Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

नोजगे आईटी हब का शुभारंभ

नोजगे आईटी हब का शुभारंभ

श्री गंगानगर, बिजनेस
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। नोजगे पब्लिक स्कूल में नोजगे आईटी हब का शुभारम्भ सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार गौड़ व कार्यक्रम अध्यक्ष स्कूल एमडी डॉ. पीएस सूदन ने रिबन काटकर लैब का उद्घाटन किया। लैब में 450 कम्प्यूटर लगाये गये हैं। इस नवाचार की अतिथियों व उपस्थितजनों ने सराहना की। स्कूल आॅडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सूदन ने विधायक को स्मृति चिह्न व बुके भेंट कर स्वागत-अभिनंदन किया।विधायक ने कहा कि आज का युग टेक्नोलॉजी का है। क्षेत्र व नोजगे के बच्चे सफलता के नये आयाम स्थापित कर रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। डॉ. सूदन ने बताया कि कोविड के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने गूगल डोमेन सहित अन्य टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर शैक्षण कार्य को निरंतर जारी रखी। विद्यार्थी हित को ध्यान मे...
स्विगी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर डेल वाज़ ने अपने पद से दिया इस्तीफा

स्विगी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर डेल वाज़ ने अपने पद से दिया इस्तीफा

बिजनेस
फूड डिलीवरी ऐप स्विगी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (सीटीओ) डेल वाज़ ने 5-वर्ष बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वाज़ की जगह मधुसूदन राव लेंगे जो पिछले 4-वर्षों से अधिक समय से कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं। पिछले हफ्ते ही स्विगी इंस्टामार्ट के प्रमुख कार्तिक गुरुमूर्ति ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर अपना पद छोड़ा था।...
यूएस में अस्थाई तौर पर सभी ऑफिस बंद करेगी मैकडॉनल्ड्स, कर्मचारियों की करेगी छंटनी: रिपोर्ट

यूएस में अस्थाई तौर पर सभी ऑफिस बंद करेगी मैकडॉनल्ड्स, कर्मचारियों की करेगी छंटनी: रिपोर्ट

बिजनेस
'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के अनुसार, मैकडॉनल्ड्स इस सप्ताह अमेरिका में अस्थाई तौर पर अपने सभी ऑफिस बंद कर देगी और बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर रही है। बकौल रिपोर्ट, छंटनी का एलान बुधवार तक हो सकता है। मैकडॉनल्ड्स ने पिछले सप्ताह कर्मचारियों को सोमवार से बुधवार घर से काम करने को लेकर ई-मेल भेजा था।...
सऊदी समेत ओपेक+ देशों ने मई से तेल उत्पादन में 10 लाख बैरल/दिन कटौती करने का किया एलान

सऊदी समेत ओपेक+ देशों ने मई से तेल उत्पादन में 10 लाख बैरल/दिन कटौती करने का किया एलान

बिजनेस
सऊदी अरब समेत ओपेक+ देशों ने मई से 2023 के अंत तक तेल उत्पादन में 10 लाख बैरल/दिन कटौती करने का एलान किया है। गौरतलब है, सऊदी अरब ने 5 लाख बैरल/दिन जबकि इराक ने 2 लाख बैरल/दिन, यूएई ने 1.44 लाख बैरल/दिन, कुवैत 1.28 लाख बैरल/दिन और ओमान ने 40,000 बैरल/दिन तेल उत्पादन में कटौती की घोषणा की है।
ग्लोबल फार्मा ने विषाणु संक्रमण के कारण आंख की दवा की 50,000 ट्यूब्स यूएस से मंगाई वापस

ग्लोबल फार्मा ने विषाणु संक्रमण के कारण आंख की दवा की 50,000 ट्यूब्स यूएस से मंगाई वापस

बिजनेस
चेन्नई (तमिलनाडु) स्थित भारतीय दवा कंपनी ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर ने अमेरिका से आंख की दवा की 50,000 ट्यूब्स को विषाणु संक्रमण के कारण वापस मंगाया है। अमेरिकी फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, वापस मंगाई गई ट्यूब्स को क्लास I के तहत वर्गीकृत किया गया है जिसमें ऐसे उत्पाद शामिल होते हैं जो गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं।...
एसबीआई का सर्वर हुआ डाउन, यूज़र्स को यूपीआई सेवाएं इस्तेमाल करने में हो रही दिक्कत

एसबीआई का सर्वर हुआ डाउन, यूज़र्स को यूपीआई सेवाएं इस्तेमाल करने में हो रही दिक्कत

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
देशभर में सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के यूज़र्स ने बैंक का सर्वर डाउन होने की शिकायत की। यूूज़र्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे बैंक की यूपीआई, नेट बैंकिंग और योनो ऐप की सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। कुछ यूज़र्स ने कहा कि वे कई दिनों से इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
शीर्ष 10 में से 9 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 2.34 लाख करोड़ बढ़ा

शीर्ष 10 में से 9 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 2.34 लाख करोड़ बढ़ा

बिजनेस
बीएसई पर सूचीबद्ध 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में से 9 का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 2.34 लाख करोड़ से अधिक बढ़ा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का बाज़ार पूंजीकरण सर्वाधिक 86,317.26 करोड़ बढ़ा जबकि टीसीएस के बाज़ार पूंजीकरण में 30,864.1 करोड़ की बढ़ोतरी हुई। इस सूची में भारती एयरटेल को छोड़कर सभी कंपनियों के बाज़ार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई है।...
सब्सक्रिप्शन शुल्क देने से इनकार करने पर ट्विटर ने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ का ब्लू टिक हटाया

सब्सक्रिप्शन शुल्क देने से इनकार करने पर ट्विटर ने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ का ब्लू टिक हटाया

बिजनेस
ट्विटर ने 'न्यूयॉर्क टाइम्स' के अकाउंट से वेरिफिकेशन बैज ब्लू टिक हटा दिया है। ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने एक यूज़र के 'न्यूयॉर्क टाइम्स ने पेड करने से किया इनकार' मीम पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "ओह ठीक है, हम हटा देंगे।" गौरतलब है, ट्विटर ने 1 अप्रैल से अनपेड अकाउंट्स से ब्लू टिक हटाने का एलान किया था।
1 अप्रैल से भारत में किन कारों की बिक्री हुई बंद?

1 अप्रैल से भारत में किन कारों की बिक्री हुई बंद?

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
भारत में 1 अप्रैल, 2023 से वाहनों के लिए नए उत्सर्जन नियम लागू किए गए हैं जिसके तहत वाहन निर्माताओं को गाड़ियों का रियल टाइम उत्सर्जन डेटा उपलब्ध करवाना होगा। इसके कारण निसान किक्स, होंडा सिटी फोर्थ जेनरेशन व डब्ल्यूआर-वी, महिंद्रा मराज़ो व केयूवी100, रेनॉल्ड क्विड 800 और मारुति सुज़ुकी ऑल्टो-800 सहित कई गाड़ियों की बिक्री बंद की गई है।...
होंडा ने लॉन्च की ओबीडी2 एसपी125 मोटरसाइकिल

होंडा ने लॉन्च की ओबीडी2 एसपी125 मोटरसाइकिल

बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). दोपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने आज अपनी नयी मोटरसाइकिल ओबीडी 2 के अनुरूप एचपी 125 को लाँच करने की घोषणा की जिसकी दिल्ली में शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 85131 रुपये है।कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इसमें 125 सीसी बीएस6 ओबीडी 2 इंजन है। यह एन्हान्स्ड स्मार्ट पावर से पावर्ड और इसमें पेटेंटेड एसीजी स्टार्टर मोटर है जो हर बार इंजन को बिना शोर और झटके के तुरंत स्टार्ट करती है। इसके साथ ही फुल डिजिटल मीटर, नया आधुनिक स्टाइल, ग्राफिक युक्त फ्यूल टैंक, आधुनिक हैडलैम्प और बोल्ड रियर’ आधुनिक आराम और सुविधा- भावी एलईडी डीसी हैडलैम्प, इंजन स्टार्ट/ स्टॉप स्विच, इंटीग्रेटेड हैडलैम्प बीम और पासिंग स्विच, 5 स्पीड ट्रांसमिशन और कई अन्य फीचर है।उसने कहा कि इसमें एसपी125 2 मॉडल ड्रम और डिस्क में उपलब्ध है। ड्रम मॉडल की दिल्ली में शुरूआती एक्...