Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

सरकार ने ‘आधार एडवाइजरी’ वापस ली, कहा- अपनी समझ से शेयर करें आधार नंबर

सरकार ने ‘आधार एडवाइजरी’ वापस ली, कहा- अपनी समझ से शेयर करें आधार नंबर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI की ओर से लोगों को चेतावनी दी गई थी कि वो किसी भी आर्गेनाइजेशन के साथ आधार की फोटोकॉपी शेयर न करें। आधार के दुरुपयोग का हवाला देते हुए ऐसा किया गया था। अब सरकार ने इस एडवाइजरी को वापस ले लिया है। सरकार के बयान में कहा गया है कि 'UIDAI की ओर से 27 मई को जारी एडवाइजरी इस संदर्भ में जारी की गई थी कि कोई फोटोशॉप के जरिए आधार कार्ड का दुरुपयोग न कर ले। सरकार ने कहा कि एडवाइजरी की गलत व्याख्या की संभावना को देखते हुए इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है। UIDAI की ओर जारी आधार कार्ड धारकों को केवल सलाह दी जाती है कि वे अपने आधार नंबर को शेयर करने में अपनी समझ का प्रयोग करें। आधार आइडेंटिटी ऑथेंटिकेशन इकोसिस्टम ने आधार होल्डर की पहचान और गोपनीयता की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुविधाएं प्रदान की हैं।'...
बंपर मुनाफा बांटेगी रामदेव की Ruchi Soya, तिमाही नतीजों से गदगद है कंपनी

बंपर मुनाफा बांटेगी रामदेव की Ruchi Soya, तिमाही नतीजों से गदगद है कंपनी

बिजनेस
नई दिल्ली योग गुरु रामदेव की कंपनी Ruchi Soya ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के प्रॉफिट और इनकम में जबरदस्त उछाल आया है। तिमाही नतीजों से गदगद कंपनी ने निवेशकों के बीच डिविडेंड यानी मुनाफा बांटने का भी ऐलान किया है। कितना डिविडेंड देगी कंपनी: Ruchi Soya ने वित्त वर्ष 2022 के लिए 250% के बंपर डिविडेंड की घोषणा की है। अगर शेयर के हिसाब से बात करें तो 5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने की योजना है, जिसका फेस वैल्यू 2 रुपये है। Ruchi Soya द्वारा दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड है। साल 2008 में कंपनी ने 25% डिविडेंड देने का ऐलान किया था। आपको बता दें कि साल 2019 में योग गुरु रामदेव ने दिवालिया कंपनी Ruchi Soya का अधिग्रहण किया था। कंपनी को मुनाफा: वित्त वर्ष 2022 में Ruchi Soya को जबरदस्त मुनाफा हुआ है। कंपनी के राजस्व में 24284.38 करोड़ रुपये या 48....
PM Kisan की 11वीं किस्त आने की डेट फिक्स, फौरन चेक करें लिस्ट

PM Kisan की 11वीं किस्त आने की डेट फिक्स, फौरन चेक करें लिस्ट

बिजनेस
नई दिल्ली पीएम किसान की 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे 12 करोड़ से अधिक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को शिमला से देश के किसानों को किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी करेंगे। बता दें पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे अपात्र किसानों से वसूली और लिस्ट से नाम कटने की प्रक्रिया भी चल रही चुकी है। ऐसे में यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है कि पीएम किसान 2022 की नई लिस्ट में आपका नाम है या कट गया। इसे चेक करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैटे अपने मोबाइल, लैपटॉप यह कंप्यूटर से अपने गांव की लिस्ट देख सकते हैं।   बता दें इस योजना के तहत मोदी सरकार सलाना 6000 रुपये किसानों को तीन किस्तों में देती है। सालाना आधार पर पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च तक आती है। हमने पहले भी बताया था कि इस साल क...
उड़ान से पहले Jet airways को नया झटका, मार्च तिमाही में हुआ इतना नुकसान

