किसानों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने बढ़ाई eKYC की समय सीमा
नई दिल्ली
PM Kisan योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने अभी तक अनिवार्य eKYC को पूरा करने की डेडलाइन 31 जुलाई, 2022 तक बढ़ा दी है। पहले इसकी डेडलाइन 31 मई, 2022 थी। पीएम किसान वेबसाइट पर एक फ्लैश के अनुसार, "सभी PMKISAN लाभार्थियों के लिए eKYC की समय सीमा 31 जुलाई 2022 तक बढ़ा दी गई है।" 31 मई को पीएम मोदी ने जारी की 11 वीं किस्त31 मई, 2022 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के शिमला में 10 करोड़ से अधिक किसानों को प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) के तहत वित्तीय लाभ की 11 वीं किस्त जारी की। पीएम-किसान योजना के तहत, प्रत्येक भूमिधारी किसान परिवार को प्रति वर्ष 6000 रुपये का वित्तीय लाभ दिया जाता है। यह रकम तीन किस्तों में दी जाती है। eKYC कैसे करें?1: इसके लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन के ब्राउजर जैसे क्रोम के आइकान पर टैप करें और वहां pmk...








