Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

भारत को आयातित महंगाई से सावधान रहने की जरूरत

भारत को आयातित महंगाई से सावधान रहने की जरूरत

बिजनेस
नई दिल्ली आज, यानी 31 जनवरी 2022 को संसद का बजट सत्र शुरू चुका है। लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण साल 2021-22 के लिए इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत को आयातित मुद्रास्फीति यानी महंगाई से सावधान रहने की जरूरत है, विशेष रूप से वैश्विक ऊर्जा कीमतों में वृद्धि से। उपभोग मूल्य वृद्धि उन्नत और उभरती अर्थव्यवस्थाओं दोनों में वैश्विक मुद्दे के रूप में फिर से प्रकट हुई है। भारत का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) मुद्रास्फीति दिसंबर 2021 में 5.6% थी। हालांकि, थोक मूल्य मुद्रास्फीति दोहरे अंकों में चल रही है। सर्वेक्षण में कहा गया है, "हालांकि यह आंशिक रूप से आधार प्रभावों के कारण हैं, जो कि बाहर भी होंगे, भारत को आयातित मुद्रास्फीति से सावधान रहने की जरूरत है, खासकर वैश्विक ऊर्जा कीमतों में वृद्धि से।" आर्थिक सर्वेक्षण ने मार्च 2023 को समाप्त ह...
देश में घर खरीदने के लिए कौन सी है सबसे अच्छी जगह, जानिए क्या कहता है आर्थिक सर्वे

देश में घर खरीदने के लिए कौन सी है सबसे अच्छी जगह, जानिए क्या कहता है आर्थिक सर्वे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आर्थिक समीक्षा पेश किया। इसमें वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सरकार के बजट से पहले अर्थव्यवस्था की स्थिति का ब्योरा दिया गया है। सर्वेक्षण के अनुसार देश में घर खरीदने के लिए कौन सी जगह सबसे अच्छी है, इस बारे में जानकारी मिलती है। रिपोर्ट के अनुसार, आवास बिक्री को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र जैसी विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा सर्कल दरों और स्टाम्प शुल्क में कमी की गई।  COVID-19 की पहली लहर के दौरान लगभग सभी शहरों में आवास लेनदेन में गिरावट आई। हालाँकि, COVID-19 की दूसरी लहर के दौरान, मुंबई, ठाणे, पुणे, नोएडा, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे कई शहरों में आवास लेनदेन पूर्व-महामारी के स्तर के के मुकाबले बढ़ गया। गांधीनगर, अहमदाबाद, चेन्नई, रांची, दिल्ली और कोलकाता जैसे शहरों में पूर्व-महामारी के स्तर पर दूसरी COVID-19 लहर के...
बजट से एक दिन पहले शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक, सेंसेक्स ने लगाई 800 अंकों की छलांग, निवेशक हुए मालामाल

बजट से एक दिन पहले शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक, सेंसेक्स ने लगाई 800 अंकों की छलांग, निवेशक हुए मालामाल

बिजनेस
नई दिल्ली कल बजट पेश होना है उससे पहले आज शेयर बाजार में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। सेंसेक्स-निफ्टी में आज जोरदार तेजी रही। सेंसेक्स 813 अंक यानी 1.42% उछल कर 58,014.17 बंद हुआ तो निफ्टी 237 अंक यानी 1.39% की तेजी के साथ 17,339 के पर बंद हुआ। आज रियल्टी और IT कंपनियों के शेयर्स में ज्यादा तेजी नजर आई। रियल्टी सेक्टर के शेयरों में आज 3.17 फीसदी की बढ़त देखने को मिली उसके बाद आईटी सेक्टर के स्टॉक्स में  2.70%, हेल्थकेयर सेक्टर में 2.70%, और इंफ्रा स्टॉक्स में 1.42% और टेलीकॉम कंपनियों के शेयरों में 1.32% की तेजी रही। संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश होने के बाद बाजार में भारी तेजी दिखी, जिससे निवेशकों की खूब कमाई हुई। बता दें कि बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 264.45 लाख करोड़ रुपए है। शुक्रवार को यह 261.23 लाख करोड़ रुपए था। सुबह का कारोबार आर्थिक सर्वे से पहल...
बजट से जुड़ी ये 10 रोचक बातें, जिनके बारे में आपको नहीं होगा पता!

बजट से जुड़ी ये 10 रोचक बातें, जिनके बारे में आपको नहीं होगा पता!

