नकली हेलमेट ले सकता है आपकी जान! ओरिजिनल हेलमेट की क्या है पहचान
देश में बिना हेलमेट के टू-व्हीलर चलाना उतना ही जानलेवा है जितना नकली और हल्की क्वालिटी का हेलमेट पहनना। परिवहन विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार सड़क दुर्घटना मे 20-25 फीसदी ऐसे चालक होते हैं, जिन्होंने सस्ते हेलमेट लगाया होता है। वहीं पुलिस के सड़क दुर्घटना रिपोर्ट के अनुसार, सड़क दुर्घटना में जितने लोग घायल हुए है या जिनकी जिंदगी सड़कों के हवाले हो गई है। उनमें से अधिकांश वे लोग रहे है, जिन्होंने या तो हेलमेट पहना ही नहीं है या फिर बहुत घटिया स्तर का पहना है।स्टीलबर्ड हेलमेट के एमडी राजीव कपूर बताते हैं कि देश में नकली हेलमेट जोकि की बेहद खराब क्वालिटी के होते हैं, इन्हें बैन करना चहिये, ये ठीक वैसे हैं जैसे नकली दवाई...लोग सिर्फ चालान से बचने के लिए हेलमेट पहनते हैं और इसलिए वो 200-300 रुपये का हेलमेट खरीद लेते हैं। अब ऐसे हेलमेट आपको चालान से तो बचा सकते हैं लेकिन दुर्घटना होने पर आपकी जान...








