Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

बीएसएनएल फाइबर के अग्रिम भुगतान पर मॉडम नि:शुल्क

बीएसएनएल फाइबर के अग्रिम भुगतान पर मॉडम नि:शुल्क

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। भारत संचार निगम लि. द्वारा हाल ही शुरू की गई भारत फाइबर सेवा में फ्री वाई-फाई मॉडम स्कीम को उपभोक्ताओं का जबरदस्त रेस्पोंस मिल रहा है। अभी तक की बुकिंग से उत्साहित निगम ने उपभोक्ता सेवा केन्द्र के काउंटर पर बढ़ती भीड़ से उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा को देखते हुए इस स्कीम में कनेक्शन लेने के इच्छुक उपभोक्ताओं को वाट्सऐप पर ही कनेक्शन बुक करने की सुविधा प्रदान कर दी है। महाप्रबंधक एलसी सहारण ने बताया कि निगम की हेला बीएसएनएल सेवा (नं. 9462368600) पर वाट्सऐप करके उपभोक्ता अब नया कनेक्शन बुक करवा सकते हैं। इसके बाद संबंधित फ्रेंचाइजी उनसे संपर्क कर घर पर ही सारी कागजी कार्यवाही पूरी कर तुरंत कनेक्शन चालू करवाने का प्रयास करेंगे। इस आॅफर में उपभोक्ता को 6 माह के एडवांस किराए पर सिंगल बैंड मॉडम और 12 महीने के एडवांस किराये पर ड्यूल बैंड मॉडम फ्री दिया जा रहा है। सहारण...
52 वीक हाई से 51% सस्ता हुआ इस कंपनी का शेयर, राइट्स इश्यू का रिकॉर्ड डेट कल 

52 वीक हाई से 51% सस्ता हुआ इस कंपनी का शेयर, राइट्स इश्यू का रिकॉर्ड डेट कल 

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. स्टॉक मार्केट के निवेशकों को रिटर्न के लिहाज से इस साल झटका लगा है। लेकिन ढेर सारी कंपनियों ने निवेशकों को डिविडेंड, बोनस आदि के जरिए राहत देने की कोशिश की है। स्मॉल कैप IT कंपनी Compuage Infocom Ltd ने अपने मौजूदा शेयर धारकों के लिए राइट्स इश्यू जारी कर दिया है। कंपनी ने राइट्स इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय किया है।  राइट्स इश्यू प्राइस - 20 रुपये प्रति शेयर राइट्स इश्यू साइज - 2,07,92,258 करोड़ शेयरराइट्स इश्यू रिकॉर्ड डेट - 14 नवंबर 2022 राइट्स इश्यू रेशियो- 25 शेयर पर 8 शेयर खरीदने का मौका योग्य निवेशकों के पास रहेगा। कब खुलेगा राइट्स इश्यू - 23 नवंबर 2022 से 2 दिसंबर 2022 तक यह राइट्स इश्यू ओपन रहेगा।  कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि बोर्ड ने इस राइट्स इश्यू की मंजूरी दे दी है।  कैसा है कंपनी के शे...
इनरवियर बनाने वाली Dollar के शेयर बेचने की होड़, बिक्री से मुनाफा तक गिरा

इनरवियर बनाने वाली Dollar के शेयर बेचने की होड़, बिक्री से मुनाफा तक गिरा

बिजनेस
नई दिल्ली. इनरवियर बनाने वाली कंपनी डॉलर इंडस्ट्रीज को सितंबर तिमाही में तगड़ा नुकसान हुआ है। इस तिमाही में कंपनी की बिक्री 12.48% घटकर 341.92 करोड़ रुपये रह गई। वहीं, डॉलर इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट 60.49% घटकर 17.29 करोड़ रुपये रहा, जबकि सितंबर 2021 को समाप्त तिमाही में यह 43.76 करोड़ रुपये था।  शेयर का हाल: बीते शुक्रवार को डॉलर इंडस्ट्रीज का शेयर भाव 6.08% तक गिरकर बंद हुआ। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर का भाव 454.30 रुपये था। वहीं, मार्केट कैपिटल 2575 करोड़ रुपये रह गया। बता दें कि इसी साल 20 जनवरी को शेयर का भाव 665.70 रुपये पर था जो वहीं पिछले साल 20 दिसंबर को शेयर का भाव 397.30 रुपये था। क्या कहना है कंपनी का: डॉलर इंडस्ट्रीज के प्रबंधन ने इस प्रदर्शन के लिए भारतीय होजरी क्षेत्र में सुस्ती को जिम्मेदार ठहराया है। यह क्षेत्र कपास और धागे जैसी इनपुट सामग्रियों की क...
कंट्रोल में क्यों नहीं है महंगाई? RBI गवर्नर ने बताई वजह

