Monday, August 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

इंडस्ट्री के लिए बूस्टर डोज:मोदी सरकार एविएशन सेक्टर में करेगी 25,000 करोड़ रुपए का निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और फैसिलिटी को हाइटेक करने की तैयारी

इंडस्ट्री के लिए बूस्टर डोज:मोदी सरकार एविएशन सेक्टर में करेगी 25,000 करोड़ रुपए का निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और फैसिलिटी को हाइटेक करने की तैयारी

बिजनेस
मुंबई नरेंद्र मोदी सरकार घरेलू एविएशन इंडस्ट्री को बड़ा बूस्टअप डोज देने वाली है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) अगले 4-5 साल में सेक्टर में 25,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। इससे एयरपोर्ट पर टॉप क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और फैसिलिटी को हाइटेक बनाया जाएगा। साथ ही देश में 6 नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट भी खोलने की तैयारी है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वी के सिंह ने राज्य सभा में कहा कि आने वाले सालों में देशभर में 21 नए एयरपोर्ट खोला जाएगा। अब तक देश भर में छह ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों का संचालन किया गया है। इसमें महाराष्ट्र का शिर्डी, सिक्किम का पकयोंग, पश्चिम बंगाल का दुर्गापुर, केरल का कन्नूर, कर्नाटक का कलबुर्गी और आंध्र प्रदेश का ओर्वाकाल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार एविएशन सेक्टर में ग्रोथ के लिए कई तरह की राहत देने जा रही है... मौजूदा रनवे को मजबूत और बढ़ाने, नए टर्मिनल, ...
जून तिमाही में बढ़ा NPA:कभी बैंकों के लिए सुरक्षित माने जाते थे गोल्ड लोन, लेकिन अब बढ़ते NPA ने परेशानी में डाला

जून तिमाही में बढ़ा NPA:कभी बैंकों के लिए सुरक्षित माने जाते थे गोल्ड लोन, लेकिन अब बढ़ते NPA ने परेशानी में डाला

बिजनेस
नई दिल्ली बैंकों के लिए जोरदार मुनाफे के साथ सुरक्षित माने जाने वाले गोल्ड लोन अब मुसीबत बनते नजर आ रहे हैं। गोल्ड लोन में नॉन परफॉर्मिंग एसेट (NPA) तेजी से बढ़ रहा है। जून तिमाही में कुछ बैंकों का 83% NPA सिर्फ गोल्ड लोन की वजह से बढ़ा है। सोने की कीमत गिरना बना कारणदरअसल, आधे से ज्यादा गोल्ड लोन कोरोना की दस्तक के बाद बंटे हैं। उस समय सोने की कीमत 56 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम थी। अब सोना 48 हजार रुपए के करीब है। ऐसे में बड़ी संख्या में कर्जधारक लोन चुकाने की जगह डिफॉल्ट करना अधिक फायदे का सौदा समझ रहे हैं। ICICI का 1,123 करोड़ का गोल्ड लोन हु़आ NPAअप्रैल-जून तिमाही के लिए अब तक आए नतीजों के मुताबिक ICICI फेडरल और कैथोलिक सीरियन बैंक का NPA बढ़ा है। इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी रिटेल लोन की और उसमें भी गोल्ड लोन की रही है। बीती तिमाही ICICI बैंक का NPA 7,231 करोड़ रुपए बढ़ गया। इ...
मुश्किल में टेलीकॉम इंडस्ट्री:एयरटेल के CEO ने कहा- भारत में 3 प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की जरूरत, सरकार से राहत की उम्मीद

मुश्किल में टेलीकॉम इंडस्ट्री:एयरटेल के CEO ने कहा- भारत में 3 प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की जरूरत, सरकार से राहत की उम्मीद

