 10 अंकों का नंबर दिया गया होता हैं। इसे PNR नंबर कहा जाता है। इसमें यात्री का नाम,पता,उम्र,कब यात्रा करनी है,जैसी जानकारी दी गई होती है।...
सेंसेक्स 1687 अंक टूटा, निफ्टी 500 अंक गिरकर 17000 पर आया

सेंसेक्स 1687 अंक टूटा, निफ्टी 500 अंक गिरकर 17000 पर आया

बिजनेस
नई दिल्ली कमजोर वैश्विक संकेतों और दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए रूप के बढ़ते प्रकोप के बीच कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1687.94 अंक या 2.87 फीसदी की गिरावट के साथ 57,107.15 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 509.80 अंक या 2.91 फीसदी टूटकर 17026.45 के स्तर पर बंद हुआ।  दिन भर जारी रहा गिरावट का दौरदिन भर के कारोबार पर नजर डालें तो लाल निशान पर कारोबार शुरू करने के कुछ ही देर बाद दोनों सूचकांकों में तेजी से गिरावट आई थी। सुबह 10.35 मिनट तक सेंसेक्स 1300 से ज्यादा अंक नीचे चला गया था, जबकि निफ्टी में 400 अंक की कमी आई। इसके बाद सुबह 11 बजे तक सेंसेक्स 1460 अंक फिसलकर निचले स्तर पर पहुंच गया।...
भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से पटरी पर लौटेगी, मूडीज ने जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 9.3 फीसदी किया

भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से पटरी पर लौटेगी, मूडीज ने जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 9.3 फीसदी किया

बिजनेस
नई दिल्ली रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने अपनी नई रिपोर्ट में भारतीय अर्थव्यवस्था के तेज गति से पटरी पर लौटने की बात कही है। रेटिंग एजेंसी ने वित्त वर्ष 2022 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान 9.3 फीसदी रहने की उम्मीद जताई है। जबकि वित्त वर्ष 2023 में देश की जीडीपी ग्रोथ 7.9 फीसदी रहने की बात कही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में कोरोना टीकाकरण में तेज रफ्तार भारत की आर्थिक गतिविधियों में वापसी के लिए मददगार साबित होगी।  टीकाकरण में तेजी का सकारात्मक असर मूडीज की एनालिस्ट श्वेता पटोदिया ने कहा कि भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान की तेज गति से आर्थिक विकास को गति मिल रही है। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में हाल ही में रिकॉर्ड टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया है। दूसरी लहर के बाद भारत में टीकाकरण कार्यक्रम की रफ्तार तेज हुई है।...
नीति आयोग ने किया देश में डिजिटल बैंक बनाने का प्रस्ताव

नीति आयोग ने किया देश में डिजिटल बैंक बनाने का प्रस्ताव

बिजनेस
नई दिल्ली देश में जल्द डिजिटल बैंक अस्तित्व में आ सकते हैं। इसके लिए सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग ने प्रस्ताव किया है। पूरी तरह से इंटरनेट पर निर्भर ये डिजिटल बैंक फिजिकल ब्रांचों की जरूरत को खत्म करेंगे। आयोग ने डिजिटल बैंक्स: अ प्रपोजल फॉर लाइसेंसिंग एंड रेगुलेटरी रिजीम फॉर इंडिया शीर्षक का एक डिस्कशन पेपर जारी किया है। इस पेपर में कहा गया है कि डिजिटल बैंक बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 (बी आर एक्ट) में परिभाषित किए गए बैंक हैं। दूसरे शब्दों में ये इकाइयां डिपॉजिट जारी, लोन देने समेत वो सारी सेवाएं देने में सक्षम होंगी, जिनके लिए बी आर एक्ट उन्हें सशक्त करता है। पेपर में कहा गया है कि आरबीआई को बैंकिंग कंपनी को लाइसेंस देने का अधिकार सीधे बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट के तहत प्राप्त है। वहीं डिजिटल बिजनेस बैंकों के लिए लाइसेंसिंग की व्यवस्था बनाने के लिए एक अतिरिक्त कदम लेने की जरूरत है।...
पीएम श्रम योगी मानधन योजना: बस करना होगा हर महीने 55 रुपये का निवेश, मिलेगी प्रति माह 3 हजार रुपये की पेंशन

पीएम श्रम योगी मानधन योजना: बस करना होगा हर महीने 55 रुपये का निवेश, मिलेगी प्रति माह 3 हजार रुपये की पेंशन

बिजनेस
नई दिल्ली आज हम आपको प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम में निवेश करके आप अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। भारत में एक बड़ा वर्ग ऐसा है, जो असंगठित क्षेत्र से जुड़ा है। एक तरफ जहां संगठित क्षेत्रों में काम  करने वाले लोगों के पास अपने भविष्य को सुरक्षित करने के तमाम विकल्प और साधन होते हैं। वहीं दूसरी तरफ असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों और कामगारों के पास ये विकल्प ना के बराबर होते हैं। असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआती की। इस स्कीम में निवेश करके असंगठित क्षेत्रों से जुड़े लोग अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। अगर आप असंगठित क्षेत्र से संबंधित हैं, तो इस योजना में हर दिन 1.80 रुपये निवेश करके हर महीने 3 हजार रुपये तक की पेंशन पा सकते हैं।...
आज 21वें दिन भी नहीं बदले तेल के दाम

