Monday, August 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

शेयर मार्केट में रिकॉर्ड तेजी:पहली बार सेंसेक्स 54,000 और निफ्टी 16,200 के पार, BSE का मार्केट कैप देश की GDP से भी ज्यादा हुआ

शेयर मार्केट में रिकॉर्ड तेजी:पहली बार सेंसेक्स 54,000 और निफ्टी 16,200 के पार, BSE का मार्केट कैप देश की GDP से भी ज्यादा हुआ

बिजनेस
मुंबई शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त रही। जुलाई के मजबूत घरेलू आर्थिक आंकड़ों से बाजार के इंडेक्स रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए हैं। पहली बार BSE सेंसेक्स 54,400 और निफ्टी 16,290 के पार पहुंच गया। रिकॉर्ड बढ़त के चलते BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 23 मार्च 2020 के 101.86 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर, 4 अगस्त 2021 को 240.60 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। यह आंकड़ा देश की कुल GDP से भी ज्यादा है, जो 2020-21 के लिए 194.81 लाख करोड़ रुपए रही थी। 2021 में निफ्टी में अब तक 16% की बढ़तबाजार की बढ़त को समझें, तो केवल 2021 में ही सेंसेक्स 6,519 पॉइंट यानी 13.65% और निफ्टी 2,257 पॉइंट यानी 16.14% चढ़ा है। इसके अलावा मिड कैप और IT इंडेक्स में 30% तक की बढ़त रही। इस दौरान बाजार के हैवीवेट यानी बड़े शेयर्स ने जबरदस्त उछाल भरी। हैवीवेट में 2021 में 62% तक की उछालSBI क...
वोडाफोन आइडिया खत्म होगी?:वोडाफोन ने कहा अब कोई पैसे नहीं डालेगी, बिरला ने कहा वह हिस्सेदारी बेचने को तैयार, सरकार कोई राहत देने के मूड में नहीं

वोडाफोन आइडिया खत्म होगी?:वोडाफोन ने कहा अब कोई पैसे नहीं डालेगी, बिरला ने कहा वह हिस्सेदारी बेचने को तैयार, सरकार कोई राहत देने के मूड में नहीं

बिजनेस
मुंबई लगता है देश में टेलीकॉम सेक्टर में अब दो ही कंपनियों का एकाधिकार होगा। जियो और एयरटेल तो रहेंगी, पर वोडाफोन आइडिया इस सेक्टर से बाहर जा सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वोडाफोन आइडिया की पार्टनर युनाइटेड किंगडम (UK) की वोडाफोन ने कह दिया है कि वह अब कोई पैसे कंपनी में नहीं डालेगी। दूसरी पार्टनर बिरला ग्रुप ने अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए सरकार को पत्र लिखा है। उधर आज इस खबर के बाद इसका शेयर जमकर टूटा है। आज कंपनी का शेयर 20 पर्सेंट टूट कर 5.94 रुपए पर पहुंच गया है। सरकार दे सकती है राहत पैकेज खबर है कि सरकार टेलीकॉम सेक्टर को एक राहत पैकेज देने की तैयारी कर रही है। इसका प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा गया है। इस महीने के अंत तक इसकी घोषणा हो सकती है। लेकिन आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला की पेशकश पर सरकार ने किसी भी तरह का प्लान नहीं बनाया है। बिरला ने सरकार को...
6,017 करोड़ रुपए जुटाने की योजना:ऑनलाइन एग्रीग्रेटर पॉलिसी बाजार लाएगी IPO, सेबी के पास जमा किया मसौदा

