डीजीसीए को एक केबिन क्रू मेंबर द्वारा की गई शिकायत के अनुसार, 27 फरवरी को दुबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एअर इंडिया के पायलट ने कॉकपिट में अपनी एक दोस्त की खातिरदारी की थी। 'हिन्दुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, पायलट ने क्रू से अपनी दोस्त के लिए कॉकपिट में शराब मुहैया करने को कहा था।
ओडिशा में कई किलोमीटर नंगे पैर चलकर पेंशन लेने पहुंची 70-वर्षीय महिला का वीडियो वायरल होने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एसबीआई को मानवीयता दिखाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, "डीएफएस (वित्तीय सेवा विभाग) और एसबीआई इस मामले का संज्ञान लें।" इस पर एसबीआई ने कहा, "अगले महीने से पेंशन उनके घर तक पहुंचा दी जाएगी।"...
जयपुर(सीमा सन्देश)। स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (एसकेआईटी) द्वारा ‘आईपीआर एंड लेबर पॉलिसीज (आईसीआईएलपी-23)’ पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। उद्घाटन इस क्षेत्र के विशेषज्ञ, आईएलओ जेनेवा डॉ. नरेन प्रसाद ने किया। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के साथ साक्ष्य आधारित नीति निर्धारण के बारे में बात की। राजस्थान विवि के प्रो. एसएस सोमरा ने भारतीय संदर्भ में आईपीआर और श्रम नीति पर विशेष व्याख्यान दिया। हीरो मोटो कॉर्प लि. के एसोसिएट मैनेजर पंकज त्यागी ने इस मौके पर राजस्थानी उत्पाद सोजत मेहंदी की जीआई पंजीकरण यात्रा पर एक पेपर प्रस्तुत किया। पैनल चर्चा में बार काउंसिल दिल्ली की एड. डॉ. भारती जैन, पेटेंट अटॉर्नी प्रतीक श्रीवास्तव और राजस्थान उच्च न्यायालय की एड. रिमझिम माथुर ने भाग लिया। एसकेआईटी निदेशक जयपाल मील ने प्रतिनिधियों व प्रतिभागियों का स्वागत...
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया है कि प्रधानमंत्री 'मुद्रा' योजना के शुरू होने के बाद से 24 मार्च तक इसके तहत 40.82 करोड़ अकाउंट में लगभग 23.2 लाख करोड़ के ऋण स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 68% अकाउंट महिलाओं के जबकि लगभग 51% अकाउंट एससी/एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के नाम पर हैं।
अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने उत्तर प्रदेश के खुर्जा, हरियाणा के पलवल व फरीदाबाद, गुजरात के अहमदाबाद व वडोदरा समेत अन्य शहरों में पीएनजी का दाम 5.06/स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर तक घटा दिया है। वहीं, एटीजीएल ने देश के 21 शहरों में सीएनजी की कीमतों में 8.13/किलोग्राम तक की कटौती की है। नई कीमतें शनिवार से लागू हो गई हैं।...
नयी दिल्ली (वार्ता). देश में पुरानी कारों की बिक्री में जबरदस्त तेजी बनी हुयी है क्योंकि मार्च 2022 में समाप्त तिमाही की तुलना में मार्च 2023 को समाप्त तिमाही में 100 प्रतिशत की बढोतरी देखी गयी है। आॅटो टेक कंपनी कार्स 24 द्वारा जारी ड्राइव टाईम क्वार्टरली रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय उपभोक्ताओं के द्वारा सैकंड हैंड गाड़ियों की खरीद-बिक्री में काफी वृद्धि हुई है। पुरानी कार आज के उपभोक्ताओं के लिए व्यवहारिक विकल्प हैं क्योंकि वे कार खरीदते समय इस बात पर ध्यान देते हैं कि उन्हें उचित कीमत पर अच्छी कार मिले साथ ही इन कारों पर उन्हें फाइनैंसिंग के विकल्प और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे आॅफर भी आसानी से मिल जाते हैं। पुरानी कारोें की खरीद-बिक्री केलिए आॅनलाईन मार्केटप्लेस एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता के चलते आज इन कारों को खरीदने की पूरी प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है।आॅनलाईन प्लेटफॉर्म के माध...
नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को पैन से आधार को लिंक करने में देरी पर लग रहे जुमार्ने का बचाव किया है। आधार से पैन की लिकिंग 31 मार्च 2022 तक मुफ्त था उसके बाद 1 अप्रैल 2022 से उस पर 500 रुपये जुमार्ने का प्रावधान कर दिया गया। जिसे जुलाई महीने में बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया।फिलहाल स्थिति यह है कि अगर 30 जून 2023 आधार से पैन कार्ड लिंक नहीं किया गया तो वह निष्क्रिय हो जाएगा। गुरुवार को एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि आधार से पैन को लिंक कराने के लिए पूर्व में काफी समय दिया गया था। आधार से पैन को अब तक लिंक हो जाना चाहिए था। जिन लोगों ने ऐसा अब तक नहीं कराया है उन्हें तत्काल ऐसा करा लेना चाहिए। अगर वर्तमान में तय समयसीमा समाप्त हो जाती है तो जुमार्ने में और इजाफा किया जाएगा।वित्त मंत्रालय की ओर से बीते 28 मार्च को जारी एक बयान के अनुसार टीडीएस...
मुंबई (वार्ता). रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने आज आम लोगों को बड़ी राहत देते हुये नीतिगत दरों में लगातार की जा रही वृद्धि पर ब्रेक लगा दी जिससे आम लोगों के घर, कार और अन्य प्रकार के ऋणों की किश्तों में बढोतरी नहीं होगी।समिति ने रेपो दर को यथावत 6.5 प्रतिशत पर रखने का निर्णय लिया है। समिति की तीन दिवसीय बैठक के बाद आज जारी बयान में यह घोषणा की गयी है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह घोषणा करते हुये कहा कि पिछले वर्ष मई से अब तक रेपो दर में 2.50 प्रतिशत की बढोतरी की जा चुकी है। फिलहाल इसमें कोई बढोतरी नहीं की जा रही है लेकिन नीतिगत दरों में बढोतरी पर ब्रेक लगाने के बावजूद मौद्रिक नीति समिति भविष्य में कोई भी कदम उठाने में नहीं हिचकिचायेगी।समिति के इस निर्णय के बाद फिलहाल नीतिगत दरों में बढोतरी नहीं होगी। रेपो दर 6.5 प्रतिशत, स्टैंडर्ड जमा सुविधा दर (एसडीएफआर) 6.25 प्रतिशत, मार...
जयपुर (वार्ता). राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में किसानों को ब्याजमुक्त फसली ऋण के लिए 736 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।श्री गहलोत ने किसानों के लिए ब्याज मुक्त फसली ऋण अनुदान योजना के तहत 560 करोड़ रुपए की अनुदान राशि तथा क्षतिपूर्ति ब्याज अनुदान योजना के तहत 176 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।श्री गहलोत के इस निर्णय से राज्य के किसान ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त कर रहे हैं। इससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है तथा जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।दीर्घकालीन कृषि सहकारी ऋण समय पर चुकाने वाले किसानोें को पांच प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा। श्री गहलोत ने अनुदान प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। उन्होंने खेत पर आवास बनाने वाले किसानों को भी आवास ऋण पर अनुदान देने की स्वीकृति दी है।इसमें एक अप्रैल 2014 से वितरित दीर्घकालीन कृषि सहकारी ऋणों को निश्चित समय पर चुकाने वाले किसानों को राज...
जयपुर (वार्ता). राजस्थान सरकार 15 करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश के सवा लाख से अधिक किसानों को उच्च गुणवत्तापूर्ण 35 हजार क्विंटल बीज नि:शुल्क उपलब्ध कराएगी।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीज वितरण और उत्पादन से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इससे लगभग 5.89 लाख क्विंटल बीज का उत्पादन होगा और किसानों को संबल मिलेगा। योजना में गेहूं, जौ, चना, ज्वार, सोयाबीन, मूंगफली, मूंग, मोठ एवं उड़द की फसलों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे 10 वर्ष से कम अवधि की उन्नत किस्मों के बीजों का उत्पादन होगा। इस निर्णय से प्रदेश में उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के उत्पादन में वृद्धि होगी और कृषि उत्पादता बढ़ेगी। पंद्रह करोड़ रुपए की राशि कृषक कल्याण कोष से वहन की जाएगी।उल्लेखनीय है कि राजस्थान बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन के अंतर्गत बीज उत्पादन बढ़ाने तथा लघु एवं सीमांत कृषकों को नि:शुल्क बीज उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री बी...