Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

भारतीय डाक ने 220 पदों को भरने के लिए निकालीं नौकरियां

भारतीय डाक ने 220 पदों को भरने के लिए निकालीं नौकरियां

बिजनेस
Sarkari Naukri 2021: भारतीय सेना, रेलवे, पुलिस विभाग में बंपर नौकरियां निकलीं हैं। यदि आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से फौरन आवेदन करें। इंडिया पोस्ट ने निकालीं बंपर भर्तियांइंडिया पोस्ट ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और एमटीएस कैडर की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती अभियान दिल्ली सर्कल में 220 से अधिक पदों को भरेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- Indiapost.gov.in पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह ध्यान दिया जा सकता है कि पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अक्तूबर, 2021 से शुरू होगी और पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर, 2021 है।...
लैपटॉप फर्म ने बड़े पैमाने पर आयात मूल्य को कम दिखाया

लैपटॉप फर्म ने बड़े पैमाने पर आयात मूल्य को कम दिखाया

बिजनेस
आयकर विभाग ने एक लैपटॉप फर्म पर आयात के तहत बड़े पैमाने पर इनवॉइस और कर चोरी का पता लगाया है। शनिवार को इसकी जानकारी कर विभाग के लिए नीति बनाने वाली संस्था केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने दी। बोर्ड ने कहा कि विभाग ने हाल ही में लैपटॉप और मोबाइल फोन के एक व्यापारी के यहां छापेमारी की थी। सीबीडीटी ने कहा, 'लगभग पूरा कारोबार इस तरह के तौर-तरीकों से चलता पाया गया है।'...
अब गूगल क्रोम पर आप कर सकेंगे अपने पीडीएफ डॉक्यूमेंट को एडिट

अब गूगल क्रोम पर आप कर सकेंगे अपने पीडीएफ डॉक्यूमेंट को एडिट

बिजनेस
अक्सर कई यूजर्स पीडीएफ फाइल्स को एडिट करने की समस्या से परेशान रहते हैं। वे इंटरनेट पर ऐसे तमाम विकल्पों की तलाश करते हैं, जिनकी मदद से पीडीएफ डॉक्यूमेंट को एडिट किया जा सके। इसके बावजूद बहुत कम ही ऐसे टूल्स मिलते हैं, जो पीडीएफ फाइल्स को एडिट करने में सक्षम होते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले कि अब आप ये काम अपने गूगल क्रोम ब्राउजर पर भी कर सकेंगे। हाल ही में एडोब ने गूगल क्रोम के एक्रोबैट एक्सटेंशन पर एक अपडेट शुरू किया है, जिसकी मदद से अब यूजर्स गूगल क्रोम ब्राउजर पर पीडीएफ फाइल्स को एडिट कर सकेंगे। इस फीचर से कई यूजर्स को सीधा फायदा होने वाला है, जो अक्सर पीडीएफ फाइल्स को एडिट करने की समस्या से परेशान रहते हैं। इससे पहले इस एक्सटेंशन पर यूजर्स पीडीएफ फाइल को व्यू और कॉपी कर सकते थे। अपडेट के बाद आए इस फीचर ने लोगों का काम आसान बना दिया है।...
RRB/RRC Group D Exam 2021 : लिखित परीक्षा में पूछे जाएंगे दसवीं के स्तर के प्रश्न तो PET में 2 तरह की दौड़ में लेना होगा भाग

RRB/RRC Group D Exam 2021 : लिखित परीक्षा में पूछे जाएंगे दसवीं के स्तर के प्रश्न तो PET में 2 तरह की दौड़ में लेना होगा भाग

बिजनेस
भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी पिछले काफी समय से परीक्षा करवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन रेलवे ने इस संबंध में अभी तक कोई सूचना जारी नहीं कि है।  रेलवे ने ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे और इसमें शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस भर्ती से काफी युवाओं की उम्मीद जुड़ी है, क्योंकि सीटों की संख्या के हिसाब से इसे दुनिया की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक माना जाता है।...
6 महीने में 1.20 लाख फ्रेशर्स को जॉब:इंफोसिस, TCS, विप्रो और HCL बड़े पैमाने पर करेंगी भर्ती

6 महीने में 1.20 लाख फ्रेशर्स को जॉब:इंफोसिस, TCS, विप्रो और HCL बड़े पैमाने पर करेंगी भर्ती