6,017 करोड़ रुपए जुटाने की योजना:ऑनलाइन एग्रीग्रेटर पॉलिसी बाजार लाएगी IPO, सेबी के पास जमा किया मसौदा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई पॉलिसी बाजार की पैरेंट कंपनी PB फिनटेक ने सेबी के पास IPO लाने के लिए मसौदा जमा करा दिया है। इसके जरिए कंपनी 6,017 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखी है। पॉलिसी बाजार की दूसरी कंपनी पैसा बाजार है। दोनों ऑन लाइन प्लेटफॉर्म हैं। पैसा बाजार पर क्रेडिट की तुलना होती है पैसा बाजार पर क्रेडिट की तुलना की जाती है जबकि पॉलिसी बाजार पर बीमा पॉलिसीज की तुलना की जाती है और जानकारी दी जाती है। PB फिनटेक उन नई एज फिनटेक कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई है जो IPO लाने की योजना बना रही हैं। इसमें पेटीएम, मोबिक्विक, नायका और जोमैटो जैसी कंपनियां हैं। जोमैटो का इश्यू आ चुका है जबकि अन्य कंपनियों का आना बाकी है। पेटीएम और मोबिक्विक ने भी सेबी के पास पेपर जमा कराया है। PB फिनटेक और इसके शेयरधारक बेचेंगे शेयर PB फिनटेक और इसके शेयरधारक मिलकर 6,017 करोड़ रुपए जुटाना चाहते हैं। इसमें 3,750 कर...
इकोनॉमी के लिए गुड न्यूज:तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी, लॉकडाउन की सख्तियां कम किए जाने का फायदा

इकोनॉमी के लिए गुड न्यूज:तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी, लॉकडाउन की सख्तियां कम किए जाने का फायदा

बिजनेस
नई दिल्ली भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है। उत्पादन गतिविधियां जून में गिरने के बाद जुलाई में बढ़ीं। इससे जुड़ा अहम सूचकांक तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। लॉकडाउन के चलते IHS मार्किट पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) में उससे पिछले महीने यानी जून में गिरावट आई थी। जून में गिरकर 48.1 पर आ गया था PMI जून में IHS मार्किट परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स गिरकर 48.1 पर आ गया था, लेकिन अगले ही महीने यह सुधर कर 55.3 पर पहुंच गया। इस सूचकांक के 50 से ऊपर होने का मतलब ग्रोथ जबकि नीचे होना डीग्रोथ यानी उत्पादन गतिविधियों में गिरावट आना होता है। जून में उत्पादन गतिविधियां 11 महीनों में पहली बार घटी थीं। जुलाई में GST कलेक्शन 1,16,393 करोड़ हो गया PMI में बढ़ोतरी से दूसरे आर्थिक क्षेत्रों में भी सुधार आने की पुष्टि होती है। जैसे कि जुलाई में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन...
शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी:निफ्टी 122 पॉइंट चढ़कर 15,885 पर बंद, सेंसेक्स में भी 363 अंकों की बढ़त रही; रियल्टी इंडेक्स 6 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा

शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी:निफ्टी 122 पॉइंट चढ़कर 15,885 पर बंद, सेंसेक्स में भी 363 अंकों की बढ़त रही; रियल्टी इंडेक्स 6 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा

बिजनेस
मुंबई कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार की क्लोजिंग बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 364 पॉइंट ऊपर 52,950.63 पर बंद हुआ है। इसी तरह निफ्टी भी 122 अंकों की बढ़त के साथ 15,885 पर बंद हुआ है। बाजार की बढ़त को रियल्टी, IT और ऑटो शेयर्स का सपोर्ट मिला। रियल्टी इंडेक्स में 5% की बढ़त रहीसेंसेक्स में शामिल 30 में से 21 शेयर्स में बढ़त रही, जिसमें टाइटन का शेयर 3.44% ऊपर 1,773 रुपए पर बंद हुआ है। इसी तरह एक्सिस बैंक के शेयर में भी 2% की बढ़त रही। वहीं, टाटा स्टील का शेयर 1.37% गिरकर 1414 रुपए पर बंद हुआ। रियल्टी सेक्टर के शेयर्स में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 4.79% की बढ़त के साथ 417 पॉइंट पर बंद हुआ है। इसमें ऑबेरॉय रियल्टी का शेयर सबसे ज्यादा 10.65% की बढ़त के साथ 744 रुपए पर बंद हुआ है। सोमवार को BSE पर 3,502 शेयर्स में कारोबार हुआ। इसमें 2,179 शेयर्स में बढ़त...
ई-वाउचर-बेस्ड डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन:PM मोदी आज लॉन्च करेंगे e-RUPI; इससे बिना रुकावट मिल सकेगा योजनाओं का फायदा, जानें इससे जुड़ी 9 खास बातें

