Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

250% रिटर्न देने वाले स्टॉक में इस दिग्गज ने किया बड़ा निवेश

250% रिटर्न देने वाले स्टॉक में इस दिग्गज ने किया बड़ा निवेश

बिजनेस
नई दिल्ली शेयर बाजार में किस स्टॉक पर दांव लगाया जाए जिससे मुनाफा कमाया जा सके? यह एक ऐसा सवाल है जिसका किसी के पास शायद ही कोई सटीक जवाब होगा। स्टॉक मार्केट अनिश्चिताओं से भरा बाजार है। यही वजह है कि यहां निवेश से पहले रिसर्च की खूब आवश्यकता पड़ती है। लेकिन छोटे निवेशक कई बार बड़े निवेशकों के रिसर्च और उनक इंवेस्टमेंट पर भरोसा करते हैं। Porinju Veliyath के निवेश पर नजर रखने वाले इंवेस्टर्स के लिए बड़ी अपडेट आई है। इस दिग्गज निवेशक ने स्मॉल कैप कंपनी Rubfila International के शेयरों को खरीदा है। पिछले दो साल में इस स्टॉक ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। ...
मार्च तक 10 हजार डाकघर खोलेगी सरकार, 5 किलोमीटर के दायरे में मिलेगी हर सुविधा

मार्च तक 10 हजार डाकघर खोलेगी सरकार, 5 किलोमीटर के दायरे में मिलेगी हर सुविधा

बिजनेस
नई दिल्ली भारतीय डाक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए इस वर्ष 10,000 और डाकघर खोलेगा। डाक विभाग के सचिव अमन शर्मा ने बताया कि सरकार हमें अपनी पहुंच और बढ़ाने और अधिक डाकघर खोलने के लिए कह रही है। हमें 10,000 और डाकघर खोलने की अनुमति मिली है।  अमन शर्मा के मुताबिक सरकार चाहती है कि लोगों को उनके आवास के पांच किलोमीटर के दायरे में बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं उपलब्ध हों। इसलिए हम और डाकघर स्थापित कर रहे हैं।...
होण्डा ने पेश किया नया 2022 एक्टिवा प्रीमियम संस्करण

होण्डा ने पेश किया नया 2022 एक्टिवा प्रीमियम संस्करण

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नयी दिल्ली. दोपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने आज अपने लोकप्रिय स्कूटर होंडा एक्टिवा का 2022 एक्टिवा प्रीमियम संस्करण लाँच करने की घोषणा की जिसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 75400 रुपये है।कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ आत्सुशी ओगाता ने कहा, ह्यह्यहमेशा अग्रणी स्थिति बरकरार रखते हुए होण्डा एक्टिवा अपनी आकर्षक अपील के साथ देश के सभी आयुवर्गों के राइडरों को लुभाती रही है। पिछले दो दशकों के दौरान ब्राण्ड एक्टिवा न सिर्फ तकनीकी बदलाव से होकर गुजरी है बल्कि हर नए अपडेट के साथ पहले से अधिक शार्प, ट्रेंडी और आकर्षक अपील देती रही है। 2022 प्रीमियम एडीशन के साथ, हमें खुशी है कि हम एक्टिवा को नए अवतार मेंलेकर आए हैं जो सुनहरे स्पर्श के साथ उपभोक्ताओं से बेजोड़ आकर्षण का वादा करती है।ह्णह्णप्रीमियम डिजाइन, नए आकर्षक लुक के साथकंपनी ने कहा कि एक्टिवा का प्रीमियम स...
मारुति सुजुकी ने लाँच की नयी अल्टो के10, कीमत 3.99 लाख से शुरू

मारुति सुजुकी ने लाँच की नयी अल्टो के10, कीमत 3.99 लाख से शुरू

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने आॅल-न्यू अल्टो के10 के लॉन्च की घोषणा की जिसकी दिल्ली में शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये है।कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ हिसाशी ताकेउची ने आज यहां इसे लाँच करने के मौके पर कहा कि गर्व, भरोसे और विश्वसनीयता की प्रतीक आॅल-न्यू अल्टो के10 अब एक नए डिजाईन, ज्यादा बढ़ा इंटीरियर, बेहतर परफॉर्मेंस और अनेक कम्फर्ट जैसे सुरक्षा, सुविधा और कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि 22 सालों वर्षों में 43 लाख परिवारों तक पहुंच चुकी आल्टो का यह नया अवतान भी लोगों के बीच खासा लोकप्रिय होगा।उन्होंने बताया कि इसमें ज्यादा शक्तिशाली एवं प्रभावशाली नैक्स्ट जनरेशन के-सीरीज 1.0 लीटर ड्युअल जेट, ड्युअल वीवीटी इंजन है जो 24.90 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। इसमें सुरक्षा के 15 फीचर दिये...
देश में खाद्यान्न का 31 करोड़ 57 लाख टन रिकार्ड उत्पादन का अनुमान