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
IT सेवा देने वाली देश की चार बड़ी कंपनियां इस वित्तवर्ष में 1.20 लाख फ्रेशर्स की भर्ती करेंगी। इंफोसिस, TCS, विप्रो और HCL कॉलेज कैंपस और अन्य रास्तों से इनकी भर्ती करेंगी। हालांकि पहली तिमाही की भर्ती को मिला दें तो यह आंकड़ा 1.60 लाख हो जाएगा। बड़े पैमाने पर कंपनी छोड़ रहे हैं कर्मचारी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS), विप्रो, इंफोसिस और HCL ने 1.20 लाख नए लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। दरअसल इन कंपनियों में कर्मचारियों के छोड़ कर जाने की दर काफी ज्यादा है। साथ ही नए सेक्टर से आ रही मांग को पूरा करने के लिए भी कर्मचारियों की जरूरत हो रही है।...
1 साल में म्यूचुअल फंड निवेशको को 100% का मुनाफा

1 साल में म्यूचुअल फंड निवेशको को 100% का मुनाफा

बिजनेस
मुंबई म्यूचुअल फंड हाउसेस सोच समझकर शेयर्स की खरीदी बिक्री कर रहे हैं। पिछले 15 दिनों में टाटा मोटर्स का शेयर जमकर उछला है। इसको भांपते हुए फंड हाउसों ने सितंबर में इस शेयर में 7,165 करोड़ रुपए का शेयर खरीदा था। जबकि एयरटेल के शेयर्स में गिरावट के रुझान को भी भांप लिया था। इसमें सितंबर में 42,914 करोड़ रुपए के शेयर बेच दिए।...
विजयदशमी पर PM की सौगात:41 ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों को मिलाकर बनी 7 डिफेंस कंपनियां

विजयदशमी पर PM की सौगात:41 ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों को मिलाकर बनी 7 डिफेंस कंपनियां

बिजनेस
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयदशमी के अवसर पर 7 नई डिफेंस कंपनियां राष्ट्र को समर्पित कीं। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड (OFB) को भंग कर इन कंपनियों का गठन किया गया है। सरकार के इस कदम से हथियारों के इम्पोर्ट में कमी आने की उम्मीद है। PM मोदी ने इस कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। PM मोदी ने कहा, '5 साल मे 325% डिफेंस एक्सपोर्ट बढ़ा है। रक्षा कंपनियों को अपग्रेड किए जाने की जरूरत थी जो किया गया। रक्षा क्षेत्र में आज जो 7 नई कंपनियां उतरने जा रही हैं, वो समर्थ राष्ट्र के उनके संकल्पों को और मजबूती देंगी।'...
जियो ने टेलीकॉम की 10 कंपनियों को खत्म किया

जियो ने टेलीकॉम की 10 कंपनियों को खत्म किया

बिजनेस
मुंबई देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो विश्व में दूसरे नंबर की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। महज 5 साल पहले शुरू हुई यह कंपनी इस समय 69 हजार करोड़ का रेवेन्यू कमाती है जबकि अगले तीन साल में यह 1 लाख करोड़ का रेवेन्यू कमाने लगेगी।
टाटा पंच को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

टाटा पंच को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

बिजनेस
नई दिल्ली टाटा मोटर्स की हाल ही में पेश की गई मिड साइज की SUV को ग्लोबल NCAP से ऐडल्ट्स की सुरक्षा के लिए 5-स्टार रेटिंग (16.453) और बच्चों की सुरक्षा के लिए 4-स्टार रेटिंग (40.891) मिली है। जनवरी 2020 में अल्ट्रोज और दिसंबर 2018 में नेक्सन के बाद नई पंच टाटा का तीसरा व्हीकल है जिसे 5 स्टार सिक्योरिटी रेटिंग मिली है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की बेस्ट एम्प्लॉयर बनी, लिस्ट में भारत की 19 कंपनियां शामिल

रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की बेस्ट एम्प्लॉयर बनी, लिस्ट में भारत की 19 कंपनियां शामिल

बिजनेस
मुंबई रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की बेस्ट एम्प्लॉयर कंपनी बन गई है। बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के बेस्ट एम्प्लॉयर की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी की अगुआई वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को भारत में पहला स्थान दिया गया है। इसके साथ ही दुनिया में रिलायंस ने 52वें नंबर पर जगह बनाई है। इस लिस्ट में दुनिया की 750 बड़ी कंपनियों को शामिल किया गया है। भारत की कुल 19 कंपनियों ने इस लिस्ट में जगह बनाई है। टॉप 100 कंपनियों में जगह बनाने वाली भारतीय कंपनियों में ICICI बैंक 65वें, HDFC बैंक 77वें और HCL टेक्नोलॉजी 90वें पायदान पर है।...