बिजनेस
मुंबई घरेलू टेलीकॉम इंडस्ट्री में बढ़ती फाइनेंशियल दिक्कतों के चलते कंपनियों के लिए बिजनेस करना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों को अब सरकार से राहत की उम्मीद है। इस पर भारती एयरटेल के CEO गोपाल विट्ठल ने कहा कि भारत जैसे बड़े देश में टेलीकॉम कंपनियों के मुश्किल समय में सरकार से राहत की जरूरत है। गोपाल विट्ठल का बयान ऐसे समय में आया है जब एयरटेल ने ग्राहकों से कमाई (ARPU) बढ़ाने के लिए हाल ही अपने प्लान में बदलाव किए हैं। दूसरी ओर, 1.8 लाख करोड़ रुपए के कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया के चेयरमैन पद से कुमार मंगलम बिरला ने 4 अगस्त को इस्तीफा दे दिया। दो दिन पहले ही उन्होंने केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गाबा को पत्र लिखकर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी किसी भी सरकारी कंपनी या घरेलू कंपनियों को देने का ऑफर दिया। कंपनी में बिरला की 27.66% और वोडाफोन की 44.39% हिस्सेदारी ...
काम की बात:कोरोना काल में 10% बढ़ा SBI का होम लोन पोर्टफोलियो, इन 5 बातों से खराब क्रेडिट स्कोर के बाद भी मिलेगा लोन

काम की बात:कोरोना काल में 10% बढ़ा SBI का होम लोन पोर्टफोलियो, इन 5 बातों से खराब क्रेडिट स्कोर के बाद भी मिलेगा लोन

बिजनेस
नई दिल्ली देश के सबसे बड़े बैंक SBI का होम लोन पोर्टफोलियो जून 2021 में बढ़कर 5.05 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। 2020 में ये 4.55 लाख करोड़ पर था। इसका मतलब है कि बीते 1 साल में इसके पोर्टफोलियो में 10% की ग्रोथ हुई है। यानी कोरोना काल में भी बैंक ने जमकर लोन बांटे हैं। हालांकि किसी भी व्यक्ति को होम लोन मिलना आसान नहीं होता है। जब भी कोई व्यक्ति होम लोन के लिए अप्लाई करता है तो बैंक या लोन देने वाली वित्तीय संस्था उसके क्रेडिट स्कोर (सिबिल स्कोर) को देखती है। हाई क्रेडिट स्कोर आसानी से दिलाता है लोनहाई क्रेडिट स्कोर (कम से कम 750) आपको कम ब्याज दर पर और आसानी से लोन दिलवाने में मदद करता है। वहीं क्रेडिट स्कोर के खराब होने पर होम लोन मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका क्रेडिट स्कोर भी खराब है और आप होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको इन 5 जरूरी बातों को ध्य...
सितंबर तक सस्ते में मिलेगा गोल्ड लोन:SBI  दे रहा है गोल्ड लोन के ब्याज पर 0.75% का डिस्काउंट, 7.5% पर मिलेगा लोन

सितंबर तक सस्ते में मिलेगा गोल्ड लोन:SBI  दे रहा है गोल्ड लोन के ब्याज पर 0.75% का डिस्काउंट, 7.5% पर मिलेगा लोन

बिजनेस
मुंबई देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) गोल्ड लोन पर बड़े डिस्काउंट की घोषणा की है। यह इसमें 0.75% का डिस्काउंट देगा। इस तरह से अब गोल्ड लोन 7.5% पर मिलेगा। पहले यह 8.25% पर मिल रहा था यह योजना 30 सितंबर तक जारी रहेगी। बैंक ने दी जानकारी बैंक ने इस बारे में जानकारी दी है। बैंक ने बताया कि गोल्ड लोन लेने वाले ग्राहक सोने को गिरवी रखकर कर्ज ले सकते हैं। इसमें सोने के सिक्के जो बैंक के जरिए खरीदा गया हो, उसके एवज में लोन ले सकते हैं। इसके लिए काफी कम पेपर प्रोसेस की जरूरत होगी। बैंक के मुताबिक, वर्तमान माहौल में गोल्ड लोन काफी सुरक्षित और तेजी से मिलने वाला लोन है। यह आपातकाल में झटपट लोन दिलाता है। डिजिटल प्लेटफॉर्म योनो पर अप्लाई कर सकते हैं। बैंक ने कहा है कि ग्राहक इसके लिए इसके डिजिटल प्लेटफॉर्म योनो पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप घर से एप्लिकेशन कर सकते है...
EV इंडिया एक्सपो:दिल्ली के प्रगति मैदान में 2 दिन बाद लगेगा इलेक्ट्रिक व्हीकल का मेला; इवेंट में पहुंचने से लेकर शामिल होने वाली कंपनियों तक, जानिए सबकुछ