कंट्रोल में क्यों नहीं है महंगाई? RBI गवर्नर ने बताई वजह

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. केंद्रीय रिजर्व बैंक की तमाम कोशिशों के बावजूद देश में महंगाई कंट्रोल में नहीं है। हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2022 में केंद्रीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने महंगाई बढ़ने के कारणों का जिक्र किया है। इसके साथ ही उन्होंने रुपया, डिजिटल करेंसी, विदेशी मुद्रा भंडार समेत इकोनॉमी से जुड़े अहम मुद्दों पर बात की। महंगाई क्यों नहीं कंट्रोल: शक्तिकांत दास ने बताया कि दुनियाभर की इकोनॉमी तनाव के दौर से गुजर रही है। उन्होंने इस हालात के लिए मुख्यतौर पर 3 वजह को जिम्मेदार ठहराया है। शक्तिकांत दास ने कहा कि कोविड महामारी, यूक्रेन-रूस के बीच जंग और वित्तीय बाजार की वजह से उभरे संकट की वजह से भारत समेत दुनियाभर की इकोनॉमी स्ट्रेस में है।  आरबीआई गवर्नर के मुताबिक वर्तमान में देश की जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े ठीक हैं। वैश्विक स्तर के मुकाबले भारत की इकोनॉमी का ग्रोथ ते...
एक कंपनी खरीदने को अनिल अग्रवाल ने लगा दी ताकत, 10 साल बाद मिली सफलता

एक कंपनी खरीदने को अनिल अग्रवाल ने लगा दी ताकत, 10 साल बाद मिली सफलता

बिजनेस
नई दिल्ली. वैसे तो दिग्गज अरबपति अनिल अग्रवाल ने देश-विदेश में कई कंपनियों का अधिग्रहण किया है लेकिन एक ऐसी भी कंपनी थी जिसे खरीदने में उन्हें 10 साल लग गए। हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2022 के पांचवें दिन वेदांता के फाउंडर अनिल अग्रवाल ने इस किस्से के बारे में बताया। समिट के दौरान अनिल अग्रवाल ने बताया कि वह करीब 10 साल से जापान की कंपनी अवानस्ट्रेट को खरीदने की कोशिश कर रहे थे। इस डील के लिए वह हर साल जापान भी जाते थे। अनिल अग्रवाल आगे कहते हैं कि जापान में कंपनी की बिक्री सही नहीं मानी जाती है। हालांकि, करीब 3 साल पहले अनिल अग्रवाल ने अवानस्ट्रेट के अधिग्रहण के लिए सफलता हासिल कर ली। इस कंपनी के ताइवान, कोरिया और जापान में 2500 से ज्यादा कर्मचारी हैं। आपको बता दें कि अवानस्ट्रेट मदर ग्लास बनाती है। हाल ही में वेदांता ने ताइवान की फॉक्सकॉन के साथ मिलकर गुजरात में सेमीकंडक्टर...
360 प्रति शेयर के हिसाब से अपना शेयर वापस खरीदेगी कंपनी, निवेशकों को होगा बंपर मुनाफा

360 प्रति शेयर के हिसाब से अपना शेयर वापस खरीदेगी कंपनी, निवेशकों को होगा बंपर मुनाफा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. चालू वित्त वर्ष यानी Q2 FY23 के लिए अपनी दूसरी तिमाही की आय की घोषणा करते हुए बलरामपुर चीनी (Balrampur Chini) ने कहा कि उसके बोर्ड ने ₹360 प्रति शेयर पर कंपनी के ₹145.4 करोड़ के इक्विटी शेयरों के बायबैक को भी मंजूरी दे दी है। यह वर्तमान शेयर प्राइस से अधिक है। बलरामपुर चीनी के शेयर गुरुवार दोपहर के सौदों में बीएसई पर लगभग 0.4% कम ₹327 पर कारोबार कर रहे थे। क्या कहा कंपनी ने?कंपनी ने बुधवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में सूचित किया, "कंपनी के निदेशक मंडल ने 9 नवंबर  2022 को आयोजित अपनी बैठक में कंपनी के प्रत्येक 1 रुपये के फेस वैल्यू  के पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों को बिना किसी मूल्य के बायबैक को मंजूरी दी है। स्टॉक एक्सचेंज सिस्टम के जरिए  से ओपन मार्केट  से ₹360 प्रति इक्विटी शेयर और ₹145.4 करोड़ से अधिक की राशि के लिए बायबैक को मंजूरी दी गई।'' कंपनी की वित्तीय परिणामकंपनी ने ...
दुनिया में बढ़ा कद, आर्मेनिया को आर्टिलरी गन सिस्टम बेचेगी भारत की कंपनी, मिला बड़ा ऑर्डर

दुनिया में बढ़ा कद, आर्मेनिया को आर्टिलरी गन सिस्टम बेचेगी भारत की कंपनी, मिला बड़ा ऑर्डर

