जैक मा को चीन सरकार से पंगा लेना पड़ा भारी:बिलिनेयर जैक मा के हाथ में अब नहीं रहा फिनटेक कंपनी एंट ग्रुप का कंट्रोल
चीन के बिलिनेयर जैक मा के हाथ से अब फिनटेक जायंट कंपनी एंट ग्रुप की कमान छिन गई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एंट ग्रुप ने शनिवार को कहा कि कंपनी पर अब जैक मा का कंट्रोल नहीं रह गया है। जैक मा ही एंट ग्रुप के फाउंडर थे और उन्होंने ही इस कंपनी को ऊंचाईयों पर पहुंचाया था।
एंट ग्रुप में जैक मा के वोटिंग राइट्स घटकर 6.2% हुएरिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने कहा कि जैक मा के वोटिंग राइट्स भी बहुत कम कर दिए गए हैं। कभी एंट ग्रुप में जैक मा के पास 50% वोटिंग राइट्स हुआ करते थे, जो अब घटकर 6.2% ही रह गए हैं। वहीं एंट ग्रुप में जैक मा की हिस्सेदारी 50.5% से घटकर अब सिर्फ 10% रह गई है।
जैक मा को चीन की सरकार से पंगा लेना पड़ा भारीएंट ग्रुप चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा की सहयोगी है। दरअसल, जैक मा को चीन की सरकार से पंगा लेना महंगा पड़ा है। वे एक समय एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे, लेकिन ...








