गौतम अडानी पर फूटा एक और बम, सभी शेयर धड़ाम, 3 घंटे में डूबे 35,000 करोड़
नई दिल्ली. गौतम अडानी के अगुवाई वाले अडानी ग्रुप की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। हिंडनबर्ग के बाद अब एक और रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप में निवेश के तरीके पर सवाल उठाए हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडानी ग्रुप ने गुपचुप तरीके से खुद अपने शेयरों को खरीदकर घरेलू बाजार में लाखों डॉलर का निवेश किया। इसके बाद गुरुवार सुबह अडानी समूह की सभी दस लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, अडानी ग्रुप ने OCCRP की इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है। कंपनी ने इस रिपोर्ट को बकवास बताया है। आज मात्र तीन घंटें में अडानी ग्रुप को करीब 35,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। बुधवार के कारोबार खत्म होने तक ग्रुप का मार्केट कैप 10,84,668.73 करोड़ था जो अब घटकर 10,49,044.72 करोड़ पर आ गया है।
3 घंटे में 35000 करोड़ का नुकसानऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट यानी ...








