Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

1 दिसंबर से हीरो की गाड़ियां महंगी होंगी:डीलक्स, स्प्लेंडर और पैशन सहित अन्य गाड़ियां के दाम 1500 रुपए तक बढ़ेंगे

1 दिसंबर से हीरो की गाड़ियां महंगी होंगी:डीलक्स, स्प्लेंडर और पैशन सहित अन्य गाड़ियां के दाम 1500 रुपए तक बढ़ेंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. अगले महीने से हीरो मोटोकॉर्प की गाड़ी खरीदना महंगा होने वाला है। कंपनी ने 1 दिसंबर से अपनी टू-व्हीलर की कीमतों में 1,500 रुपए तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इससे हीरो डीलक्स, स्प्लेंडर और पैशन सहित अन्य गाड़ियां महंगी हो जाएंगी। मेकिंग कॉस्ट बढ़ने को बताया वजहहीरो मोटोकॉर्प के मुताबिक, मेकिंग कॉस्ट की वजह से बाइक और स्कूटर की कीमतों में बढ़ोतरी करने की जरूरत पड़ी है। कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर निरंजन गुप्ता ने बताया कि मोटरसाइकिल और स्कूटर्स की कीमत बढ़ाना अनिवार्य हो गया है। महंगाई के चलते गाड़ियों के अलग-अलग कॉम्पोनेंट्स की लागत बढ़ी है, इसलिए इनकी ओवर ऑल मेकिंग कॉस्ट बढ़ी है। इसलिए हम सभी गाड़ियों की कीमत में इजाफा करने जा रहे हैं। सभी गाड़ियों की कीमत में अलग-अलग इजाफाये गाड़ियां 1 दिसंबर से 1500 रुपए तक महंगी हो जाएंगी। सभी गाड़ियों की कीमत में अलग-अलग इजाफा किय...
अगले साल से कम होगी महंगाई:गेहूं और तेल से लेकर गैस के दाम भी होंगे कम, 2024 में भी जारी रहेगी ये राहत

अगले साल से कम होगी महंगाई:गेहूं और तेल से लेकर गैस के दाम भी होंगे कम, 2024 में भी जारी रहेगी ये राहत

बिजनेस
नई दिल्ली. भारत समेत पूरी दुनिया में महंगाई कम होने जा रही है और ये राहत टिकाऊ होगी। वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ ही हफ्तों बाद शुरू होने वाले 2023 में कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, अनाज, खाद्य तेल, कॉटन और मेटल जैसी लगभग सभी कमोडिटी के दाम 15% तक घटेंगे। इसके बाद 2024 में भी इनकी कीमतों में 12% तक गिरावट आने का अनुमान है। इस साल महंगाई बढ़ाने में सबसे बड़ी भूमिका कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की रही है। अगले साल इनके दाम सबसे ज्यादा घटेंगे। भारतीय कमोडिटी एक्पर्ट्स के मुताबिक, अगले साल कच्चे तेल का इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड करीब 17% घटकर 75 डॉलर प्रति बैरल पर आ सकता है, जो अभी 90 डॉलर के आसपास है। जून 2023 तक खाने के तेल में भी 12-15% गिरावट आने का अनुमान है।...
टाटा ने लॉन्च की अपडेटेड टिगोर EV:इसमें मिलेगी 315 किलोमीटर की रेंज, शुरुआती कीमत 12.49 लाख रुपए

टाटा ने लॉन्च की अपडेटेड टिगोर EV:इसमें मिलेगी 315 किलोमीटर की रेंज, शुरुआती कीमत 12.49 लाख रुपए

