Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

1 लाख रुपये के बनाए 6 करोड़ से ज्यादा, अब केमिकल कंपनी दे रही 1 पर 2 बोनस शेयर

1 लाख रुपये के बनाए 6 करोड़ से ज्यादा, अब केमिकल कंपनी दे रही 1 पर 2 बोनस शेयर

बिजनेस
नई दिल्ली ज्योति रेसिंस एंड एडेसिव्स लिमिटेड (Jyoti Resins and Adhesives) ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा दिया है। कंपनी 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। यानी, जिन लोगों के पास कंपनी का 1 शेयर होगा, उन्हें 2 बोनस शेयर मिलेंगे। ज्योति रेसिंस के शेयर गुरुवार 8 सितंबर 2022 को एक्स-बोनस डेट पर ट्रेड कर रहे हैं। बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 9 सितंबर 2022 है। कंपनी के शेयर गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 5 पर्सेंट अपर सर्किट के साथ ट्रेड कर रहे हैं।  10 साल से कम में 1 लाख रुपये के बन गए 6 करोड़ से ज्यादाज्योति रेसिंस एंड एडेसिव्स के शेयरों ने पिछले 10 साल से कम में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। केमिकल कंपनी के शेयर 11 दिसंबर 2013 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 6.38 रुपये के स्तर पर थे। ज्योति रेसिंस के शेयर 6 सितंबर 2022 को बीएसई में 4383 रुपये के स्तर पर थे। अगर...
टाटा के इन 5 स्टॉक ने दिया है 1 साल में दिया 80% से 750% तक का रिटर्न, निवेशकों की हुई चांदी 

टाटा के इन 5 स्टॉक ने दिया है 1 साल में दिया 80% से 750% तक का रिटर्न, निवेशकों की हुई चांदी 

बिजनेस
नई दिल्ली पिछले एक साल के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में उतार और चढ़ाव देखने को मिल रहा था। लेकिन इस उठा-पटक के दौर में भी शेयर मार्केट की लिस्टिडे कई कंपनियों ने शानदार रिटर्न दिया है। जिसमें से तीन टाटा के स्टॉक हैं। ये तीन स्टॉक टीटीएमएल, इंडियन होटल्स और ऑटोमोटिव स्टामपिंग एंड असेंबलिस हैं। इसके अलावा टाटा समूह के अन्य स्टॉक जैसे ओरिएंट होटल्स, टाटा पावर, टाटा मोटर्स ने भी निवेशकों को मालामाल किया है। आइए डालते हैं एक नजर टाटा के पांच शेयरों पर जिन्होंन एक साल में 80 प्रतिशत से 750 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है।  1- Automotive Stampings and Assemblies ने दिया ताबड़तोड़ रिटर्न  टाटा समूह के इस स्टॉक ने निवेशकों को पिछले एक साले के दौरान सबसे अधिक रिटर्न दिया है। Automotive Stampings and Assemblies के शेयर की कीमत पिछले एक साल के दौरान 55 रुपये के लेवल से बढ़कर 485 रुपये के ले...
5 रुपये का शेयर दे चुका 500% रिटर्न, अब दिग्गज निवेशक ने भी लगा दिया दांव

5 रुपये का शेयर दे चुका 500% रिटर्न, अब दिग्गज निवेशक ने भी लगा दिया दांव

बिजनेस
नई दिल्ली शेयर मार्केट में कई ऐसे पेनी स्टॉक हैं, जिनका परफॉर्मेंस निवेशकों को चौंकाता है। ऐसा ही एक पेनी स्टॉक- Titan Intech या टाइटन इंटेक है। बीते साल टाइटन इंटेक के एक शेयर की कीमत 5 रुपये से भी कम थी लेकिन अब तक निवेशकों को 500 फीसदी से ज्यादा रिटर्न मिल चुका है। अब इस स्टॉक पर चर्चित निवेशक आशीष अग्रवाल ने भी दांव लगाया है। स्टॉक का परफॉर्मेंस: यह माइक्रोकैप पेनी स्टॉक पिछले एक साल में बीएसई पर ₹4.55 के स्तर से बढ़कर ₹28 के स्तर पर पहुंच गया है। सिर्फ 2022 में यह पेनी स्टॉक ₹5.25 से बढ़कर ₹27.95 प्रति शेयर स्तर तक गया है, जो 400 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न है। पिछले एक महीने में, इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक ने लगभग ₹17 से ₹28 के स्तर तक बढ़ गया, जो लगभग 60 प्रतिशत की वृद्धि है।  साल 2012 तक स्टॉक की कीमत तीन अंकों में थी लेकिन इसके बाद टाइटन इंटेक के शेयर की कीमत में गिर...
चेक पर नंबर पहचानने में SBI की बड़ी चूक, 85 हजार रुपये का देना होगा जुर्माना