उड़ान से पहले Jet airways को नया झटका, मार्च तिमाही में हुआ इतना नुकसान

बिजनेस
नई दिल्ली तीन साल बाद उड़ान को तैयार प्राइवेट सेक्टर की एयरलाइन Jet airways को नया झटका लगा है। दरअसल, Jet airways ने कहा कि मार्च 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान उसका शुद्ध घाटा 233.63 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की इसी अवधि में यह आंकड़ा 107.01 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन अवधि में Jet airways की कुल आय 11.63 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 17.73 करोड़ रुपये थी। शेयर की कीमत: Jet airways के शेयर की बात करें तो इसके भाव में 4.98 फीसदी की गिरावट रही। लगातार दूसरे दिन शेयर में इतना बड़ा नुकसान रहा। वहीं, शेयर की कीमत 118.30 रुपये रही।  आपको बता दें कि जेट एयरवेज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संगठन ने एयरलाइन के लिए जालान-कालरॉक गठजोड़ की समाधान प्रक्रिया के खिलाफ उसने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधीकरण (एनसीएलएटी) में अपील दायर की है। ब्रिटेन की ...
320 रुपये तक जा सकता है टाटा ग्रुप का यह शेयर, राकेश झुनझुनवाला का है बड़ा दांव

320 रुपये तक जा सकता है टाटा ग्रुप का यह शेयर, राकेश झुनझुनवाला का है बड़ा दांव

बिजनेस
नई दिल्ली दिग्गज इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल एक कंपनी के शेयरों में तेज उछाल आ सकता है। यह कंपनी इंडियन होटल्स (Indian Hotels) है। अप्रैल 2022 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इंडियन होटल्स के शेयर 268.95 रुपये के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए थे। हालांकि, ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद इंडियन होटल्स के शेयरों में करीब 18 फीसदी की गिरावट आई है। स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंडियन होटल्स के शेयर प्राइस में निगेटिव मार्केट सेंटीमेंट्स के कारण गिरावट आई है। कंपनी के फंडामेंटल्स में कोई दिक्कत नहीं है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंडियन होटल्स के शेयर 320 रुपये तक जा सकते हैं।   ...
थोक महंगाई से बिगड़ेगा खुदरा का खेल, RBI की रिपोर्ट में आशंका

थोक महंगाई से बिगड़ेगा खुदरा का खेल, RBI की रिपोर्ट में आशंका

बिजनेस
नई दिल्ली थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति (डब्ल्यूपीआई) के उच्च स्तर पर होने की वजह से कुछ अंतराल बाद खुदरा महंगाई पर दबाव पड़ने का जोखिम है। यह आशंका भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने जताई है।  आरबीआई ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा कि औद्योगिक कच्ची माल की ऊंची कीमतें, परिवहन लागत, वैश्विक ‘लॉजिस्टिक’ और आपूर्ति श्रृंखला व्यवधान मुख्य मुद्रास्फीति पर दबाव बढ़ा रहे हैं। केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘विनिर्मित उत्पादों की मुद्रास्फीति में तेज वृद्धि के बीच थोक और खुदरा मुद्रास्फीति में बढ़ते अंतर की वजह से विनिर्माण लागत का दबाव कुछ समय बाद खुदरा मुद्रास्फीति पर पड़ने को जोखिम है...।’’ इसमें कहा गया कि रूस-यूक्रेन युद्ध और उसकी वजह से जिंसों की कीमतों में वृद्धि भारत समेत दुनियाभर के मुद्रास्फीति परिदृश्य को प्रभावित कर रही है।...
1650% का डिविडेंड दे रही यह कंपनी, 150 करोड़ रुपये का हुआ है मुनाफा

1650% का डिविडेंड दे रही यह कंपनी, 150 करोड़ रुपये का हुआ है मुनाफा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड (PEL) अपने निवेशकों को डिविडेंड के रूप में बड़ा तोहफा देने जा रही है। पीरामल एंटरप्राइजेज ने बताया है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 मार्च 2022 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए हर शेयर पर 1650 फीसदी का डिविडेंड देना रिकमंड किया है। कंपनी का टोटल डिविडेंड पे-आउट 788 करोड़ रुपये का होगा। पीरामल एंटरप्राइजेज के शेयर शुक्रवार 27 मई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 1647.60 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।  हर शेयर पर मिलेगा 33 रुपये का डिविडेंडपीरामल एंटरप्राइजेज ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी बोर्ड ने 31 मार्च 2022 को खत्म हुए फाइनेंशियल ईयर के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 33 रुपये ( हर शेयर पर 1650 फीसदी) का डिविडेंड रिकमंड किया है। इस साल अब तक पीरामल एंटरप्राइजेज के शेयरों में करीब 39 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, प...
इस सप्ताह शेयर बाजार की कैसी होगी चाल? ये फैक्टर्स करेंगे पभावित