बिजनेस
नई दिल्ली केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) कल 1 फरवरी, 2022 को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट (Union Budget) पेश करने जा रही हैं। यह लगातार चौथा मौका होगा जब सीतारमण बजट पेश करेंगी। आज हम आपको बजट से संबंधित कुछ अहम बातें बता रहे हैं, जिसे आपको जरूर जानना चाहिए-  1. भारत का पहला बजटभारत में बजट पहली बार 7 अप्रैल, 1860 को पेश किया गया था। उस समय ईस्ट इंडिया कंपनी के स्कॉटिश अर्थशास्त्री और राजनेता जेम्स विल्सन ने इसे ब्रिटिश क्राउन के सामने पेश किया था। स्वतंत्र भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को तत्कालीन वित्त मंत्री आर के षणमुखम चेट्टी ने पेश किया था। 2. सबसे लंबा बजट भाषणसीतारमण ने 1 फरवरी, 2020 को केंद्रीय बजट 2020-21 पेश करते हुए 2 घंटे 42 मिनट तक सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान उन्होंने जुलाई 2019 में बनाए गए अपने ही 2 घ...
निर्मला सीतारमण ने इकोनॉमिक सर्वे पेश किया, FY22 के लिए 9.2% GDP ग्रोथ का अनुमान

निर्मला सीतारमण ने इकोनॉमिक सर्वे पेश किया, FY22 के लिए 9.2% GDP ग्रोथ का अनुमान

बिजनेस
नई दिल्ली आर्थिक सर्वे 2021-22 पेश हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आर्थिक समीक्षा पेश की, जिसमें वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सरकार के बजट से पहले अर्थव्यवस्था की स्थिति का ब्योरा दिया गया है। आर्थिक समीक्षा में वित्त वर्ष 2022-23 (अप्रैल 2022 से मार्च 2023) के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था के 8- 8.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।  दूसरी ओर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के अनुमान के मुताबिक, आर्थिक वृद्धि दर 9.2 प्रतिशत रह सकती है। समीक्षा 2021-22 में अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति के साथ ही वृद्धि में तेजी लाने के लिए किए जाने वाले सुधारों का ब्योरा दिया गया है। वित्त वर्ष 2020-21 में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 7.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी। आर्थिक समीक्षा भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपूर्ति-पक्ष के मुद्दों पर कें...
1 फरवरी से बैंकिंग रूल्स और LPG सिलेंडर समेत इन नियमों में होंगे बदलाव, फटाफट चेक करें डिटेल्स 

1 फरवरी से बैंकिंग रूल्स और LPG सिलेंडर समेत इन नियमों में होंगे बदलाव, फटाफट चेक करें डिटेल्स 

बिजनेस
नई दिल्ली साल 2022 का पहला महीना आज खत्म हो रहा है और कल से साल का दूसरा महीना शुरू होने वाला है। यानी कल से फरवरी का महीना शुरू हो रहा है ऐसे में बैंकिंग (Banking) से लेकर एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Booking) समेत कई नियमों में बदलाव होने वाला है जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। आप इन नए नियमों के बारे में जरूर जान लें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है-- चेक क्लीयरेंस से जुड़े नियम में बदलाव बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक ध्यान दें! कल 1 फरवरी से चेक क्लीयरेंस (cheque clearance rule) से जुड़े नियम में बदलाव होने वाला है। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 1 फरवरी से चेक पेमेंट के लिए कंफर्मेशन अनिवार्य होगा। अगर कंफर्मेशन नहीं होता है तो चेक को वापस भी किया जा सकता है। बैंक ने ग्राहकों से अपील की है-हमारा सुझाव है कि आप सीटीएस क्लीयरिंग के लिए पॉजिटिव पे (Positive pay system...
आर्थिक सर्वेक्षण- दुनिया की सबसे अच्छी इकॉनमी के लिए भारत के पास फिस्कल सपोर्ट के अलावा क्या है विकल्प

आर्थिक सर्वेक्षण- दुनिया की सबसे अच्छी इकॉनमी के लिए भारत के पास फिस्कल सपोर्ट के अलावा क्या है विकल्प

बिजनेस
नई दिल्ली भारत के पास अपनी अर्थव्यवस्था का समर्थन करने और आगे बढ़ने के लिए राजकोषीय सहायता का रास्ता उपलब्ध है। चीन से दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ती इकॉनमी का खिताब हासिल करने और इसे कम से कम दो साल तक बनाए रखने के लिए फिस्कल सपोर्ट के जरिए भारत इसे हासिल कर सकता है। वित्त मंत्री द्वारा संसद में प्रस्तुत आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, चालू वर्ष में 9.2% की ग्रोथ के बाद अप्रैल से शुरू होने वाले अगले वर्ष में जीडीपी में 8% -8.5% की वृद्धि होने की उम्मीद है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अनुमान जताया है कि ग्रोथ की यह गति अगले साल भी जारी रहेगी।...
LPG सिलेंडर के दाम बजट के दिन बिगाड़ेंगे आपके किचन का बजट या मिलेगी राहत? कच्चे तेल का भाव 90 डॉलर पार

LPG सिलेंडर के दाम बजट के दिन बिगाड़ेंगे आपके किचन का बजट या मिलेगी राहत? कच्चे तेल का भाव 90 डॉलर पार

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली 1 फरवरी को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। इस दिन आपके किचन के बजट पर भी प्रभाव पड़ने की आशंका है, क्योंकि 1 फरवरी को ही एलपीजी के नए रेट जारी होंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है, ऐसे में एलपीजी सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी हो सकती है, वैसे यह भी संभव है कि 5 राज्यों में हो रहे चुनाव को देखते हुए हो सकता है घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत जारी रहे। चुनाव बाद लग सकता है जोर का झटका अक्टूबर से अब तक नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं पेट्रोल-डीजल के रेट भी स्थिर हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में विधान सभा चुनाव हो रहे हैं। 10 फरवरी से 7 मार्च तक वोटिंग है और रिजल्ट 10 मार्च को आएंगे।  ऐसे में बहुत कम संभावना है कि घरेलू एलपीजी सि...
शेयर बाजार के लिए अहम है अगला सप्ताह, बजट का दिखेगा असर

शेयर बाजार के लिए अहम है अगला सप्ताह, बजट का दिखेगा असर

बिजनेस
नई दिल्ली स्थानीय शेयर बाजारों के लिए यह सप्ताह काफी घटनाक्रमों भरा रहेगा। सप्ताह के दौरान कई महत्वपूर्ण गतिविधियां होने वाली हैं, जो बाजार को दिशा देंगी। विश्लेषकों का कहना है कि इस सप्ताह आम बजट 2022-23, वृहद आर्थिक आंकड़े, कंपनियों के तिमाही नतीजे और वैश्विक रुख बाजार को दिशा देंगे। रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘यह सप्ताह न केवल शेयर बाजार के लिए, बल्कि व्यापक रूप से अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि सरकार वृद्धि के एजेंडा पर आगे बढ़ेगी, लेकिन साथ ही राजकोषीय मजबूती के लिए रूपरेखा भी लाएगी। यह सप्ताह वाहन कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण होगा। एक फरवरी को वाहन कंपनियां अपने मासिक बिक्री के आंकड़े पेश करेंगी।’’ उन्होंने कहा कि इसके अलावा सप्ताह के दौरान विनिर्माण और सेवा पीएमआई के आंकड़े भी आने हैं। मिश्र...
EPFO से जुड़ी Air India एयरलाइन, 7 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा

EPFO से जुड़ी Air India एयरलाइन, 7 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा

बिजनेस
नई दिल्ली टाटा समूह के अधीन आ चुकी एयर इंडिया एयरलाइन ने एक अहम फैसला लिया है। दरअसल, एयरलाइन ने अपने कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने यानी सामाजिक सुरक्षा कवरेज के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में शामिल हो गई है। इससे पहले एयर इंडिया लिमिटेड ने ईपीएफ और एमपी अधिनियम 1952 की धारा 1(4) के तहत स्वेच्छा से कवरेज के लिए आवेदन किया था।  इसके तहत उन 7,453 कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा लाभ दिया जाएगा, जिनके दिसंबर, 2021 के लिए योगदान को एयर इंडिया ने ईपीएफओ के पास दाखिल किया है। एयर इंडिया के ये कर्मचारी अब कई तरह लाभों को प्राप्त करने के अधिकार होंगे: -कर्मचारियों को उनके भविष्य निधि खाते में उनके वेतन के 12 फीसदी पर अतिरिक्त 2 फीसदी नियोक्ता का योगदान प्राप्त होगा। इससे पहले कर्मचारियों को 1925 के पीएफ अधिनियम के तहत कवर किया गया। इसके तहत भविष्य निध...