देश में खाद्यान्न का 31 करोड़ 57 लाख टन रिकार्ड उत्पादन का अनुमान

What's Hot, देश-विदेश, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने वर्ष 2021-22 के लिए मुख्य कृषि फसलों के उत्पादन के चतुर्थ अग्रिम अनुमान जारी कर दिए हैं। इसमें खाद्यान्नों का 31 करोड़ 57 लाख टन रिकार्ड उत्पादन होने का अनुमान है, जो 2020-21 के दौरान के खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 50 लाख टन अधिक है।वर्ष 2021-22 के दौरान खाद्यान्न उत्पादन पिछले पांच वर्षों (2016-17 से 2020-21) के औसत खाद्यान्न की तुलना में ढाई करोड़ टन अधिक है। चावल, मक्का, चना, दलहन, रेपसीड एवं सरसों, तिलहन, और गन्ना का रिकार्ड उत्पादन अनुमानित है।कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज कहा है कि इतनी फसलों का यह रिकार्ड उत्पादन केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों के साथ ही किसानों के अथक परिश्रम तथा वैज्ञानिकों की मेहनत का सुफल है।चतुर्थ अनुमानों के अनुसार वर्ष 2021-22 के दौरान मुख्य कृषि फसलों के अनुमानित उत्पादन चावल का 13 करोड़ टन से अधिक (र...
लोन वसूलने के लिए गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार नहीं कर पाएंगे रिकवरी एजेंट

लोन वसूलने के लिए गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार नहीं कर पाएंगे रिकवरी एजेंट

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बिजनेस
आरबीआई ने कसी नकेलनई दिल्ली. मजबूरी में कई बार लोगों को लोन लेना पड़ता है। लेकिन कई बार ऐसी परिस्थिति बनती है कि वे किस्त नहीं चुका पाते हैं। इससे बैंकों के लोन रिकवरी एजेंट उन्हें वसूली को लेकर परेशान करने लगते हैं। कई बार तो वे गाली-गलौच और हाथापाई पर उतर आते हैं। लेकिन अब वे ऐसा नहीं कर पाएंगे। रिजर्व बैंक ने उन पर नकेल कसने के लिए नियमों को सख्त बना दिया है। आरबीआई ने साफ कहा है कि उसके रेगुलेटरी दायरे में आने वाली सभी एंटिटीज को यह सुनिश्चित करना होगा कि कलेक्शन एजेंट कर्जदारों को परेशान ना करें। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने हाल में कहा कि लोन रिकवरी एजेंट लोगों के साथ गलत व्यवहार करते हैं, जो कतई कतई स्वीकार्य नहीं है।आरबीआई ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक नोटिफिकेशन में कहा कि वह रिकवरी एजेंट्स की करतूतों से चिंतित है। रेगुलेटर एंटिटीज को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे या उनके एजे...
जॉनसन टेल्कम बेबी पाउडर की बिक्री पर विराम

जॉनसन टेल्कम बेबी पाउडर की बिक्री पर विराम

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
न्यू ब्रंसविक (अमेरिका) (वार्ता). जानी-मानी दवा निमार्ता कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन (जेएंडजे) वर्ष 2023 से दुनिया भर में अपने प्रतिष्ठित टैल्कम-आधारित जॉनसन बेबी पाउडर की बिक्री नहीं करेगी।अमेरिका और कनाडा में इस पाउडर की ब्रिकी पहले से ही बंद है। आरोप लगाया गया था कि इस बेबी पाउडटर से कैंसर होता है और इसके बाद कंपनी के खिलाफ दुनियाभर में हजारों मुकदमें दायर हो गए थे। कैंसर की आशंका वाली रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रॉडक्ट की बिक्री में भी भारी गिरावट दर्ज की गई थी।सूत्रों ने कहा, जेएंडजे अगले साल से दुनिया भर में अपने टैल्क-आधारित बेबी पाउडर का निर्माण और बिक्री बंद कर देगा। अमेरिका में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी द्वारा उत्पाद की बिक्री समाप्त होने के दो साल से अधिक समय बाद यह घोषणा की गई है।बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कंपनी को महिलाओं के हजारों मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है। ...