चेक पर नंबर पहचानने में SBI की बड़ी चूक, 85 हजार रुपये का देना होगा जुर्माना

बिजनेस
नई दिल्ली देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक- भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को एक चूक की वजह से 85 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। यह मामला 6 हजार रुपये के एक चेक से जुड़ा है। इस मामले में एसबीआई ने चेक को अस्वीकार कर दिया था। आइए समझते हैं क्या है पूरा मामला। क्या है मामला: दरअसल, हुबली के सरकारी पीयू कॉलेज में अंग्रेजी के लेक्चरर वादीराजाचार्य इनामदार ने तीन सितंबर, 2020 को अपने बिजली बिल के लिए हुबली इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (एचईएससीओएम) को 6,000 रुपये का एसबीआई का चेक जारी किया। एचईएससीओएम का केनरा बैंक में खाता था और इसलिए चेक को मंजूरी के लिए कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के हलियाल में एसबीआई शाखा में भेजा गया था। 9 और 6 के चक्कर में फंसे: चेक पर अंक समेत सभी जानकारी कन्नड़ भाषा में भरी गई थी। हलियाल में एसबीआई शाखा ने चेक पर लिखे कन्नड़ अंक ‘नौ’ को ‘छह’ समझकर चे...
10 रुपये के शेयर भाव पर वोडा-आइडिया में अधिग्रहण करेगी सरकार

10 रुपये के शेयर भाव पर वोडा-आइडिया में अधिग्रहण करेगी सरकार

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआीएल) में सरकार की हिस्सेदारी के अधिग्रहण पर नई अपडेट आई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सरकार शेयर का भाव 10 रुपये पर स्थिर हो जाने के बाद इस कंपनी में हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। सूत्र ने कहा, ‘‘बाजार नियामक सेबी के मानकों के मुताबिक हिस्सेदारी का अधिग्रहण समान मूल्य पर ही होना चाहिए। वीआईएल के शेयर का भाव 10 रुपये के करीब स्थिर होने के बाद दूरसंचार विभाग हिस्सेदारी अधिग्रहण को मंजूरी देगा।’’ क्या है शेयर का भाव: आपको बता दें कि वोडा-आइडिया के शेयर 19 अगस्त से ही 10 रुपये के स्तर से नीचे कारोबार कर रहे हैं। गुरुवार को बीएसई में इसका शेयर 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9.68 रुपये के भाव पर बंद हुआ। 16 हजार करोड़ की देनदारी: कंपनी पर सरकार को ब्याज के तौर पर करीब 16,000 कर...
त्योहारी सत्र के दौरान ऑनलाइन बिक्री 11.8 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगी: रिपोर्ट

त्योहारी सत्र के दौरान ऑनलाइन बिक्री 11.8 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगी: रिपोर्ट

बिजनेस
नई दिल्ली ई-कॉमर्स कंपनियों को इस साल त्योहारी सत्र के दौरान बिक्री सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 11.8 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच जाने की उम्मीद है। रेडसीर की एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया।रणनीतिक सलाहकार फर्म रेडसीर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 2018 की तुलना में इस साल त्योहारी सत्र में ऑनलाइन खरीदारी करने वालों की संख्या दोगुनी होने की उम्मीद है। रेडसीर के अनुसार त्योहारी सत्र दीवाली के महीने में पहले बिक्री आयोजन से लेकर दीवाली तक चलता है। रिपोर्ट के मुताबिक, त्योहारी सत्र पूरे देश में शुरू होने वाला है। ऐसे में रेडसीर ने त्योहारी महीने के दौरान ऑनलाइन बिक्री के 11.8 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया है, जो पिछले साल की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया कि त्योहारी सत्र से पहले विभिन्न श्रेणियां अलग-अलग तरह से विकसित हो रही हैं और इसका असर विभिन्न श्रेणियों म...
3 पर 1 शेयर का तोहफा दे रही IT कंपनी, निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदा

3 पर 1 शेयर का तोहफा दे रही IT कंपनी, निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदा

बिजनेस
नई दिल्ली आईटी सेक्टर की कंपनी सोनाटा सॉफ्टवेयर लिमिटेड बोनस शेयर बांटने वाली है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 1:3 के अनुपात में बोनस शेयर बांटे जाएंगे। मतलब ये कि निवेशकों को हर 3 शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर मिलेंगे। इसकी रिकॉर्ड तिथि शनिवार, 10 सितंबर, 2022 तय की गई है। यह आईटी स्टॉक एक दिन पहले एक्स-बोनस कारोबार करना शुरू कर देगा। बीते दिनों शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा था कि एक बार आवंटित किए गए बोनस शेयरों को सभी तरह से बराबरी का दर्जा दिया जाएगा। मौजूदा इक्विटी शेयरों के समान अधिकार होंगे और नए के बाद अनुशंसित और घोषित किसी भी लाभांश और अन्य कॉर्पोरेट कार्रवाई में पूर्ण रूप से भाग लेने का हकदार होगा।  कंपनी के तिमाही नतीजे: आपको बता दें कि सोनाटा सॉफ्टवेयर लिमिटेड एक आईटी कंपनी है। यह मोबिलिटी, क्लाउड, सोशल मीडिया, एंटरप्राइज सर्विस की सर्वि...
HDFC Bank ने रेट्स बढ़ाकर ग्राहकों को दिया झटका, बढ़ेगी आपके लोन की EMI

HDFC Bank ने रेट्स बढ़ाकर ग्राहकों को दिया झटका, बढ़ेगी आपके लोन की EMI

बिजनेस
नई दिल्ली प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक, एचडीएफसी बैंक (HDFC BANK) ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर दिया है। एमसीएलआर रेट्स के बढ़ने से नए और पुराने होम लोन, व्हीकल लोन एवं कई अन्य लोन की EMI महंगी हो जाएगी। एचडाएफसी बैंक ने यह लेंडिंग रेट्स अपने सभी टेन्योर के लिए बढ़ा दिया है। बढ़ी हुई नई दरें आज 7 सितंबर से लागू हैं। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के नए लेंडिंग रेट्सएचडीएफसी बैंक (HDFC BANK) ने अपने 1 साल के MCLR रेट्स को बढ़ाकर 8.2 पर्सेंट कर दिया है। जबकि ओवरनाइट एमसीएलआर रेट्स को बैंक ने बढ़ाकर 7.9 पर्सेंट कर दिया है। 1 साल के एमसीएलआर रेट्स में इजाफा रिटेल लोन की वजह से महत्वपूर्ण हो जाता है। बता दें कि बैंक का लांग टर्म लोन्स जैसे होम लोन इसी रेट्स से लिंक्ड होता है। वहीं एचडीएफसी बैंक में 1 महीने, 3 महीने और 6 महीने के टेन्य...
5000 रुपये के पार जा सकते हैं मोबाइल और TV बनाने वाली इस कंपनी के शेयर

5000 रुपये के पार जा सकते हैं मोबाइल और TV बनाने वाली इस कंपनी के शेयर

बिजनेस
नई दिल्ली स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और वॉशिंग मशीन बनाने वाली कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर आने वाले समय में जबरदस्त रिटर्न दे सकते हैं। ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेफरीज, डिक्सन टेक्नोलॉजीज (Dixon Technologies) के शेयरों पर बुलिश है। पिछले 3 महीने में डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयरों ने 25 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है। जेफरीज का मानना है कि कंपनी के शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है। डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर 7 सितंबर 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 4285 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।  बाय रेटिंग के साथ 5305 रुपये का टारगेट प्राइस ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयरों को बाय (BUY) रेटिंग दी है और कंपनी के शेयरों के लिए 5305 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। जेफरीज का कहना है कि 40% सीएजीआर की सेल्स के साथ डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडस्ट्री को पीछे छोड़ सकती...
हैदराबाद से मंगाई बिरयानी, मिला सालन का डिब्बा, शेयरहोल्डर ने ही उठाए Zomato की नई सर्विस पर सवाल

हैदराबाद से मंगाई बिरयानी, मिला सालन का डिब्बा, शेयरहोल्डर ने ही उठाए Zomato की नई सर्विस पर सवाल

बिजनेस
नई दिल्ली बीते दिनों ऑनलाइन फूड डिलिवरी करने वाली Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने कंपनी की एक नई सर्विस के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि  Zomato अपनी ‘इंटरसिटी लीजेंड्स’ के जरिये दूसरे शहर के फेमस डिशेज भी डिलिवर करेगी। इसके लिए साउथ दिल्ली और गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में एक पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि, अब Zomato के ही शेयरहोल्डर ने इस नई सर्विस पर सवाल खड़े किए हैं। क्या है मामला:  दरअसल, गुरुग्राम निवासी प्रतीक कंवल जोमैटो के शेयरधारक हैं। प्रतीक ने ऐप के नए इंटरसिटी फीचर के जरिए हैदराबाद से बिरयानी का ऑर्डर दिया। हालांकि, उन्हें सिर्फ एक सालन का छोटा सा डिब्बा मिला। प्रतीक कंवल ने एक ट्वीट में बताया, “मैंने होटल शादाब से जोमैटो इंटरसिटी लीजेंड्स का उपयोग करके चिकन बिरयानी का ऑर्डर दिया और मुझे जो कुछ मिला वह सालन का एक छोटा सा डिब्बा था।”...