EV इंडिया एक्सपो:दिल्ली के प्रगति मैदान में 2 दिन बाद लगेगा इलेक्ट्रिक व्हीकल का मेला; इवेंट में पहुंचने से लेकर शामिल होने वाली कंपनियों तक, जानिए सबकुछ

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली कोविड महामारी की वजह से देश में होने वाले कई ऑटो इवेंट लगातार कैंसिल किए गए हैं। हालांकि, अब एक अच्छी खबर आ रही है। देश की राजधानी नई दिल्ली में 6 अगस्त से 11वां इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो शुरू हो रहा है। ये साल का पहला ऑटो इवेंट भी है। 3 दिन तक चलने वाला ये इवेंट 8 अगस्त को खत्म होगा। कोरोनावायरस के बीच होने वाले इस इवेंट में क्या खास होगा? विजिटर्स इस इवेंट में कैसे शामिल हो पाएंगे? इवेंट की टाइमिंग क्या रहेगी? इन तमाम बातों को एक-एक कर जानते हैं... सबसे पहले बात करते हैं इवेंट की लोकेशन और टाइमिंग कीये इवेंट नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित हो रहा है। इवेंट 6 से 8 अगस्त तक चलेगा। इवेंट का उद्घाटन नितिन गडकरी प्रगति मैदान के हॉल नंबर 3 से करेंगे। 3 दिन तक चलने वाला ये इवेंट रोजाना सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। ये इस इवेंट का 11वां एडिशन है। इवेंट की थीम द...
जून तिमाही में घाटे से मुनाफे में आई टाइटन:270 करोड़ रुपए का घाटे के मुकाबले 61 करोड़ का प्रॉफिट, आय 74.5% बढ़ी

जून तिमाही में घाटे से मुनाफे में आई टाइटन:270 करोड़ रुपए का घाटे के मुकाबले 61 करोड़ का प्रॉफिट, आय 74.5% बढ़ी

बिजनेस
टाइटन ने फाइनेंशियल ईयर 2021-22 की जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल से जून के दौरान कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। इस तिमाही में कंपनी को 61 करोड़ का प्रॉफिट हुआ है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 270 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। जून तिमाही में आय 74.5% बढ़ीकंपनी की जून तिमाही के दौरान आय में शानदार बढ़ोतरी हुई। आय 74.5% बढ़कर 3249 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 1862 करोड़ रुपए थी। ज्वैलरी सेगमेंट से आयकंपनी की ज्वैलरी सेगमेंट में रिकॉर्ड बिक्री देखने को मिली। सालाना आधार पर ज्वैलरी बिक्री 1182 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,467 करोड़ रुपए हो गई है। कंपनी को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद टाइटन के MD सीके वेंकटरमन ने बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2021-22 की जून तिमाही के दौरान बिजनेस को कोरोना की दूसरी लहर और स्थानीय लॉकडाउन ने बुरी तरह प्रभावित किया है। कंपनी को...
रिटेल पर अंबानी का नया दांव:रिलायंस के पेट्रोल पंप पर फूड, डिजिटल और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग की सुविधा मिलेगी, हाइवे किनारे होगा फोकस

रिटेल पर अंबानी का नया दांव:रिलायंस के पेट्रोल पंप पर फूड, डिजिटल और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग की सुविधा मिलेगी, हाइवे किनारे होगा फोकस

