Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

काम की बात : महंगा होने से पहले खरीद लें टर्म बीमा, सही चुनाव अस्पताल के खर्चों से बचाएगा

काम की बात : महंगा होने से पहले खरीद लें टर्म बीमा, सही चुनाव अस्पताल के खर्चों से बचाएगा

बिजनेस
नई दिल्ली महामारी के दौरान मौत के दावों के निपटान पर भारी-भरकम खर्च के कारण बीमा कंपनियां अगले महीने यानी दिसंबर से टर्म बीमा के दाम बढ़ाने वाली हैं। भारतीय बाजार में री-इंश्योरेंस की सबसे बड़ी कंपनी म्यूरिख रे अपने टर्म बीमा पॉलिसी की दरें 30-40 फीसदी तक बढ़ाने की घोषणा की है। इसे देखते हुए बाकी बीमा कंपनियां भी प्रीमियम में 20-30 फीसदी इजाफा करने वाली हैं। दरअसल, टर्म इंश्योरेंस बीमाधारक की मौत के बाद परिजनों को कम प्रीमियम में बड़ा कवरेज मुहैया कराता है और वित्तीय सुरक्षा देता है। इसलिए इसे खरीदते समय उम्र के लिहाज से पर्याप्त कवर चुनें। आमतौर पर टर्म प्लान 10, 15, 20, 25 या 30 साल के लिए लिया जा सकता है। ध्यान देने वाली बात है कि कवर अापकी सालाना कमाई का कम-से-कम 10 गुना तक होना चाहिए।...
बैंक से जुड़े काम हैं तो पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट, दिसंबर में 12 दिन नहीं होगा काम-काज

बैंक से जुड़े काम हैं तो पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट, दिसंबर में 12 दिन नहीं होगा काम-काज

बिजनेस
नई दिल्ली साल के आखिरी महीने में अगर आपको बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम निपटाने हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, दिसंबर में बैंक 12 दिन बंद रहेंगे यानी इनमें कोई भी कामकाज नहीं होगा। कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 6 दिन बैंकों में काम नहीं होगा, वहीं छह दिनों में रविवार और  शनिवार पड़ रहे हैं। ऐसे में बैंक से संबंधित काम तुरंत निपटाने में ही फायदा है।  4 रविवार और दो शनिवार बंद रहेंगे बैंकभारतीय रिजर्व बैंक ने पहले ही 2021 के लिए छुट्टियों की सूची जारी कर दी थी। इसके मुताबिक, सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक कुल मिलाकर दिसंबर महीने में 12 दिन बंद रहेंगे। इनमें शनिवार-रविवार की भी छु्ट्टियां शामिल रहेंगी। बता दें कि दिसंबर महीने में 4 रविवार और 2 शनिवार को बंक सभी जगह बंद रहेंगे। आरबीआई की सूची में क्रिसमस सहित सात सरकारी छुट्टियों का उल्लेख है। मगर क्रिसमस महीने के चौथे शनिवार...
पेटीएम को दूसरी तिमाही में 482 करोड़ रुपये का घाटा

पेटीएम को दूसरी तिमाही में 482 करोड़ रुपये का घाटा

बिजनेस
नई दिल्ली ऑनलाइन पेमेंट की सेवा प्रदान करने वाली दिग्गज कंपनी पेटीएम ने अपने सितंबर तिमाह के परिणाम जारी कर दिए हैं। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन की ओर से बताया गया कि इस तिमाही उसका घाटा बढ़कर 473 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान अवधि में 435.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। राजस्व सालाना आधार पर 64 फीसदी बढ़ाफिनटेक फर्म पेटीएम ने कहा कि परिचालन से उसके राजस्व में सालाना आधार पर 64 फीसदी की वृद्धि हुई है। राजस्व बढ़कर 1,090 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी की ओर से बताया गया कि गैर-यूपीआई भुगतान मात्रा (जीएमवी) में 52 फीसदी बढ़ोतरी देखी गई है। गौरतलब है कि पेटीएम ने इस महीने शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी कमाई की रिपोर्ट सामने रखी है। ...
कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-़डीजल के नए दाम

कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-़डीजल के नए दाम

बिजनेस
नई दिल्ली सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज तेईसवें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 23वें दिन के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव न होने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल रही है। बीते तीन सप्ताह पहले आम आदमी को राहत देते हुए तेल के दामों में बड़ी गिरावट की गई थी। इससे पहले कई राज्यों में डीजल के दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके थे।देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे थे। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98  रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपय...
vi और Airtel ने MNP में लगाया अड़ंगा

vi और Airtel ने MNP में लगाया अड़ंगा

बिजनेस
नई दिल्ली वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने हाल ही में अपने नए टैरिफ प्लान पेश किए हैं जिन्हें लेकर अब विवाद हो गया है। यह विवाद ग्राहकों के बीच नहीं, बल्कि टेलीकॉम कंपनियों और टेलीकॉम वॉचडॉग के बीच हुआ है। वॉचडॉग का आरोप है कि एयरटेल और वोडाफोन आइडिया नंबर पोर्टेबिलिटी की सुविधा में रोड़ा अटका रहे हैं।  नंबर पोर्टेबिलिटी के इच्छुक ग्राहकों को अपने मोबाइल नंबर से एक SMS भेज कर नंबर पोर्टेबिलिटी रिक्वेस्ट जनरेट करनी पड़ती है। बिना पोर्टेबिलिटी रिक्वेस्ट जनरेट किए नंबर पोर्ट नहीं हो सकता। वोडा-आइडिया और एयरटेल के कुछ नए टैरिफ प्लान्स में आउटगोइंग SMS की सुविधा ही नहीं है।  वोडा-आइडिया और एयरटेल के ‘नो आउटगोंइंग SMS’ वाले प्लान्स के ग्राहक, पोर्टिंग के लिए जरूरी SMS नहीं भेज सकते।...
टिकट बुक करते समय 35 पैसे में ले सकते हैं 10 लाख तक का बीमा

टिकट बुक करते समय 35 पैसे में ले सकते हैं 10 लाख तक का बीमा

बिजनेस
नई दिल्ली एक जगह से दूसरे स्थान पर जाने के लिए हम कई तरह के वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जब हमें ज्यादा दूरी का सफर तय करना होता है, तो फिर लोग भारतीय रेल में सफर करना ज्यादा बेहतर समझते हैं। रेल में सफर करने के अपने कई फायदे हैं। घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुक करवाया जा सकता है, अपनी पसंद की सीट चुन सकते हैं, सफर के दौरान स्वादिष्ट खानपान का स्वाद ले सकते हैं, शौचालय की सुविधा होती है और सबसे खास बात की समय पर सफर तय हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके सफर के लिए भारतीय रेलवे आपको 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर भी देता है? शायद नहीं, लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर आप कैसे इस बीमा कवर को ले सकते हैं।...
एक दिसंबर से होने जा रहे ये बड़े बदलाव

एक दिसंबर से होने जा रहे ये बड़े बदलाव

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली नवंबर का महीना खत्म होने में अब चार दिन बाकी हैं। साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होते ही कई बदलाव देखने को मिलेंगे, जो आपकी जेब पर बोझ बढ़ा सकते हैं। जहां एक ओर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने उपयोगकर्ताओं को झटका देने वाला है, तो दूसरी ओर एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी बदलाव हो सकता है। हर नए महीने के साथ ही कुछ नए नियम भी लागू होते हैं। हम बता रहे हैं कि इस बार लोगों की जेब पर क्या असर होने वाला है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल महंगाभारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए ये महीना खर्च बढ़ाने वाला होगा। दरअसल एक दिसंबर से एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पर खरीदारी करना महंगा होने जा रहा है। एसबीआई कार्ड पर फिलहाल सिर्फ ब्याज वसूला जाता है। मगर अब से प्रोसेसिंग फी भी ली जाएगी। इससे एसबीआई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों को अध...
VlCC के आईपीओ को सेबी की मंजूरी