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. टाटा मोटर्स ने टिगोर (Tigor) EV को अपडेट किया है। अब टिगोर में EV फुल चार्ज होने पर 315 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। इसकी शुरुआती कीमत 12.49 लाख रुपए रखी गई है। कंपनी ने टिगोर EV के वैरिएंट्स में भी बदलाव किया है और अब टॉप वैरिएंट के रूप में XZ+ LUX को पेश किया है। सिंगल चार्ज पर 315 किलोमीटर की रेंजनई टाटा टिगोर के इलेक्ट्रिक वर्जन में अब आपको एक बार फुल चार्ज करने पर 315 किलोमीटर तक का सफर कर सकते हैं। इससे पहले के मॉडल्स में ये रेंज 306 किलोमीटर की थी। 59 मिनट में 80% चार्ज हो जाएगीनई टाटा टिगोर ईवी (new टाटा टिगोर EV) को फास्‍ट चार्जर से 59 मिनट में 10 से 80 % तक चार्ज किया जा सकता है। दूसरी ओर होम चार्जिंग में करीब 8.5 घंटे में यह 0 से 80% चार्ज हो जाएगी। यह कार 15A के सॉकेट से चार्ज की जा सकती है। जो कि हमारे घर और ऑफिस में आसानी से उपलब्‍ध होते हैं। 5.7 सेकेंड में 60...
कोरोना पाबंदियों के चलते चीन में आईफोन प्लांट में हिंसा:गार्ड्स-वर्कर्स भिड़े; कर्मचारी खाने, दवा और सैलरी को लेकर नाराज

कोरोना पाबंदियों के चलते चीन में आईफोन प्लांट में हिंसा:गार्ड्स-वर्कर्स भिड़े; कर्मचारी खाने, दवा और सैलरी को लेकर नाराज

बिजनेस
शंघाई. चीन के आईफोन प्लांट में कड़ी कोरोना पाबंदियों को लेकर हिंसा शुरू हो गई है। झेंग्झौ में आईफोन बनाने वाले फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी के प्लांट में सैकड़ों कर्मचारी सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए। सोशल मीडिया पर इस हिंसा के कई वीडियो और फोटो भी सामने आ रहे हैं। ब्लूमबर्ग ने भी उन्हें मिले फोटोज और वीडियोज के आधार पर एक रिपोर्ट पब्लिश की है। इस रिपोर्ट में कहा गया कि कोरोना के चलते प्लांट में एक महीने से कड़ी पाबंदियां हैं। कर्मचारी खाने, दवा और सैलरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। गार्ड्स ने वर्कर को लात से पीटाऐसे ही एक वीडियो में दिख रहा है कि कुछ वर्कर्स सफेद रंग के कपड़े पहने गार्ड से भिड़ गए। एक अन्य वीडियो में गार्ड जमीन पर लेटे एक वर्कर को लातों से पीटते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान फाइट-फाइट के नारे भी सुनाई दे रहे हैं। एक अन्य वीडियो में भीड़ बैरिकेड्स को पार कर आगे बढ़ गई और पुलिस कार क...
मदर डेयरी का दूध फिर महंगा:अब 1 लीटर के लिए चुकाने होंगे 64 रुपए, इस साल चौथी बार बढ़े दाम

मदर डेयरी का दूध फिर महंगा:अब 1 लीटर के लिए चुकाने होंगे 64 रुपए, इस साल चौथी बार बढ़े दाम

टॉप न्यूज़, What's Hot, बिजनेस
नई दिल्ली. मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। फुल क्रीम दूध 1 रुपए प्रति लीटर और टोकन मिल्क 2 रुपए लीटर महंगा हुआ है। मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध की कीमत 63 रुपए प्रति लीटर है, जो अब 64 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं, टोकन मिल्क की कीमत 48 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 50 रुपए प्रति लीटर हो गई है। हालांकि आधा लीटर (500 एमएल) पैक की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की गई है। नई कीमतें सोमवार से लागू होंगी। लागत बढ़ने कारण बढ़ाए दामकंपनी का कहना है कि लागत बढ़ने के चलते दूध की कीमतों में इजाफा किया गया है। मदर डेयरी के बाद अब दूसरी कंपनियां भी दूध के दाम बढ़ा सकती हैं। इससे पहले 16 अक्टूबर को बढ़ाए थे दामइससे पहले पिछले महीने 16 अक्टूबर को भी मदर डेयरी ने फुल क्रीम और गाय के दूध के वैरिएंट्स की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया था। इस साल चौथी बार मदर डेयरी न...
मुकेश अंबानी नाना बने:बेटी ईशा को जुड़वां बच्चे हुए, बेटी को आदिया और बेटे को कृष्णा नाम दिया