ई-वाउचर-बेस्ड डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन:PM मोदी आज लॉन्च करेंगे e-RUPI; इससे बिना रुकावट मिल सकेगा योजनाओं का फायदा, जानें इससे जुड़ी 9 खास बातें

बिजनेस
नई दिल्ली देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ई-वाउचर-बेस्ड डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन ई-रुपी (e-RUPI) लॉन्च करेंगे। ई-रुपी एक प्रीपेड ई-वाउचर है, जिसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI ने विकसित किया है। इसके जरिए कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट होगा। सरकार के अनुसार इसके जरिए योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। हम आपको इसके फायदों के बारे में बता रहे हैं। इससे होंगे ये 9 फायदे ये एक कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस तरीका है।ये सेवा देने और लेने वालों को सीधे तौर पर जोड़ता है।इससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को मिलेगा। इससे भ्रष्टाचार में कमी आएगी।यह एक QR कोड या SMS स्ट्रिंग-बेस्ड ई-वाउचर है, जिसे सीधे लाभार्थियों के मोबाइल पर भेजा जाता है।इस वन टाइम पेमेंट सर्विस में यूजर्स...
टू-व्हीलर जुलाई सेल्स:टीवीएस को मंथली बेसिस पर 10.7% और बजाज ऑटो को 6.6% की ग्रोथ मिली; हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री 3% घटी

टू-व्हीलर जुलाई सेल्स:टीवीएस को मंथली बेसिस पर 10.7% और बजाज ऑटो को 6.6% की ग्रोथ मिली; हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री 3% घटी

बिजनेस
नई दिल्ली ऑटोमोबाइल कंपनियों ने जुलाई में होने वाली बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए। रविवार, 1 जुलाई को मारुति, टाटा, निसान, होंडा जैसी कंपनियां सेल्स डेटा को जारी कर चुकी थीं। ऐसे में आज (2 अगस्त) को टू-व्हीलर कंपनियों के साथ कुछ फोर व्हीलर कंपनियों ने भी अपने आंकड़े जारी किए हैं। जुलाई के आंकड़ों के मुताबिक, बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर की बिक्री में ग्रोथ हुई है। वहीं, हीरो की बिक्री में 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। आइए इन सभी की बिक्री के आंकड़ों को एक-एककर देखते हैं... टीवीएस मोटर को मिली 10.7% की ग्रोथ टीवीएस को जुलाई में 2,78,855 गाड़ियों की बिक्री की। इस तरह उसे मंथली बेसिस पर जून की तुलना में 10.7% की धमाकेदार ग्रोथ मिली है। कंपनी ने जून में 2,51,886 गाड़ियां बेची थीं। कंपनी का कहना है कि आने वाले महीनों में उसकी गाड़ियों की डिमांड इसी तरह रहने वाली है।कंपनी ने जुलाई में 2,62...
RBI के नियम का असर:देश भर के बैंकों ने लाखों करेंट अकाउंट्स को बंद किया, ग्राहकों को ईमेल भेजकर दी जानकारी

RBI के नियम का असर:देश भर के बैंकों ने लाखों करेंट अकाउंट्स को बंद किया, ग्राहकों को ईमेल भेजकर दी जानकारी