इस सप्ताह शेयर बाजार की कैसी होगी चाल? ये फैक्टर्स करेंगे पभावित

बिजनेस
नई दिल्ली | अप्रैल के थोक मुद्रास्फीति के आंकड़े, वैश्विक रुझान और कंपनियों के तिमाही नतीजे इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इसके अलावा बाजार भागीदारों की निगाह विदेशी निवेशकों (FII) के रुख पर भी रहेगी, जो पिछले कुछ दिनों से घरेलू बाजारों में बिकवाल बने हुए हैं। क्या है एक्सपर्ट की राय?स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘मुद्रास्फीति और केंद्रीय बैंकों द्वारा अपने मौद्रिक रुख को सख्त करना दुनियाभर के बाजारों के लिए चिंता का विषय है। स्थानीय बाजार में मंदड़िये हावी हैं, लेकिन उन्होंने कुछ अधिक बिकवाली की है जिससे उनके रुख में बदलाव आ सकता है।’’ मीणा ने कहा, ‘‘अमेरिकी बाजार में बिकवाली चल रही है। विशेष रूप से निवेशक प्रौद्योगिकी शेयर बेच रहे हैं। हालांकि, पिछले दो कारोबारी सत्रों में कुछ स्थिरता देखने को मिली हैं। ऐसे में आग...
बैंक से कैश निकालने-जमा करने के बदले नियम! 26 मई से लागू होंगे नए नियम

बैंक से कैश निकालने-जमा करने के बदले नियम! 26 मई से लागू होंगे नए नियम

बिजनेस
नई दिल्ली | सरकार ने एक वित्त वर्ष में 20 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा करने या निकालने के साथ ही चालू खाता खोलने के लिए आधार या स्थायी खाता संख्या (PAN) को अनिवार्य कर दिया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने एक अधिसूचना में कहा कि एक वित्त वर्ष में बैंकों से बड़ी राशि का लेनदेन करने के लिए पैन नंबर की जानकारी देना या आधार की बायोमीट्रिक पुष्टि करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा किसी बैंक या डाकघर में चालू खाता या कैश क्रेडिट खाता खोलने के लिए भी यह जरूरी होगा।...
23 पैसे का शेयर हुआ 9 रुपये का, सालभर में निवेशकों के 1 लाख बन गए 40 लाख रुपये

23 पैसे का शेयर हुआ 9 रुपये का, सालभर में निवेशकों के 1 लाख बन गए 40 लाख रुपये

बिजनेस
नई दिल्ली | अगर आप पेनी स्टॉक (जो कि कीमत में कम होते हैं) की तलाश में हैं तो आज हम आपको एक शानदार शेयर (Penny stock) के बारे में बता रहे हैं। इस शेयर ने सालभर में अपने निवेशकों को 3,952 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न देकर मालामाल किया है। वहीं, इस शेयर ने महज 39 ट्रेडिंग डे में अपने निवेशकों को 590.37 पर्सेंट का छप्परफाड़ रिटर्न (Stock return) देकर चौंका दिया है। इस शेयर का नाम है- राज रेयन इंडस्ट्रीज (Raj Rayon Industries Ltd)। कंपनी के शेयर शुक्रवार को लगभग 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 9.32 रुपये पर पहुंच गए।  राज रेयन इंडस्ट्रीज शेयर प्राइस हिस्ट्रीराज रेयन इंडस्ट्रीज के शेयर 16 मार्च 2022 को महज 1.35 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 13 मई को 9.32 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गए हैं। यानी की सिर्फ 39 ट्रेडिंग सेशंस में ही इस शेयर ने 590 पर्सेंट से ज्यादा का जोरदार रिटर्न दिया है।...