Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

वित्त वर्ष 2022-23 में जीडीपी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रही

वित्त वर्ष 2022-23 में जीडीपी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रही

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). कोरोना महामारी के प्रभावों से निकल कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही भारतीय अर्थव्यवस्था की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में 6.1 प्रतिशत बढ़ी है और मार्च में समाप्त वित्त वर्ष में वार्षिक जीडीपी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रही है। मार्च 2022 में समाप्त तिमाही में यह वृद्धि दर 10.4 प्रतिशत रही थी और मार्च 2022 को समाप्त वित्त वर्ष में वार्षिक जीडीपी वृद्धि दर 9.1 प्रतिशत रही थी।केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा आज यहां जारी आंकड़ों के अनुसार मार्च 2023 में समाप्त वित्त वर्ष में जीडीपी 160.06 लाख करोड़ रुपये रहा है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 149.26 लाख करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी वृद्धि दर 9.1 प्रतिशत रही थी जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह 7.1 प्रतिशत रही है। सीएसओ ने कहा कि हालांकि नोमिनल जीडीपी या वर्तम...
क्या एलन मस्क के बच्चों को मिलेंगे उनकी कंपनियों के शेयर?

क्या एलन मस्क के बच्चों को मिलेंगे उनकी कंपनियों के शेयर?

बिजनेस
नई दिल्ली। दुनिया में कोई भी बिजनेस हो, छोटा या बड़ा, उसके मालिक/मालकिन के बाद कंपनी की जिम्मेदारी उनके बच्चों को मिलना बहुत ही स्वाभाविक सी बात है। हर जगह ऐसा ही देखा जाता है। और यह कोई नई बात नहीं है। ऐसा सालों से हो रहा है। ऐसे में बात जब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति की हो, तो उनके बारे में भी ऐसा सोचना स्वाभाविक है। हम बात कर रहे हैं एलन मस्क की। हाल ही में एलन से इस बारे में सवाल पूछा गया, जिसका एलन ने सीधा और बेबाक जवाब दिया।दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति एलन के पास हैं कई सफल कंपनियाँएलन दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं और उनके पास एक से ज्यादा सफल कंपनियाँ हैं। टेस्ला, स्पेसएक्स और ट्विटर, इन तीनों कंपनियों के मालिक एलन हैं। टेस्ला दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी है। स्पेसएक्स स्पेस रिसर्च के मामले में एक जाना-माना आॅगेर्नाइजेशन है। वहीँ ट्विटर दुनिया के टॉप सोश...
दुनिया के सबसे अमीर आदमी बर्नार्ड आरनॉल्ट को एक ही दिन में हुआ 92 हज़ार करोड़ से ज़्यादा का नुकसान

दुनिया के सबसे अमीर आदमी बर्नार्ड आरनॉल्ट को एक ही दिन में हुआ 92 हज़ार करोड़ से ज़्यादा का नुकसान

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली। लंबे समय तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे एलन मस्क ने इसी साल मार्च में दुनिया का सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में टॉप पोजिशन गंवा दी थी। एलन को पीछे छोड़कर बर्नार्ड आरनॉल्ट ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया था। तभी से लूई वीटॉन कंपनी के मालिक और फ्रांस निवासी बर्नार्ड दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। पर हाल ही में बर्नार्ड को जबरदस्त नुकसान हुआ है।कितना हुआ नुकसान?बर्नार्ड की लग्जरी फैशन कंपनी लूई वीटॉन को हाल ही में जबरदस्त नुकसान हुआ है और वो भी सिर्फ एक दिन में। मंगलवार को लूई वीटॉन को 11.2 बिलियन डॉलर्स का नुकसान हुआ है, जिसकी भारतीय करेंसी में वैल्यू करीब 92,689 करोड़ रुपये है। इससे कंपनी के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है।बर्नार्ड और एलन की संपत्ति में घटा फासलालूई वीटॉन को हुए नुकसान से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बर्नार्ड और ...
1 जून से सेविंग और करंट अकाउंट में बदल रहे हैं ये नियम