बिजनेस
मुंबई भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों का पालन न करने परे देश भर के बैंकों ने लाखों करेंट अकाउंट्स को बंद कर दिया है। यह अकाउंट छोटे व्यापारियों के हैं, जिन्होंने रिजर्व बैंक के नियमों का पालन नहीं किया है। बैंकों ने ईमेल भेज कर ग्राहकों को इसकी जानकारी दी है। कैश क्रेडिट को जारी रखेंगे तो अकाउंट बंद होगा बैंकों ने ग्राहकों को भेजे गए ईमेल में कहा है कि RBI के निर्देशों के मद्देनजर हमारी सलाह है कि अगर आप ब्रांच के साथ अपने कैश क्रेडिट-ओवरड्राफ्ट (OD) खाते को जारी रख सकते हैं, तो आपके करेंट अकाउंट को बंद करना होगा। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने एक खाता धारक को भेजे पत्र में कहा है कि अब कैश क्रेडिट (CC) और OD सुविधा का लाभ एक साथ नहीं उठाया जा सकता है। इसलिए 30 दिनों के अंदर आप अपने बैंक अकाउंट को बंद करें। SBI ने 60 हजार खाते बंद किए पत्र में RBI के नियमों का हवाला देते...
पहली तिमाही के नतीजे:HDFC का मुनाफा घटकर 3000 करोड़ रुपए हुआ, लेकिन ब्याज से कमाई 22% बढ़कर 4,146 करोड़ हुई

पहली तिमाही के नतीजे:HDFC का मुनाफा घटकर 3000 करोड़ रुपए हुआ, लेकिन ब्याज से कमाई 22% बढ़कर 4,146 करोड़ हुई

बिजनेस
मुंबई हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन (HDFC) लिमिटेड ने सोमवार को जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी को अप्रैल से जून के दौरान 3000.67 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। साल भर पहले की समान तिमाही में यह 3,051.52 करोड़ रुपए थी। जबकि मार्च तिमाही में कंपनी को 3,179.83 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ। सालाना आधार पर HDFC की आय घटीएक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक HDFC का ब्याज से कमाई (NII) सालाना आधार पर 3,392 करोड़ रुपए से 22% बढ़कर 4,146.7 करोड़ रुपए की रही। हाउसिंग फाइनेंस कंपनी की आय 11,663 करोड़ रुपए रही, जो साल भर पहले 13,017 करोड़ रुपए रही थी। 30 जून को समाप्त पहली तिमाही तक कंपनी असेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 5 लाख 74 हजार 136 करोड़ रुपए रही, जो साल भर पहले 5 लाख 31 हजार 186 करोड़ रुपए थी। दूसरी ओर, कोरोना की दूसरी लहर के चलते ग्रॉस NPA भी 1.98% बढ़कर 2.24% हो गया है। HDFC का श...
सरकार की कमाई बढ़ी:GST कलेक्शन जुलाई में 1.16 लाख करोड़ रुपए हुआ, जून में 92.84 हजार करोड़ रुपए था

सरकार की कमाई बढ़ी:GST कलेक्शन जुलाई में 1.16 लाख करोड़ रुपए हुआ, जून में 92.84 हजार करोड़ रुपए था

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई सरकार ने जुलाई में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) से होने वाले कलेक्शन का आंकड़ा जारी कर दिया है। यह 1 लाख 16 हजार 393 करोड़ रुपए रहा, जबकि जून में कलेक्शन का आंकड़ा 92,849 करोड़ रुपए रहा था। वित्त मंत्रालय ने रविवार को GST रेवेन्यू कलेक्शन का डेटा जारी किया। GST कलेक्शन सालाना आधार पर 33% बढ़ाजुलाई में GST का ग्रॉस कलेक्शन का डेटा साल भर पहले से 33% ज्यादा है। इससे पहले देश में कोरोना की दूसरी लहर से लागू जगह-जगह लॉकडाउन से कलेक्शन का आंकड़ा जून में 8 महीने बाद 1 लाख करोड़ रुपए से नीचे आ गया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोविड-19 से जुड़ी पाबंदियों में ढील से जुलाई में GST कलेक्शन का आंकड़ा एक बार फिर 1 लाख करोड़ रुपए के पार निकला। इससे स्पष्ट रूप से इकोनॉमी में तेजी से रिकवरी के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी GST कलेक्शन का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद ...