छोटी बचत योजनाओं का बड़ा चुनावी कनेक्शन:बंगालियों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा; चुनाव के बीच ब्याज दरें घटाने से BJP को घाटा होता, इसलिए फैसला वापस लिया
नई दिल्ली
नेशनल स्मॉल सेविंग फंड में पश्चिम बंगाल के सबसे ज्यादा 15.1% का योगदानचुनावी प्रक्रिया से गुजर रहे तमिलनाडु और असम की भी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी
केंद्र की मोदी सरकार ने छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कटौती के फैसले को 24 घंटे के भीतर से वापस ले लिया है। वित्त मंत्रालय ने 31 मार्च को नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) और पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) समेत सभी छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज की दरों में कटौती की अधिसूचना जारी की थी। लेकिन 1 अप्रैल की सुबह ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस आदेश को वापस लेने की घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा था कि यह आदेश भूल से जारी हुआ था। असल बात तो यह है कि ब्याज दरों में कटौती के फैसले को वापस लेने में पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव की महत्वपूर्ण भूमिका है। आइए आपको बताते हैं कि ब्याज दरों का चुनावों से क्या कनेक्शन है......








