Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

चंदा और दीपक कोचर 3 दिन की CBI कस्टडी में:ICICI बैंक की पूर्व MD पर लोन फ्रॉड का आरोप, शुक्रवार को हुई थी गिरफ्तारी

चंदा और दीपक कोचर 3 दिन की CBI कस्टडी में:ICICI बैंक की पूर्व MD पर लोन फ्रॉड का आरोप, शुक्रवार को हुई थी गिरफ्तारी

बिजनेस
सेंट्रल ब्युरो ऑफ इन्व्हेस्टिगेशन (CBI) ने अब ICICI बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को 3 दिन की हिरासत में ले लिया है। चंदा और दीपक कोचर को CBI ने एक दिन पहले शुक्रवार को गिरफ्तार किया। वीडियोकॉन ग्रुप को रेगुलेशन के खिलाफ जाकर दिए गए करोड़ों रुपए के लोन के मामले में ये गिरफ्तारी हुई। जब ये लोन दिए गए थे, उस समय चंदा बैंक में CEO और MD के पद पर थीं। इन लोन्स के NPA होने से बैंक को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ। चंदा और दीपक कोचर को शनिवार को CBI की मुंबई स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद दोनों को CBI ने 3 दिन यानी 24 से 26 दिसंबर तक की हिरासत में लिया है। बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया था कि कोचर परिवार को एजेंसी हेडक्वार्टर बुलाया था और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। CBI ने आरोप लगाया कि वे अपने जवाबों में टालमटोल कर रहे थे और जां...
ड्रोन स्टार्टअप IPO में 10 दिन में पैसा डबल:ड्रोनआचार्य का 54 रु. का शेयर 107 रु. पर बंद हुआ; ड्रोन से सीधे घर पहुंचेगा खाना-दवा

ड्रोन स्टार्टअप IPO में 10 दिन में पैसा डबल:ड्रोनआचार्य का 54 रु. का शेयर 107 रु. पर बंद हुआ; ड्रोन से सीधे घर पहुंचेगा खाना-दवा

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
मुंबई. आने वाले दिनों में आपका ऑर्डर किया खाना, कपड़े और अन्य सामान आप तक ड्रोन के जरिए पहुंचेगा। दूर दराज के इलाके में दवाईयों की डिलीवरी ड्रोन से होगी। बड़े पैमाने पर खेतों में कीटनाशकों के छिड़काव से लेकर बुआई का काम ड्रोन के जरिए होगा। सरकारी कामों की निगरानी ड्रोन से होगी। इसके अलावा भी बहुत कुछ काम ड्रोन करेगा। यानी आने वाले दिनों में ड्रोन इंडस्ट्री एक तेजी से उभरने वाली इंडस्ट्री होगी। इसी सेक्टर से जुड़ा एक स्टार्टअप है ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन। ये एक ऐसे ड्रोन पर काम कर रहा है जिसकी टेक्नोलॉजी दुनिया की कुछ ही कंपनियों के पास है। ये एक ऐसा ड्रोन होगा जिसे दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर आसानी से ऑपरेट किया जा सकेगा। ड्रोनआचार्य कई एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। स्टार्टअप अगले साल से ड्रोन की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगा 107 रुपए पर बंद हुआ शेयरइस कंपनी का IPO ...
इंडिगो की थ्री डे विंटर सेल:2,023 रुपए में बुक करें डोमेस्टिक फ्लाइट, 4,999 रुपए में इंटरनेशनल

इंडिगो की थ्री डे विंटर सेल:2,023 रुपए में बुक करें डोमेस्टिक फ्लाइट, 4,999 रुपए में इंटरनेशनल