सरकारी बैंकों ने आठ वर्ष में वसूले 6.4 लाख करोड़ रुपये के फंसे, डूबे ऋण

देश-विदेश, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). सरकारी क्षेत्र के बैंकों ने वित्त वर्ष 2014-15 से 6.42 लाख करोड़ रुपये के अवरुद्ध ऋण (एनपीए) और भट्टे खाते में डाले गए ऋणों की वसूली की है। इस दौरान बैंकों ने जानबूझ कर ऋण न चुकाने वाले 98.5 प्रतिशत लोगों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई शुरू की है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी प्रकोष्ठ के संयोजक अमित मालवीय ने ट्विटर पर सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा बैंकों ने 5.17 लाख करोड़ रुपये के अवरुद्ध ऋण और 1.24 लाख करोड़ रुपये के भट्टे खाते में डाले गए ऋणों की वसूली की है।सरकारी बैंकों का मार्च 2022 के अंत तक प्रावधान कवरेज अनुपात (अवरुद्ध ऋणों के विरुद्ध पूंजी प्रावधान) सुधरकर 86.9 प्रतिशत हो गया जो मार्च 2015 में 46 प्रतिशत था। प्रावधान कवरेज अनुपात के माध्यम बैंक के वित्तीय स्वास्थ का पता लगाया जाता है।बैंकों का सकल एनपीए अनुपात 31 मार्च, 2022 को सुधरकर 7.4 प्रतिशत रहा जो ...
नीतिगत दरें कोरोना काल से पहले के स्तर के पार, घर कार खरीदना होगा महंगा

नीतिगत दरें कोरोना काल से पहले के स्तर के पार, घर कार खरीदना होगा महंगा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई (वार्ता). बढ़ती महंगाई को काबू में करने के लिए रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नीतिगत दरों में आज आधी फीसदी की बढ़ोतरी करने के साथ ही यह अब कोरोना महामारी के पहले के स्तर को पार कर गयी है। रिजर्व बैंक के आज के इस निर्णय से अब घर, कार और अन्य प्रकार के ऋण महंगे हो जाएंगे।रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक के बाद गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैठक में लिए गये निर्णय की जानकारी देते हुये कहा कि देश में वैश्विक कारकों से महंगाई में बढ़ोतरी हो रही है। इस वर्ष जून में लगातार छठे महीने में खुदरा महंगाई रिजर्व बैंक के लक्ष्य छह प्रतिशत से ऊपर बनी रही है। विकास को गति देने तथा महंगाई को काबू में करने के उद्देश्य से नीतिगत दरों में आधी फीसद की बढ़ोतरी की गयी है। उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी से खुदरा महंगाई को नियंत्रित करने में मदद मिलने की उम्मीद है और महंगाई को मध्यावधि में छह प्रतिशत के लक्षित...
भारत की चीन कम्पनियां बनाएंगी विद्युत वाहनों की बैटरी

भारत की चीन कम्पनियां बनाएंगी विद्युत वाहनों की बैटरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड और बिक्री दोनों तेजी से बढ़ रही है और साथ बैटरी की खपत को देखकर इंडियन आॅटो इंडस्ट्री की निर्भरता भी चीन पर बढ़ती जा रही थी। लेकिन आज सरकार ने एक बड़े काम को अंजाम देते हुए, देश की तीन कंपनियों के साथ एश् बैटरी निर्माण के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।भारी उद्योग मंत्रालय ने एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल (एसीसी) बैटरी स्टोरेज के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के तहत तीन कंपनियों के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इन कंपनियों में रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड और राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड शामिल हैं।शुरूआत में यह तय किया गया था कि हुंडई ग्लोबल मोटर्स को भी पीएलआई का समर्थन मिलेगा। लेकिन यह खुलासा होने के बाद इसे बैकबर्नर पर रखा गया था कि हुंडई ग्लोबल मोटर्स का हुंडई मोटर कंपनी और कोरियाई आॅटोमेकर की स्थानीय...