VlCC के आईपीओ को सेबी की मंजूरी

बिजनेस
नई दिल्ली भारत की सबसे बड़ी ब्यूटी और वेलनेस कंपनियों में से एक VLCC हेल्थ केयर लिमिटेड अपना आईपीओ लाने को पूरी तरह से तैयार है। बाजार नियामक सेबी ने भी इसके लिए मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी दिसंबर के अंत तक अपना आईपीओ ला सकती है। इसके साथ ही दो और बड़ी कंपनियों के साल के आखिर में अपने आईपीओ से निवेशकों को कमाई कराने वाले हैं। इनमें स्टार हेल्थ और टेगा इंडस्ट्रीज शामिल हैं।  300 करोड़ के नए शेयर जारी होंगेVLCC हेल्थकेयर लिमिटेड की डीएचआरपी के अनुसार आईपीओ के तहत 300 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जायेंगे। इसके साथ ही प्रोमोटरों और मौजूदा शेयरहोल्डरों के 89.22 लाख इक्विटी शेयर बिक्री पेशकश के तहत रखे जाएंगे। इसके प्रोमोटर मुकेश लूथरा 18.83 लाख, ओआईएच मॉरीशस लिमिटेड 18.97 लाख और लियोन इंटरनेशनल द्वारा 52.42 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे। रिपोर्ट में बताया गया क...
पोस्ट ऑफिस की इन 5 बचत योजनाओं में करें निवेश

पोस्ट ऑफिस की इन 5 बचत योजनाओं में करें निवेश

बिजनेस
नई दिल्ली बचत करना हमेशा अच्छा रहा है। बचत व्यक्ति के बुरे समय में उसकी जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है। पिछले 2 सालों के कोरोना काल में लोगों में बचत को लेकर और भी जागरूकता आई है। नौकरी चले जाने के कारण जिन्होंने पहले से कुछ बचत की उनके जीवन में जरूरतें पूरी हो सकी। वहीं जिन्होंने बचत नहीं की, उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस महंगाई के युग में जब आमदनी कम और खर्च ज्यादा हों तो बचत करना थोड़ा मुश्किल है। बहुत से लोग अपनी बचत को निवेश करना चाहते हैं, जहां उनके पैसों का अच्छा मुनाफा और सुरक्षा की गारंटी भी मिले। अगर आप भी अपनी बचत को निवेश करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में निवेश करना अच्छा विकल्प है। कई सारी ऐसी योजनाएं हैं जिनमें निवेश करने से अच्छा फायदा होगा।...
सोने के दाम में आज फिर तेजी, 570 रुपये महंगा हुआ, चांदी की कीमत में 190 रुपये का इजाफा

सोने के दाम में आज फिर तेजी, 570 रुपये महंगा हुआ, चांदी की कीमत में 190 रुपये का इजाफा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली सोने की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। गुरुवार की तरह आज भी कीमती पीली धातु का भाव चढ़ गया। शुक्रवार वैश्विक बाजारों में धातु की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के चलते राष्ट्रीय राजधानी में सोना 570 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में दस ग्राम सोने की कीमत 47,155 रुपये हो गई है। पिछले कारोबार में यह कीमती धातु 46,585 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। सोने के साथ बढ़ी चांदी की चमकसोने के दाम में इजाफा होने के साथ-साथ दूसरी कीमती धातु चांदी का भाव भी आज बढ़ गया। चांदी की कीमत में शुक्रवार को 190 रुपये की तेजी आई। इसके बाद राजधानी दिल्ली में चांदी 62,145 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। गौरतलब है कि चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 61,955 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।...