बिजनेस
नई दिल्ली. भारत के बजट कैरियर इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए थ्री डे विंटर सेल की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, सेल 23 दिसंबर से 25 दिसंबर, 2023 के बीच चलेगी। डोमेस्टिक फ्लाइट का किराया 2,023 रुपए और इंटरनेशनल फ्लाइट का फेयर 4,999 रुपए से शुरू होगा। यह सेल 15 जनवरी, 2023 से 14 अप्रैल, 2023 तक की यात्रा पर वैलिड है। ऑफर के तहत सीमित इन्वेंट्री उपलब्धएयरलाइन ने कहा, ऑफर के तहत सीमित इन्वेंट्री उपलब्ध है और इसलिए ग्राहकों को उपलब्धता के अनुसार डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा, यह ऑफर केवल इंडिगो के डोमेस्टिक और इंटरनेशनल नेटवर्क पर विभिन्न सेक्टर में नॉन-स्टॉप उड़ानों पर मान्य है। इसके अलावा, ग्राहक इंडिगो के पार्टनर बैंक HSBC से भी कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं। अन्य ऑफर के साथ नहीं जोड़ा जा सकताएयरलाइन ने कहा कि इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर, स्कीम या प्रमोशन के साथ नहीं जोड...
टाटा बढ़ाएगी टियागो EV के दाम:अगले महीने से 30 से 35 हजार रुपए महंगी हो जाएगी इलेक्ट्रिक कार, अभी 8.49 लाख शुरुआती कीमत

टाटा बढ़ाएगी टियागो EV के दाम:अगले महीने से 30 से 35 हजार रुपए महंगी हो जाएगी इलेक्ट्रिक कार, अभी 8.49 लाख शुरुआती कीमत

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टियागो ईवी के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। नई कीमतें जनवरी से लागू हो जाएंगी। ये कीमतें 3 से 4% तक बढ़ाई जाएंगी। इससे टियागो ईवी के सभी वैरिएंट्स 30 से 35 हजार रुपए महंगे हो सकते हैं। टियागो की कीमत बढ़ाए जाने की उम्मीद पहले से ही थी, क्योंकि कंपनी ने इस ईवी को पहले 10 हजार कस्टमर के लिए इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया था। हालांकि लॉन्चिंग के बाद मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद कंपनी ने यह सुविधा 20 हजार ग्राहकों को दी गई थी। 30 से 35% महंगी हुई बैटरीटाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक (MD) शैलेश चंद्रा ने 'Mint' को दिए इंटरव्यू में बताया कि टियागो की कीमतें बढ़ाने का संबंध सिर्फ इंट्रोडक्टरी प्राइस नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में बैटरी कीमतें 30 से 35 प्रतिशत महंगी हो गई हैं। इसके अलावा ईवी के लिए नए बैटर...
2023 में मामूली बढ़ेंगी ब्याज दरें:भारत में रिटेल महंगाई से रेपो रेट 0.37% ज्यादा, नए साल में और महंगे नहीं होंगे लोन

2023 में मामूली बढ़ेंगी ब्याज दरें:भारत में रिटेल महंगाई से रेपो रेट 0.37% ज्यादा, नए साल में और महंगे नहीं होंगे लोन

बिजनेस
नई दिल्ली. नए साल में लोन और महंगे नहीं होंगे। रेपो रेट में ज्यादा से ज्यादा 0.25% बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद लंबे समय तक रिजर्व बैंक की नीतिगत दरें स्थिर रहेंगी। विश्लेषकों के मुताबिक, ये भी संभव है कि 2023 के आखिर तक ब्याज दरों में गिरावट शुरू हो जाए। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि देश में रेपो रेट महंगाई दर से 0.37% ज्यादा हो गया है। इसे रियल सेंट्रल बैंक रेट कहा जाता है। इसके शून्य से ऊपर होने पर केंद्रीय बैंक अमूमन दरें बढ़ाना बंद कर देते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा की अर्थशास्त्री अदिति गुप्ता ने बताया कि अभी भारत समेत सिर्फ पांच बड़े देशों में रियल सेंट्रल बैंक रेट शून्य से ऊपर है। चीन, सऊदी अरब, ब्राजील और मेक्सिको इनमें शामिल हैं। रियल सेंट्रल बैंक रेट शून्य से नीचे आने पर करंसी की वास्तविक वैल्यू घटने लगती है। इसीलिए महंगाई बढ़ने पर रिजर्व बैंक रेपो रेट बढ़ाने लगता है, ताकि रियल सेंट्र...
GST काउंसिल मीटिंग में व्यापारियों को बड़ी राहत:2 करोड़ रुपए तक की टैक्स चोरी पर अब आपराधिक मामला नहीं, SUV गाड़ियों पर 22% सेस