बिजनेस
नई दिल्ली. देश में बनने वाले हथियारों के एक्सपोर्ट की दिशा में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुणे की कंपनी भारत फोर्ज ने घोषणा की है कि उसके पूर्ण मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स को 155 मिलीमीटर (mm) आर्टिलरी गन प्लैटफॉर्म के लिए एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर को तीन साल की अवधि में पूरा करना है। यह बात बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में कही गई है।करीब 1265 करोड़ रुपये है इस ऑर्डर की वैल्यू इस एक्सपोर्ट ऑर्डर की टोटल वैल्यू 155.5 मिलियन डॉलर (करीब 1265 करोड़ रुपये) है। भारत फोर्ज ने न तो खरीदार देश का नाम अनाउंस किया है और न ही यह बताया है कि किस तरह की गन का एक्सपोर्ट किया जाना है।  हालांकि, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के सूत्रों ने कन्फर्म किया है कि खरीदार देश आर्मेनिया है और ऑर्डर में 155mm, 39 कैलिबर होवित्जर्स शामिल हैं, जिन्हें मोबिलिटी के लिए ट्रक पर लगाया जाना है...
लॉन्चिंग से पहले इस IPO के GMP में उछाल

लॉन्चिंग से पहले इस IPO के GMP में उछाल

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्लीInox विंड की सहायक कंपनी Inox ग्रीन एनर्जी सर्विसेज का आईपीओ 11 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। आईपीओ की लॉन्चिंग से पहले ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी जीएमपी में उछाल आया है। आपको बता दें कि आईपीओ की सफलता या असफलता का जीएमपी भी एक पैमाना होता है। बहरहाल, आइए जानते हैं कि अभी Inox ग्रीन एनर्जी की क्या है जीएमपी।  11 रुपये का जीएमपी: Inox ग्रीन एनर्जी के शेयर ग्रे मार्केट में ₹11 के प्रीमियम (जीएमपी) पर हैं। एक दिन पहले जीएमपी ₹7 से ऊपर था। कंपनी ने प्राइस बैंड ₹61 से ₹65 प्रति शेयर तय किया है। वर्तमान जीएमपी के हिसाब से देखें तो शेयर की लिस्टिंग 76 रुपये तक पर हो सकती है।  बता दें कि इस कंपनी का आईपीओ 11 नवंबर को खुलकर 15 नवंबर को बंद होगा। वहीं, एंकर निवेशकों की बोली 10 नवंबर, 2022 को खुलेगी।  -वहीं, अलॉटमेंट 18 नवंबर को हो सकता है। कंपनी के शेयरों के बुधवार, 23 नवंबर, 2022...
भुजिया बनाने वाली इस कंपनी के IPO को तगड़ा रिस्पॉन्स, हल्दीराम से है सीधा कनेक्शन, अभी 38 रुपये के प्रीमियम पर शेयर

भुजिया बनाने वाली इस कंपनी के IPO को तगड़ा रिस्पॉन्स, हल्दीराम से है सीधा कनेक्शन, अभी 38 रुपये के प्रीमियम पर शेयर

बिजनेस
नई दिल्लीभुजिया (नमकीन) और स्वीट्स बनाने वाली कंपनी बीकाजी फूड्स (Bikaji Foods) के आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। बीकाजी फूड्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन 26.67 गुना सब्सक्राइब हो गया है। 881 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 2,06,36,790 शेयर ऑफर पर थे, जिस पर 55,04,00,900 शेयरों की बोली मिली है। बीकाजी फूड्स के आईपीओ का प्राइस बैंड 285-300 रुपये है। बीकाजी फूड्स का स्नैक्स, स्वीट्स और रेस्टोरेंट कंपनी हल्दीराम से सीधा कनेक्शन है। 38 रुपये के प्रीमियम पर हैं बीकाजी फूड्स के शेयरबाजार पर नजर रखने वाले लोगों का कहना है कि बीकाजी फूड्स के शेयर ग्रे मार्केट में 38 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयर अगर 300 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर अलॉट होते हैं और 38 रुपये के प्रीमियम के साथ इनकी लिस्टिंग होती है तो बीकाजी फूड्स के शेयर 338 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। पब्लिक इश्यू से...

बैंक आफ बड़ौदा का दूसरी तिमाही में लाभ 59 प्रतिशत बढ़कर 3,313 करोड़

बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता)। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आॅफ बड़ौदा (बीओबी) का वसूली में फंसे ऋणों में गिरावट और ब्याज आय में बढ़ोतरी के दम पर जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही में शुद्ध लाभ 59 प्रतिशत के उछाल के साथ 3,313 करोड़ रुपये रहा।बीओबी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि जुलाई-सितंबर 2021 तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 2,088 करोड़ रुपये था।बैंक की कुल आय चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बढ़कर 23,080.03 करोड़ रुपये दर्ज की गयी जो एक वर्ष पूर्व 20,270 करोड़ रुपये थी। इस दौरान बैंक को शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) के रूप 34.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 10,714 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।बीओबी के दूसरी तिमाही परिणामों में अवरुद्ध ऋणों (एनपीए) में सुधार देखा गया।बैंक का सितंबर 2022 के अंत में सकल एनपीए सुधरकर 5.31 प्रतिशत पर आ गया जो एक साल पहले 8.11 प्रतिशत था। इसी तरह शुद्ध एनपीए 2.83 प्रतिशत से ठीक होकर 1.16 प्रतिशत रहा।बीओबी ...