मुकेश अंबानी नाना बने:बेटी ईशा को जुड़वां बच्चे हुए, बेटी को आदिया और बेटे को कृष्णा नाम दिया

बिजनेस
मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने शनिवार को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। ईशा रिलायंस रिटेल का बिजनेस संभालती हैं। उनकी शादी आनंद पीरामल से हुई है। ईशा और आनंद की बेटी का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा रखा गया है। अंबानी और पीरामल परिवार ने रविवार दोपहर को मीडिया स्टेटमेंट में इसकी जानकारी दी। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी चार साल पहले मुंबई में हुई थी। मुकेश अंबानी के परिवार में अब तीन छोटे बच्चे हो गए हैं। उनके बेटे-बहू आकाश और श्लोका को एक बेटा है, जिसका नाम पृथ्वी है। मुकेश और नीता अंबानी कई मौकों पर अपने पोते पृथ्वी के साथ देखे गए हैं। ईशा अंबानी के पति आनंद पीरामल को जानिएआनंद पीरामल एक बिजनेसमैन हैं। वे पीरामल इंटरप्राइजेज के मालिक अजय पीरामल और स्वाती पीरामल के बेटे हैं। वे यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिल्वेनिया से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं...
गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार:सेंसेक्स 230 अंक गिरकर 61,750 पर बंद, निफ्टी 65 अंक टूटा; टाइटन और टाटा मोटर्स टॉप लूजर

गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार:सेंसेक्स 230 अंक गिरकर 61,750 पर बंद, निफ्टी 65 अंक टूटा; टाइटन और टाटा मोटर्स टॉप लूजर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
शेयर बाजार में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन, यानी गुरुवार (17 नवंबर) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 230 अंकों की गिरावट के साथ 61,750 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 65 अंक बढ़कर 18,343 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं सिर्फ 8 शेयरों में गिरावट रही। टाइटन-टाटा मोटर्स टॉप लूजरटाटा कंज्यूमर, अडाणी एंटरप्राइजेज, LT, पावर ग्रिड, HDFC लाइफ, ICICI बैंक, भारती एयरटेल समेत 13 शेयर्स निफ्टी के टॉप गेनर रहे। टाइटन, M&M, टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स, अपोलो हॉस्पिटल, हिंडाल्को, मारुति, ग्रासिम, डॉ रेड्‌डी, बजाज ऑटो समेत 37 शेयर्स निफ्टी के लूजर्स रहे। बैंक और ऑटो सेक्टर में गिरावटवहीं NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 9 में गिरावट देखने को मिली। बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, IT, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक, FMCG और मीडिया सेक्टर में गिरावट रही। स...
जीप ग्रैंड चेरोकी भारत में लॉन्च:फ्लैगशिप SUV की शुरुआती कीमत 77.5 लाख रु, इस महीने के आखिर में शुरू की जाएगी डिलीवरी

जीप ग्रैंड चेरोकी भारत में लॉन्च:फ्लैगशिप SUV की शुरुआती कीमत 77.5 लाख रु, इस महीने के आखिर में शुरू की जाएगी डिलीवरी