GST काउंसिल मीटिंग में व्यापारियों को बड़ी राहत:2 करोड़ रुपए तक की टैक्स चोरी पर अब आपराधिक मामला नहीं, SUV गाड़ियों पर 22% सेस

बिजनेस
नई दिल्ली. गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) काउंसिल की बैठक में किसी भी सामान पर टैक्स नहीं बढ़ाया गया है। इसके साथ ही GST काउंसिल ने कारोबार को सुगम बनाने के लिए आपराधिक कार्रवाई करने में ढील दी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में शनिवार को काउंसिल की 48वीं बैठक ऑनलाइन हुई। टैक्स चोरी मामले में दी राहतनिर्मला सीतारमण ने बताया, समय की कमी के कारण GST परिषद के एजेंडे में शामिल 15 मुद्दों में से 8 पर ही फैसला हो सका। पहले 1 करोड़ रुपए से अधिक के टैक्स चोरी मामले में आपराधिक मामले दर्ज करने की व्यवस्था थी। अब इसे 2 करोड़ रुपए कर दिया गया है। फर्जी इनवॉइस के मामलों में यह आपराधिक कार्रवाई 1 करोड़ रुपए के बाद ही शुरू हो जाएगी। फर्जी इनवॉइस में ऐसे मामले होंगे, जिनमें माल की आपूर्ति सिर्फ कागजों तक ही सीमित रही। पान मसाला और गुटखा कारोबार में टैक्स चोरी रोकने की व्यवस्था...
लोन लेने के लिए सिबिल स्कोर बेहतर रखना जरूरी:इसे मेन्टेन रखने के लिए समय पर EMI चुकाने सहित इन 5 बातों का रखें ध्यान

लोन लेने के लिए सिबिल स्कोर बेहतर रखना जरूरी:इसे मेन्टेन रखने के लिए समय पर EMI चुकाने सहित इन 5 बातों का रखें ध्यान

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. कोविड लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था अब पटरी पर लौट रही है। इसके साथ ही कर्ज (लोन) की भी मांग बढ़ रही है, क्योंकि कोई अपने बिजनेस और वेंचर्स को नए सिरे से शुरू करना चाह रहा है तो कोई नया स्टार्टअप ओपन कर रहा है। इसके अलावा हर किसी को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतें पूरी करने के लिए लोन की जरूरत पड़ ही जाती है। वहीं फाइनेंस के सेक्टर में जॉब के लिए कई कंपनियों ने केंडीडेट का अच्छा सिबिल (CIBIL) स्कोर भी जरूरी कर दिया है। ऐसे में एक अच्छा सिबिल स्कोर बनाए रखना जरूरी होता है। सबसे पहले समझें कि ये सिबिल है क्या?सिबिल (क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड) भारतीय रिजर्व बैंक से लाइसेंस प्राप्त क्रेडिट स्कोर की सूचना देने वाली कंपनियों में से एक है। इसके अलावा भारत में इक्विफैक्स, एक्सपेरियन और सीएफआई हाईमार्क भी क्रेडिट यानी कर्ज के बारे में जानकारी देती हैं। सिबिल स्कोर 300 से 900...
कीमतों पर सरकार की निगाह, जरूरतों के लिए अनाज का भंडार पर्याप्त