1 जून से सेविंग और करंट अकाउंट में बदल रहे हैं ये नियम

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बिजनेस
नई दिल्ली. हर महीने की शुरूआत में कुछ नियमों में बदलाव होता है, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब के ऊपर पड़ता है। इसलिए महीने की शुरूआत से पहले ही इस बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए। ताकि बाद में होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है। मई का महीना खत्म होने जा रहा है। इसके बाद जून शुरू हो जाएगा। 1 जून से बचत खाता और चालू खाता में बड़ा बदवाव होने जा रहा है। यह बदलाव अनक्लेम्ड डिपॉजिट को लेकर किया जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक (फी२ी१५ी इंल्ल‘ ङ्मा कल्ल्िरं) ने इसको लेकर 100 दिन 100 कैंपेन शुरू किया है। इस दौरान बैंकों को इस जमा राशियों को सेटल करना होगा।आरबीआई ने जारी की गाइडलाइनआरबीआई ने एक गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन के मुताबिक, सेविंग और करंट अकाउंट में 10 वर्षों से बिना आॅपरेट किए रकम बची हुई है। इसके अलावा मैच्योरिटी की तारीख से 10 साल के अंतर किसी ने दावा नहीं किया तो उसे अनक्लेम्ड डिपॉजिट के ...
रक्षा उत्पादन पहली बार एक लाख करोड़ के पार

रक्षा उत्पादन पहली बार एक लाख करोड़ के पार

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). रक्षा मंत्रालय के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप वित्तीय-वर्ष 2022-23 में रक्षा उत्पादन पहली बार एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है।अभी रक्षा उत्पादन 1,06,800, करोड़ रुपए है और निजी रक्षा उद्योगों से आंकड़े प्राप्त होने के बाद इसके और अधिक होने की संभावना है। वित्त वर्ष 2022-23 में रक्षा उत्पादन वित्त वर्ष 2021-22 के आंकड़े 95,000 करोड़ रुपये की तुलना में 12% तक बढ़ा गया है।सरकार रक्षा क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने तथा चुनौतियों को कम करने के लिए रक्षा-उद्योग और उनके संघों के साथ लगातार काम कर रही है। आपूर्ति श्रृंखला में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों तथा स्टार्टअप के एकीकरण सहित ह्यव्यवसाय में सुगमताह्ण जैसे उद्देश्यों को हासिल करने के लिए कई नीतिगत बदलाव किए गए हैं।इन नीतिगत बदलावों के कारण सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग और स्टार्टअप समेत रक्षा उद्योग डिजाइन, विकास और उ...
खाद के दाम नहीं बढ़ाएगी सरकार; 1 लाख करोड़ की सब्सिडी मंजूर

खाद के दाम नहीं बढ़ाएगी सरकार; 1 लाख करोड़ की सब्सिडी मंजूर

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बिजनेस
नई दिल्ली. केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के लिए बुधवार को एक अच्छी खबर दी। इस बार खाद के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को कहा कि सरकार उर्वरकों की कीमत नहीं बढ़ाएगी और यूरिया के लिए 70,000 करोड़ रुपये और डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) के लिए 38,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को अपनी बैठक में खरीफ सीजन के लिए 1.08 लाख करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी को मंजूरी दी हैकेंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने कैबिनेट की जानकारी देते हुए कहा, कैबिनेट ने तय किया है कि सरकार खाद के दाम नहीं बढ़ाएगी। कैबिनेट ने खरीफ सीजन के लिए 1.08 लाख करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी को मंजूरी दी है। हमारी सरकार के लिए यह जरूरी है कि देश के किसानों को समय पर खाद मिले और अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद के दाम घटने पर बोझ न उठाना पड़े। प...
अब पीडीएस सिस्टम कोटे में मिलेगा ज्वार-बाजरा-रागी और मक्का

अब पीडीएस सिस्टम कोटे में मिलेगा ज्वार-बाजरा-रागी और मक्का

बिजनेस
जयपुर केंद्र खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गरीबों को गेहूं-चावल के साथ मोटा अनाज भी देने की तैयारी में है। गेहूं के बदले आंशिक तौर पर पीडीएस सिस्टम के तहत लाभार्थियों को मोटा अनाज दिया जा सकता है, जिसमें ज्वार-बाजराआदि शामिल हैं। केंद्र को इस साल 20 लाख टन मोटे अनाज की सरकारी खरीद होने की उम्मीद है। मध्यप्रदेश सहित छह राज्यों ने भी खाद्य सुरक्षा योजनाओं के तहत मोटे अनाज से गेहूं को रीप्लेस करने में दिलचस्पी दिखाई है।13.28 लाख टन मोटा अनाज गरीबों में बांटने का लक्ष्यइस साल पीडीएस के जरिए सरकार की ओर से तय लक्ष्य से अधिक मोटा अनाज बांटने की उम्मीद है। सरकार ने वर्ष 2023-24 के लिए 13.28 लाख टन मोटा अनाज गरीबों में बांटने का लक्ष्य तय किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में पैदा होने वाले मोटे अनाज में 41% भारत में उत्पादन होता है।...
खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में घट कर 4.70 प्रतिशत

खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में घट कर 4.70 प्रतिशत

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). खाद्य वस्तुओं की कीमतों में नरमी के बीच अप्रैल में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 4.70 प्रतिशत रही। यह खुदरा मुद्रास्फीति का 18 माह का न्यूनतम स्तर है।मार्च माह में खुरा महंगाई दर वार्षिक आधार पर 5.66 प्रतिशत और अप्रैल 2022 में खुदरा मुद्रास्फीति 7.79 प्रतिशत थी। यह लगातार तीसरा महीना है, जब खुदरा-मुद्रास्फीति कम हुई है।राष्ट्रीय सांख्यिकी संगठन (एनएसओ) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2023 में सभी वस्तुओं वाला सामान्य खुदरा मूल्य सूचकांक (आधार 2022-12=100) 178.1 अंक था। पिछले वर्ष अप्रैल में सामान्य खुदरा मूल्य सूचकांक 170.1 अंक था। मार्च, 2023 में खुदरा मूल्य सूचकांक 177.2 अंक था।अप्रैल में खाद्य वस्तुओं के खुदरा मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति घटकर 3.84 प्रतिशत रही। मार्च 2023 में खाद्य वस्तुओं के वर्ग की महंगाई दर वार्षिक आधार पर 4.79 प्रतिशत थी।अप्रैल...
इस साल देश में लॉन्च होंगी 81 नई कारें:अगले 11 महीनों में आएंगी 47% लग्जरी कारें, इलेक्ट्रिक व्हीकल पर भी फोकस

इस साल देश में लॉन्च होंगी 81 नई कारें:अगले 11 महीनों में आएंगी 47% लग्जरी कारें, इलेक्ट्रिक व्हीकल पर भी फोकस

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. अप्रैल से शुरू फाइनेंशियल ईयर के लिए कार कंपनियों ने आक्रामक तैयारी की है। अगले 11 महीनों में 81 नए मॉडल लॉन्च किए जाएंगे, जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल भी शामिल हैं। ये फाइनेंशियल ईयर-23 (FY-23) में लॉन्च हुए 54 नए मॉडल से 50% ज्यादा है। ऑटो इंटेलिजेंस फर्म जैटो डायनेमिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नए मॉडल की करीब 66% कारें एक दम नए प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएंगी। सेमीकंडक्टर की दिक्कत दूर होने से कंपनियों में उत्साहदरअसल, वाहन डीलरों के संगठन फाडा के मुताबिक, 31 मार्च को फाइनेंशियल ईयर वर्ष के दौरान कुल 36.20 लाख कारें बिकी थीं। ये आंकड़ा FY2021-22 के मुकाबले 23% ज्यादा है। इस साल सेमिकंडक्टर चिप की दिक्कतें भी करीब-करीब दूर हो गई हैं। इसीलिए कार कंपनियां उत्साहित नजर आ रही हैं। नए मॉडलों की जरूरत तीन वजहों से ग्राहकों की बदल रही पसंद : एक कार डिजाइनर ने बताया कि कंपनि...
प्रिंस स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया

प्रिंस स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया

बिजनेस
सीकर(सीमा सन्देश)। प्रिंस स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने प्लास्टिक नहीं, ताजी हवा व अधिक पेड़ के संदेश के साथ ‘इन्वेस्ट इन अवर प्लेनेट’ थीम पर नृत्य, भाषण व नाट्य प्रस्तुतियां दीं। सीएमडी राजेश ढ़िल्लन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य पृथ्वी व इसके पर्यावरण को संरक्षित करने के साथ लोगों में पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ाना है ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता एवं शुद्धता बनी रहे। प्राचार्य एमआर अग्रवाल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण व ग्लोबल वार्मिंग की परिस्थितियों में पृथ्वी दिवस आयोजन की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। संचालन छात्रा सोनम, नेहा व मीनाक्षी ने किया।...