बिजनेस
मुंबई देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के मालिक मुकेश अंबानी रिटेल में अब नया दांव खेलने की तैयारी कर रहे हैं। खबर है कि हाइवे किनारे स्थित रिलायंस के पेट्रोल पंपों पर वे खाने, डिजिटल और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग का कारोबार करेंगे। रिलायंस BP के देश में 1,400 पेट्रोल पंप हैं। अगले पांच साल में इसे 5,500 करने की योजना है। UK की BP के साथ ज्वाइंट वेंचर है बताते चलें कि रिलायंस BP मोबिलिटी रिलायंस इंडस्ट्रीज और यूके की बीपी की ज्वाइंट वेंचर है। दोनों मिलकर ही इस कारोबार को आगे बढ़ाएंगी। यह दोनों रिटेल आउटलेट खोलेंगी। इन स्टोर्स में कन्वीनिएंस स्टोर्स भी होंगे। साथ में फूड स्टोर्स भी होंगे। यह सभी इसके पेट्रोल पंप पर होंगे जो हाइवे किनारे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल कंपनी रिलायंस रिटेल इन आउटलेट्स को चलाएगी। इसमें स्मार्ट प्वाइंट कन्वीनिएंस स्टोर्स होंगे। साथ...
अदाणी विल्मर, फिनो ने फाइल किया आवेदन:अगस्त में IPO से 28 हजार करोड़ जुटाएंगी कंपनियां, जुलाई में 14 हजार रुपए जुटाई थीं

अदाणी विल्मर, फिनो ने फाइल किया आवेदन:अगस्त में IPO से 28 हजार करोड़ जुटाएंगी कंपनियां, जुलाई में 14 हजार रुपए जुटाई थीं

बिजनेस
मुंबई जुलाई की तुलना में अगस्त में IPO के जरिए कंपनियां दोगुना रकम जुटा सकती हैं। बाजार के जानकारों के मुताबिक, अगस्त में कुल 18 कंपनियां IPO लेकर आ सकती हैं। यह सभी मिलाकर 28 हजार करोड़ रुपए जुटा सकती हैं। जुलाई में कुल 6 कंपनियों ने 14,629 करोड़ रुपए जुटाया है। इसमें अकेले जोमैटो ने ही 9,375 करोड़ रुपए की रकम जुटाई है। नुवोको विस्टा का भी इश्यू 9 से 11 अगस्त के बीच खुलेगा। बुधवार को इसने इसका प्राइस बैंड घोषित कर दिया। यह 560 से 570 रुपए पर शेयर बेचेगी। अदाणी विल्मर भी लाएगी इश्यू 2 अगस्त को सेबी के पास चार कंपनियों ने आवेदन जमा कराया है। इसमें अदाणी ग्रुप की एफएमसीजी कंपनी अदाणी विल्मर 4,500 करोड़ रुपए जुटा सकती है, जबकि पॉलिसी बाजार 6 हजार करोड़ रुपए जुटाएगी। नायका 4,000 करोड़ रुपए जुटाएगी। फिनो पेमेंट्स ने भी कल ही सेबी के पास मसौदा जमा कराया है। नुवोको का इश्यू सबसे बड...
शेयर बाजार की रिकॉर्ड क्लोजिंग:पिछले 3 दिन में सेंसेक्स 1770 और निफ्टी 590 पॉइंट से ज्यादा की बढ़त, बैंकिंग शेयर्स सबसे ज्यादा चढ़े

शेयर बाजार की रिकॉर्ड क्लोजिंग:पिछले 3 दिन में सेंसेक्स 1770 और निफ्टी 590 पॉइंट से ज्यादा की बढ़त, बैंकिंग शेयर्स सबसे ज्यादा चढ़े

बिजनेस
मुंबई लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में शानदार तेजी रही और लगातार दूसरे दिन बाजार रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 54,465.91 का रिकॉर्ड स्तर छुआ और अंत में 546.41 अंकों की तेजी के साथ 54,370 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने भी पहली बार 16,290 का रिकॉर्ड स्तर छुआ और 128 अंकों की तेजी के साथ 16,259 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक में भी शानदार तेजी रही कारोबार के दौरान निफ्टी बैंक में भी शानदार तेजी देखने को मिली निफ्टी बैंक 821 अंकों की शानदार तेजी के साथ 36,028 पर बंद हुआ। बाजार को बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर का सपोर्ट मिला। NSE पर निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में 2.59% की तेजी रही। सेक्टर के HDFC के शेयर 4.59% तेजी के साथ 2672 और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 3.89% तेजी के साथ 1751 पर बंद हुए। निफ्टी बैंक 2.33% की तेजी के साथ 36,028 पर बंद हुआ। 30 शेयर्स वाले स...