कीमतों पर सरकार की निगाह, जरूरतों के लिए अनाज का भंडार पर्याप्त

देश-विदेश, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि एक जनवरी, 2023 को केंद्रीय पूल में लगभग 1.59 करोड़ टन गेहूं और 1.04 करोड़ टन चावल उपलब्ध होगा।केंद्रीय पूल में अनाज की उपलब्धता को खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लिए पर्याप्त बताते हुए सरकार ने कहा कि वर्ष के पहले दिन सामान्यत: 1.38 करोड़ टन गेहूं और 76 लाख टन चावल का भंडारण होना आवश्यक माना जाता है।गेहूं की नयी फसल की खरीद अप्रैल से शुरू हो जाती है।मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार इस बार आगामी पहली जनवरी को सरकारी गोदामों में गेहूं और चावल का भंडार आवश्यकता से कहीं अधिक रहेगा। मंत्रालय ने कहा है, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जरूरतों को पूरा करने तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में अतिरिक्त आवंटन के लिये भारत सरकार के पास केंद्...
प्योर EV ने पेश की अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक:’इकोड्राईफ्ट’ में मिलेगी 130 किमी की रेंज, 75 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड

प्योर EV ने पेश की अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक:’इकोड्राईफ्ट’ में मिलेगी 130 किमी की रेंज, 75 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी प्योर EV ने नई इलेक्ट्रिक बाइक 'इकोड्राईफ्ट' (EcoDryft) पेश की है। ये एक बार चार्ज करने पर 130 किमी की राइडिंग रेंज देगी। ग्राहक डीलरशिप पर जाकर टेस्ट राइड कर सकते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत नहीं बताई है। इस नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत जनवरी 2023 के पहले हफ्ते में बताई जाएगी। मिलेगी 75 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीडइसमें 3 kWh का बैटरी पैक मिलेगा। कंपनी का कहना है कि EcoDryft में 75 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलने वाली है। फुल चार्ज होने पर ये बाइक 85 किमी से 130 किमी तक की रेंज देगी। इकोड्राईफ्ट की लोडिंग कैपेसिटी 140 किलो की है। मिलेंगे डिस्क ब्रेकइस बाइक में फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक दिया गया है। जिसके साथ कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। सस्पेंशन सिस्टम में इसके फ्रंट में टेलिस्कोप...
ट्विटर ने पत्रकारों के सस्पेंडेड अकाउंट्स को किया री-स्टोर:एलन मस्क बोले- सभी अकाउंट्स का सस्पेंशन हटाया गया

ट्विटर ने पत्रकारों के सस्पेंडेड अकाउंट्स को किया री-स्टोर:एलन मस्क बोले- सभी अकाउंट्स का सस्पेंशन हटाया गया

बिजनेस
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अब पत्रकारों के सस्पेंडेड अकाउंट्स को री-स्टोर कर दिया है। इतना ही नहीं कंपनी अगले 30 दिनों में और भी कई सस्पेंडेड अकाउंट्स को बहाल करने का प्लान बना रही है। दरअसल, हाल ही में एलन मस्क और ट्विटर के बारे में खबरें लिखने वाले कई पत्रकारों के ट्विटर अकाउंट को हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। अलोचना के बाद सस्पेंडेड अकाउंट्स को री-स्टोर कर रहा ट्विटरट्विटर के इस कदम के बाद UN के जनरल सेक्रेटरी एंटोनियो गुटेरेस ने पत्रकारों के ट्विटर अकाउंट बैन किए जाने के फैसले की निंदा की। इतना ही नहीं कई देशों के ऑफिशियल्स और कई लोगों ने भी ट्विटर के इस फैसले की जमकर आलोचना की। कुछ ऑफिशियल्स ने यह कहा कि ट्विटर 'प्रेस फ्रीडम' को खतरे में डाल रहा है। लगातार हो रही अलोचना के बाद अब ट्विटर ने पत्रकारों के सस्पेंडेड अकाउंट्स को री-स्टोर करने का फैसला किया। शुक्रवार रात क...