बिजनेस
जीप इंडिया ने अपनी फिफ्थ जनरेशन ग्रैंड चेरोकी आज यानी गुरुवार (17 नवंबर ) को देश में लॉन्च कर दी है। यह प्रीमियम SUV की लेटेस्ट जनरेशन है। इंडिया में फ्लैगशिप SUV ग्रैंड चेरोकी की शुरुआती कीमत 77.5 लाख रुपए (एक्स शोरूम प्राइस) रखी गई है। ग्रैंड चेरोकी चार कलर ऑप्शन ब्राइट व्हाइट, डायमंड ब्लैक क्रिस्टल, रॉकी माउंटेन और वेलवेट रेड में अवेलेबल है। इस महीने के आखिरी में इस SUV की डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी। SUV में 33 कनेक्टेड और 110+ सेफ्टी फीचर्सग्रैंड चेरोकी में व्हीकल मॉनिटरिंग, स्मार्टवॉच एक्सटेंशन, एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट, रिमोट व्हीकल मैनेजमेंट और 24-hour सर्विलांस जैसे 33 कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं। इस SUV में 8 एयरबैग समेत 110+ सेफ्टी फीचर्स हैं। जिसमें लेवल 2 ADAS फीचर्स जैसे ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, एक्टिव लेन मैनेजमेंट और लेन डिपार्चर वार्निंग शामिल हैं। ...
जॉनसन को बेबी पाउडर बनाने की इजाजत, बिक्री की नहीं:बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- प्रोडक्शन करें, लेकिन अपने रिस्क पर

जॉनसन को बेबी पाउडर बनाने की इजाजत, बिक्री की नहीं:बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- प्रोडक्शन करें, लेकिन अपने रिस्क पर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई बॉम्बे हाईकोर्ट ने जॉनसन एंड जॉनसन (J&J) से कहा है कि वह अपने मुलुंड प्लांट में बेबी पाउडर बना सकती है, लेकिन इसकी बिक्री की इजाजत नहीं होगी। हाईकोर्ट ने बुधवार को कहा कि कंपनी बेबी पाउडर प्रोडक्शन अपने रिस्क पर करे। इसके डिस्ट्रीब्यूशन और सेल पर पाबंदी रहेगी। हाईकोर्ट ने J&J के बेबी पाउडर सैंपल की फिर से जांच करने का भी आदेश दिया, जिसे दो हफ्ते के भीतर पूरा किया जाना है। महाराष्ट्र का फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA यह सैंपल लेगा और उसे री-टेस्टिंग के लिए दो सरकारी लेबोरेटरी और एक प्राइवेट लेबोरेटरी में भेजा जाएगा। जॉनसन ने प्रोडक्शन पर पाबंदी के आदेश को चुनौती दी थीजॉनसन के बेबी पाउडर मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस को महाराष्ट्र सरकार ने कैंसिल कर दिया था। इसके आदेश 15 और 20 सितंबर को दिए गए थे। पहले आदेश में मुलुंड प्लांट में बेबी पाउडर बनाने का लाइसेंस कैंसिल किया ...
लॉन्च हुई देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार:4.79 लाख रुपए में PMV इलेक्ट्रिक ने पेश की EaS-E

लॉन्च हुई देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार:4.79 लाख रुपए में PMV इलेक्ट्रिक ने पेश की EaS-E

बिजनेस
नई दिल्ली मुंबई बेस्ड इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी पीएमवी इलेक्ट्रिक ने देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार EaS-E लॉन्च कर दी है। इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 4.79 लाख रुपए से शुरू है। हालांकि, ये कीमत पहले 10 हजार ग्राहकों के लिए रहेगी। ये ई-कार माइक्रो कैटेगरी की है। कंपनी के अनुसार इसे चलाने में प्रति किमी खर्च 75 पैसे का आएगा। सिंगल चार्च में मिलेगी 200 किलोमीटर की रेंजइस कार में 10 Kwh की क्षमता का लिथियम फॉस्फेट बैटरी का इस्तेमाल किया है, जो तकरीबन 20hp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। इस कार की बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 4 घंटे का समय लगेगा और ये कार सिंगल चार्ज में 120 से 200 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देगी। वहीं इसकी टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। 11 कलर ऑप्शन में लॉन्चइसमें 11 कलर ऑप्शन दिए गए हैं। ब्रिलियंट व्हाइट, डीप ग्रीन, फंकी यलो, मैजेस्टिक ब्लू, पैश...