आज 21वें दिन भी नहीं बदले तेल के दाम

बिजनेस
नई दिल्ली सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज इक्कीसवें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 21वें दिन के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव न होने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल रही है। बीते दो सप्ताह पहले आम आदमी को राहत देते हुए तेल के दामों में बड़ी गिरावट की गई थी। इससे पहले कई राज्यों में डीजल के दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके थे।देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे थे। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98  रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये ली...
बड़ा आसान है ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र को बनवाना

बड़ा आसान है ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र को बनवाना

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली आय प्रमाण पत्र एक ऐसा सर्टिफिकेट है, जिसकी जरूरत हमको कई जगहों पर होती है। एडमिशन लेना हो या किसी सरकारी योजना का लाभ उठाना हो कई महत्वपूर्ण कार्यों मेंं इसका उपयोग होता है। इस सर्टिफिकेट से यह पता चलता है कि व्यक्ति की वार्षिक आय कितनी है? आज के इस डिजिटल युग ने  कई चीजों को आसान बना दिया है। पहले जहां छोटे छोटे कामों को करने में हमारे समय और धन की काफी बर्बादी होती थी। वहीं अब हमारा काम मोबाइल फोन के जरिए चंद मिनटों में हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आय प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं। अब सरकार ने अपने नागरिकों के लिए इसको बनवाने की प्रक्रिया को बहुत ही आसान कर दिया है। यूपी सरकार ने सभी तरह के डाक्यूमेंट्स ऑनलाइन बनवाने के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल को लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए आप अपना आय प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं क...
शेयर बाजार में लौटी बहार, सेंसेक्स 454 अंक उछला, निफ्टी 132 अंक की बढ़त के साथ बंद

शेयर बाजार में लौटी बहार, सेंसेक्स 454 अंक उछला, निफ्टी 132 अंक की बढ़त के साथ बंद

बिजनेस
नई दिल्ली शेयर बाजार आज हरे निशान पर बंद हुआ। कमजोर शुरुआत के बाद दिन भी कारोबार में उतार चढ़ाव रहा। आखिरकार अंत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 454.10 अंक या 0.78 फीसदी बढ़कर 58795.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 121.20 अंक या 0.70 फीसदी उछाल के साथ 17536.25 के स्तर पर बंद हुआ।  लाल निशान पर हुई थी कारोबार की शुरुआतसप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत हुई थी। सेंसेक्स ने 112 अंक टूटकर और एनएसई के निफ्टी ने 89 अंक कमजोर होकर कारोबार शुरू किया था। गौरतलब है कि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 323.34 अंक या 0.55 फीसदी टूटकर 58340.99 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 88.30 अंक या 0.50 फीसदी चढ़कर 17415.05 के स्तर पर बंद हुआ था।...
सबसे ‘कमाऊ पूत’ को बेचने पर क्यों तुली है सरकार? निजी हाथों में देने को रणनीतिक चूक मान रहे हैं विशेषज्ञ

सबसे ‘कमाऊ पूत’ को बेचने पर क्यों तुली है सरकार? निजी हाथों में देने को रणनीतिक चूक मान रहे हैं विशेषज्ञ

बिजनेस
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) ने इस वर्ष की दूसरी तिमाही में किसी भी अन्य भारतीय कंपनी की तुलना में सर्वाधिक 18,347 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है। इस तरह यह कंपनी देश की सबसे कमाऊ कंपनी कही जा सकती है। लेकिन इसके बाद भी सरकार ने इसके विनिवेश का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने 28 अक्तूबर को एक पत्र के जरिए ओएनजीसी को मुंबई हाई और बेसिन क्षेत्र के कुल उत्पादन में 60 फीसदी हिस्सेदारी निजी कंपनियों को देने को कहा था। इससे कंपनी के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। वे सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की अपील कर रहे हैं।निजी कंपनी को लाभ पहंचाने की साजिशकेंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लिखे पत्र में ओएनजीसी के 17,000 कर्मचारियों के एक संगठन ने कहा है कि कंपनी बेहद अच्छी आर्थिक स्थिति में है, उसे निजी क्षेत्र के हाथों में नहीं सौंपा जाना चाहिए। इससे कंपनी के कर्मचारियों...
शुरुआती तेजी से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 323 अंक टूटकर बंद, निफ्टी में 88 अंक की गिरावट

शुरुआती तेजी से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 323 अंक टूटकर बंद, निफ्टी में 88 अंक की गिरावट

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली शेयर बाजार आज हरे निशान पर खुला था, लेकिन कारोबार के अंत तक यह बढ़त कायम नहीं रह सकी। एक दिन की रौनक के बाद आज फिर बाजार में मायूसी देखने को मिली।कारोबार के अंत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 323.34 अंक या 0.55 फीसदी टूटकर 58340.99 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 88.30 अंक या 0.50 फीसदी चढ़कर 17415.05 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के अंतिम समय में भी सेंसेक्स 508 अंक तक गिर गया था। आज पेटीएम और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिली।  53 अंक की बढ़त के साथ खुला था सेंसेक्ससप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन आज शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। बीएसई के सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी ने हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स ने 53 अंक की तेजी के साथ 58,717 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था, जबकि निफ्टी ने 21 अंक की बढ़त के साथ 17...